Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 6 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "If anyone sins, unfaithful to your Father, by deceiving his neighbor about a deposit, a pledge, or stolen goods, or by cheating him, “यदि कोई व्यक्‍ति पाप करे, और अपने पड़ोसी की धरोहर या लेन-देन के विषय में, या उसे लूटने के द्वारा धोखा देकर यहोवा के प्रति विश्‍वासघात करे, या उसने अपने पड़ोसी पर अत्याचार किया हो,
3 or if he finds lost property and lies about it, swearing falsely—any such act by which a person sins. या किसी खोई हुई वस्तु को पाकर उसके विषय झूठ बोले और झूठी शपथ भी खाए—ऐसा कोई भी कार्य करने के द्वारा मनुष्य पापी ठहरते हैं—
4 When he sins and is guilty, he must return what he stole, or extorted, or the deposit entrusted to him, or the lost item he found, तो जब वह ऐसा पाप करके दोषी ठहरे, तब जो वस्तु उसने लूटकर, या अत्याचार करके ले ली हो, या उसे सौंपी गई धरोहर हो या वह खोई हुई वस्तु जो उसे मिली हो;
5 or whatever he swore falsely about, he must repay it in full, add a fifth to it, and give it to its owner on the day he admits his guilt. वह चाहे कोई भी वस्तु क्यों न हो जिसके विषय में उसने झूठी शपथ खाई हो, वह उसे पूरा लौटा दे, और उसमें उसका पाँचवाँ भाग भी जोड़ दे। जिस दिन वह जान ले कि वह दोषी है, उसी दिन वह उसे उसके स्वामी को लौटा दे।
6 He must bring his guilt offering to your Father: a ram without defect from the flock, at your valuation, as a guilt offering, to the priest. वह यहोवा के सम्मुख चढ़ाने के लिए याजक के पास अपनी दोषबलि ले आए, अर्थात् ठहराए गए मूल्य के अनुसार भेड़-बकरियों में से एक निर्दोष मेढ़ा दोषबलि के रूप में ले आए।
7 The priest will atone for him before your Father, and he'll be forgiven for whatever he did that made him guilty." अतः याजक उसके लिए यहोवा के सम्मुख प्रायश्‍चित्त करे, तब जिस किसी कार्य को करके वह दोषी ठहरा था उसकी क्षमा उसे मिलेगी।”
8 Then our Father spoke to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
9 "Command Aaron and his sons: This is the law for the burnt offering. It stays on the altar's hearth all night until morning, and the altar fire must keep burning on it. “हारून और उसके पुत्रों को आज्ञा देकर कह कि होमबलि की व्यवस्था यह है : होमबलि वेदी के ऊपर रखे ईंधन पर रात भर भोर तक रहे, और वेदी की आग वेदी पर जलती रहे।
10 The priest is to wear his linen garment, with linen undergarments against his skin, then remove the ashes left after the fire consumes the burnt offering on the altar, and place them beside the altar. याजक अपने मलमल के वस्‍त्र पहने हुए और अपने तन पर मलमल की जाँघिया पहने हुए होमबलि की उस राख को उठाकर वेदी के पास रखे जो आग के द्वारा भस्म करने से वेदी पर रह गई है।
11 Then he removes his garments, puts on others, and carries the ashes outside the camp to a clean place. तब वह अपने ये वस्‍त्र उतारकर दूसरे वस्‍त्र पहने और राख को छावनी से बाहर किसी शुद्ध स्थान पर ले जाए।
12 The altar fire must keep burning; it must not go out. Every morning the priest adds wood on it, arranges the burnt offering on it, and burns the fat of the peace offerings on it. वेदी पर आग जलती रहे; यह कभी न बुझे। याजक प्रतिदिन भोर को उस पर लकड़ियाँ जलाए और होमबलि को उस पर सजाकर रखे, तथा उसके ऊपर मेलबलियों की चरबी को जलाए।
13 The fire must be kept burning on the altar continually; it must not go out. वेदी पर आग लगातार जलती रहे; यह कभी न बुझे।
14 "This is the law of the grain offering: Aaron's sons must bring it before your Father, in front of the altar. “अन्‍नबलि की व्यवस्था यह है : हारून के पुत्र उसे वेदी के सामने यहोवा के सम्मुख ले आएँ।
15 The priest takes a handful of the grain offering's fine flour and oil, with all its frankincense, and burns this memorial portion on the altar as a pleasing aroma to your Father. उनमें से एक याजक अन्‍नबलि के तेल मिले हुए मैदे में से अपनी मुट्ठी भरकर निकाले और अन्‍नबलि के ऊपर का सब लोबान उठाए, और इसे स्मरण दिलानेवाले भाग के रूप में यहोवा के सम्मुख सुखदायक सुगंध के लिए वेदी पर जलाए।
16 Aaron and his sons eat what remains; it must be eaten without yeast in a holy place, eaten in the courtyard of the tent of meeting. उसमें से जो बच जाए उसे हारून और उसके पुत्र खाएँ। उसे पवित्रस्थान में बिना ख़मीर के खाया जाए; वे उसे मिलापवाले तंबू के आँगन में खाएँ।
17 Do not bake it with yeast. I've given it as their share of my food offerings, like the sin and guilt offerings; it is most holy. वह ख़मीर के साथ न पकाया जाए। मैंने अपनी अग्‍निबलियों में से इसे उनका निज भाग होने के लिए दिया है; पापबलि और दोषबलि के समान यह परमपवित्र है।
18 Every male of Aaron's descendants may eat it—a lasting portion through your generations from your Father's food offerings. Whatever touches them becomes holy." हारून के वंश के सब पुरुष उसे खा सकते हैं। यह यहोवा की अग्‍निबलियों में से तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी के लिए सदैव का भाग बना रहेगा; जो कुछ उन बलियों से छू जाए, वह पवित्र ठहरेगा।”
19 Our Father said to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
20 "This is Aaron and his sons' offering to your Father on the day he is anointed: about two quarts of fine flour as a regular grain offering, half in the morning, half in the evening. “जिस दिन हारून का अभिषेक हो उस दिन वह और उसके पुत्र यहोवा को यह भेंट चढ़ाएँ; अर्थात् नित्य की अन्‍नबलि के रूप में एपा का दसवाँ भाग मैदा, उसमें से आधा भोर को और आधा साँझ के समय।
21 Prepare it with oil on a griddle, bring it well-kneaded, present the grain offering in broken pieces—a pleasing aroma to your Father. वह तवे पर तेल में पकाया जाए; जब वह तर हो जाए तो उसे ले आना। तू यहोवा के सम्मुख सुखदायक सुगंध के रूप में इस अन्‍नबलि के पके हुए टुकड़ों को चढ़ाना।
22 The anointed priest who succeeds him from among his sons must prepare it—a lasting decree before your Father: it must be burned completely. हारून के पुत्रों में से जिसका भी उसके स्थान पर याजकपद के लिए अभिषेक हो, वह भी उसे चढ़ाया करे। यह सदा की विधि होगी कि यहोवा के सम्मुख वह संपूर्ण भेंट जलाई जाए।
23 Every grain offering of a priest is to be burned completely; it must not be eaten." याजक की प्रत्येक अन्‍नबलि पूरी तरह से जलाई जाए। वह कभी न खाई जाए।”
24 Again our Father spoke to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
25 "Tell Aaron and his sons: this is the law of the sin offering: slaughter it before your Father, where the burnt offering is slaughtered; it is most holy. “हारून और उसके पुत्रों से यह कह कि पापबलि की व्यवस्था यह है : जिस स्थान पर होमबलि के पशु को बलि किया जाता है, उसी स्थान पर पापबलि के पशु को भी यहोवा के सम्मुख बलि किया जाए। वह परमपवित्र है।
26 The priest who offers it for sin must eat it; it must be eaten in a holy place, in the tent of meeting's courtyard. जो याजक उसे पापबलि के रूप में चढ़ाए वही उसे खाए। उसे पवित्रस्थान में अर्थात् मिलापवाले तंबू के आँगन में खाया जाए।
27 Whatever touches its flesh becomes holy. If its blood spatters a garment, wash the spattered spot in a holy place. जो कुछ उसके मांस से छू जाए, वह पवित्र ठहरेगा; और यदि उसके लहू के छींटे किसी वस्‍त्र पर पड़ जाएँ, तो उसे किसी पवित्रस्थान में धो देना।
28 The clay pot it is boiled in must be broken; if boiled in a bronze pot, it must be scoured and rinsed with water. मिट्टी के जिस पात्र में उसे पकाया गया हो, वह तोड़ दिया जाए। परंतु यदि वह पीतल के पात्र में पकाया गया हो, तो उसे मांजकर पानी से धो लिया जाए।
29 Every male among the priests may eat it; it is most holy. याजकों के परिवार के सब पुरुष उसे खा सकते हैं; वह परमपवित्र है।
30 No sin offering whose blood is brought into the tent of meeting to atone in the Holy Place may be eaten; it must be burned with fire." परंतु जिस पापबलि के लहू में से कुछ भी लहू मिलापवाले तंबू के भीतर पवित्रस्थान में प्रायश्‍चित्त करने के लिए लाया जाए, उसका मांस कभी न खाया जाए, बल्कि उसे आग में जला दिया जाए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]