Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 19 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 When Jesus finished these words, he left Galilee and went into the region of Judea, across the Jordan. ऐसा हुआ कि जब यीशु ये बातें कह चुका, तो वह गलील से विदा होकर यरदन के पार यहूदिया के क्षेत्र में आया।
2 Large crowds followed him, and he healed them there. तब बहुत से लोग उसके पीछे चल पड़े, और उसने वहाँ उन्हें स्वस्थ किया।
3 Pharisees came to test him, asking, "Is it lawful for a man to divorce his wife for any cause?" फिर उसे परखने के लिए फरीसी उसके पास आए और कहने लगे, “क्या किसी भी कारण से अपनी पत्‍नी को तलाक देना पुरुष के लिए उचित है?”
4 He answered, "Haven't you read that our Father, who made them at the beginning, made them male and female, इस पर उसने कहा,“क्या तुमने नहीं पढ़ा कि सृष्‍टिकर्ता ने आरंभ से उन्हें नर और नारी बनाया
5 and said, 'So a man will leave his father and mother and cling to his wife, and the two will become one flesh'? और कहा :इस कारण पुरुष अपने पिता और अपनी माता से अलग होकर अपनी पत्‍नी के साथ मिला रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे।
6 So they are no longer two but one flesh; therefore, let no one separate what our Father has joined." अतः अब वे दो नहीं बल्कि एक तन हैं। इसलिए जिसे परमेश्‍वर ने एक साथ जोड़ा है, उसे मनुष्य अलग न करे।”
7 They said to him, "Why then did Moses command that a man give a divorce certificate and send her away?" उन्होंने उससे कहा, “फिर मूसा ने त्याग-पत्र देकर उसे तलाक देने की आज्ञा क्यों दी?”
8 He told them, "Moses let you divorce your wives because your hearts were hard, but it wasn't like that from the beginning. यीशु ने उनसे कहा,“तुम्हारे मन की कठोरता के कारण मूसा ने तुम्हें अपनी पत्‍नी को तलाक देने की अनुमति दी, परंतु आरंभ से ऐसा नहीं था।
9 I tell you: whoever divorces his wife—except for sexual sin—and marries another commits adultery." परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि जो कोई व्यभिचार को छोड़ अन्य किसी कारण से अपनी पत्‍नी को तलाक देकर दूसरी से विवाह करता है, वह व्यभिचार करता है।”
10 The disciples said to him, "If that's the case between husband and wife, it's better not to marry." उसके शिष्यों ने उससे कहा, “यदि पुरुष का अपनी पत्‍नी के साथ ऐसा संबंध है, तो विवाह न करना भला है।”
11 He said to them, "Not everyone can accept this word—only those it's given to. उसने उनसे कहा,“इस वचन को सब नहीं, पर वे ही ग्रहण कर सकते हैं जिन्हें यह वरदान दिया गया है।
12 There are eunuchs born that way from their mother's womb; there are eunuchs made that way by others; and there are eunuchs who made themselves so for the kingdom of our Father. Let the one who can accept this, accept it." क्योंकि कुछ नपुंसक ऐसे हैं जो माता के गर्भ से ऐसे ही जन्मे हैं, और कुछ नपुंसक ऐसे हैं जो मनुष्यों के द्वारा नपुंसक बनाए गए हैं, और कुछ नपुंसक ऐसे हैं जिन्होंने स्वर्ग के राज्य के लिए अपने आपको नपुंसक बनाया है। जो इसे ग्रहण कर सकता है, वह ग्रहण करे।”
13 Then little children were brought to him so he could lay hands on them and pray, but the disciples rebuked those bringing them. तब लोग उसके पास बच्‍चों को लाए कि वह उन पर अपने हाथ रखे और प्रार्थना करे; परंतु शिष्यों ने उन्हें डाँटा।
14 But Jesus said, "Let the little children come to me—don't stop them, for the kingdom of our Father belongs to ones like these." तब यीशु ने कहा,“बच्‍चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।”
15 And he laid his hands on them and went on from there. और उन पर हाथ रखने के बाद वह वहाँ से चला गया।
16 Just then a man approached him and asked, "Teacher, what good must I do to obtain eternal life?" तब देखो, एक व्यक्‍ति ने उसके पास आकर कहा, “गुरु, मैं कौन सा उत्तम कार्य करूँ कि अनंत जीवन पाऊँ?”
17 He said to him, "Why ask me about what is good? Only one is good. If you want to enter life, keep the commandments." उसने उससे कहा,“तू उत्तम के विषय में मुझसे क्यों पूछता है? उत्तम तो एक ही है।यदि तू जीवन में प्रवेश करना चाहता है, तो आज्ञाओं का पालन कर।”
18 "Which ones?" he asked. Jesus said, "Do not murder, do not commit adultery, do not steal, do not testify falsely, उसने उससे कहा, “कौन सी?” यीशु ने कहा,“यह कि तू हत्या न करना, व्यभिचार न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना,
19 honor your father and mother, and love your neighbor as yourself." अपने पिता और अपनी माता का आदर करनाऔर अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।”
20 The young man said to him, "All these I have kept. What do I still lack?" उस युवक ने यीशु से कहा, “मैंने इन सब बातों का पालन किया है; क्या अब भी मुझमें कमी है?”
21 Jesus told him, "If you want to be complete, go, sell your possessions and give to the poor—you'll have treasure in heaven—then come, follow me." यीशु ने उससे कहा,“यदि तू सिद्ध होना चाहता है, तो जा, अपनी संपत्ति को बेचकर कंगालों को दे दे, फिर तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।”
22 When the young man heard this, he went away grieving, because he had great wealth. जब उस युवक ने यह बात सुनी तो उदास होकर चला गया, क्योंकि उसके पास बहुत संपत्ति थी।
23 Jesus said to his disciples, "Truly, I tell you: a rich person will hardly enter our Father's kingdom. तब यीशु ने अपने शिष्यों से कहा,“मैं तुमसे सच कहता हूँ कि धनवान का स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है।
24 I tell you again: a camel fits through the eye of a needle easier than a rich person enters our Father's kingdom." मैं तुमसे फिर कहता हूँ कि परमेश्‍वर के राज्य में एक धनवान के प्रवेश करने से ऊँट का सूई के छेद में से निकल जाना अधिक सहज है।”
25 When the disciples heard this, they were greatly astonished and asked, "Who then can be saved?" जब शिष्यों ने यह सुना तो वे बहुत आश्‍चर्यचकित होकर कहने लगे, “तो फिर किसका उद्धार हो सकता है?”
26 Jesus looked at them and said, "This is impossible for people, but everything is possible with our Father." यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा,“मनुष्यों के लिए तो यह असंभव है, परंतु परमेश्‍वर के लिए सब कुछ संभव है।”
27 Then Peter said to him, "Look, we've left everything and followed you. What then will we have?" इस पर पतरस ने उससे कहा, “देख, हमने सब कुछ छोड़ दिया और तेरे पीछे हो लिए हैं; फिर हमें क्या मिलेगा?”
28 Jesus told them, "Truly: in the renewal, when the Son of Man sits on his glorious throne, you who followed me will also sit on twelve thrones, judging the twelve tribes of Israel. यीशु ने उनसे कहा,“मैं तुमसे सच कहता हूँ कि उस नई सृष्‍टि में जब मनुष्य का पुत्र अपने महिमामय सिंहासन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिए हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे।
29 "Everyone who has left houses or brothers or sisters or father or mother or children or fields for my name will receive one hundred times more and inherit eternal life. जिस किसी ने मेरे नाम के कारण घरों या भाइयों या बहनों या माता या पिताया बच्‍चों या खेतों को छोड़ा है, उसे सौ गुणा मिलेगा और वह अनंत जीवन का उत्तराधिकारी होगा।
30 But many who are first will be last, and many who are last will be first." परंतु बहुत से लोग जो प्रथम हैं, वे अंतिम होंगे और जो अंतिम हैं, वे प्रथम होंगे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]