Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Mark 8 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 In those days, again a large crowd gathered with nothing to eat. Jesus called his disciples and said, उन्हीं दिनों में जब फिर से एक बड़ी भीड़ एकत्र हो गई और उनके पास खाने के लिए कुछ न था, तब यीशु ने शिष्यों को पास बुलाकर उनसे कहा,
2 "I feel compassion for the crowd—they've been with me three days now and have nothing to eat. “मुझे इस भीड़ पर तरस आता है क्योंकि ये लोग तीन दिन से मेरे साथ हैं और उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है।
3 If I send them home hungry, they'll collapse on the way—some have come from far off." यदि मैं उन्हें भूखा घर भेज दूँ तो वे मार्ग में ही मूर्च्छित हो जाएँगे; इनमें से कुछ लोग तो बहुत दूर से आए हैं।”
4 And his disciples answered him, "How can anyone feed these people with bread here in the wilderness?" इस पर उसके शिष्यों ने उससे कहा, “यहाँ इस जंगल में इन्हें तृप्‍त करने के लिए इतनी रोटियाँ कोई कहाँ से ला पाएगा?”
5 And he asked them, "How many loaves do you have?" They said, "Seven." उसने उनसे पूछा,“तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्होंने कहा, “सात।”
6 He told the crowd to sit on the ground, took the seven loaves, gave thanks, broke them, and gave them to his disciples to serve to the people; and they served the crowd. तब उसने भीड़ को भूमि पर बैठने की आज्ञा दी, और उन सात रोटियों को लेकर धन्यवाद देते हुए तोड़ा और अपने शिष्यों को देता गया कि वे उन्हें परोसें और उन्होंने भीड़ को परोस दिया।
7 They also had a few small fish; after blessing them, he told the disciples to serve these to the people. उनके पास कुछ छोटी मछलियाँ भी थीं; और उसने उन पर आशिष माँगकर उन्हें भी परोसने को कहा।
8 And they ate and were satisfied. And they took up seven baskets of the leftover pieces. वे खाकर तृप्‍त हो गए, और उन्होंने बचे हुए टुकड़ों से भरे सात टोकरे उठाए।
9 About 4,000 people were there. And he sent them away. वे लगभग चार हज़ार लोग थे। फिर उसने उनको विदा किया
10 Then immediately he got into the boat with his disciples and went to the district of Dalmanutha. और वह तुरंत अपने शिष्यों के साथ नाव पर चढ़कर दलमनूता के क्षेत्र को चला गया।
11 The Pharisees came and began debating with him, testing him by demanding a sign from heaven. तब फरीसी आकर उससे वाद-विवाद करने लगे और उसे परखने के लिए उससे स्वर्ग का कोई चिह्‍न माँगा।
12 Sighing deeply in his spirit, he said, "Why does this generation demand a sign? Truly I tell you, no sign will be given to this generation." परंतु उसने अपनी आत्मा में गहरी आह भरते हुए कहा,“इस पीढ़ी के लोग चिह्‍न क्यों माँगते हैं? मैं तुमसे सच कहता हूँ कि इस पीढ़ी के लोगों को कोई चिह्‍न नहीं दिया जाएगा।”
13 And he left them, got back into the boat, and went to the other side. और वह उन्हें छोड़कर फिर नाव पर चढ़ा और उस पार चला गया।
14 They'd forgotten to bring bread—only one loaf was with them in the boat. शिष्य रोटी ले जाना भूल गए थे और नाव में उनके पास एक रोटी को छोड़ और कुछ नहीं था।
15 And he warned them, "Watch out—beware of the yeast of the Pharisees and the yeast of Herod." तब यीशु ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा,“देखो! फरीसियों के ख़मीर और हेरोदेस के ख़मीर से सावधान रहो।”
16 And they began discussing with one another that they had no bread. फिर वे आपस में सोच विचार करने लगे कि उनके पास रोटी नहीं है।
17 Knowing this, Jesus asked, "Why discuss having no bread? Do you still not see or grasp? Are your hearts hardened? यह जानकर उसने उनसे कहा,“तुम आपस में सोच विचार क्यों कर रहे हो कि तुम्हारे पास रोटी नहीं है? क्या तुम अब भी नहीं जानते और न ही समझते हो? क्या तुम्हारा मन कठोर हो चुका है?
18 Having eyes, do you not see? Having ears, do you not hear? And do you not remember? क्या तुम आँखें होते हुए भी नहीं देखते और कान होते हुए भी नहीं सुनते? क्या तुम्हें स्मरण नहीं?
19 When I broke the five loaves for the 5,000, how many baskets full of fragments did you collect?" They said, "Twelve." जब मैंने पाँच हज़ार के बीच में पाँच रोटियाँ तोड़ीं तो तुमने टुकड़ों से भरी कितनी टोकरियाँ उठाईं?” उन्होंने उससे कहा, “बारह।”
20 "And when I broke the seven for the 4,000, how many basketfuls of broken pieces did you gather?" They said, "Seven." “और जब चार हज़ार के बीच में सात रोटियाँ थीं तो तुमने टुकड़ों से भरे कितने टोकरे उठाए?” उन्होंने उससे कहा, “सात।”
21 And he said to them, "Do you still not understand?" तब उसने उनसे कहा,“क्या तुम अब भी नहीं समझे?”
22 They came to Bethsaida, where people brought him a blind man and begged Jesus to touch the man. फिर वे बैतसैदा आए। तब लोग एक अंधे व्यक्‍ति को उसके पास ले आए और उससे विनती करने लगे कि वह उसे छुए।
23 He took the blind man's hand, led him out of the village, spit on his eyes, laid hands on him, and asked, "Do you see anything?" वह उस अंधे व्यक्‍ति का हाथ पकड़कर उसे गाँव के बाहर ले गया, उसकी आँखों पर थूका और उसके ऊपर हाथ रखकर उससे पूछा,“क्या तुझे कुछ दिखाई देता है?”
24 He looked up and said, "I see people, but they look like trees, walking." उसने आँखें उठाकर कहा, “मैं लोगों को देखता हूँ, वे मुझे चलते हुए पेड़ों के समान दिखाई दे रहे हैं।”
25 Then Jesus put his hands on the man's eyes again; he looked intently, was restored, and saw everything distinctly. उसने दुबारा अपने हाथ उसकी आँखों पर रखे। जब उस अंधे व्यक्‍ति ने ध्यान से देखा, तो वह फिर से देखने लगा और उसे सब कुछ स्पष्‍ट दिखाई दे रहा था।
26 And he sent him home, saying, "Do not even go into the village." तब यीशु ने यह कहकर उसे घर भेजा,“इस गाँव में प्रवेश मत करना।”
27 Jesus and his disciples went to the villages of Caesarea Philippi. On the way he asked them, "Who do people say I am?" यीशु और उसके शिष्य कैसरिया फिलिप्पी के गाँवों में गए। मार्ग में वह अपने शिष्यों से पूछने लगा,“लोग क्या कहते हैं कि मैं कौन हूँ?”
28 They told him, "John the Baptist; and others say Elijah; and others, one of the prophets." उन्होंने उसे उत्तर दिया, “यूहन्‍ना बपतिस्मा देनेवाला; पर कुछ लोग एलिय्याह, और कुछ लोग भविष्यवक्‍ताओं में से एक कहते हैं।”
29 Then he asked them, "But who do you say I am?" Peter answered, "You are the Christ." उसने उनसे पूछा,“परंतु तुम क्या कहते हो कि मैं कौन हूँ?” पतरस ने उसे उत्तर दिया, “तू मसीह है।”
30 And he strictly warned them not to speak about him. तब उसने उन्हें चेतावनी दी कि वे उसके विषय में किसी को न बताएँ।
31 He began teaching them the Son of Man must suffer much, be rejected by the elders, chief priests, and scribes, be killed, and rise after three days. फिर वह उन्हें सिखाने लगा कि मनुष्य के पुत्र के लिए अवश्य है कि वह बहुत दुःख उठाए; धर्मवृद्धों, मुख्य याजकों और शास्‍त्रियों द्वारा ठुकराया जाए, मार डाला जाए और तीन दिन के बाद फिर जी उठे।
32 He said this plainly. And Peter took him aside and began to rebuke him. वह यह बात स्पष्‍ट रूप से बता रहा था। तब पतरस उसे अलग ले जाकर झिड़कने लगा।
33 But turning, he looked at his disciples and rebuked Peter: "Get behind me, Satan! For you are not setting your mind on the things of our Father, but on the things of man." परंतु उसने मुड़कर अपने शिष्यों की ओर देखते हुए पतरस को झिड़का और कहा,“हे शैतान, मुझसे दूर हो जा! क्योंकि तू परमेश्‍वर की नहीं बल्कि मनुष्यों की बातों पर मन लगाता है।”
34 He called the crowd and his disciples and said to them, "Whoever wants to come after me must deny himself, take up his cross, and follow me. फिर उसने अपने शिष्यों समेत भीड़ को अपने पास बुलाया और उनसे कहा,“यदि कोई मेरे पीछे आना चाहता है, तो वह अपने आप का इनकार करे, अपना क्रूस उठाए और मेरे पीछे हो ले;
35 Whoever wants to save his life will lose it; whoever loses his life for my sake and the good news will save it. क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहेगा, वह उसे गँवाएगा; परंतु जो कोई मेरे और सुसमाचार के कारण अपना प्राण गँवाएगा, वह उसे बचाएगा।
36 What good does it do a person to gain the whole world and forfeit his soul? क्योंकि मनुष्य यदि सारे जगत को प्राप्‍त कर ले परंतु अपने प्राण की हानि उठाए तो उसे क्या लाभ होगा?
37 For what can a person give in exchange for his soul? या मनुष्य अपने प्राण के बदले क्या देगा?
38 For whoever is ashamed of me and my words in this adulterous, sinful generation—the Son of Man will be ashamed of them too when he comes in his Father's glory with the holy angels." इस व्यभिचारी और पापी पीढ़ी में यदि कोई मुझसे और मेरे वचनों से लजाएगा, तो मनुष्य का पुत्र भी जब पवित्र स्वर्गदूतों के साथ अपने पिता की महिमा में आएगा, उससे लजाएगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]