Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 22 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jesus spoke to them again in parables, saying: तब यीशु उनसे फिर दृष्‍टांतों में कहने लगा :
2 "The kingdom of our Father is like a king who prepared a wedding feast for his son. “स्वर्ग का राज्य उस राजा के समान है, जिसने अपने पुत्र का विवाह किया।
3 He sent his servants to summon the invited guests to the wedding feast, but they refused to come. उसने विवाह में आमंत्रित लोगों को बुलाने के लिए अपने दास भेजे, परंतु उन्होंने आना न चाहा।
4 Again he sent other servants, saying, 'Tell those invited: Look, I have prepared my dinner; my oxen and fattened cattle are killed, everything ready. Come to the wedding feast.' फिर उसने अन्य दासों को यह कहकर भेजा ‘आमंत्रित लोगों से कहो, “देखो, मैंने अपना भोज तैयार कर लिया है, मेरे बैल और पले हुए पशु काटे जा चुके हैं, और सब कुछ तैयार है; विवाह-भोज में आओ।” ’
5 But they paid no attention and went off, one to his farm, another to his business, परंतु वे ध्यान दिए बिना चले गए, कुछ अपने खेत में और कुछ अपने व्यापार के लिए;
6 while the rest seized his servants, mistreated them, and killed them. और अन्य लोगों ने उसके दासों को पकड़कर अपमानित किया और उन्हें मार डाला।
7 The king was enraged, and he sent his troops, destroyed those murderers, and burned their city. तबराजा क्रोधित हुआ और उसने अपने सैनिकों को भेजकर उन हत्यारों का नाश किया और उनके नगर को जला दिया।
8 Then he told his servants, 'The wedding is ready, but those invited weren't worthy. तब उसने अपने दासों से कहा, ‘विवाह-भोज तो तैयार है परंतु आमंत्रित लोग योग्य नहीं थे।
9 Go therefore to the main roads and invite to the wedding feast as many as you find.' इसलिए चौराहों पर जाओ, और जितने भी तुम्हें मिलें, उन सब को विवाह-भोज में बुला लाओ।’
10 Those servants went out into the roads and gathered everyone they found, bad and good, and the wedding hall filled with guests. अतः उन दासों ने मार्गों पर जाकर जितने भी बुरे या भले मिले, सब को इकट्ठा किया; और विवाह का घर अतिथियों से भर गया।
11 "But when the king came in to see the guests, he saw a man not dressed in wedding clothes. “जब राजा अतिथियों को देखने भीतर आया तो उसने वहाँ एक मनुष्य को देखा जो विवाह का वस्‍त्र पहने हुए नहीं था;
12 He asked, 'Friend, how did you get in here without wedding clothes?' He was speechless. राजा ने उससे कहा, ‘मित्र, तू विवाह का वस्‍त्र पहने बिना यहाँ कैसे आया?’ परंतु वह चुप रहा।
13 Then the king told the servants, 'Tie his hands and feet, and throw him into the outer darkness, where there will be weeping and grinding of teeth.' तब राजा ने सेवकों से कहा, ‘इसके पैर और हाथ बाँधकरइसे बाहर अंधकार में फेंक दो, जहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा।’
14 For many are called, but few are chosen." क्योंकि बुलाए हुए तो बहुत हैं परंतु चुने हुए थोड़े हैं।”
15 Then the Pharisees went and plotted how to trap him with his own words. तब फरीसियों ने जाकर सम्मति की कि वे उसे किस प्रकार बातों में फँसाएँ।
16 They sent their disciples to him, with the Herodians, saying, "Teacher, we know you are truthful and truly teach God's way; you defer to no one, since you don't judge people by rank. फिर उन्होंने अपने शिष्यों को हेरोदियों के साथ उसके पास यह कहने को भेजा, “हे गुरु, हम जानते हैं कि तू सच्‍चा है और परमेश्‍वर का मार्ग सच्‍चाई से सिखाता है, और तू किसी की भी परवाह नहीं करता, क्योंकि तू किसी का पक्षपात नहीं करता।
17 Tell us, then, what you think: Is it lawful to pay taxes to Caesar, or not?" इसलिए हमें बता, तू क्या सोचता है; कैसर को कर देना उचित है या नहीं?”
18 But Jesus, knowing their malice, said, "Why are you testing me, you hypocrites? परंतु यीशु ने उनकी दुष्‍टता को जानकर कहा,“हे पाखंडियो, मुझे क्यों परखते हो?
19 Show me the coin used for the tax." And they brought him a denarius. मुझे कर चुकाने का सिक्‍का दिखाओ।” और वे उसके पास एक दीनार ले आए।
20 And he said to them, "Whose image is this, and whose inscription?" उसने उनसे कहा,“यह छाप और लेख किसका है?”
21 They said, "Caesar's." Then he said to them, "So pay Caesar what belongs to Caesar, and our Father what belongs to our Father." उन्होंने उससे कहा, “कैसर का।” तब उसने उनसे कहा,“इसलिए जो कैसर का है, वह कैसर को, और जो परमेश्‍वर का है, वह परमेश्‍वर को दो।”
22 When they heard it, they were amazed; and they left him and went away. यह सुनकर उन्हें आश्‍चर्य हुआ, और वे उसे छोड़कर चले गए।
23 That same day Sadducees came to him, who say there is no resurrection, and they asked him, उसी दिन कुछ सदूकी जो कहते थे कि पुनरुत्थान नहीं होता, उसके पास आए, और उससे पूछा,
24 saying, "Teacher, Moses said: if a man dies childless, his brother must marry the widow and raise offspring for his brother. “गुरु, मूसा ने कहा : यदि कोई निस्संतान मर जाए, तो उसका भाई उसकी पत्‍नी से विवाह करके अपने भाई के लिए वंश उत्पन्‍न‍ करे।
25 Now there were seven brothers among us. The first married, died, and, childless, left his wife to his brother. अब हमारे यहाँ सात भाई थे; पहला विवाह करके मर गया, और निस्संतान होने के कारण वह अपनी पत्‍नी को अपने भाई के लिए छोड़ गया;
26 So too the second and the third, down to the seventh. इसी प्रकार दूसरे और तीसरे से लेकर सातवें तक यही होता रहा।
27 Last of all, the woman died. इन सब के बाद वह स्‍त्री भी मर गई।
28 In the resurrection, then, whose wife of the seven will she be? For they all had her." अतः पुनरुत्थान के समय वह सातों में से किसकी पत्‍नी होगी? क्योंकि सब ने उससे विवाह किया था।”
29 Jesus answered, "You're mistaken—you know neither the Scriptures nor our Father's power. यीशु ने उन्हें उत्तर दिया,“तुम न तो पवित्रशास्‍त्र को समझते हो और न ही परमेश्‍वर के सामर्थ्य को, इसलिए भ्रम में पड़े हो।
30 For in the resurrection people neither marry nor are married off, but are like angels in heaven. क्योंकि पुनरुत्थान होने पर वे न तो विवाह करेंगे और न ही विवाह में दिए जाएँगे, बल्कि स्वर्ग मेंदूतों के समान होंगे।
31 Now, about the resurrection of the dead, haven't you read what our Father told you: क्या तुमने वह वचन नहीं पढ़ा जो मृतकों के पुनरुत्थान के विषय में परमेश्‍वर ने तुमसे कहा :
32 'I'm the God of Abraham, of Isaac, and of Jacob'? He's not God of the dead, but of the living." मैं अब्राहम का परमेश्‍वर, इसहाक का परमेश्‍वर और याकूब का परमेश्‍वर हूँ।वह मृतकों का नहीं परंतु जीवितों का परमेश्‍वर है।”
33 And when the crowds heard it, they were astonished at his teaching. लोग यह सुनकर उसके उपदेश से आश्‍चर्यचकित हुए।
34 But when the Pharisees heard that he had silenced the Sadducees, they gathered together. जब फरीसियों ने यह सुना कि उसने सदूकियों का मुँह बंद कर दिया है, तो वे एक साथ इकट्ठे हो गए।
35 And one of them, an expert in the Law, asked him a question to test him: उनमें से एक व्यवस्थापक ने उसे परखने के लिए पूछा,
36 "Teacher, which is the great commandment in the Law?" “हे गुरु, व्यवस्था में कौन सी आज्ञा बड़ी है?”
37 He said to him, "Love your Father with all your heart, with all your soul, and with all your mind. यीशु ने उससे कहा,“तू प्रभु अपने परमेश्‍वर से अपने संपूर्ण मन और अपने संपूर्ण प्राण और अपनी संपूर्ण बुद्धि से प्रेम रखना।
38 This is the great and first commandment. यही बड़ी और प्रमुख आज्ञा है।
39 And a second is like it: You will love your neighbor as yourself. इसी के समान दूसरी यह है, तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।
40 On these two commandments depend all the Law and the Prophets." इन्हीं दो आज्ञाओं पर संपूर्ण व्यवस्था और भविष्यवक्‍ताओं के लेख आधारित हैं।”
41 Now while the Pharisees were gathered together, Jesus asked them, जब फरीसी इकट्ठे थे, तो यीशु ने उनसे यह प्रश्‍न किया,
42 "What do you think about the Christ? Whose son is he?" They said to him, "David's." “मसीह के विषय में तुम क्या सोचते हो? वह किसका पुत्र है?” उन्होंने उससे कहा, “दाऊद का।”
43 He asked them, "How then does David, by the Holy Spirit, call him Lord, saying, यीशु ने उनसे कहा,“फिर दाऊद आत्मा में होकर उसे ‘प्रभु’ क्यों कहता है? वहकहता है :
44 'Our Father said to my Lord, "Sit at my right hand, until I put your enemies under your feet"'? प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा, ‘मेरे दाहिनी ओर बैठ, जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे पैरों तले न कर दूँ।’
45 If then David calls the Christ Lord, how can the Christ be David's son?" “अतः यदि दाऊद उसे प्रभु कहता है, तो वह उसका पुत्र कैसे हुआ?”
46 No one could answer him a word, and from that day no one dared ask him anything else. कोई भी उसे कुछ उत्तर न दे सका, और न ही उस दिन से किसी ने उससे फिर प्रश्‍न करने का साहस किया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]