Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 9 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 On the eighth day Moses called Aaron and his sons and the elders of Israel. आठवें दिन मूसा ने हारून, उसके पुत्रों और इस्राएली धर्मवृद्धों को बुलाया,
2 He told Aaron, "Take a bull calf for yourself as a sin offering, a ram as a burnt offering, both without defect, and offer them before our Father. और हारून से कहा, “तू पापबलि के लिए एक निर्दोष बछड़ा, और होमबलि के लिए एक निर्दोष मेढ़ा लेकर यहोवा के सामने भेंट चढ़ा।
3 Tell the Israelites: Take a male goat for a sin offering, and a yearling calf and lamb, without defect, for a burnt offering. तू इस्राएलियों से यह कह, ‘तुम पापबलि के लिए एक बकरा, और होमबलि के लिए एक बछड़ा और भेड़ का एक बच्‍चा लो, जो एक-एक वर्ष के और निर्दोष हों;
4 An ox and a ram for a peace offering, to sacrifice before our Father, plus a grain offering mixed with oil—for today our Father will appear to you." और यहोवा के सम्मुख चढ़ाने के लिए मेलबलियों के रूप में एक बैल और एक मेढ़ा, तथा तेल से सनी एक अन्‍नबलि लो; क्योंकि आज यहोवा तुम्हें दर्शन देगा।’ ”
5 They brought what Moses commanded to the tent of meeting's entrance; the whole assembly drew near and stood before our Father. अत: मूसा ने जो कुछ लाने की आज्ञा दी थी वे उसे मिलापवाले तंबू के सामने ले आए, और सारी मंडली निकट आकर यहोवा के सामने खड़ी हुई।
6 Moses said, "Do what our Father commanded, so the glory of our Father will appear to you." तब मूसा ने कहा, “यह वह कार्य है जिसे करने की आज्ञा यहोवा ने तुम्हें दी है, ताकि यहोवा का तेज तुम पर प्रकट हो।”
7 Moses told Aaron, "Come to the altar. Offer your sin offering and burnt offering, atone for yourself and the people. Offer the people's offering and atone for them, as our Father commanded." तब मूसा ने हारून से कहा, “यहोवा की आज्ञा के अनुसार वेदी के निकट आकर अपनी पापबलि और होमबलि को चढ़ा, तथा अपने और लोगों के लिए प्रायश्‍चित्त कर। तब लोगों की भेंट को भी चढ़ा और उनके लिए प्रायश्‍चित्त कर।”
8 So Aaron approached the altar and slaughtered the sin-offering calf, which was for himself. अत: हारून ने वेदी के निकट आकर पापबलि के बछड़े को बलि किया, जो उसके लिए था।
9 Aaron's sons brought him the blood; he dipped his finger in it, put it on the altar's horns, and poured the rest at its base. हारून के पुत्र लहू को उसके पास लाए, और उसने उस लहू में अपनी उंगली डुबाकर वेदी के सींगों पर लगाया, और बचे हुए लहू को वेदी के पाये पर उंडेल दिया।
10 But he burned the sin offering's fat, kidneys, and liver lobe on the altar, as our Father commanded Moses. उसने पापबलि की चरबी, गुर्दों और कलेजे के ऊपर की झिल्ली को वेदी पर जलाया, जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।
11 He burned the flesh and the skin with fire outside the camp. उसने मांस और खाल को छावनी से बाहर आग में जलाया।
12 He killed the burnt offering. Aaron's sons handed him the blood, and he splashed it against the altar's sides. तब उसने होमबलि के पशु को बलि किया, और हारून के पुत्र उसके पास लहू को लेकर आए, जिसे उसने वेदी पर चारों ओर छिड़क दिया।
13 They handed him the burnt offering in pieces, with the head, and he burned them on the altar. तब उन्होंने होमबलि के पशु को टुकड़े-टुकड़े करके सिर सहित उसे दे दिया, और उसने उन्हें वेदी पर जलाया।
14 He washed the intestines and legs, burning them on the altar with the burnt offering. उसने अँतड़ियों और पैरों को धोकर होमबलि के साथ वेदी पर जलाया।
15 Then he brought the people's offering: took their sin-offering goat, slaughtered it, and offered it for sin, like the first. तब हारून ने लोगों की भेंट को चढ़ाया, और उस पापबलि के बकरे को लेकर जो लोगों के लिए था, बलिदान किया, और पहले पशु के समान उसे भी पापबलि के रूप में चढ़ाया।
16 He presented the burnt offering and offered it as prescribed. फिर वह होमबलि के पशु को लेकर आया और विधि के अनुसार उसे बलि किया।
17 He brought the grain offering, took a handful, and burned it on the altar, besides the morning burnt offering. तब वह भोर की होमबलि के साथ-साथ अन्‍नबलि को भी लेकर आया और उसने उसमें से मुट्ठी भरकर वेदी पर जलाया।
18 He slaughtered the ox and the ram, the people's peace offering sacrifice, and Aaron's sons brought him the blood, which he threw against the altar's sides. उसने लोगों की मेलबलि के रूप में बैल और मेढ़े को भी बलि किया, और हारून के पुत्र उसके पास लहू को लेकर आए, जिसे उसने वेदी पर चारों ओर छिड़क दिया।
19 But the fat of the ox and ram: the fat tail, fat covering, kidneys, and long liver lobe, वे उसके पास बैल की चरबी, मेढे़ की मोटी पूँछ, अँतड़ियों को ढकनेवाली चरबी, गुर्दे और कलेजे के ऊपर की झिल्ली भी लेकर आए।
20 they placed the fat portions on the breasts, and he burned the fat portions on the altar. फिर उन्होंने चरबी के उन टुकड़ों को छातियों पर रखा, और हारून ने चरबी के टुकड़ों को वेदी पर जलाया।
21 But Aaron waved the breasts and the right thigh as a wave offering before our Father, as Moses had commanded. परंतु छातियों और दाहिनी जाँघ को हारून ने मूसा की आज्ञा के अनुसार हिलाए जाने की भेंट के रूप में यहोवा के सामने हिलाया।
22 Aaron raised his hands toward the people and blessed them, then came down from making the sin, burnt, and peace offerings. फिर हारून ने लोगों की ओर अपने हाथ बढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया, और वह पापबलि, होमबलि तथा मेलबलियों को चढ़ाकर नीचे उतर आया।
23 Moses and Aaron entered the tent of meeting, came out, and blessed the people; the glory of our Father appeared to all the people. तब मूसा और हारून मिलापवाले तंबू में गए, और फिर वहाँ से निकलकर लोगों को अशीर्वाद दिया। तब यहोवा का तेज सब लोगों को दिखाई दिया;
24 Fire came from our Father's presence and consumed the burnt offering and fat on the altar. All the people saw it, shouted for joy, and fell facedown. और यहोवा के सामने से आग निकली तथा होमबलि और चरबी के टुकड़ों को वेदी पर भस्म कर दिया। जब सब लोगों ने यह देखा तो उन्होंने जय जयकार की और अपने मुँह के बल गिरकर दंडवत् किया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]