Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 10 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Nadab and Abihu, Aaron's sons, each took his censer, put fire in it, added incense, and offered unauthorized fire before our Father, which he had not commanded them. तब हारून के पुत्रों, नादाब और अबीहू ने अपना-अपना धूपदान लिया, और उसमें आग भरकर धूप को डाला। उन्होंने यहोवा के सम्मुख ऐसी आग अर्पित की जिसकी आज्ञा यहोवा ने नहीं दी थी।
2 Fire came out from our Father's presence and consumed them, and they died before our Father. तब यहोवा के सामने से आग निकली और उन्हें भस्म कर दिया, और वे यहोवा के सामने मर गए।
3 Moses said to Aaron, "This is what our Father spoke: 'Among those near me I will show myself holy, and before all the people I will be honored.'" Aaron was silent. तब मूसा ने हारून से कहा, “यहोवा ने यही बात कही थी कि जो मेरे निकट आए वह मुझे पवित्र जाने, और सब लोगों के सामने मेरी महिमा हो।” इस पर हारून चुप रहा।
4 Moses called Mishael and Elzaphan, sons of Uzziel, Aaron's uncle, and said to them, "Come near, carry your brothers from in front of the sanctuary, outside the camp." तब मूसा ने हारून के चाचा उज्‍जीएल के पुत्रों अर्थात् मीशाएल और एलसाफान को बुलाकर कहा, “यहाँ आओ, और अपने भतीजों को पवित्रस्थान के सामने से उठाकर छावनी के बाहर ले जाओ।”
5 They came near and carried them still in their tunics out of the camp, as Moses had said. वे आए, और मूसा की आज्ञा के अनुसार उनके अंगरखों में ही उन्हें उठाकर छावनी के बाहर ले गए।
6 Moses said to Aaron and his sons Eleazar and Ithamar, "Don't let your hair hang loose or tear your clothes, or you will die and wrath will come on the whole community. But your relatives, the whole house of Israel, may weep for the burning our Father kindled. तब मूसा ने हारून तथा उसके पुत्रों अर्थात् एलीआज़ार और ईतामार से कहा, “तुम अपने सिर के बाल मत बिखराओ और न अपने वस्‍त्र फाड़ो, कहीं ऐसा न हो कि तुम भी मर जाओ, और सारी मंडली पर यहोवा का क्रोध भड़क उठे। जिन्हें यहोवा ने भस्म किया है उनके लिए केवल तुम्हारे संबंधी अर्थात् इस्राएल का संपूर्ण घराना ही विलाप करे।
7 Don't leave the Tent of Meeting entrance, or you'll die—our Father's anointing oil is on you." They did as Moses said. तुम मिलापवाले तंबू के द्वार के बाहर न जाना, ऐसा न हो कि तुम मर जाओ, क्योंकि यहोवा के अभिषेक का तेल तुम पर लगा हुआ है।” अतः उन्होंने मूसा के वचन के अनुसार किया।
8 Our Father spoke to Aaron, saying, फिर यहोवा ने हारून से कहा,
9 "You and your sons must not drink wine or strong drink when you enter the tent of meeting, or you will die. This is a lasting statute for your generations, “जब कभी तू या तेरे साथ तेरे पुत्र मिलापवाले तंबू में आएँ, तब तुममें से कोई न तो दाखमधु पीए और न किसी प्रकार की मदिरा, कहीं ऐसा न हो कि तुम मर जाओ। तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में यह सदा की विधि रहे,
10 to distinguish holy from common, and unclean from clean, जिससे तुम पवित्र और अपवित्र में, तथा शुद्ध और अशुद्ध मे अंतर कर सको,
11 and so you can teach the people of Israel all the statutes I told them through Moses." और इस्राएलियों को वे सब विधियाँ सिखा सको जो यहोवा ने मूसा के द्वारा उन्हें बताई हैं।”
12 Moses told Aaron and his surviving sons, Eleazar and Ithamar: "Take the grain offering left from the fire offerings to our Father, and eat it without yeast beside the altar—it is most holy. फिर मूसा ने हारून और उसके बचे हुए पुत्रों, ईतामार और एलीआज़ार से कहा, “यहोवा की अग्‍निबलियों में से जो अन्‍नबलि बची है उसे लेकर वेदी के पास बिना ख़मीर के खाओ, क्योंकि वह परमपवित्र है।
13 Eat it in a holy place—it is your portion and your sons' portion from the fire offerings to our Father, for that is what I was commanded. तुम उसे किसी पवित्रस्थान में खाना, क्योंकि वह यहोवा की अग्‍निबलियों में से तेरा और तेरे पुत्रों का भाग है; मुझे यही आज्ञा मिली है।
14 But you, your sons, and your daughters may eat the waved breast and the raised thigh in a clean place; they are given as your portion and your sons' portion from Israel's peace offerings. परंतु हिलाए जाने की भेंट की छाती और उठाए जाने की भेंट की जाँघ को तू अपने बेटे-बेटियों के साथ किसी शुद्ध स्थान में खाना; क्योंकि वे इस्राएलियों के मेलबलियों में से तेरा और तेरी संतान का भाग ठहरा दी गई हैं।
15 They must bring the raised thigh and the waved breast, with the fat offerings burned by fire, waving them as a wave offering before our Father; they are yours and your sons' as a lasting portion, as our Father commanded." वे उठाए जाने की भेंट की जाँघ, और हिलाए जाने की भेंट की छाती को चरबी के टुकड़ों की अग्‍निबलियों के साथ यहोवा के सामने हिलाए जाने की भेंट के रूप में लेकर आएँ। यहोवा की आज्ञा के अनुसार यह सर्वदा के लिए तेरा और तेरी संतान का भाग होगा।”
16 Moses carefully inquired about the sin offering's goat and found it burned up. He was angry with Eleazar and Ithamar, Aaron's remaining sons, and said, फिर मूसा ने पापबलि के बकरे के विषय में पूछताछ की, तो पाया कि उसे जला दिया गया है। इस कारण वह हारून के बचे हुए पुत्रों एलीआज़ार और ईतामार पर क्रोधित हुआ, और कहा,
17 "Why didn't you eat the sin offering in the place of the sanctuary? Since it is most holy, our Father gave it to you to remove the congregation's guilt and make atonement for them before our Father. “तुमने पापबलि के मांस को पवित्रस्थान में क्यों नहीं खाया? वह तो परमपवित्र है, और यहोवा ने तुम्हें वह इसलिए दिया था कि तुम मंडली के अधर्म को अपने ऊपर लेकर उनके लिए यहोवा के सामने प्रायश्‍चित्त करो।
18 Since its blood wasn't brought into the sanctuary, you should have eaten it in the sanctuary, as I commanded." देखो, उसका लहू तो पवित्रस्थान के भीतर लाया ही नहीं गया; जैसे कि मैंने तुम्हें आज्ञा दी थी, तुम्हें उसका मांस पवित्रस्थान में ही खाना चाहिए था।”
19 Aaron said to Moses, "Look, today my sons offered their sin offering and their burnt offering before our Father, and yet all this happened to me. Had I eaten the sin offering today, would it have pleased our Father?" परंतु हारून ने मूसा से कहा, “देख, आज ही उन्होंने अपनी पापबलि और होमबलि यहोवा के सम्मुख चढ़ाई है, और मुझ पर ऐसी विपत्तियाँ आ पड़ी हैं। यदि मैं आज ही पापबलि का मांस खाता तो क्या यह बात यहोवा की दृष्‍टि में उचित होती?”
20 When Moses heard that, he was satisfied. जब मूसा ने यह सुना तो उसकी दृष्‍टि में यह उचित लगा।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]