Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 5 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 "If anyone sins by hearing a public call to testify, and is a witness, having seen or known, yet stays silent, he bears his guilt. “यदि कोई गवाह होने पर भी ऐसा पाप करे कि जब उसे शपथ खिलाकर पूछा जाए कि क्या उसने ऐसा देखा है, या वह जानता है, पर वह उसे प्रकट न करे, तो वह अपने अधर्म का भार उठाएगा।
2 "Or if someone unknowingly touches any unclean thing, or a carcass—unclean wild animal, unclean livestock, or unclean swarming creature—he becomes unclean and guilty. या यदि कोई किसी अशुद्ध वस्तु को अनजाने में छू ले, चाहे वह वस्तु अशुद्ध जंगली पशु की, या अशुद्ध घरेलू पशु की, या फिर रेंगनेवाले अशुद्ध जीव-जंतु की लोथ हो, तो वह अशुद्ध होकर दोषी ठहरेगा।
3 "Or if he touches human impurity—any impurity that makes one unclean—unknowingly, then learns of it, he is guilty. या यदि कोई व्यक्‍ति मनुष्य से संबंधित किसी प्रकार की अशुद्ध वस्तु को अनजाने में छू ले, चाहे वह कैसी भी अशुद्ध वस्तु से अशुद्ध हुआ हो, और यह बात उससे छिपी रहे, तो जब वह इस बात को जान लेगा तब दोषी ठहरेगा।
4 "Or if anyone rashly swears an oath to do evil or good—whatever people rashly swear—and it's hidden from him, when he realizes it, he's guilty in any of these. या यदि कोई व्यक्‍ति बिना सोचे-विचारे अपने होंठों से बुरा या भला करने की शपथ खाए, वह चाहे कैसी भी बात बिना सोचे-विचारे शपथ खाकर कहे, और वह बात उससे छिपी रहे, तो जब उसे यह पता चल जाए तो वह इनका दोषी ठहरेगा।
5 When anyone is guilty in any of these matters, he must confess the sin he has committed. जब वह इन बातों में से किसी बात में दोषी ठहरे, तो जिस विषय में उसने पाप किया हो वह उसे मान ले।
6 He must bring our Father a penalty offering for the sin he committed—a female from the flock, a lamb or goat—as a sin offering; the priest will atone for his sin. वह उस पाप के कारण जो उसने किया है यहोवा के सम्मुख अपनी दोषबलि को लेकर आए, अर्थात् वह भेड़-बकरियों में से एक मादा भेड़ या बकरी को पापबलि के रूप में लेकर आए। तब याजक उसके पाप के विषय में उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे।
7 "If he can't afford a lamb, he must bring our Father two turtledoves or two young pigeons as penalty for his sin—one as a sin offering, the other as a burnt offering. “पर यदि वह भेड़ या बकरी चढ़ाने में असमर्थ हो, तो वह अपने पाप के कारण दो पंडुक या कबूतर के दो बच्‍चे दोषबलि के रूप में यहोवा के पास ले आए, एक पापबलि के लिए और दूसरा होमबलि के लिए।
8 He brings them to the priest, who presents the sin offering first, wringing its head at the neck without separating it. वह उन्हें याजक के पास ले आए, और याजक पहले उसे चढ़ाए जो पापबलि के लिए है। वह उसके सिर को गले से मरोड़े, पर उसे अलग न करे।
9 He sprinkles some blood from the sin offering on the altar's side; the rest drains at its base. It is a sin offering. वह पापबलि के लहू में से कुछ लहू वेदी के एक ओर छिड़के, और जो लहू शेष रहे वह वेदी के पाये पर गिराया जाए; यह पापबलि है।
10 The second bird he offers as a burnt offering, per the rule. The priest atones for his sin, and he is forgiven. तब वह दूसरे पक्षी को विधि के अनुसार होमबलि करे, और याजक उसके उस पाप के विषय में जो उसने किया है उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे, और उसे क्षमा किया जाएगा।
11 "But if he cannot afford two doves or two young pigeons, he must bring two quarts of fine flour as his sin offering—no oil or incense on it, for it is a sin offering. “पर यदि वह दो पंडुक या कबूतर के दो बच्‍चे चढ़ाने में भी असमर्थ हो, तो वह अपने पाप के कारण भेंट के लिए एपा का दसवाँ भाग मैदा पापबलि के रूप में ले आए। वह इस पर न तो तेल डाले और न लोबान रखे, क्योंकि यह पापबलि है।
12 He must bring it to the priest, who takes a handful as its memorial portion and burns it on the altar atop our Father's fire offerings. It is a sin offering. वह इसे याजक के पास ले जाए, और याजक इसमें से स्मरण दिलानेवाले भाग के रूप में अपनी मुट्ठीभर निकाल ले, और उसे यहोवा के सामने वेदी पर अग्‍नि में अर्पित बलि के ऊपर जलाए; यह पापबलि है।
13 The priest will atone for him for any of these sins he committed, and he'll be forgiven; the rest belongs to the priest, like the grain offering." याजक उसके उस पाप के विषय में जो उसने इनमें से किसी बात में किया है, उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे, तब उसे क्षमा किया जाएगा। इसका शेष भाग अन्‍नबलि के शेष भाग के समान याजक का ठहरेगा।”
14 Then our Father said to Moses, फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
15 "If anyone is unfaithful and sins unintentionally against any of our Father's holy things, he must bring our Father a ram without defect from the flock as his guilt offering, valued in silver by weight by the sanctuary standard—a guilt offering. “यदि कोई यहोवा की पवित्र वस्तुओं के विषय में विश्‍वासघात करके अनजाने में पापी ठहरे, तो वह अपनी दोषबलि के रूप में यहोवा के पास एक निर्दोष मेढ़ा ले आए। दोषबलि का मूल्य पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार चाँदी के शेकेल में हो।
16 He must repay for the holy thing he sinned against, adding a fifth, and give it to the priest. The priest will atone for him with the guilt-offering ram, and he'll be forgiven. जिस पवित्र वस्तु के विषय उसने पाप किया है, वह उसकी क्षतिपूर्ति के रूप में उसका पाँचवाँ भाग और जोड़कर याजक को दे; और याजक दोषबलि का मेढ़ा चढ़ाकर उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे, तब उसे क्षमा किया जाएगा।
17 "If anyone sins, doing what our Father commanded not to be done, even unknowingly, he is guilty and bears his wrongdoing. “यदि कोई अनजाने में यहोवा की आज्ञाओं में से किसी का उल्लंघन करके पाप करे, तो भी वह दोषी ठहरेगा, और उसे अपने अधर्म का भार उठाना पडे़गा।
18 He must bring the priest a flawless ram from the flock, at the assessed value, as a guilt offering; the priest will atone for his unwitting sin, and he'll be forgiven. इसलिए वह दोषबलि के रूप में एक निर्दोष मेढ़ा याजक के पास लाए, और यह ठहराए गए मूल्य के अनुसार हो। तब याजक उसके लिए उस भूल का प्रायश्‍चित्त करे जो उसने अनजाने में की है, और उसे क्षमा किया जाएगा।
19 It is a guilt offering; he was certainly guilty before our Father." यह दोषबलि है। वह मनुष्य निस्संदेह यहोवा के सम्मुख दोषी है।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]