Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 In those days John the Baptist came, preaching in the wilderness of Judea, उन दिनों यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाला आकर यहूदिया के जंगल में प्रचार करने लगा,
2 "Repent, for the kingdom of our Father has come near." “पश्‍चात्ताप करो, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।”
3 This is the one Isaiah the prophet spoke of, saying: "A voice calling out in the wilderness: Prepare the way of the Lord, make his paths straight." यह वही था जिसके विषय में यशायाह भविष्यवक्‍ता के द्वारा कहा गया था : एक आवाज़ जंगल में पुकार रही है, “प्रभु का मार्ग तैयार करो, उसके पथ सीधे करो।”
4 John wore clothes of camel hair, with a leather belt around his waist; his food was locusts and wild honey. यूहन्‍ना तो ऊँट के बालों का वस्‍त्र पहनता और अपनी कमर पर चमड़े का पट्टा बाँधा करता था, तथा उसका भोजन टिड्डियाँ और जंगली शहद था।
5 Then Jerusalem and all Judea and all the region around the Jordan went out to him, तब यरूशलेम और सारे यहूदिया और यरदन के आस-पास के सारे क्षेत्रों के लोग निकलकर उसके पास आने लगे,
6 and they were baptized by him in the Jordan River, confessing their sins. और अपने पापों का अंगीकार करते हुए यरदन नदी में उससे बपतिस्मा लेने लगे।
7 Seeing many Pharisees and Sadducees coming to be baptized, he said to them, "You brood of vipers! Who warned you to flee the coming wrath? परंतु जब उसने बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा लेने के लिए अपनी ओर आते देखा तो उनसे कहा, “हे साँप के बच्‍चो, तुम्हें आने वाले प्रकोप से भागने की चेतावनी किसने दी?
8 Bear fruit, then, worthy of repentance. इसलिए पश्‍चात्ताप के योग्य फल लाओ
9 Don't presume to say to yourselves, 'Abraham is our father,' for I tell you: our Father can raise up children for Abraham from these stones. और अपने मन में यह मत सोचो, ‘हमारा पिता अब्राहम है,’ क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि परमेश्‍वर इन पत्थरों से भी अब्राहम के लिए संतान उत्पन्‍न‍ कर सकता है।
10 The axe already lies at the root of the trees, so every tree not bearing good fruit is cut down and thrown into the fire. अब कुल्हाड़ा पेड़ों की जड़ पर रखा है, और प्रत्येक पेड़ जो अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में झोंक दिया जाता है।
11 "I baptize you with water for repentance, but the one coming after me is stronger than I am—I'm not worthy to carry his sandals. He will baptize you with the Holy Spirit and fire. मैं तो तुम्हें पश्‍चात्ताप के लिए पानी से बपतिस्मा देता हूँ; परंतु जो मेरे बाद आने वाला है, वह मुझसे अधिक सामर्थी है, मैं उसके जूते उठाने के भी योग्य नहीं हूँ; वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।
12 His winnowing fork is in his hand; he'll clear his threshing floor, gather his wheat into the barn, but burn the chaff with fire that never goes out." उसका सूप उसके हाथ में है, और वह अपना खलिहान अच्छी तरह से साफ़ करेगा, और अपने गेहूँ को खत्ते में इकट्ठा करेगा, परंतु भूसी को वह कभी न बुझनेवाली आग में भस्म करेगा।”
13 Then Jesus came from Galilee to the Jordan to John, to be baptized by him. तब यीशु यरदन के तट पर यूहन्‍ना से बपतिस्मा लेने के लिए गलील से उसके पास आया।
14 But John tried to stop him: "I need baptism from you, yet you come to me?" परंतु यूहन्‍ना यीशु को यह कहते हुए रोकने लगा, “मुझे तो तुझसे बपतिस्मा लेने की आवश्यकता है, और तू मेरे पास आया है?”
15 Jesus replied to him, "Allow it now, for this is how we must fulfill all righteousness." So John allowed him. इस पर यीशु ने उससे कहा,“अभी ऐसा ही होने दे, क्योंकि इस प्रकार सारी धार्मिकता को पूरा करना हमारे लिए उचित है।” तब उसने उसकी बात मान ली।
16 After Jesus was baptized, he came up out of the water at once, and suddenly the heavens opened to him; he saw the Spirit of our Father coming down like a dove and settling on him. और यीशु बपतिस्मा लेकर तुरंत पानी में से ऊपर आया; और देखो, उसके लिए आकाश खुल गया, और उसने परमेश्‍वर के आत्मा को कबूतर के समान उतरते और अपने ऊपर आते हुए देखा।
17 Then a voice from heaven said, "This is my Son, the one I love; I delight in him." और देखो, आकाश से एक आवाज़ आई, “यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिससे मैं अति प्रसन्‍न हूँ।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]