Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 18 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 At that time the disciples came to Jesus, asking, "Who, then, is greatest in the kingdom of our Father?" उस समय शिष्य यीशु के पास आकर पूछने लगे, “स्वर्ग के राज्य में बड़ा कौन है?”
2 Calling a little child to him, he placed the child among them, तब उसने एक बच्‍चे को अपने पास बुलाकर उसे उनके बीच में खड़ा किया
3 and said, "I tell you truly: unless you turn and become like little children, you'll never enter our Father's kingdom. और कहा :“मैं तुमसे सच कहता हूँ, यदि तुम न फिरो और बच्‍चों के समान न बनो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश नहीं कर पाओगे।
4 Whoever therefore humbles himself like this little child is the greatest in the kingdom of our Father. इसलिए जो कोई अपने आपको इस बच्‍चे के समान नम्र बनाता है, वही स्वर्ग के राज्य में बड़ा है।
5 And whoever welcomes one such little child in my name welcomes me." जो कोई ऐसे किसी एक बच्‍चे को मेरे नाम से ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है।
6 "But whoever trips up one of these little ones who believe in me—better to hang a heavy millstone on his neck and drown him in the depths of the sea." “परंतु जो कोई मुझ पर विश्‍वास करनेवाले इन छोटों में से किसी एक के भी ठोकर का कारण बनता है, उसके लिए अच्छा होता कि एक बड़ी चक्‍की का पाट उसके गले में लटकाकर समुद्र की गहराई में डुबा दिया जाता।
7 "Disaster for the world because of things that cause stumbling! They must come, but disaster for whoever brings them. ठोकरों के कारण इस संसार पर हाय! ठोकरों का आना तो अवश्य है, परंतु हाय उस मनुष्य पर जिसके कारण ठोकर आती है!
8 If your hand or foot makes you stumble, cut it off, throw it away. Better to enter life crippled or lame than keep both hands or both feet and be thrown into the eternal fire." यदि तेरा हाथ या तेरा पैर तेरे लिए ठोकर का कारण बनता है, तो उसे काटकर अपने से दूर फेंक दे; लूला या लंगड़ा होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिए इससे अच्छा है कि तू दोनों हाथों या दोनों पैरों के रहते हुए अनंत आग में डाल दिया जाए।
9 If your eye trips you up, tear it out and throw it away. Better to enter life with one eye than to keep both and be thrown into hell's fire. यदि तेरी आँख तेरे लिए ठोकर का कारण बनती है तो उसे निकालकर अपने से दूर फेंक दे; काना होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिए इससे अच्छा है कि तू दोनों आँखों के रहते हुए नरक की आग में डाल दिया जाए।
10 "See that you don't look down on one of these little ones. I tell you, their angels in heaven always see my Father's face in heaven." “देखो, इन छोटों में से किसी एक को भी तुच्छ न समझना; क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि स्वर्ग में उनके दूत मेरे स्वर्गिक पिता के मुख को निरंतर देखते रहते हैं।
11 Not in this edition [मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को बचाने आया है।]
12 "What do you think? If a man has one hundred sheep and one wanders off, won't he leave the ninety-nine on the hills and go look for the one that wandered? तुम क्या सोचते हो? यदि किसी मनुष्य के पास सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक भटक जाए, तो क्या वह उन निन्यानवे को पहाड़ों पर छोड़कर उस भटकी हुई को जाकर नहीं ढूँढ़ता?
13 If he finds it, I assure you: he rejoices over it more than over the ninety-nine that never strayed. और यदि वह उसे मिल जाए, तो मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वह उसके लिए इतना आनंदित होता है जितना उन निन्यानवे के लिए नहीं, जो भटकी नहीं थीं।
14 So it is not your Father in heaven's will that one of these little ones perish.' इस प्रकार तुम्हारे पिता की जो स्वर्ग में है, यह इच्छा नहीं कि इन छोटों में से एक भी नाश हो।
15 "If your brother sins against you, go, show him his fault—you and he alone. If he listens, you've won your brother over. “यदि तेरा भाई तेरे विरुद्ध पाप करे, तो तू जाकर उसे अकेले में समझा। यदि वह तेरी सुने, तो तूने अपने भाई को पा लिया;
16 But if he won't listen, bring one or two more with you, so every matter stands by the mouth of two or three witnesses. परंतु यदि वह न सुने, तो एक या दो जन को अपने साथ ले जा, ताकि हर बात की पुष्‍टि दो या तीन गवाहों के मुँह से हो जाए।
17 If he won't listen to them, tell the church. If he won't listen to the church either, treat him like an outsider or a tax collector. फिर भी यदि वह उनकी न माने, तो कलीसिया से कह; और यदि वह कलीसिया की भी न माने, तो वह तेरे लिए गैरयहूदी और कर वसूलनेवाले के समान ठहरे।
18 Truly I tell you, whatever you bind on earth will be bound in heaven, and whatever you loose on earth, loosed in heaven. “मैं तुमसे सच कहता हूँ, जो कुछ तुम पृथ्वी पर बाँधोगे वह स्वर्ग में बँध जाएगा, और जो कुछ तुम पृथ्वी पर खोलोगे वह स्वर्ग में खुल जाएगा।
19 Again, truly I tell you: if two of you on earth agree about anything they ask, my Father in heaven will do it for them. मैं तुमसे फिर कहता हूँ कि यदि तुममें से दो जन पृथ्वी पर एक मन होकर किसी विषय पर कुछ भी माँगें, तो वह मेरे पिता की ओर से जो स्वर्ग में है, उनके लिए पूरी होगी।
20 For where two or three are gathered together in my name, there I am among them." क्योंकि जहाँ दो या तीन मेरे नाम पर इकट्ठे होते हैं, वहाँ मैं उनके बीच में होता हूँ।”
21 Then Peter came to Jesus: "Lord, how many times must I forgive my brother who sins against me? Up to seven times?" तब पतरस ने पास आकर उससे कहा, “प्रभु, मेरा भाई मेरे विरुद्ध पाप करता रहे तो मैं उसे कितनी बार क्षमा करूँ? क्या सात बार तक?”
22 Jesus answered, "I tell you, not seven times, but seventy-seven times. यीशु ने उससे कहा,“मैं तुझसे यह नहीं कहता कि सात बार तक, बल्कि सात बार के सत्तर गुने तक।
23 So the kingdom of our Father is like a king who wanted to settle accounts with his servants. इसलिए स्वर्ग का राज्य उस राजा के समान है, जिसने अपने दासों से लेखा लेना चाहा।
24 When he began settling accounts, a man owing a fortune was brought to him. जब वह लेखा लेने लगा तो उसके सामने एक जन को लाया गया जिस पर दस हज़ार तोड़ोंका ऋण था।
25 Since he could not pay, his master ordered him and his wife, children, and all he had sold, and the debt repaid." परंतु उसके पास चुकाने के लिए कुछ नहीं था, तो स्वामी ने आदेश दिया कि उसको तथा उसकी पत्‍नी और बच्‍चों और जो कुछ भी उसके पास है, सब बेचकर ऋण चुकाया जाए।
26 So the servant knelt before him, pleading, "Be patient with me, and I will repay everything. तब उस दास ने गिरकर उसे दंडवत् किया और कहने लगा, ‘धीरज धर, मैं तेरा सब कुछ चुका दूँगा।’
27 The master of that servant, his heart moved with compassion, released him and forgave him the debt." तब उस दास के स्वामी ने तरस खाकर उसे छोड़ दिया, और उसका ऋण भी क्षमा कर दिया।
28 "That servant then went out, found a fellow servant who owed him one hundred days' wages, grabbed him, and began choking him: 'Pay back what you owe me!'" परंतु जब वह दास बाहर निकला तो उसे अपना एक संगी दास मिला जो उसके एक सौ दीनारका ऋणी था; तब वह उसे पकड़कर उसका गला दबाने लगा और कहा, ‘तुझ पर जो भी ऋण है, उसे चुका दे।’
29 So his fellow servant knelt and pleaded with him, "Be patient with me; I'll repay you. इस पर उसका संगी दासगिरकर उससे विनती करने लगा, ‘धीरज धर, मैं तुझे सब चुका दूँगा।’
30 But he refused, went and threw him into prison until he paid the debt. परंतु वह नहीं माना बल्कि जाकर उसे तब तक के लिए बंदीगृह में डाल दिया जब तक वह ऋण न चुका दे।
31 Seeing what had happened, his fellow servants were deeply grieved, went, and told their master all that had happened." इसलिए जो कुछ हुआ उसे देखकर उसके संगी दास बहुत उदास हुए; और उन्होंने जाकर अपने स्वामी को जो कुछ हुआ था वह सब बताया।
32 Then the master summoned him. "Wicked servant," he said, "I forgave you all that debt because you begged me. तब उसके स्वामी ने उसे बुलाकर उससे कहा, ‘अरे दुष्‍ट दास, तूने मुझसे विनती की, इसलिए मैंने तेरा वह सारा ऋण क्षमा कर दिया था;
33 Shouldn't you also have shown your fellow servant mercy, as I showed you mercy? जैसे मैंने तुझ पर दया की, क्या तुझे भी अपने संगी दास पर दया नहीं करनी चाहिए थी?’
34 Furious, his master handed him to the torturers until he repaid the whole debt. और उसके स्वामी ने क्रोध में आकर उसे यातना देनेवालों के हाथ तब तक के लिए सौंप दिया जब तक वह उसका सारा ऋण न चुका दे।
35 My heavenly Father will do the same to you, unless each forgives his brother from the heart." यदि तुममें से प्रत्येक अपने भाईको मन से क्षमा नहीं करेगा, तो मेरा स्वर्गिक पिता भी तुम्हारे साथ ऐसा ही करेगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]