Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 25 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "Then the kingdom of our Father will be like ten virgins who took their lamps and went out to meet the bridegroom. “स्वर्ग का राज्य उन दस कुँवारियों के समान होगा जो अपनी-अपनी मशालें लेकर दूल्हे से मिलने के लिए निकलीं।
2 Five of them were foolish, and five were wise. उनमें पाँच मूर्ख और पाँच बुद्धिमान थीं।
3 The foolish ones took their lamps but did not take any oil with them. मूर्खों ने अपनी मशालों को तो लिया पर अपने साथ तेल नहीं लिया;
4 But the wise ones took oil in flasks along with their lamps. परंतु बुद्धिमानों ने अपनी मशालों के साथ कुप्पियों में तेल भी लिया।
5 When the bridegroom was delayed, they all became drowsy and fell asleep. जब दूल्हे के आने में देर हो रही थी, तो वे सब ऊँघने लगीं और सो गईं।
6 But at midnight a cry rang out: 'Look, the bridegroom! Come out to meet him!' आधी रात को पुकार हुई, ‘देखो दूल्हा आ रहा है, उससे मिलने चलो।’
7 Then all the young women woke up and trimmed their lamps. तब उन सब कुँवारियों ने उठकर अपनी-अपनी मशालें तैयार कीं।
8 The foolish said to the wise, 'Give us some of your oil, because our lamps are going out.' तब मूर्खों ने बुद्धिमानों से कहा, ‘अपने तेल में से कुछ हमें भी दे दो, क्योंकि हमारी मशालें बुझ रही हैं।’
9 But the wise answered, 'No, there may not be enough for us and you. Go instead to those who sell, and buy for yourselves.' इस पर बुद्धिमानों ने कहा, ‘नहीं, यह हमारे और तुम्हारे लिए पर्याप्‍त नहीं होगा; अच्छा होगा कि तुम बेचनेवालों के पास जाकर अपने लिए खरीद लो।’
10 While they went to buy it, the bridegroom came. The ready ones went in with him to the wedding feast, and the door closed. जब वे खरीदने जा रही थीं कि दूल्हा आ पहुँचा, और जो कुँवारियाँ तैयार थीं, वे उसके साथ विवाह के घर में चली गईं और द्वार बंद कर दिया गया।
11 Later the other young women came too, saying, 'Lord, lord, open the door for us!' इसके बाद वे अन्य कुँवारियाँ भी आईं और कहने लगीं, ‘हे स्वामी, हे स्वामी! हमारे लिए द्वार खोल दे।’
12 But he answered, 'Truly I tell you, I do not know you.' इस पर उसने कहा, ‘मैं तुमसे सच कहता हूँ, मैं तुम्हें नहीं जानता।’
13 Therefore keep watch, because you do not know the day or the hour. इसलिए जागते रहो, क्योंकि तुम न तो उस दिन को और न ही उस घड़ी को जानते हो।
14 "For it will be like a man going abroad, calling his servants and entrusting them with his property. “फिर, यह यात्रा पर जानेवाले उस मनुष्य के समान है जिसने अपने दासों को बुलाकर अपनी संपत्ति उन्हें सौंप दी,
15 He gave one five bags of silver, another two, another one—each by his own ability—then set out on his journey. और उसने एक को पाँच तोड़े, दूसरे को दो और तीसरे को एक, अर्थात् प्रत्येक को उसकी क्षमता के अनुसार दिया और यात्रा पर चला गया।
16 The one given five bags of silver went at once, put them to work, and gained five more. जिसे पाँच तोड़े मिले थे उसने तुरंत जाकर उनसे व्यापार किया तथा पाँच तोड़े और कमाए;
17 In the same way, the one with two bags of silver gained two more. इसी प्रकार जिसे दो मिले थे उसने भी दो और कमाए।
18 But the one who received one bag of silver went off, dug in the ground, and hid his master's money. परंतु जिसे एक मिला था उसने जाकर मिट्टी खोदी और अपने स्वामी का धन वहाँ छिपा दिया।
19 "After a long time the master of those servants returned and settled accounts with them. “बहुत समय के बाद उन दासों का स्वामी आया और उनसे लेखा लेने लगा।
20 The man who received five bags of silver came, adding five more: 'Master, you entrusted me with five bags of silver; see, I've gained five more.' जिसे पाँच तोड़े मिले थे वह पाँच तोड़े और लेकर उसके पास आया और कहने लगा, ‘स्वामी, तूने मुझे पाँच तोड़े सौंपे थे; देख, मैंने पाँच तोड़े और कमाए।’
21 "His master said, 'Well done, good and faithful servant! You were faithful over a little; I'll put you over much. Enter your master's joy!' उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘शाबाश, भले और विश्‍वासयोग्य दास! तू थोड़े में विश्‍वासयोग्य रहा; मैं तुझे बहुत वस्तुओं पर अधिकारी ठहराऊँगा। अपने स्वामी के आनंद में सहभागी हो।’
22 "The one with two bags of silver also came and said, 'Master, you gave me two bags of silver; look, I've earned two more.' जिसे दो तोड़े मिले थे, उसने भी आकर कहा, ‘स्वामी, तूने मुझे दो तोड़े सौंपे थे; देख, मैंने दो तोड़े और कमाए।’
23 "His master told him, 'Well done, good and faithful servant! You were faithful with a little; I'll put you over much. Enter your master's joy!' उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘शाबाश, भले और विश्‍वासयोग्य दास! तू थोड़े में विश्‍वासयोग्य रहा; मैं तुझे बहुत वस्तुओं पर अधिकारी ठहराऊँगा। अपने स्वामी के आनंद में सहभागी हो।’
24 "Then the one who had received one bag of silver came and said, 'Master, I knew you were a hard man, reaping where you didn't sow, gathering where you didn't scatter seed.' जिसे एक तोड़ा मिला था उसने भी आकर कहा, ‘स्वामी, मैं तुझे जानता था कि तू कठोर मनुष्य है; तू जहाँ नहीं बोता वहाँ से काटता है और जहाँ नहीं बिखेरता वहाँ से बटोरता है।
25 Afraid, I went and hid your silver in the ground. Here is what is yours. इसलिए मैं डर गया और जाकर तेरा तोड़ा मिट्टी में छिपा दिया। देख, जो तेरा है, वह यह रहा।’
26 "His master replied, 'You wicked, lazy servant! You knew I harvest where I didn't sow and gather where I didn't scatter seed? इस पर उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘दुष्‍ट और आलसी दास! तो क्या तू जानता था कि जहाँ मैं नहीं बोता वहाँ से काटता हूँ और जहाँ मैं नहीं बिखेरता वहाँ से बटोरता हूँ?
27 "You should have deposited my money with the bankers, so on my return I'd get it back with interest. फिर तो तुझे मेरा धन साहूकारों के पास जमा करना चाहिए था, और मैं आकर अपना धन ब्याज समेत ले लेता।
28 So take his bag of silver and give it to the one with ten bags of silver. इसलिए वह तोड़ा भी इससे ले लो और जिसके पास दस तोड़े हैं, उसे दे दो;
29 For everyone who has will be given more, and he'll overflow; but the one who has nothing will lose even what he has. क्योंकि जिसके पास है उसे और दिया जाएगा और उसके पास बहुत हो जाएगा; परंतु जिसके पास नहीं है उससे वह भी जो उसके पास है, ले लिया जाएगा।
30 Throw out that worthless servant into the outer darkness, where there will be weeping and grinding of teeth.' इस निकम्मे दास को बाहर अंधकार में फेंक दो, जहाँ रोना और दाँतों का पीसना होगा।’
31 "When the Son of Man comes in his glory, with all his angels, he will sit on his glorious throne. “जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा में आएगा और सब स्वर्गदूत उसके साथ होंगे, तब वह अपने महिमामय सिंहासन पर बैठेगा;
32 All the nations will be gathered before him, and he will separate them from each other as a shepherd separates sheep from goats. और सब जातियाँ उसके सामने इकट्ठी की जाएँगी, और जैसे चरवाहा भेड़ों को बकरियों से अलग करता है, वैसे ही वह उन्हें एक दूसरे से अलग करेगा।
33 He will put the sheep on his right and the goats on his left. वह भेड़ों को अपने दाहिनी ओर, और बकरियों को अपनी बाईं ओर खड़ा करेगा।
34 Then the King will say to those on his right, 'Come, you blessed by my Father; inherit the kingdom prepared for you since the foundation of the world. तब राजा अपने दाहिनी ओर वालों से कहेगा, ‘हे मेरे पिता के धन्य लोगो, आओ! जगत की उत्पत्ति से तुम्हारे लिए जो राज्य तैयार किया गया है, उसके उत्तराधिकारी बनो;
35 "For I was hungry and you fed me; thirsty, and you gave me a drink; a stranger, and you took me in, क्योंकि मैं भूखा था और तुमने मुझे खाने को दिया, मैं प्यासा था और तुमने मुझे पानी पिलाया, मैं परदेशी था और तुमने मुझे घर में बुलाया,
36 I was naked and you dressed me, sick and you cared for me, in prison and you visited me.'" मैं निर्वस्‍त्र था और तुमने मुझे वस्‍त्र पहनाए, मैं बीमार था और तुमने मेरी सुधि ली, मैं बंदीगृह में था और तुम मुझसे मिलने आए।’
37 "Then the righteous will answer him, 'Lord, when did we see you hungry and feed you, or thirsty and give you drink? तब धर्मी उससे कहेंगे, ‘हे प्रभु, हमने कब तुझे भूखा देखा और खिलाया, या प्यासा देखा और पानी पिलाया,
38 "When did we see you a stranger and shelter you, or naked and dress you? और कब तुझे परदेशी देखा और घर में बुलाया, या निर्वस्‍त्र देखा और वस्‍त्र पहनाए,
39 When did we see you sick or in prison and come to you?'" और कब हमने तुझे बीमार या बंदीगृह में देखा और तुझसे मिलने आए?’
40 "And the King will reply, 'Truly I tell you, whatever you did for one of the least of these siblings of mine, you did for me.' तब राजा उन्हें उत्तर देगा, ‘मैं तुमसे सच कहता हूँ, तुमने जो मेरे इन छोटे से छोटे भाइयों में से किसी एक के साथ किया, वह मेरे साथ किया।’
41 Then he'll tell those on his left, 'Away from me, you cursed ones, into the eternal fire prepared for the devil and his angels. “तब वह बाईं ओर वालों से भी कहेगा, ‘हे शापित लोगो, मेरे सामने से उस अनंत आग में चले जाओ जो शैतान और उसके दूतों के लिए तैयार की गई है;
42 For I was hungry and you gave me nothing to eat, thirsty and you gave me nothing to drink, क्योंकि मैं भूखा था और तुमने मुझे खाने को नहीं दिया, मैं प्यासा था और तुमने मुझे पानी नहीं पिलाया,
43 I was a stranger, and you didn't take me in; naked, and you didn't dress me; sick and in prison, and you didn't visit me.'" मैं परदेशी था और तुमने मुझे घर में नहीं बुलाया, मैं निर्वस्‍त्र था और तुमने मुझे वस्‍त्र नहीं पहनाए, मैं बीमार और बंदीगृह में था और तुमने मेरी सुधि नहीं ली।’
44 "Then they too will answer, 'Lord, when did we see you hungry, thirsty, a stranger, naked, sick, or in prison, and not serve you?' तब वे भी यह कहेंगे, ‘हे प्रभु, हमने कब तुझे भूखा या प्यासा या परदेशी या निर्वस्‍त्र या बीमार या बंदीगृह में देखा, और तेरी सेवा नहीं की?’
45 "He will answer, 'Truly I tell you: whatever you didn't do for one of the least of these, you didn't do for me.' तब वह उन्हें उत्तर देगा, ‘मैं तुमसे सच कहता हूँ, जो तुमने इन छोटे से छोटों में से किसी एक के साथ नहीं किया, वह मेरे साथ भी नहीं किया।’
46 Then they will go away to eternal punishment, but the righteous to eternal life." ये लोग अनंत दंड भोगेंगे, परंतु धर्मी अनंत जीवन में प्रवेश करेंगे।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]