Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 11 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses and Aaron, saying to them, फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
2 "Speak to the Israelites: These are the living creatures you may eat among all the animals on the earth. “इस्राएलियों से कहो : पृथ्वी पर जितने पशु हैं उन सब में से तुम इन पशुओं का मांस खा सकते हो।
3 Among the animals, you may eat any that has a divided hoof, fully split, and chews the cud. पशुओं में से जितने चिरे या फटे खुर के होते हैं और जुगाली करते हैं, उन्हें तुम खा सकते हो।
4 "But these you must not eat among those that chew the cud or have a divided hoof: the camel—it chews the cud but has no divided hoof; it is unclean for you. परंतु जुगाली करनेवालों या चिरे खुरवालों में से इन पशुओं को न खाना, अर्थात् ऊँट को जो जुगाली तो करता है परंतु उसके खुर चिरे हुए नहीं होते, इसलिए वह तुम्हारे लिए अशुद्ध है;
5 The rock badger chews the cud but has no divided hoof; it is unclean for you. और बिज्‍जू को भी जो जुगाली तो करता है परंतु उसके खुर चिरे हुए नहीं होते, इसलिए वह तुम्हारे लिए अशुद्ध है;
6 The hare, because it chews the cud but has no divided hoof—it is unclean for you. और खरगोश को जो जुगाली तो करता है परंतु उसके खुर चिरे हुए नहीं होते, इसलिए वह तुम्हारे लिए अशुद्ध है;
7 And the pig, though it has a divided, fully split hoof, does not chew the cud—unclean for you. और सूअर को जिसके खुर चिरे या फटे तो होते हैं परंतु वह जुगाली नहीं करता, इसलिए वह तुम्हारे लिए अशुद्ध है।
8 Do not eat their flesh, and do not touch their carcasses—they are unclean for you. इनके मांस में से कुछ न खाना, और न ही इनकी लोथ को छूना; ये तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं।
9 "You may eat these of all in the waters: whatever has fins and scales in the waters, seas, and rivers—those you may eat. “जल-जंतुओं में से तुम इन सब को खा सकते हो, अर्थात् समुद्र या नदियों के जल-जंतुओं में से जितनों के पंख और शल्क हों, उन्हें तुम खा सकते हो।
10 But any without fins and scales in the seas and rivers, among all that swarm in the waters and all the living creatures in the waters—they are detestable to you. परंतु जल अर्थात् समुद्रों और नदियों में रहनेवाले झुंडों या जल-जंतुओं में से जिनके पंख या शल्क न हों, वे तुम्हारे लिए घृणित हैं।
11 They remain detestable to you; do not eat their flesh, and treat their carcasses as detestable. क्योंकि वे तुम्हारे लिए घृणित हैं इसलिए तुम उनके मांस में से कुछ न खाना, और उनकी लोथों को भी घृणित समझना।
12 Whatever has no fins or scales in the waters—that is detestable to you. जिस किसी जल-जंतु के पंख और शल्क न हों, वह तुम्हारे लिए घृणित है।
13 "Detest these birds; do not eat them—they are detestable: the eagle, the vulture, the black vulture, “तुम पक्षियों में से इन्हें घृणित समझना, इन्हें न खाया जाए क्योंकि ये घृणित हैं : उकाब, गिद्ध, बाज,
14 the kite, and the falcon according to its kind, चील, और विभिन्‍न प्रकार के शिकरे,
15 every raven according to its kind, और किसी भी प्रकार का कौआ,
16 the ostrich, the nighthawk, the seagull, and the hawk according to its kind, शुतुरमुर्ग, रात्रि-बाज, जलमुर्ग, और विभिन्‍न प्रकार के बाज,
17 the little owl, the cormorant, the great owl, घुग्घू, जलकौआ, बड़ा उल्लू,
18 the white owl, the desert owl, the carrion vulture, हंस, हवासील, समुद्री गिद्ध,
19 the stork, the heron according to its kind, the hoopoe, and the bat. सारस, विभिन्‍न प्रकार के बगुले, हुदहुद और चमगादड़।
20 "Every winged swarming creature that walks on four legs is detestable to you. “पंखवाले जितने कीड़े चार पैरों के बल चलते हैं, वे तुम्हारे लिए घृणित हैं।
21 Yet these you may eat among all winged swarming creatures that walk on four legs: those with jointed legs above their feet for leaping on the ground. परंतु तुम पंखवाले कीड़ों में से जो चार पैरों के बल चलते हैं केवल उन्हीं को खा सकते हो, जिनके भूमि पर कूदने फाँदने के लिए पैर और टाँगें होती हैं।
22 You may eat these: the locust, the bald locust, the cricket, and the grasshopper, each according to its kind. तुम इन्हें खा सकते हो : सब प्रकार की टिड्डियाँ, सब प्रकार के फनगे, सब प्रकार के झींगुर, और सब प्रकार के टिड्डे।
23 But every other winged swarming creature that has four feet is detestable to you. परंतु पंखवाले अन्य सब कीड़े जिनके चार पैर होते हैं, वे तुम्हारे लिए घृणित हैं।
24 "These things will make you unclean; whoever touches their carcasses will be unclean until the evening, “इनके कारण तुम अशुद्ध ठहरोगे; जो कोई इनकी लोथ को छुए वह साँझ तक अशुद्ध ठहरेगा।
25 whoever carries any of their carcasses must wash his clothes and be unclean until evening. जो कोई इनमें से किसी की लोथ को उठाए वह अपने वस्‍त्र धोए, और वह साँझ तक अशुद्ध रहेगा।
26 "Every animal with a divided hoof not fully split, or that does not chew the cud, is unclean for you; whoever touches them is unclean. जितने पशुओं के खुर फटे तो होते हैं परंतु पूर्णरूप से चिरे हुए नहीं होते, और जो जुगाली नहीं करते, वे तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं; जो कोई उन्हें छुए वह अशुद्ध ठहरेगा।
27 Whatever walks on its paws, among all four-legged animals, is unclean for you; whoever touches their carcasses is unclean until evening, चार पैरों के बल चलनेवाले पशुओं में से जितने पंजों के बल चलते हैं, वे तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं; जो कोई उनकी लोथ को छुए वह साँझ तक अशुद्ध रहेगा।
28 whoever carries their carcasses must wash his clothes and be unclean until evening; they are unclean to you. जो कोई उनकी लोथ को उठाए वह अपने वस्‍त्र धोए, और वह साँझ तक अशुद्ध रहेगा; वे तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं।
29 "These are unclean for you among the swarming things that swarm on the earth: the mole rat, the mouse, the great lizard by its kind, “पृथ्वी पर रेंगनेवाले जंतुओं में से ये तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं : नेवला, चूहा, और सब प्रकार के गोह,
30 the gecko, the monitor lizard, the wall lizard, the skink, and the chameleon. और छिपकली, मगरगोह, टिकटिक, सांडा, और गिरगिट।
31 These are unclean for you among all that swarm; whoever touches them dead is unclean until evening. रेंगनेवाले सब जंतुओं में से ये तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं; जो कोई इनकी लोथ को छुए वह साँझ तक अशुद्ध रहेगा।
32 Anything one of their dead bodies falls on becomes unclean—any wooden vessel, cloth, leather, or sackcloth, any working tool. It must be put in water and stays unclean until evening; then it is clean. इनमें से किसी की लोथ जिस किसी वस्तु पर गिर जाए वह अशुद्ध ठहरे, चाहे वह लकड़ी का कोई पात्र हो, चाहे वस्‍त्र, चाहे खाल, चाहे बोरा, या चाहे किसी भी काम का कोई पात्र क्यों न हो, उसे जल में डाला जाए और वह साँझ तक अशुद्ध रहे; उसके बाद उसे शुद्ध समझा जाए।
33 Any clay pot one of them falls into—whatever is in it is unclean; break it. यदि इन जंतुओं में से कोई मिट्टी के किसी पात्र में गिर जाए, तो उस पात्र में जो कुछ भी हो वह अशुद्ध ठहरे, और उस पात्र को तुम तोड़ डालना;
34 Any food touched by such water becomes unclean; any drink in such a vessel becomes unclean. और किसी खाने योग्य वस्तु पर यदि वह पानी पड़ जाए तो वह वस्तु अशुद्ध ठहरे; फिर यदि ऐसे पात्र में पीने के लिए कुछ हो तो वह भी अशुद्ध ठहरे।
35 Anything one of their carcasses falls on becomes unclean; an oven or stove must be smashed. They are unclean, and unclean to you. जिस किसी वस्तु पर इनकी लोथ का कोई भाग गिरे तो वह भी अशुद्ध ठहरे, वह चाहे तंदूर हो या चूल्हा उसे तोड़ डाला जाए; वे तुम्हारे लिए अशुद्ध हैं और अशुद्ध बनी रहेंगी।
36 Yet a spring or cistern holding water stays clean, but whoever touches their carcasses is unclean. फिर भी सोता या तालाब जिसमें पानी इकट्ठा होता है वह तो शुद्ध ही रहेगा; परंतु जो कोई इनकी लोथ को छुए वह अशुद्ध ठहरेगा।
37 If any of their carcasses falls on seed to be planted, it stays clean. यदि इनकी लोथ का कोई भाग किसी ऐसे बीज पर गिरे जो बोने के लिए हो, तो वह बीज शुद्ध रहे;
38 But if water has been put on the seed and part of their carcass falls on it, it is unclean for you. पर यदि बीज पर पानी डाला गया हो और उस पर उनकी लोथ का कोई भाग गिर जाए, तो वह तुम्हारे लिए अशुद्ध ठहरे।
39 "If any animal you may eat dies, whoever touches its carcass is unclean until evening. “फिर यदि उन पशुओं में से कोई मरता है जिनके खाने की आज्ञा तुम्हें दी गई है, तो जो कोई उनकी लोथ को छुए वह साँझ तक अशुद्ध ठहरेगा।
40 Whoever eats its carcass must wash their clothes and be unclean until evening; whoever carries its carcass must wash their clothes and be unclean until evening. जो कोई उसकी लोथ में से कुछ खाए वह अपने वस्‍त्र धोए, और वह साँझ तक अशुद्ध रहेगा; और जो कोई उसकी लोथ उठाए वह भी अपने वस्‍त्र धोए, और वह साँझ तक अशुद्ध रहेगा।
41 "Every swarming creature that swarms on the earth is detestable; do not eat it. “पृथ्वी पर रेंगनेवाले सब प्रकार के जंतु घृणित हैं; वे न खाए जाएँ।
42 Whatever moves on its belly, walks on four legs, or has many feet—among all the swarming things that swarm on the earth—do not eat them; they are detestable. पृथ्वी पर रेंगनेवाले सब प्रकार के जंतुओं में से जितने पेट या चार पैरों के बल चलते हैं, या जिनके कई पैर होते हैं, उन्हें तुम न खाना, क्योंकि वे घृणित हैं।
43 Do not make yourselves detestable with any swarming creature that swarms, and do not make yourselves unclean by them, becoming unclean through them. तुम किसी प्रकार के रेंगनेवाले जंतु के द्वारा अपने आपको दूषित न करना, और न उनके द्वारा अपने आपको अशुद्ध करना कि तुम अशुद्ध ठहरो।
44 For I am your Father: dedicate yourselves, be holy, since I am holy. Do not make yourselves unclean with any swarming creature crawling on the ground. मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ, इसलिए अपने आपको शुद्ध करके पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ। तुम पृथ्वी पर रेंगनेवाले किसी भी जंतु के द्वारा अपने आपको अशुद्ध न करना।
45 I am your Father who brought you out of Egypt to be your God; be holy, for I am holy." मैं यहोवा हूँ, मैं ही तुम्हें मिस्र देश से निकाल लाया हूँ कि तुम्हारा परमेश्‍वर ठहरूँ। इसलिए तुम पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ।”
46 This is the law of the animals, the birds, every living creature moving in the waters, and every creature swarming on the earth, पशुओं, पक्षियों, और सब जल-जंतुओं, तथा पृथ्वी पर रेंगनेवाले सब प्राणियों के विषय में यही व्यवस्था है,
47 to distinguish between the unclean and the clean, between animals that may be eaten and those that may not. जिससे शुद्ध और अशुद्ध, तथा खाने-योग्य और न खाने-योग्य जंतुओं के बीच अंतर किया जा सके।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]