Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 5 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Seeing the crowds, Jesus went up the mountain; when he sat down, his disciples came to him. यीशु उस भीड़ को देखकर पहाड़ पर चढ़ गया और जब वह बैठ गया तो उसके शिष्य उसके पास आए;
2 And he opened his mouth and began to teach them, saying: और वह उन्हें यह कहते हुए उपदेश देने लगा :
3 "Blessed are the poor in spirit, for theirs is the kingdom of our Father. “धन्य हैं वे जो मन के दीन हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।
4 Blessed are those who mourn, for they will be comforted. धन्य हैं वे जो शोक करते हैं, क्योंकि वे सांत्वना पाएँगे।
5 Blessed are the meek, for they will inherit the earth. धन्य हैं वे जो नम्र हैं, क्योंकि वे पृथ्वी के उत्तराधिकारी होंगे।
6 Blessed are those who hunger and thirst for righteousness, for they will be satisfied. धन्य हैं वे जो धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं, क्योंकि वे तृप्‍त किए जाएँगे।
7 Blessed are the merciful, for they will receive mercy. धन्य हैं वे जो दयावान हैं, क्योंकि उन पर दया की जाएगी।
8 Blessed are the pure in heart, for they will see our Father. धन्य हैं वे जिनके मन शुद्ध हैं, क्योंकि वे परमेश्‍वर को देखेंगे।
9 Blessed are the peacemakers, for they will be called children of our Father. धन्य हैं वे जो मेल कराते हैं, क्योंकि वे परमेश्‍वर के पुत्र कहलाएँगे।
10 Blessed are those who are persecuted for righteousness' sake, for theirs is the kingdom of our Father. धन्य हैं वे जो धार्मिकता के कारण सताए जाते हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।
11 "Blessed are you when people insult, persecute, and lie about every kind of evil against you because of me. “धन्य हो तुम, जब लोग मेरे कारण तुम्हारी निंदा करें और सताएँ, तथा झूठ बोलकर तुम्हारे विरोध में सब प्रकार की बुरी बात कहें।
12 Rejoice and be glad, for your reward is great in heaven, for they persecuted the prophets before you the same way. आनंदित और मगन होना, क्योंकि स्वर्ग में तुम्हारा प्रतिफल बड़ा है; इसलिए कि उन्होंने उन भविष्यवक्‍ताओं को भी जो तुमसे पहले हुए, इसी प्रकार सताया था।
13 "You are the salt of the earth. But if salt loses its taste, how can it be salted again? It's no longer good for anything but being thrown out and trampled by people. “तुम पृथ्वी के नमक हो, परंतु यदि नमक अपना स्वाद खो दे, तो वह किससे नमकीन किया जाएगा? फिर वह किसी काम का नहीं, केवल इसके कि बाहर फेंका जाए और मनुष्यों के पैरों तले रौंदा जाए।
14 "You are the light of the world. A city set on a hill cannot be hidden. “तुम जगत की ज्योति हो। पहाड़ पर स्थित नगर छिप नहीं सकता।
15 No one lights a lamp and puts it under a basket, but sets it on a stand to light everyone in the house. लोग दीपक जलाकर टोकरी के नीचे नहीं बल्कि दीवट पर रखते हैं, और वह उस घर में सब लोगों को प्रकाश देता है।
16 Likewise, let your light shine before people, so they see your good works and glorify your Father in heaven. उसी प्रकार अपनी ज्योति को मनुष्यों के सामने चमकने दो ताकि वे तुम्हारे भले कार्यों को देखकर तुम्हारे पिता की जो स्वर्ग में है, महिमा करें।
17 "Don't think I came to abolish the Law or the Prophets—I didn't come to abolish them, but to fulfill them. “यह न समझो कि मैं व्यवस्था या भविष्यवक्‍ताओं के लेखों को नष्‍ट करने आया हूँ; नष्‍ट करने नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने आया हूँ।
18 For truly I tell you: until heaven and earth pass, not one letter, not one stroke, will pass from the Law until everything is done. क्योंकि मैं तुमसे सच कहता हूँ, कि जब तक आकाश और पृथ्वी टल न जाएँ, तब तक व्यवस्था में से एक मात्रा या एक बिंदु भी पूरा हुए बिना न टलेगा।
19 So whoever breaks one of these least commands and teaches others the same will be called least in the kingdom of our Father; but whoever keeps and teaches them will be called great in the kingdom of our Father. इसलिए जो कोई इन छोटी से छोटी आज्ञाओं में से किसी एक को तोड़ेगा और वैसा ही मनुष्यों को सिखाएगा, वह स्वर्ग के राज्य में सब से छोटा कहलाएगा; परंतु जो कोई उनका पालन करेगा और उन्हें सिखाएगा, वही स्वर्ग के राज्य में बड़ा कहलाएगा।
20 For I tell you, unless you are more righteous than the scribes and Pharisees, you'll never enter the kingdom of our Father. क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि यदि तुम्हारी धार्मिकता शास्‍त्रियों और फरीसियों की धार्मिकता से बढ़कर न हो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश नहीं कर पाओगे।
21 "You've heard that it was said to those of old, 'Do not murder; whoever murders is subject to judgment.' “तुमने सुना है कि पूर्वजों से कहा गया था : तू हत्या न करना ; और जो कोई हत्या करेगा, वह दंड के योग्य होगा।
22 But I tell you: whoever is angry with his brother risks judgment. Whoever insults his brother risks the council, and whoever says, 'You fool!' risks fiery hell. परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि प्रत्येक जो अपने भाई परक्रोध करता है वह दंड के योग्य होगा; और जो कोई अपने भाई को ‘निकम्मा’ कहेगा, वह महासभा में दंड के योग्य होगा; और जो कोई ‘मूर्ख’ कहेगा, वह नरक की आग के योग्य ठहरेगा।
23 "So if you're offering your gift at the altar and recall there that your brother has something against you, इसलिए यदि तू अपनी भेंट वेदी पर लाए, और वहाँ तुझे स्मरण आए कि मेरे भाई के मन में मेरे विरुद्ध कुछ है,
24 leave your gift there before the altar, go make peace with your brother first, then come offer your gift. तो अपनी भेंट वहीं वेदी के सामने छोड़ दे, और जाकर पहले अपने भाई से मेल-मिलाप कर ले, और तब आकर अपनी भेंट चढ़ा।
25 Make peace with your accuser quickly, while still on the way with him, or he may hand you over to the judge, the judge to the officer, and you may be thrown into prison. जब तू अपने विरोधी के साथ मार्ग ही में हो, तो उससे शीघ्र मेल-मिलाप कर ले, कहीं ऐसा न हो कि विरोधी तुझे न्यायाधीश को सौंप दे, और न्यायाधीश सिपाही को, और तू बंदीगृह में डाल दिया जाए;
26 Truly I tell you, you will never get out until you have paid the last penny. मैं तुझसे सच कहता हूँ, जब तक तू एक-एक पैसाचुका न दे, तब तक तू वहाँ से कभी छूट नहीं पाएगा।
27 "You have heard that it was said, 'You shall not commit adultery.' “तुमने सुना है कि यह कहा गया था : तू व्यभिचार न करना।
28 But I tell you: everyone who looks at a woman lustfully has already committed adultery with her in his heart. परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि जो कोई किसी स्‍त्री को कामुकता से देखता है, वह अपने मन में उससे व्यभिचार कर चुका।
29 If your right eye makes you stumble, tear it out and throw it away—better to lose one part of your body than have your whole body thrown into hell. यदि तेरी दाहिनी आँख तेरे लिए ठोकर का कारण बनती है, तो उसे निकालकर अपने से दूर फेंक दे, क्योंकि तेरे लिए भला है कि तेरे अंगों में से एक नाश हो और तेरा सारा शरीर नरक में न डाला जाए।
30 If your right hand makes you sin, cut it off and throw it away. Better to lose one part of you than have your whole body go into hell. यदि तेरा दाहिना हाथ तेरे लिए ठोकर का कारण बनता है, तो उसे काटकर अपने से दूर फेंक दे, क्योंकि तेरे लिए भला है कि तेरे अंगों में से एक नाश हो और तेरा सारा शरीर नरक में न डाला जाए।
31 "It was also said, 'Whoever divorces his wife must give her a certificate of divorce.' “यह कहा गया था : जो कोई अपनी पत्‍नी को तलाक देना चाहे, वह उसे त्याग-पत्र दे।
32 I tell you: whoever divorces his wife, except for sexual sin, makes her a victim of adultery; and whoever marries a divorced woman commits adultery. परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि जो कोई व्यभिचार को छोड़ किसी और कारण से अपनी पत्‍नी को तलाक देता है, वह उससे व्यभिचार करवाता है, और यदि कोई त्यागी हुई स्‍त्री से विवाह करता है, वह व्यभिचार करता है।
33 "Again, you've heard it was said to the ancients: 'Don't break your oath—fulfill it to our Father.' “फिर तुमने सुना है कि पूर्वजों से कहा गया था : तू झूठी शपथ न खाना, परंतु प्रभु के लिए अपनी शपथ को पूरी करना।
34 But I tell you, do not swear an oath at all: neither by heaven, for it is our Father's throne, परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि कभी शपथ न खाना; न तो स्वर्ग की, क्योंकि वह परमेश्‍वर का सिंहासन है;
35 nor by the earth, for it's the footstool for his feet, nor by Jerusalem, for it's the city of the great King. न धरती की, क्योंकि वह उसके पैरों की चौकी है; न यरूशलेम की, क्योंकि वह महाराजाधिराज का नगर है;
36 And do not swear by your head, for you cannot make a single hair white or black. और न ही अपने सिर की शपथ खाना, क्योंकि तू एक बाल को भी सफ़ेद या काला नहीं कर सकता।
37 Let your 'Yes' be 'Yes,' and your 'No,' 'No'; anything beyond this comes from the evil one. परंतु तुम्हारी बात ‘हाँ’ की ‘हाँ’ या ‘न’ की ‘न’ हो; और इससे अधिक बात उस दुष्‍ट की ओर से होती है।
38 "You have heard that it was said, 'Eye for eye and tooth for tooth.' “तुमने सुना है कि कहा गया था : आँख के बदले आँख, और दाँत के बदले दाँत।
39 But I tell you: don't resist an evil person. If someone slaps your right cheek, turn the other cheek to him too. परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि दुष्‍ट का सामना न करना; परंतु जो कोई तेरे दाहिने गाल पर थप्पड़ मारे, उसकी ओर दूसरा भी फेर दे;
40 If anyone wants to sue you and take your tunic, let him have your cloak too. और जो तुझ पर दोष लगाकर तेरा कुरता लेना चाहे, उसे अपना चोगा भी दे दे।
41 And if anyone forces you to go one mile, go with him two. जो कोई तुझे एक किलोमीटर बेगार में ले जाए, उसके साथ दो किलोमीटर चला जा।
42 Give to whoever asks you, and don't turn away whoever wants to borrow from you. जो तुझसे माँगे, उसे दे, और जो तुझसे उधार लेना चाहे, उससे मुँह न फेर।
43 "You have heard that it was said, 'You will love your neighbor and hate your enemy.' “तुमने सुना है कि कहा गया था : तू अपने पड़ोसी से प्रेम रखना , और अपने शत्रु से घृणा करना।
44 But I tell you, love your enemies and pray for those who persecute you, परंतु मैं तुमसे कहता हूँ, अपने शत्रुओं से प्रेम रखो औरजोतुम्हें सताते हैं, उनके लिए प्रार्थना करो,
45 so you may become children of your Father in heaven, because he makes his sun rise on evil and good and sends rain on just and unjust. ताकि तुम अपने पिता की, जो स्वर्ग में है, संतान बन जाओ क्योंकि वह भले और बुरे दोनों पर अपना सूर्य उदय करता है, और धर्मी और अधर्मी दोनों पर मेंह बरसाता है।
46 If you love those who love you, what reward is that? Don't even tax collectors do the same? क्योंकि यदि तुम उन्हीं से प्रेम रखो जो तुमसे प्रेम रखते हैं, तो तुम्हारा क्या प्रतिफल होगा? क्या कर वसूलनेवाले भी ऐसा नहीं करते?
47 If you greet only your brothers, what more do you do than others? Don't even the Gentiles do that? यदि तुम अपने भाइयों का ही अभिवादन करते हो, तो कौन सा बड़ा कार्य करते हो? क्या गैरयहूदीभी ऐसा नहीं करते?
48 Be perfect, therefore, as your heavenly Father is perfect." इसलिए तुम सिद्ध बनो, जैसा तुम्हारा स्वर्गिक पिता सिद्ध है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]