Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 24 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jesus was leaving the temple when his disciples came to show him its buildings. मंदिर-परिसर से निकलकर जब यीशु जा रहा था, तो उसके शिष्य उसे मंदिर के भवन दिखाने के लिए उसके पास आए।
2 "Do you see all these?" he answered. "Truly I tell you: not one stone here will be left on another; all will be torn down." इस पर उसने उनसे कहा,“तुम ये सब देख रहे हो न? मैं तुमसे सच कहता हूँ, यहाँ एक पत्थर भी पत्थर पर टिका न रहेगा जो ढाया न जाएगा।”
3 While Jesus was sitting on the Mount of Olives, his disciples came to him privately: "Tell us, when will these things happen, and what sign marks your coming and the end of the age?" जब वह जैतून पहाड़ पर बैठा हुआ था तो शिष्यों ने एकांत में उसके पास आकर पूछा, “हमें बता कि ये बातें कब होंगी, और तेरे आगमन और इस जगत के अंत का क्या चिह्‍न होगा?”
4 Jesus answered, "Watch out that no one deceives you. यीशु ने उन्हें उत्तर दिया :“सावधान रहो! कोई तुम्हें न भरमाए।
5 "For many will come in my name, claiming, 'I am the Christ,' and they will deceive many. क्योंकि बहुत से लोग मेरे नाम से आकर कहेंगे, ‘मैं मसीह हूँ,’ और बहुतों को भरमाएँगे।
6 You'll hear of wars and rumors of wars—don't be alarmed. This must happen, but the end isn't yet. तुम युद्धों की आवाज़ और युद्धों की चर्चाएँ सुनोगे; देखो, घबरा मत जाना; क्योंकि इन बातों का होना अवश्य है, परंतु यह अंत नहीं है।
7 Nation will rise against nation, and kingdom against kingdom, with famines and earthquakes in place after place. जाति, जाति के विरुद्ध और राज्य, राज्य के विरुद्ध उठ खड़े होंगे; स्थान-स्थान पर अकाल पड़ेंगेऔर भूकंप आएँगे।
8 All these are the beginning of birth pains. ये सब बातें पीड़ाओं का आरंभ होंगी।
9 Then they will hand you over to suffering and kill you, hated by all nations because of my name. “तब वे तुम्हें कष्‍ट देने के लिए पकड़वाएँगे और तुम्हें मार डालेंगे, और मेरे नाम के कारण सब जातियाँ तुमसे घृणा करेंगी।
10 At that time many will fall away and will betray and hate one another, तब बहुत से लोग ठोकर खाएँगे और एक दूसरे को पकड़वाएँगे और एक दूसरे से घृणा करेंगे;
11 and many false prophets will appear and deceive many people. बहुत से झूठे भविष्यवक्‍ता उठ खड़े होंगे और बहुतों को भरमाएँगे;
12 Because lawlessness will increase, the love of most will grow cold, और अधर्म बढ़ जाने के कारण बहुतों का प्रेम ठंडा हो जाएगा।
13 but the one who endures to the end will be saved. परंतु जो अंत तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।
14 This good news of the kingdom will be announced worldwide as a testimony to all nations, and then the end will come. फिर राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा कि सब जातियों के लिए साक्षी हो और तब अंत आ जाएगा।
15 So when you see the desolating abomination Daniel the prophet spoke of standing in the holy place—let the reader understand, “इसलिए जब तुम दानिय्येल भविष्यवक्‍ता के द्वारा बताए गए उस उजाड़नेवाले घृणित पात्र को पवित्र स्थान में खड़े हुए देखो (पाठक समझ ले),
16 then let those who are in Judea flee to the mountains. तो जो यहूदिया में हों, वे पहाड़ों पर भाग जाएँ,
17 "Let no one on the rooftop go down to take anything out of the house, जो छत पर हो, वह अपने घर से सामान लेने के लिए नीचे न उतरे,
18 and let no one in the field go back to get a coat. और जो खेत में हो, वह अपना वस्‍त्र लेने के लिए पीछे न लौटे।
19 How dreadful it will be in those days for pregnant women and nursing mothers! परंतु हाय उन पर जो उन दिनों में गर्भवती होंगी और जो दूध पिलाती होंगी।
20 Pray that your flight will not take place in winter or on the Sabbath. प्रार्थना करो कि तुम्हें शीतकाल में या सब्त के दिन भागना न पड़े;
21 For then there will be great suffering, unmatched from the world's beginning until now, and never to be matched again. क्योंकि उस समय ऐसा भारी क्लेश होगा जैसा जगत के आरंभ से लेकर अब तक न तो हुआ है और न कभी होगा।
22 If those days had not been cut short, no one would survive; but for the elect's sake, those days will be cut short. यदि उन दिनों को कम न किया गया होता तो कोई भी प्राणी न बचता; परंतु चुने हुओं के कारण उन दिनों को कम किया जाएगा।
23 Then if anyone tells you, 'Look, here's the Christ,' or 'There he is,' don't believe it. उस समय यदि कोई तुमसे कहे, ‘देखो, मसीह यहाँ है’ या ‘वहाँ है’ तो विश्‍वास न करना;
24 False messiahs and false prophets will arise, performing great signs and wonders to deceive, if possible, even the elect. क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यवक्‍ता उठ खड़े होंगे और बड़े-बड़े चिह्‍न और अद्भुत कार्य दिखाएँगे कि यदि संभव हो तो चुने हुओं को भी भरमा दें;
25 See, I have told you ahead of time. देखो, मैंने पहले ही तुम्हें बता दिया है।
26 So if they say, 'Look, he's in the wilderness,' don't go out; 'Look, in the inner rooms,' don't believe it. इसलिए यदि वे तुमसे कहें, ‘देखो, वह जंगल में है,’ तो बाहर न निकलना; ‘देखो, वह भीतरी कमरों में है,’ तो उनका विश्‍वास न करना;
27 For just as lightning flashes from the east and shows as far as the west, so will the Son of Man's coming be. क्योंकि जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्‍चिम तक चमकती है, वैसे ही मनुष्य के पुत्र का आगमन होगा।
28 Wherever there is a carcass, there the vultures will gather. जहाँ शव हो, वहाँ गिद्ध इकट्ठे होंगे।
29 Right after the suffering of those days, the sun will go dark, the moon will give no light, stars will fall from the sky, and the powers of the heavens will shake. “परंतु उन दिनों के क्लेश के तुरंत बाद सूर्य अंधकारमय हो जाएगा और चंद्रमा अपना प्रकाश नहीं देगा, आकाश से तारे गिर जाएँगे, और आकाश की शक्‍तियाँ हिलाई जाएँगी।
30 Then the sign of the Son of Man will appear in heaven, and all earth's peoples will mourn, seeing the Son of Man come on heaven's clouds with power and great glory. तब आकाश में मनुष्य के पुत्र का चिह्‍न दिखाई देगा, और उस समय पृथ्वी के समस्त कुल छाती पीटेंगे और मनुष्य के पुत्र को सामर्थ्य और बड़ी महिमा के साथ आकाश के बादलों पर आते हुए देखेंगे;
31 He will send out his angels with a loud trumpet blast, and they will gather his chosen from the four winds, from one end of the sky to the other. और वह तुरही के ऊँचे स्वर के साथ अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा, और वे आकाश के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक, चारों दिशाओं से उसके चुने हुओं को इकट्ठा करेंगे।
32 Learn this from the fig tree: as soon as its branch softens and leafs out, you know summer is near. “अंजीर के पेड़ के इस दृष्‍टांत से सीखो : जब उसकी डाली कोमल हो जाती है और पत्तियाँ निकलने लगती हैं, तो तुम जान लेते हो कि ग्रीष्मकाल निकट है।
33 So also, when you see all these things, know it is near, at the door. उसी प्रकार जब तुम भी इन सब बातों को देखो, तो जान लेना कि वह निकट है बल्कि द्वार पर ही है।
34 Truly I tell you, this generation will certainly not pass away until all these things have happened. मैं तुमसे सच कहता हूँ कि जब तक ये सब बातें पूरी न हो जाएँ, तब तक इस पीढ़ी का अंत कदापि नहीं होगा।
35 Heaven and earth will pass away, but my words will never pass away. आकाश और पृथ्वी टल जाएँगे, परंतु मेरे वचन कदापि न टलेंगे।
36 "No one knows that day or hour—not the angels in heaven, not the Son—only the Father. “परंतु उस दिन और उस घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता, न स्वर्ग के दूत और न ही पुत्र, परंतु केवल पिता।
37 As in Noah's days, so will be the Son of Man's coming. जैसे नूह के दिनों में हुआ, वैसे ही मनुष्य के पुत्र के आगमन पर होगा।
38 For in the days before the flood, people ate and drank, married and gave in marriage, until the day Noah entered the ark; क्योंकि जैसे जलप्रलय से पहले के उन दिनों में जब तक नूह ने जहाज़ में प्रवेश नहीं किया था, लोग खाते-पीते, विवाह करते और विवाह कराते रहे;
39 and they knew nothing until the flood came and swept them all away. That is how the coming of the Son of Man will be. और उन्हें तब तक कुछ समझ नहीं आया जब तक जलप्रलय आकर सब कुछ बहा न ले गया; वैसे ही मनुष्य के पुत्र के आगमन पर भी होगा।
40 Two men will be in the field; one will be taken and the other left. उस समय खेत में दो लोग होंगे, एक ले लिया जाएगा और दूसरा छोड़ दिया जाएगा।
41 Two women will be grinding with a hand mill; one will be taken and the other left. दो स्‍त्रियाँ चक्‍की पीसती होंगी, एक ले ली जाएगी और दूसरी छोड़ दी जाएगी।
42 Therefore keep watch, because you do not know on what day your Lord will come. इसलिए जागते रहो, क्योंकि तुम नहीं जानते कि तुम्हारा प्रभु किस दिन आएगा।
43 Understand: had the homeowner known what watch of night the thief was coming, he'd have watched and kept his house from being broken into. परंतु यह जान लो कि यदि घर का स्वामी जानता कि चोर किस पहर आएगा, तो वह जागता रहता और अपने घर में सेंध लगने नहीं देता।
44 So you too must be ready, because the Son of Man comes at an hour you don't expect. इसलिए तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस घड़ी तुम सोचते भी नहीं होगे, उसी घड़ी मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।
45 Who then is the faithful and wise servant, whom the master put in charge of his household to give them food at the right time? “फिर ऐसा विश्‍वासयोग्य और बुद्धिमान दास कौन है जिसे उसके स्वामी ने अपने नौकरों के ऊपर नियुक्‍त किया कि उन्हें उचित समय पर भोजन दे?
46 It will be good for that servant whose master finds him doing so when he returns. धन्य है वह दास जिसे उसका स्वामी आकर ऐसा ही करते पाए।
47 Truly I tell you, he will put him in charge of all his possessions. मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वह उसे अपनी सारी संपत्ति पर अधिकारी नियुक्‍त करेगा।
48 But suppose that wicked servant says to himself, 'My master is staying away a long time,' परंतु यदि वह दास दुष्‍ट हो और अपने मन में कहे, ‘मेरे स्वामी के आने में देर है।’
49 and then begins to beat his fellow servants and to eat and drink with drunkards. और वह अपने संगी दासों को पीटने लगे, और पियक्‍‍कड़ों के साथ खाए-पीए,
50 That servant's master will come on a day he doesn't expect, at an hour he doesn't know. तो उस दास का स्वामी ऐसे दिन आएगा जब वह उसकी प्रतीक्षा नहीं करता होगा और ऐसी घड़ी जिसे वह नहीं जानता होगा;
51 He will cut him to pieces and place him with the hypocrites, where people weep and grind their teeth." और उसे वह कठोर दंड देगा और उसका भाग पाखंडियों के साथ ठहराएगा, जहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]