Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then the Holy Spirit led Jesus into the wilderness to be tempted by the devil. फिर आत्मा यीशु को जंगल में ले गया कि शैतान द्वारा उसकी परीक्षा हो।
2 And after fasting forty days and forty nights, he was hungry. चालीस दिन और चालीस रात उपवास करने के बाद उसे भूख लगी।
3 The tempter came and said, "If you're the Son of God, tell these stones to become bread." तब परखनेवाले ने पास आकर उससे कहा, “यदि तू परमेश्‍वर का पुत्र है, तो कह दे, कि ये पत्थर रोटियाँ बन जाएँ।”
4 But he answered, "It is written, 'People do not live by bread alone, but by every word from our Father's mouth.'" इस पर यीशु ने कहा,“लिखा है : मनुष्य केवल रोटी से नहीं, परंतु परमेश्‍वर के मुँह से निकलनेवाले हर एक वचन से जीवित रहेगा।”
5 Then the devil took him into the holy city, stood him on the temple's highest point, तब शैतान उसे पवित्र नगर में ले गया और मंदिर की चोटी पर खड़ा किया,
6 and told him, "If you're God's Son, throw yourself down, since Scripture says, 'He will command his angels about you, and they will carry you on their hands, so you won't strike your foot on a stone.'" और उससे कहा, “यदि तू परमेश्‍वर का पुत्र है, तो अपने आपको नीचे गिरा दे, क्योंकि लिखा है : वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा और वे तुझे हाथों पर उठा लेंगे, कहीं ऐसा न हो कि तेरे पैरों को पत्थर से चोट लगे।”
7 Jesus said to him, "Again it is written, 'You must not put your Father to the test.'" यीशु ने उससे कहा,“यह भी लिखा है : तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की परीक्षा न कर।”
8 Again the devil took him to a very high mountain and showed him all the world's kingdoms and their glory. फिर शैतान उसे बहुत ऊँचे पहाड़ पर ले गया और जगत के सारे राज्य और उनका वैभव दिखाया,
9 He said to him, "All these I will give you, if you bow down and worship me." और उससे कहा, “यदि तू गिरकर मुझे दंडवत् करे तो मैं यह सब तुझे दे दूँगा।”
10 Then Jesus told him, "Get away, Satan! For Scripture says, 'Worship your Father, and serve only him.'" तब यीशु ने उससे कहा,“हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है : तू अपने प्रभु परमेश्‍वर को दंडवत् कर और केवल उसी की सेवा कर।”
11 Then the devil left him, and suddenly angels came and took care of him. तब शैतान उसे छोड़कर चला गया, और देखो, स्वर्गदूत आकर यीशु की सेवा करने लगे।
12 Now when he heard that John had been arrested, he withdrew into Galilee. जब यीशु ने यह सुना कि यूहन्‍ना बंदी बना लिया गया है तो वह गलील को चला गया।
13 He left Nazareth and settled in Capernaum, by the sea, in the territory of Zebulun and Naphtali, वह नासरत को छोड़कर कफरनहूम में आकर रहा, जो झील के किनारे जबूलून और नप्‍ताली के क्षेत्रों के बीच में है;
14 so that what was spoken by the prophet Isaiah might be fulfilled: ताकि वह वचन जो यशायाह भविष्यवक्‍ता के द्वारा कहा गया था, पूरा हो :
15 "The land of Zebulun and the land of Naphtali, the way of the sea, beyond the Jordan, Galilee of the Gentiles, जबूलून और नप्‍ताली के देश, झील के मार्ग पर, यरदन के पार, गैरयहूदियों का गलील—
16 the people dwelling in darkness have seen a great light, and for those dwelling in the region and shadow of death, on them a light has dawned." जहाँ के लोग अंधकार में रहते थे, उन्होंने एक बड़ी ज्योति देखी, और जो मृत्यु के देश और छाया में रहते थे, उन पर ज्योति उदय हुई।
17 From that time Jesus began to preach, saying, "Repent, for the kingdom of our Father is near." उस समय से यीशु ने प्रचार करना और यह कहना आरंभ किया,“पश्‍चात्ताप करो, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।”
18 Walking by the Sea of Galilee, he saw two brothers, Simon called Peter and his brother Andrew, casting a net into the sea—they were fishermen. गलील की झील के किनारे चलते समय यीशु ने दो भाइयों अर्थात् शमौन को जो पतरस कहलाता है, और उसके भाई अंद्रियास को झील में जाल डालते हुए देखा, क्योंकि वे मछुए थे।
19 And he said to them, "Follow me, and I will make you fishers of people." यीशु ने उनसे कहा,“मेरे पीछे आओ, और मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुए बनाऊँगा।”
20 Immediately they left their nets and followed him. तब वे तुरंत जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
21 Going on from there, he saw two more brothers—James son of Zebedee and John his brother—in the boat with their father Zebedee, mending nets, and called them. वहाँ से आगे जाकर उसने दूसरे दो भाइयों, ज़ब्दी के पुत्र याकूब और उसके भाई यूहन्‍ना को अपने पिता ज़ब्दी के साथ नाव में अपने जालों को सुधारते हुए देखा; और उसने उनको बुलाया।
22 Immediately they left the boat and their father and followed him. वे तुरंत नाव और अपने पिता को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
23 He went all through Galilee, teaching in their synagogues, announcing the good news of the kingdom, and healing every disease and sickness among the people. यीशु सारे गलील में घूमता रहा और उनके आराधनालयों में उपदेश देता और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता और लोगों की हर प्रकार की बीमारी और हर प्रकार की दुर्बलता को दूर करता रहा।
24 News of him spread through all Syria. They brought him all who were sick—gripped by various diseases and pains, oppressed by demons, epileptic, paralyzed—and he healed them. उसकी चर्चा सारे सीरिया में फैल गई; तब वे सब बीमारों को जो भिन्‍न‍-भिन्‍न‍ प्रकार की बीमारियों और दुःखों से जकड़े हुए थे, और दुष्‍टात्माग्रस्त लोगों, तथा मिर्गी और लकवे के रोगियों को उसके पास लाए, और उसने उन्हें स्वस्थ कर दिया।
25 Large crowds followed him from Galilee, the Decapolis, Jerusalem, Judea, and beyond the Jordan. तब गलील, दिकापुलिस, यरूशलेम, यहूदिया और यरदन नदी के पार से एक बड़ी भीड़ उसके पीछे चल दी।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]