Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Mark 9 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 He said to them, "Truly I tell you: some standing here will not taste death before they see the kingdom of our Father come with power." तब यीशु ने उनसे कहा,“मैं तुमसे सच कहता हूँ कि यहाँ खड़े लोगों में से कुछ ऐसे हैं कि जब तक वे परमेश्‍वर के राज्य को सामर्थ्य के साथ आया हुआ न देख लें, तब तक मृत्यु का स्वाद कदापि न चखेंगे।”
2 Six days later Jesus took Peter, James, and John, and led them up a high mountain alone, and he was transfigured before them. छः दिन के बाद यीशु ने पतरस, याकूब और यूहन्‍ना को साथ लिया और उन्हें अलग एकांत में एक ऊँचे पहाड़ पर ले गया। वहाँ उनके सामने उसका रूपांतरण हुआ,
3 His clothes became radiant, dazzling white—whiter than anyone on earth could bleach them. और उसके वस्‍त्र चमककर इतने श्‍वेत हो गए कि पृथ्वी पर कोई धोबी भी इतने श्‍वेत नहीं कर सकता।
4 And Elijah appeared to them along with Moses, and they were talking with Jesus. फिर उन्हें मूसा के साथ एलिय्याह दिखाई दिया, वे यीशु के साथ बातचीत कर रहे थे।
5 Peter said to Jesus, "Rabbi, it's good that we're here. Let's make three shelters—one for you, one for Moses, and one for Elijah." इस पर पतरस ने यीशु से कहा, “हे रब्बी! हमारा यहाँ होना अच्छा है, इसलिए हम तीन मंडप बनाएँ, एक तेरे लिए, एक मूसा के लिए और एक एलिय्याह के लिए।”
6 He did not know what to say, for they were terrified. वह नहीं जानता था कि क्या कहना है, क्योंकि वे बहुत डर गए थे।
7 A cloud appeared and overshadowed them, and a voice came from the cloud: "This is my beloved Son. Listen to him!" तभी एक बादल उन पर छा गया और उस बादल में से यह आवाज़ आई, “यह मेरा प्रिय पुत्र है, इसकी सुनो।”
8 Suddenly, when they looked around, they no longer saw anyone with them except Jesus. फिर अचानक, उन्होंने चारों ओर दृष्‍टि की तो वहाँ उन्हें यीशु को छोड़ अपने साथ और कोई दिखाई नहीं दिया।
9 Coming down the mountain, he ordered them to tell no one what they'd seen until the Son of Man rose from the dead. जब वे पहाड़ से नीचे उतर रहे थे तो उसने उन्हें आज्ञा दी कि जब तक मनुष्य का पुत्र मृतकों में से जी न उठे, तब तक जो कुछ उन्होंने देखा है, किसी को न बताएँ।
10 So they kept the matter to themselves, questioning what rising from the dead could mean. उन्होंने इस बात को अपने तक ही रखा और यह विचार-विमर्श करने लगे कि मृतकों में से जी उठने का क्या अर्थ है।
11 And they asked him, "Why do the scribes say that Elijah must come first?" फिर उन्होंने उससे पूछा, “शास्‍त्री क्यों कहते हैं कि एलिय्याह का पहले आना अवश्य है?”
12 He said, "Elijah does come first and restores everything. Then why is it written the Son of Man must suffer much and be treated with contempt? उसने उनसे कहा,“एलिय्याह ही पहले आकर सब कुछ सुधारेगा; परंतु मनुष्य के पुत्र के विषय में यह क्यों लिखा है कि वह बहुत दुःख उठाएगा और उसे तुच्छ समझा जाएगा?
13 But I tell you, Elijah has come, and they did to him whatever they pleased, as it is written about him." फिर भी मैं तुमसे कहता हूँ कि एलिय्याह तो आ चुका और जैसा उसके विषय में लिखा है, लोगों ने उसके साथ वही किया जो वे चाहते थे।”
14 Coming to the other disciples, they saw a large crowd around the disciples, and scribes arguing with them. जब वे शिष्यों के पास आए तो देखा कि उनके चारों ओर एक बड़ी भीड़ लगी है और शास्‍त्री उनके साथ विवाद कर रहे हैं।
15 As soon as the whole crowd saw Jesus, they were astonished and ran to greet him. यीशु को देखते ही भीड़ के सब लोग विस्मित हो गए और उसकी ओर दौड़कर उसे नमस्कार किया।
16 He asked them, "What are you arguing about with the scribes?" तब उसने उनसे पूछा,“तुम उनके साथ क्या विवाद कर रहे हो?”
17 Someone in the crowd answered him, "Teacher, I brought my son to you; he has a spirit that won't let him speak. भीड़ में से एक व्यक्‍ति ने उसे उत्तर दिया, “हे गुरु, मैं अपने पुत्र को तेरे पास लाया था जिसमें गूँगी आत्मा समाई है।
18 Whenever it seizes him, it throws him down. He foams at the mouth, grinds his teeth, and stiffens. I asked your disciples to drive it out, but they couldn't." वह उसे जहाँ भी पकड़ती है, वहीं पटक देती है; और वह मुँह से झाग निकालता, अपने दाँत पीसता और सूखता जाता है। इसलिए मैंने तेरे शिष्यों से कहा कि उसे निकाल दें, परंतु वे निकाल न सके।”
19 He replied, "You unbelieving generation, how long must I stay with you? How long must I endure you? Bring him to me." इस पर यीशु ने उनसे कहा,“हे अविश्‍वासी पीढ़ी! कब तक मैं तुम्हारे साथ रहूँगा? कब तक तुम्हारी सहूँगा? उसे मेरे पास लाओ।”
20 They brought the boy to him. Seeing Jesus, the spirit instantly convulsed him; he fell to the ground, thrashing and foaming at the mouth. तब वे लड़के को उसके पास ले आए। उसको देखकर उस दुष्‍टात्मा ने तुरंत लड़के को मरोड़ा; और वह भूमि पर गिरकर मुँह से झाग निकालता हुआ इधर-उधर लोटने लगा।
21 Jesus asked the boy's father, "How long has this been happening to him?" "From childhood," he said. तब यीशु ने उसके पिता से पूछा,“ऐसा उसको कब से हो रहा है?” उसने कहा, “बचपन से;
22 "It has often thrown him into fire and water to destroy him. But if you can do anything, pity us and help us." और उसने इसे नाश करने के लिए कभी आग में गिराया तो कभी पानी में। परंतु यदि तू कुछ कर सकता है तो हम पर तरस खाकर हमारी सहायता कर।”
23 Jesus said to him, "'If you can'? Everything is possible for the one who believes." यीशु ने उससे कहा,“यदि तू कर सकता है? विश्‍वास करनेवाले के लिए सब कुछ संभव है।”
24 Immediately the boy's father cried, "I believe; help my unbelief!" बालक का पिता तुरंत गिड़गिड़ाकर कहने लगा, “मैं विश्‍वास करता हूँ; मेरे अविश्‍वास का उपाय कर!”
25 Seeing a crowd running together, Jesus rebuked the unclean spirit: "Mute and deaf spirit, I command you—come out of him and never enter him again!" जब यीशु ने देखा कि भीड़ बढ़ती जा रही है तो उसने उस अशुद्ध आत्मा को यह कहकर डाँटा,“हे गूँगी और बहरी आत्मा, मैं तुझे आज्ञा देता हूँ कि इसमें से निकल जा और इसमें फिर कभी प्रवेश मत करना।”
26 Crying out and convulsing him hard, it came out. He looked like a corpse, so many said, "He's dead." तब वह चीखती और बहुत मरोड़ती हुई उसमें से निकल गई; और वह लड़का मरा हुआ सा हो गया, जिस कारण बहुत लोग कहने लगे कि वह मर गया है।
27 But Jesus took him by the hand and raised him up, and he stood. परंतु यीशु ने उसका हाथ पकड़कर उसे उठाया और वह उठ खड़ा हुआ।
28 When Jesus had gone indoors, his disciples asked him privately, "Why couldn't we drive it out?" जब यीशु ने घर में प्रवेश किया तो उसके शिष्य एकांत में उससे पूछने लगे, “हम उसे क्यों नहीं निकाल सके?”
29 He told them, "This kind can come out only by prayer." उसने उनसे कहा,“यह जाति प्रार्थना और उपवासको छोड़ और किसी भी रीति से निकल नहीं सकती।”
30 They left there and passed through Galilee. Jesus did not want anyone to know where they were, फिर वे वहाँ से निकलकर गलील होते हुए जा रहे थे परंतु यीशु नहीं चाहता था कि कोई जाने।
31 because he was teaching his disciples, telling them, "The Son of Man is being handed into human hands. They will kill him, and three days later he will rise." क्योंकि वह अपने शिष्यों को सिखाता और उन्हें बताता था,“मनुष्य का पुत्र, मनुष्यों के हाथों पकड़वाया जाएगा, वे उसे मार डालेंगे और मरने के तीन दिन बाद वह फिर जी उठेगा।”
32 But they did not understand what he meant, and they were afraid to ask him. परंतु वे इस बात को नहीं समझे और उससे पूछने से डरते थे।
33 They came to Capernaum. In the house he asked them, "What were you arguing about on the way?" फिर वे कफरनहूम में आए। जब वह घर में था तो वह उनसे पूछने लगा,“तुम मार्ग में किस बात पर विवाद कर रहे थे?”
34 But they were silent, since they had argued along the way about who was greatest. परंतु वे चुप रहे क्योंकि उन्होंने मार्ग में एक दूसरे से वाद-विवाद किया था कि उनमें बड़ा कौन है?
35 He sat down, called the Twelve, and told them, "Anyone who wants to be first must be last of all and servant of all." तब उसने बैठकर बारहों को बुलाया और उनसे कहा,“यदि कोई प्रथमहोना चाहे तो वह सब से अंतिमऔर सब का सेवक बने।”
36 He took a little child, stood him among them, took the child in his arms, and said to them: उसने एक बच्‍चे को लेकर उनके बीच में खड़ा किया और उसे बाँहों में लेकर उनसे कहा,
37 "Whoever accepts one of these little children in my name accepts me; whoever accepts me accepts not me but the one who sent me." “जो कोई मेरे नाम से ऐसे बच्‍चों में से किसी एक को ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है; और जो मुझे ग्रहण करता है, वह मुझे नहीं बल्कि मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है।”
38 John said to him, "Teacher, we saw someone driving out demons in your name and tried to stop him, since he doesn't follow us." यूहन्‍ना ने उससे कहा, “हे गुरु, हमने किसी को तेरे नाम से दुष्‍टात्माओं को निकालते हुए देखा, और उसे रोकने का प्रयास किया क्योंकि वह हमारा अनुसरण नहीं कर रहा था।”
39 But Jesus said, "Don't stop him—no one who does a miracle in my name can soon speak evil of me. परंतु यीशु ने कहा,“उसे मत रोको, क्योंकि ऐसा कोई नहीं जो मेरे नाम से सामर्थ्य का कार्य करे और फिर तुरंत मुझे बुरा कह सके।
40 For whoever is not against us is for us. क्योंकि जो हमारे विरोध में नहीं, वह हमारी ओर है।
41 Truly I tell you, whoever gives you a cup of water to drink because you belong to Christ will never lose his reward. जो कोई मेरे नाम से तुम्हें एक कटोरा पानी इसलिए पिलाए कि तुम मसीह के हो, तो मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वह अपना प्रतिफल कदापि न खोएगा।
42 Whoever trips up one of these little ones who believe in me—better for him to have a large millstone hung around his neck and be thrown into the sea. “परंतु जो कोई मुझ पर विश्‍वास करनेवाले इन छोटों में से किसी एक के भी ठोकर का कारण बने तो उसके लिए अच्छा यही है कि एक बड़ी चक्‍की का पाट उसके गले में लटकाकर समुद्र में फेंक दिया जाए।
43 If your hand trips you up, cut it off. Better to enter life maimed than with two hands to go into hell, into the unquenchable fire. यदि तेरा हाथ तेरे लिए ठोकर का कारण बने तो उसे काट डाल; लूला होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिए इससे अच्छा है कि तू दोनों हाथों के रहते हुए नरक में अर्थात् उस कभी न बुझनेवाली आग में डाल दिया जाए,
44 Not in this edition [जहाँ उनका कीड़ा नहीं मरता और आग नहीं बुझती।]
45 If your foot trips you up, cut it off. Better to enter life lame than be thrown into hell with two feet. और यदि तेरा पैर तेरे लिए ठोकर का कारण बने तो उसे काट डाल; लंगड़ा होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिए इससे अच्छा है कि तू दोनों पैरों के रहते हुए नरक में डाल दिया जाए,
46 Not in this edition [जहाँ उनका कीड़ा नहीं मरता और आग नहीं बुझती।]
47 If your eye trips you up, throw it out. Better to enter the kingdom of our Father with one eye than be thrown into hell with two, और यदि तेरी आँख तेरे लिए ठोकर का कारण बने तो उसे निकाल कर फेंक दे; काना होकर परमेश्‍वर के राज्य में प्रवेश करना तेरे लिए इससे अच्छा है कि तू दोनों आँखों के रहते हुए नरकमें डाल दिया जाए,
48 where 'their worm never dies and the fire never goes out.' जहाँ उनका कीड़ा नहीं मरता और आग नहीं बुझती।
49 For everyone will be salted with fire. निश्‍चय ही प्रत्येक जन आग से नमकीन किया जाएगा।
50 Salt is good, but if it loses its saltiness, how can you season it again? Keep salt among yourselves, and be at peace with each other." “नमक अच्छा है, परंतु यदि नमक का स्वाद चला जाए तो उसे किससे नमकीन करोगे? अपने आपमें नमक रखो और आपस में मेल-मिलाप से रहो।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]