Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 23 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then Jesus spoke to the crowds and to his disciples, तब यीशु ने भीड़ और अपने शिष्यों से कहा :
2 saying, "The scribes and the Pharisees sit on Moses' seat. “शास्‍त्री और फरीसी मूसा के आसन पर बैठे हैं।
3 "So do and keep whatever they tell you, but not what they do—they preach, but don't do. इसलिए जो भी वे तुमसे कहें, वह सब करना और मानना, परंतु उनके जैसे कार्य मत करना; क्योंकि वे कहते तो हैं परंतु करते नहीं।
4 They tie up heavy, hard-to-carry loads and put them on people's shoulders, but they themselves won't lift a finger to move them. वे भारी और असहनीय बोझ बाँधकर मनुष्यों के कंधों पर रखते हैं, परंतु स्वयं उन्हें अपनी उँगली से हिलाना भी नहीं चाहते।
5 They do everything to be seen by others; they widen their phylacteries and lengthen their tassels, वे अपने सब कार्य लोगों को दिखाने के लिए करते हैं; इसलिए वे अपने तावीज़ों को चौड़ा करते हैं और अपने वस्‍त्र की झालरों को बढ़ाते हैं,
6 and they love the place of honor at feasts and the best seats in the synagogues, उन्हें भोजों में मुख्य स्थान और आराधनालयों में मुख्य आसन
7 and greetings in the marketplaces and being called 'Rabbi' by others. और बाज़ारों में नमस्कार और लोगों से ‘रब्बी’कहलाना प्रिय लगता है।
8 You must not be called 'Rabbi,' since you have only one teacher, and you're all brothers. परंतु तुम रब्बी न कहलाना, क्योंकि तुम्हारा एक ही गुरुहै, और तुम सब भाई हो।
9 And call no one on earth your father, for you have one Father, who is in heaven. तुम पृथ्वी पर किसी को अपना पितान कहना, क्योंकि तुम्हारा एक ही पिता है, जो स्वर्ग में है।
10 Don't let anyone call you 'instructor,' for you have one instructor, the Christ. न ही अगुवे कहलाना, क्योंकि तुम्हारा एक ही अगुवा है, अर्थात् मसीह।
11 The greatest among you will be your servant. परंतु तुममें जो बड़ा है, वही तुम्हारा सेवक होगा।
12 Whoever raises himself will be humbled; whoever humbles himself will be raised. जो कोई अपने आपको ऊँचा उठाएगा वह नीचा किया जाएगा, और जो अपने आपको दीन करेगा वह ऊँचा उठाया जाएगा।
13 Woe to you, scribes and Pharisees, hypocrites! For you shut the kingdom of our Father before people, neither entering yourselves nor letting in those trying to enter. “हे पाखंडी शास्‍त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम मनुष्यों के लिए स्वर्ग के राज्य का द्वार बंद कर देते हो; और न तो तुम स्वयं उसमें प्रवेश करते हो और न ही उन्हें जो प्रवेश कर रहे हैं, प्रवेश करने देते हो।
14 Not in this edition [हे पाखंडी शास्‍त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम विधवाओं के घरों को हड़पते हो; और दिखावे के लिए लंबी-लंबी प्रार्थना करते हो, इसलिए तुम कठोर दंड पाओगे।]
15 Woe to you, scribes and Pharisees, hypocrites! For you cross sea and land to make one convert, then make him twice the child of hell you are. “हे पाखंडी शास्‍त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम एक व्यक्‍ति को अपने मत में लाने के लिए जल और थल में फिरते हो, और जब वह आ जाता है तो तुम उसे अपने से दुगुना नारकीय बना देते हो।
16 Woe to you, blind guides! You say, 'Swearing by the temple means nothing, but swearing by the temple's gold makes the oath binding.' “हे अंधे मार्गदर्शको, तुम पर हाय! तुम जो कहते हो, ‘जो कोई मंदिर की शपथ खाए, तो उससे कुछ नहीं; परंतु जो कोई मंदिर के सोने की शपथ खाए, तो वह उसमें बँध जाता है।’
17 Blind fools! Which is greater: the gold, or the temple that makes the gold sacred? हे मूर्खो और अंधो, बड़ा क्या है, सोना या सोने को पवित्र करनेवाला मंदिर?
18 And you say, 'Swearing by the altar is nothing, but swearing by its gift is binding.' फिर तुम कहते हो, ‘जो कोई वेदी की शपथ खाए, तो उससे कुछ नहीं; परंतु जो कोई उसके ऊपर की भेंट की शपथ खाए, तो वह उसमें बँध जाता है।’
19 You blind men! For which is greater, the gift or the altar that makes the gift sacred? हे मूर्खो औरअंधो, बड़ा क्या है, भेंट या भेंट को पवित्र करनेवाली वेदी?
20 So whoever swears by the altar swears by it and by everything on it. अतः जो वेदी की शपथ खाता है, वह उसकी और जो कुछ उस पर है उसकी भी शपथ खाता है;
21 And whoever swears by the temple swears by it and by him who lives in it. और जो मंदिर की शपथ खाता है, वह उसकी और उसमें वास करनेवाले की भी शपथ खाता है;
22 And whoever swears by heaven swears by our Father's throne and by him who sits on it. और जो स्वर्ग की शपथ खाता है, वह परमेश्‍वर के सिंहासन और उस पर बैठनेवाले की भी शपथ खाता है।
23 Woe to you, scribes and Pharisees, hypocrites! You bring the tenth of mint, dill, and cumin, yet neglect the law's weightier matters—justice, mercy, faithfulness. These you should have done, without neglecting the others. “हे पाखंडी शास्‍त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम पुदीने, सौंफ और जीरे का दशमांश देते हो, परंतु न्याय, दया और विश्‍वास जैसी व्यवस्था की गंभीर बातों को छोड़ देते हो; चाहिए था कि इन्हें करते और उन्हें भी न छोड़ते।
24 You blind guides, straining out a gnat and swallowing a camel! हे अंधे मार्गदर्शको, तुम मच्छर को तो छान देते हो पर ऊँट को निगल जाते हो।
25 Woe to you, scribes and Pharisees, hypocrites! You clean the cup and dish outside, but inside they're full of greed and excess. “हे पाखंडी शास्‍त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम कटोरे और थाली को बाहर से माँजते हो, परंतु वे भीतर लूट और असंयम से भरे हैं।
26 Blind Pharisee! First clean the inside of cup and dish, so the outside is clean too. हे अंधे फरीसी! पहले कटोरेको भीतर से तो माँज ताकि वह बाहर से भी स्वच्छ हो जाए।
27 Woe to you, scribes and Pharisees, hypocrites! You are like whitewashed tombs, appearing beautiful outside but full of dead people's bones and all impurity inside. “हे पाखंडी शास्‍त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम पुती हुई कब्रों के समान हो, जो बाहर से तो सुंदर दिखाई देती हैं, परंतु भीतर मरे हुओं की हड्डियों और हर प्रकार की अशुद्धता से भरी हैं।
28 So you also outwardly appear righteous to others, but inside you are full of hypocrisy and lawlessness. इसी प्रकार तुम भी मनुष्यों को बाहर से धर्मी दिखाई देते हो, परंतु भीतर पाखंड और अधर्म से भरे हो।
29 Woe to you, scribes and Pharisees, hypocrites! For you build tombs of the prophets and decorate the monuments of the righteous, “हे पाखंडी शास्‍त्रियो और फरीसियो, तुम पर हाय! क्योंकि तुम भविष्यवक्‍ताओं की कब्रों को बनाते और धर्मियों के स्मारकों को सजाते हो,
30 saying, 'Had we lived in our fathers' days, we would not have joined them in killing the prophets.' और कहते हो, ‘यदि हम अपने पूर्वजों के दिनों में होते, तो उनके साथ भविष्यवक्‍ताओं की हत्या में साझेदार न होते।’
31 So you testify against yourselves that you are the sons of those who murdered the prophets. इस प्रकार तुम स्वयं साक्षी देते हो कि तुम भविष्यवक्‍ताओं के हत्यारों की संतान हो।
32 Fill up, then, the measure of your fathers. अतः तुम अपने पूर्वजों के कार्य को पूरा करो।
33 You serpents, you brood of vipers, how are you to escape being sentenced to hell? हे साँपो, हे करैत के बच्‍चो! तुम नरक के दंड से कैसे बचोगे?
34 So I am sending you prophets, wise men, and scribes—some you will kill and crucify, some you will flog in your synagogues and persecute from town to town, इसलिए देखो, मैं भविष्यवक्‍ताओं, बुद्धिमानों और शास्‍त्रियों को तुम्हारे पास भेजता हूँ; उनमें से कितनों को तुम मार डालोगे और क्रूस पर चढ़ाओगे, और कितनों को अपने आराधनालयों में कोड़े मारोगे और नगर-नगर सताते फिरोगे।
35 so that all righteous blood shed on earth may come upon you—from righteous Abel's blood to Zechariah son of Berekiah's, whom you murdered between the sanctuary and the altar. इस कारण उन धर्मियों का लहू जो पृथ्वी पर बहाया गया, अर्थात् धर्मी हाबिल के लहू से लेकर बिरिक्याह के पुत्र जकरयाह के लहू तक, जिसे तुमने मंदिर और वेदी के बीच में मार डाला था, वह सब तुम्हारे ऊपर आ पड़ेगा।
36 Truly, I say to you, all these things will come upon this generation. मैं तुमसे सच कहता हूँ, ये सब बातें इसी पीढ़ी पर आ पड़ेंगी।
37 Jerusalem, Jerusalem—killing the prophets, stoning those sent to you! How often I wanted to gather your children, as a hen gathers her chicks under her wings, but you refused. “हे यरूशलेम, हे यरूशलेम! तू जो भविष्यवक्‍ताओं को मार डालती है और जो तेरे पास भेजे गए, उन पर पथराव करती है। मैंने कितनी बार चाहा कि जैसे मुरगी अपने बच्‍चों को पंखों तले इकट्ठा करती है, वैसे ही तेरे बच्‍चों को इकट्ठा करूँ, परंतु तूने न चाहा।
38 Look, your house is left to you desolate. देखो, तुम्हारे लिए तुम्हारा घर उजाड़ छोड़ा जाता है।
39 I tell you, you won't see me again till you say, 'Blessed is the one coming in our Father's name.'" क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि अब से जब तक तुम यह न कहोगे : ‘धन्य है वह, जो प्रभु के नाम से आता है,’तब तक मुझे कभी न देखोगे।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]