Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Matthew 20 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "For the kingdom of our Father is like a landowner who went out at dawn to hire workers for his vineyard. “स्वर्ग का राज्य किसी घर के एक स्वामी के समान है जो भोर को निकला कि अपने अंगूर के बगीचे में मज़दूरों को काम पर लगाए;
2 He agreed to pay the workers a full day's wage and sent them into his vineyard. उसने मज़दूरों के साथ एक दीनार की दिहाड़ी तय करके उन्हें अपने अंगूर के बगीचे में भेजा।
3 About nine o'clock in the morning he went out and saw others standing idle in the marketplace. फिर लगभग नौ बजेजब वह निकला तो उसने दूसरों को बाज़ार में बेकार खड़े देखा;
4 He told them, 'You too, go into the vineyard; I'll pay you whatever's right.' So they went. और उसने उनसे कहा, ‘तुम भी अंगूर के बगीचे में जाओ, और जो उचित होगा, मैं तुम्हें दूँगा।’
5 Going out again about noon and about three in the afternoon, he did the same. और वे चले गए। फिर जब वह लगभग बारह बजे और तीन बजे निकला तो उसने वैसा ही किया।
6 About five in the afternoon, he went out and found others standing there. He asked, 'Why have you stood here idle all day?'" फिर लगभग पाँच बजे जब वह निकला तो उसने और दूसरों कोखड़े पाया, और उनसे कहा, ‘तुम यहाँ दिन भर बेकार क्यों खड़े रहे?’
7 "They said, 'Because no one hired us.' He said, 'You also go into the vineyard.' उन्होंने उससे कहा, ‘क्योंकि किसी ने हमें मज़दूरी पर नहीं लगाया।’ उसने उनसे कहा, ‘तुम भी अंगूर के बगीचे में जाओ।’
8 "When evening came, the vineyard owner told his foreman, 'Call the workers and pay them their wages, from the last to the first.' संध्या होने पर अंगूर के बगीचे के स्वामी ने अपने प्रबंधक से कहा, ‘मज़दूरों को बुला और अंत में आनेवालों से लेकर पहले आनेवालों तक सब को मज़दूरी दे।’
9 And when those hired about five o'clock came, each of them received a full day's wage. संध्या के लगभग पाँच बजे आनेवालों को एक-एक दीनार मिला।
10 When the first came, they thought they would get more, but each got a full day's wage too. तब पहले आनेवालों ने सोचा कि हमें अधिक मिलेगा, परंतु उन्हें भी एक-एक दीनार मिला।
11 And on receiving it they grumbled at the landowner, उसे लेने के बाद वे घर के स्वामी पर कुड़कुड़कर कहने लगे,
12 saying, 'These last worked only one hour, yet you made them equal to us, who bore the day's burden and the scorching heat.' ‘अंत में आनेवालों ने तो एक ही घंटा कार्य किया, फिर भी तूने उन्हें हमारे बराबर कर दिया जिन्होंने दिन भर के बोझ और गर्मी को सहा।’
13 "He answered one of them, 'Friend, I'm not wronging you. Didn't you agree with me for a full day's wage?' इस पर उसने उनमें से एक से कहा, ‘मित्र, मैं तुझ पर अन्याय नहीं कर रहा हूँ; क्या तूने मेरे साथ एक दीनार में दिहाड़ी तय नहीं की थी?
14 Take what's yours and go. I want to give this last worker the same as you. अपना दीनार उठा और चला जा; यह मेरी इच्छा है कि मैं अंत में आनेवालों को भी उतना ही दूँ जितना तुझे दिया है।
15 Can't I do what I want with what's mine? Or are you jealous because I'm generous? क्या यह उचित नहीं कि मैं अपनी वस्तुओं के साथ जैसा चाहता हूँ वैसा करूँ? क्या मेरा भला होना तेरी आँख में खटकता है?’
16 So the last will be first, and the first last." इस प्रकार जो अंतिम हैं, वे प्रथम होंगे और जो प्रथम हैं, वे अंतिम होंगे।”
17 As Jesus was going up to Jerusalem, he took the twelve aside and said to them on the way, यरूशलेम को जाते हुए यीशु अपने बारह शिष्यों को एकांत में ले गया, और मार्ग में उनसे कहने लगा,
18 "See, we are going up to Jerusalem, and the Son of Man will be given over to the chief priests and scribes, who will condemn him to death, “देखो, हम यरूशलेम को जा रहे हैं, और मनुष्य का पुत्र मुख्य याजकों और शास्‍त्रियों के हाथ सौंप दिया जाएगा, और वे उसे मृत्युदंड के योग्य ठहराएँगे,
19 and hand him over to the Gentiles to mock and flog and crucify—and on the third day he will be raised." और उसे गैरयहूदियों के हाथ सौंप देंगे ताकि वे उसका उपहास करें और कोड़े मारें और उसे क्रूस पर चढ़ा दें, परंतु वह तीसरे दिन जिलाया जाएगा।”
20 Then Zebedee's sons' mother came to him with her sons, kneeling to ask something of him. तब ज़ब्दी के पुत्रों की माता अपने पुत्रों के साथ यीशु के पास आई और प्रणाम करके उससे कुछ माँगने लगी।
21 He asked her, "What do you want?" She said, "Say my two sons will sit one at your right, one at your left, in your kingdom." यीशु ने उससे कहा,“तू क्या चाहती है?” उसने उससे कहा, “वचन दे कि तेरे राज्य में मेरे ये दोनों पुत्र, एक तेरे दाहिनी ओर और दूसरा तेरे बाईं ओर बैठे।”
22 But Jesus replied, "You don't know what you're asking. Can you drink the cup I am about to drink?" "We can," they said. इस पर यीशु ने कहा,“तुम नहीं जानते कि तुम क्या माँग रहे हो; जो कटोरा मैं पीने वाला हूँ क्या तुम पी सकते हो?” उन्होंने उससे कहा, “हम पी सकते हैं।”
23 He said, "You will drink my cup, but seating at my right and left is not mine to give—it belongs to those my Father has prepared it for." उसने उनसे कहा,“तुम मेरा कटोरा पीओगे, परंतु तुम्हें अपने दाहिनी और बाईं ओर बैठाना मेरा काम नहीं; बल्कि यह उनके लिए है जिनके लिए मेरे पिता के द्वारा तैयार किया गया है।”
24 When the ten heard this, they were angry at the two brothers. यह सुनकर दसों शिष्य उन दोनों भाइयों से नाराज़ हो गए।
25 Jesus called them over and said, "You know the rulers of the Gentiles lord it over them, and their powerful men hold authority over them. परंतु यीशु ने उन्हें अपने पास बुलाकर कहा,“तुम जानते हो कि गैरयहूदियों के प्रधान उन पर प्रभुता करते हैं और जो बड़े हैं, उन पर अधिकार जताते हैं।
26 Not so among you. Rather, whoever wants to be great among you must be your servant, तुममें ऐसा न हो, परंतु जो कोई तुममें बड़ा बनना चाहे, उसे तुम्हारा सेवक बनना होगा,
27 and whoever wants to be first among you must be your slave, और जो कोई तुममें प्रथम होना चाहे, उसे तुम्हारा दास बनना होगा;
28 just as the Son of Man came not to be served but to serve, and to give his life as a ransom for many." जैसे कि मनुष्य का पुत्र सेवा कराने नहीं बल्कि सेवा करने और बहुतों की छुड़ौती के लिए अपना प्राण देने आया।”
29 And as they went out of Jericho, a great crowd followed him. जब वे यरीहो से निकल रहे थे, तो एक बड़ी भीड़ उसके पीछे चल पड़ी।
30 Two blind men sitting by the road heard Jesus was passing and cried out, "Lord, have mercy on us, Son of David!" और देखो, मार्ग के किनारे बैठे दो अंधे व्यक्‍ति यह सुनकर कि यीशु वहाँ से जा रहा है, चिल्‍लाकर कहने लगे, “हे प्रभु, दाऊद के पुत्र, हम पर दया कर।”
31 The crowd scolded them to be quiet, but they shouted louder, "Have mercy on us, Lord, Son of David!" लोगों ने उन्हें डाँटा कि वे चुप रहें; परंतु वे और ज़ोर से चिल्‍लाकर कहने लगे, “हे प्रभु, दाऊद के पुत्र, हम पर दया कर।”
32 And stopping, Jesus called them and said, "What do you want me to do for you?" तब यीशु ने रुककर उन्हें बुलाया और कहा,“तुम क्या चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिए करूँ?”
33 They said to him, "Lord, let our eyes be opened." उन्होंने उससे कहा, “प्रभु, यह कि हमारी आँखें खुल जाएँ।”
34 And Jesus, moved with compassion, touched their eyes, and immediately they recovered their sight and followed him. यीशु ने तरस खाकर उनकी आँखों को छुआ, और वे तुरंत देखने लगे और उसके पीछे हो लिए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]