Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 8 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Take Aaron and his sons with him, the garments, the anointing oil, the bull of the sin offering, the two rams, and the basket of yeast-free bread, “तू हारून और उसके साथ उसके पुत्रों को, वस्‍त्रों को, अभिषेक के तेल को, पापबलि के बछड़े को, दोनों मेढ़ों को, और अख़मीरी रोटी की टोकरी को ले,
3 and assemble the whole congregation at the entrance of the tent of meeting." और सारी मंडली को मिलापवाले तंबू के द्वार पर इकट्ठा कर।”
4 Moses did as our Father commanded him; the assembly gathered at the entrance of the tent of meeting. मूसा ने वैसा ही किया जैसी यहोवा ने उसे आज्ञा दी थी, और मंडली मिलापवाले तंबू के द्वार पर इकट्ठा हुई।
5 And Moses said to the congregation, "This is what our Father has commanded to be done." तब मूसा ने मंडली से कहा, “जिस कार्य को करने की आज्ञा यहोवा ने दी है, वह यह है।”
6 Then Moses brought Aaron and his sons forward and washed them with water. फिर मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को पास बुलाया, और उन्हें जल से नहलाया।
7 He put the tunic on Aaron, tied the sash around him, dressed him in the robe, put the ephod on him, tied the ephod's skillfully woven band around him, and fastened it to him. तब उसने हारून को बागा पहनाया, और कमरबंद बाँधकर उसे अंगरखा पहना दिया। फिर उसने उसे एपोद पहनाया और एपोद के कढ़ाई किए हुए पटुके से एपोद को उस पर बाँध दिया।
8 He placed the breastpiece on him, and in the breastpiece he put the Urim and the Thummim. उसने हारून पर सीनाबंद को लगाया, और सीनाबंद में ऊरीम और तुम्मीम रखे।
9 He set the turban on Aaron's head, and on its front he set the gold plate, the holy crown, as our Father commanded Moses. तब उसने उसके सिर पर पगड़ी रखी, और पगड़ी के सामने सोने की पट्टिका को, अर्थात् पवित्र मुकुट को लगाया, जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
10 Then Moses took the anointing oil and anointed the tabernacle and everything in it, and consecrated them. तब मूसा ने अभिषेक का तेल लेकर निवासस्थान और जो कुछ उसमें था, उन सब का अभिषेक करके उन्हें पवित्र किया।
11 He sprinkled some of it on the altar seven times, anointing the altar, all its utensils, and the basin with its stand, to dedicate them. उसमें से कुछ तेल उसने वेदी पर सात बार छिड़का, और वेदी तथा उसके सारे सामान को, और हौदी तथा उसके पायों को पवित्र करने के लिए उनका अभिषेक किया।
12 He poured some anointing oil on Aaron's head and anointed him to dedicate him. तब उसने अभिषेक के तेल में से कुछ हारून के सिर पर उंडेलकर उसका अभिषेक किया कि उसे पवित्र करे।
13 Then Moses brought Aaron's sons forward, dressed them in tunics, tied on sashes, and put caps on their heads, as our Father had commanded Moses. फिर मूसा ने हारून के पुत्रों को पास बुलाकर उन्हें अंगरखे पहनाए, कमरबंद बाँधे, और उनके सिर पर टोपियाँ रखीं, जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
14 He brought the bull of the sin offering, and Aaron and his sons laid their hands on its head. तब वह पापबलि के बछड़े को लेकर आया, और हारून तथा उसके पुत्रों ने पापबलि के बछड़े के सिर पर अपने-अपने हाथ रखे।
15 Moses slaughtered it, took the blood, and with his finger applied it to the altar's horns all around, purifying the altar. He poured the rest of the blood at the altar's base and dedicated the altar, making atonement for it. मूसा ने उसे बलि किया, और अपनी उंगली से उसका कुछ लहू लेकर वेदी के सीगों पर चारों ओर लगाया, और वेदी को पवित्र किया। तब उसने बचे हुए लहू को वेदी के पाये पर उंडेला, और उसके लिए प्रायश्‍चित्त करके उसे पवित्र किया।
16 He took all the fat on the inner organs, the liver's lobe, and the two kidneys with their fat, and burned it on the altar. फिर मूसा ने अँतड़ियों के ऊपर की सारी चरबी को, और कलेजे के ऊपर की झिल्ली को, और दोनों गुर्दों तथा उनकी चरबी को लेकर वेदी पर जलाया।
17 But the bull—hide, flesh, and waste—he burned outside the camp, as our Father commanded Moses. परंतु उसने बछड़े को उसकी खाल, मांस और गोबर सहित छावनी से बाहर आग में जलाया, जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
18 He brought the ram for the burnt offering; Aaron and his sons laid their hands on its head. तब वह होमबलि के मेढे़ को लेकर आया, और हारून तथा उसके पुत्रों ने मेढे़ के सिर पर अपने-अपने हाथ रखे।
19 Moses slaughtered it and threw the blood against the sides of the altar. फिर मूसा ने उसे बलि किया, और उसके लहू को वेदी पर चारों ओर छिड़का।
20 He cut the ram into pieces and burned the head, the pieces, and the fat. तब मूसा ने मेढ़े को टुकड़े-टुकड़े करके उसके सिर, टुकड़ों और चरबी को जलाया।
21 He washed the inner organs and legs in water, then burned the whole ram on the altar—a burnt offering, a pleasing aroma, a food offering to our Father, as our Father commanded Moses. फिर मूसा ने उसकी अँतड़ियाँ और पैर जल से धोए, और पूरे मेढे़ को वेदी पर जलाया। यह सुखदायक सुगंध देने के लिए होमबलि अर्थात् यहोवा के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि हुई, जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
22 He brought the second ram, the ram of ordination, and Aaron and his sons laid their hands on its head. फिर वह दूसरे मेढे़ को लेकर आया जो अभिषेक का मेढ़ा था, और हारून तथा उसके पुत्रों ने मेढे़ के सिर पर अपने-अपने हाथ रखे।
23 Moses slaughtered it, took some of its blood, and put it on Aaron's right earlobe, right thumb, and right big toe. तब मूसा ने उसे बलि किया, और उसके लहू में से कुछ लेकर हारून के दाहिने कान के सिरे पर, और उसके दाहिने हाथ के अंगूठे तथा दाहिने पैर के अंगूठे पर लगाया।
24 Moses brought Aaron's sons near and put blood on their right earlobes, thumbs, and big toes, then splashed the rest against the altar's sides. फिर मूसा ने हारून के पुत्रों को पास बुलाया, और उसके लहू में से कुछ लेकर प्रत्येक के दाहिने कान के सिरे पर, और दाहिने हाथ के अंगूठे तथा दाहिने पैर के अंगूठे पर लगाया; और मूसा ने बचे हुए लहू को वेदी पर चारों ओर छिड़का।
25 He took the fat, the fat tail, all the fat on the intestines, the liver's long lobe, the two kidneys with their fat, and the right thigh. उसने चरबी तथा मोटी पूँछ को, और अँतड़ियों के ऊपर की सारी चरबी को, और कलेजे के ऊपर की झिल्ली को, और दोनों गुर्दों तथा उनकी चरबी को, और दाहिनी जाँघ को लिया।
26 From the basket of unleavened bread before our Father, he took one cake, one oiled cake, and one wafer, and put them on the fat and the right thigh. उसने यहोवा के सामने रखी अख़मीरी रोटी की टोकरी में से एक अख़मीरी रोटी, और तेल से सने हुए मैदे की एक पूरी, और एक पापड़ लेकर उन्हें चरबी के टुकड़ों और दाहिनी जाँघ पर रख दिया।
27 He put all these in Aaron's and his sons' hands, and waved them as a wave offering before our Father. उसने इन सब को हारून और उसके पुत्रों के हाथों में रखकर उन्हें यहोवा के सामने हिलाए जाने की भेंट के रूप में हिलाया।
28 Moses took them from their hands and burned them on the altar with the burnt offering—an ordination offering, a pleasing aroma, a food offering to our Father. तब मूसा ने उन वस्तुओं को उनके हाथों से लेकर होमबलि के ऊपर वेदी पर जलाया। यह सुखदायक सुगंध देने के लिए अभिषेक-बलि अर्थात् यहोवा के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि हुई।
29 Moses took the breast and waved it as a wave offering before our Father—Moses's portion from the ram of ordination, as our Father commanded him. फिर मूसा ने मेढ़े की छाती को लेकर हिलाए जाने की भेंट के रूप में यहोवा के सामने हिलाया, और अभिषेक के मेढे़ में से यही मूसा का भाग हुआ, जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
30 Moses took some anointing oil and some blood from the altar and sprinkled it on Aaron and his garments, on his sons and their garments. So he consecrated Aaron and his garments, and his sons and their garments with him. तब मूसा ने अभिषेक के तेल में से कुछ, और वेदी पर के लहू में से कुछ को लेकर हारून और उसके वस्‍त्रों पर, तथा उसके पुत्रों और उनके वस्‍त्रों पर छिड़का। इस प्रकार उसने हारून और उसके वस्‍त्रों, तथा उसके पुत्रों और उनके वस्‍त्रों को भी पवित्र किया।
31 Moses told Aaron and his sons, "Boil the meat at the tent of meeting's entrance, eat it there with the bread from the ordination-offering basket, as I commanded: Aaron and his sons will eat it. मूसा ने हारून और उसके पुत्रों से कहा, “मांस को मिलापवाले तंबू के द्वार पर पकाओ, और उसे तथा उस रोटी को जो अभिषेक-बलि की टोकरी में है वहीं खाओ, जिस प्रकार मैंने आज्ञा दी है कि हारून और उसके पुत्र उसे खाएँ।
32 Whatever is left of the meat and the bread, burn it with fire. मांस और रोटी में से जो बच जाए उसे आग में जला देना।
33 Do not leave the Tent of Meeting's entrance for seven days, until your ordination days end, for it takes seven days to ordain you. तुम मिलापवाले तंबू के द्वार के बाहर सात दिन तक न जाना जब तक कि तुम्हारे अभिषेक के दिन पूरे न हो जाएँ, क्योंकि तुम्हारा अभिषेक सात दिनों तक होगा।
34 What has been done today, our Father has commanded to be done to make atonement for you. जैसा आज किया गया है वैसा ही करने की आज्ञा यहोवा ने दी है कि तुम्हारे लिए प्रायश्‍चित्त किया जाए।
35 Stay at the tent of meeting's entrance day and night, seven days, doing what our Father requires, so you do not die—this is what I was commanded." इसलिए तुम सात दिन तक मिलापवाले तंबू के द्वार पर दिन-रात ठहरे रहना, और यहोवा की आज्ञा को मानना, ताकि तुम मर न जाओ; क्योंकि मुझे ऐसी ही आज्ञा मिली है।”
36 So Aaron and his sons did everything our Father had commanded through Moses. इस प्रकार हारून और उसके पुत्रों ने वह सब कुछ किया जिसकी आज्ञा यहोवा ने मूसा के द्वारा दी थी।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]