Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 7 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "This is the law of the guilt offering. It is most holy. “दोषबलि की व्यवस्था यह है : वह परमपवित्र है।
2 Where they slaughter the burnt offering, they must slaughter the guilt offering; splatter its blood on all sides of the altar. जिस स्थान पर होमबलि के पशु को बलि किया जाता है, उसी स्थान पर दोषबलि के पशु को भी बलि किया जाए, और याजक उसके लहू को वेदी पर चारों ओर छिड़के।
3 All its fat is offered: the fat tail and fat covering the inner organs, वह उसकी सारी चरबी को चढ़ाए, अर्थात् उसकी मोटी पूँछ को, और उस चरबी को जो अँतड़ियों को ढके रहती है,
4 the two kidneys and their fat at the loins, and the liver's long lobe, removed with the kidneys. और दोनों गुर्दों को तथा उनके ऊपर की चरबी को जो कमर के पास रहती है, और कलेजे के ऊपर की झिल्ली को भी, जिसे वह गुर्दों सहित अलग करे।
5 The priest burns them on the altar as a food offering to our Father; a guilt offering. तब याजक उन्हें यहोवा के सम्मुख अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में वेदी पर जलाए; यह दोषबलि है।
6 Any male priest may eat it, eaten only in a holy place; it is most holy. याजकों के परिवार के सब पुरुष उसे खा सकते हैं। उसे पवित्रस्थान में खाया जाए; वह परमपवित्र है।
7 "The sin offering and guilt offering share one law: it belongs to the priest who makes atonement with it. दोषबलि वैसी ही है जैसी कि पापबलि; उनके लिए एक ही व्यवस्था है। जो याजक उसके द्वारा प्रायश्‍चित्त करता है वही उसे ले ले।
8 The priest who offers anyone's burnt offering keeps its hide for himself. जो याजक किसी के लिए होमबलि चढ़ाता है, वही याजक उस होमबलि के पशु की खाल को ले ले।
9 Any grain offering baked in an oven, and all made in a pan or on a griddle, belongs to the priest who offers it. तंदूर, कड़ाही, या तवे पर पकी हुई सब अन्‍नबलि उसी याजक की होगी जो उन्हें चढ़ाता है।
10 Every grain offering, mixed with oil or dry, belongs equally to all Aaron's sons. प्रत्येक अन्‍नबलि, जो चाहे तेल से सनी हुई हो या रूखी हो, वह हारून के सब पुत्रों को बराबर-बराबर मिले।
11 "This is the law of the sacrifice of peace offerings that anyone may bring to our Father. “यहोवा के लिए चढ़ाई जानेवाली मेलबलि की व्यवस्था यह है :
12 If he presents it as a thank offering, with it he must offer unleavened cakes mixed with oil, unleavened wafers coated with oil, and cakes of fine flour well kneaded and mixed with oil. यदि कोई व्यक्‍ति उसे धन्यवाद के लिए चढ़ाता है, तो धन्यवाद की बलि के साथ तेल से सनी हुई अख़मीरी पूरियाँ, तेल से चुपड़े हुए अख़मीरी पापड़, और तेल से सने तथा गुँधे हुए मैदे की पूरियाँ चढ़ाए।
13 He must bring loaves of leavened bread with his thanksgiving sacrifice of peace offerings. वह धन्यवाद के लिए अपनी मेलबलि के साथ ख़मीरी रोटियों की भेंट भी चढ़ाए।
14 From it he must give one of each as a contribution to our Father; it belongs to the priest who spatters the blood of the peace offerings. वह प्रत्येक भेंट में से एक रोटी यहोवा के लिए उठाए जाने की भेंट के रूप में चढ़ाए। वह मेलबलि के लहू के छिड़कनेवाले याजक की होगी।
15 The meat of his thanksgiving peace offerings must be eaten the day it's offered; none of it may remain until morning. धन्यवाद के लिए उसकी मेलबलि का मांस बलिदान चढ़ाने के दिन ही खाया जाए; उसमें से कुछ भी भोर तक बचा न रहे।
16 "If his offering is a vow or voluntary sacrifice, it must be eaten the day he offers it; what remains may be eaten the next day. परंतु यदि उसकी भेंट का बलिदान मन्‍नत या स्वेच्छा का है, तो उसे उसी दिन खाया जाए जिस दिन उसका बलिदान चढ़ाया जाता है, और उसमें से जो बच जाए वह दूसरे दिन खाया जाए।
17 But any sacrifice flesh remaining on the third day must be burned in fire. परंतु बलिदान के मांस में से जो कुछ तीसरे दिन तक बच जाए, उसे आग में जला दिया जाए।
18 If any of his peace offering's meat is eaten on the third day, it won't be accepted, it won't count for the offerer—it's tainted, and whoever eats it bears his guilt. यदि उसके मेलबलि के मांस में से कुछ भी तीसरे दिन खाया जाए, तो उसके चढ़ानेवाले को ग्रहण नहीं किया जाएगा, और न इसे उसके हित में गिना जाएगा। यह घृणित कार्य समझा जाएगा, और जो कोई उसे खाएगा उसके अधर्म का भार उसी पर पड़ेगा।
19 "Flesh that touches anything unclean must not be eaten—burn that flesh in fire. But other flesh: anyone clean may eat it. “फिर जो मांस किसी अशुद्ध वस्तु से छू जाए, वह न खाया जाए। उसे आग में जला दिया जाए। बचे हुए मांस को वही खाए जो शुद्ध हो।
20 Anyone who eats meat of our Father's peace offering while unclean will be cut off from his people. परंतु जो कोई अशुद्ध होकर यहोवा के मेलबलि के मांस में से कुछ खाए उसे अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाए।
21 Whoever touches anything unclean—human impurity, an unclean animal, or any unclean, detestable thing—then eats meat from our Father's peace offering, that person will be cut off from his people." यदि कोई किसी अशुद्ध वस्तु को छूकर यहोवा को चढ़ाए गए मेलबलि के मांस में से खाए तो उस व्यक्‍ति को भी अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाए, फिर चाहे वह अशुद्धता मनुष्य की कोई अशुद्ध वस्तु, या कोई अशुद्ध पशु, या कोई अशुद्ध घृणित वस्तु हो।”
22 Our Father spoke to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
23 "Tell the people of Israel: Do not eat any fat from ox, sheep, or goat. “इस्राएलियों से कह : तुम बैल, भेड़, या बकरी की कोई चरबी न खाना।
24 Fat from a carcass or animal mauled by a predator may serve any purpose, but never eat it. अपने आपसे मरे हुए पशु की चरबी, और किसी दूसरे पशु द्वारा फाड़ डाले गए पशु की चरबी को किसी अन्य काम में लाया जाए, परंतु तुम उसे कदापि न खाना।
25 Anyone who eats fat from an animal offered to me by fire will be cut off from his people. यदि कोई ऐसे पशु की चरबी में से खाए जिसे यहोवा के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में चढ़ाया गया हो, तो उस खानेवाले को उसके लोगों में से नष्‍ट किया जाए।
26 You must not eat any blood at all, from bird or animal, wherever you live. तुम जहाँ कहीं भी रहो, किसी भी प्रकार का लहू न खाना, वह चाहे पक्षी का हो या पशु का।
27 Anyone who eats any blood will be cut off from his people." हर एक व्यक्‍ति जो किसी का लहू खाए उसे अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाएगा।”
28 Our Father spoke to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
29 "Speak to the Israelites: Whoever presents his peace offering to me must bring his offering to me from that sacrifice. “इस्राएलियों से कह : जो यहोवा के लिए मेलबलि चढ़ाता है, वह उसी मेलबलि में से अपनी भेंट यहोवा के पास लाए।
30 With his hands he must bring my food offerings; the fat with the breast he must bring, to wave the breast as a wave offering before me. वह अपने ही हाथों में यहोवा के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि लेकर आए अर्थात् चरबी के साथ-साथ छाती को भी लाए ताकि छाती को हिलाए जाने की भेंट के रूप में यहोवा के सम्मुख हिलाया जाए।
31 The priest burns the fat on the altar; the breast belongs to Aaron and his sons. याजक चरबी को तो वेदी पर जलाए, परंतु छाती हारून और उसके पुत्रों की होगी।
32 You are to give the right thigh to the priest as a contribution from your peace offerings. फिर तुम अपनी मेलबलियों में से दाहिनी जाँघ को भी उठाए जाने की भेंट के रूप में याजक को देना।
33 Whichever son of Aaron offers the peace offering's blood and fat gets the right thigh as his portion. हारून के पुत्रों में से जो मेलबलि के लहू और चरबी को चढ़ाए, दाहिनी जाँघ उसी का भाग हो।
34 For I have taken the breast of the wave offering and thigh of the contribution from Israel's peace offerings, and given them to Aaron the priest and his sons as a permanent share from Israel." क्योंकि मेलबलियों में से हिलाए जाने की भेंट की छाती और उठाए जाने की भेंट की जाँघ को मैंने इस्राएलियों से लेकर हारून याजक और उसके पुत्रों को दिया है कि यह सर्वदा इस्राएलियों की ओर से उनका भाग बना रहे।
35 This is Aaron and his sons' portion from our Father's food offerings, from the day they were presented to serve our Father as priests. “यह यहोवा के सम्मुख चढ़ाई गई अग्‍निबलियों का वह अभिषिक्‍त भाग है, जिसे हारून और उसके पुत्रों के लिए उसी दिन ठहराया गया जिस दिन मूसा ने उन्हें याजकों के रूप में यहोवा की सेवा करने के लिए नियुक्‍त किया था।
36 Our Father commanded this be given them from the Israelites, the day he anointed them—a permanent share for all their generations. जिस दिन यहोवा ने उनका अभिषेक किया, उसी दिन उसने आज्ञा दी कि उन्हें इस्राएलियों की ओर से यही भाग मिलता रहे। पीढ़ी से पीढ़ी तक सदा के लिए यही उनका ठहराया गया भाग है।”
37 This is the law for burnt offerings, grain offerings, sin offerings, guilt offerings, ordination offerings, and peace offerings, होमबलि, अन्‍नबलि, पापबलि, दोषबलि, याजकों की अभिषेक-बलि, और मेलबलि की व्यवस्था यही है।
38 which our Father commanded Moses on Mount Sinai, the day he commanded the people of Israel to bring their offerings to our Father in the Wilderness of Sinai. इसकी आज्ञा यहोवा ने मूसा को सीनै पर्वत पर उस दिन दी थी, जिस दिन उसने इस्राएलियों से कहा था कि वे सीनै के जंगल में यहोवा के सम्मुख अपने बलिदान चढ़ाएँ।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]