Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses, saying: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Tell the Israelites: If a person sins unintentionally against any of our Father's commands, doing what must not be done, and breaks one of them, “इस्राएलियों से कह कि यदि कोई मनुष्य अनजाने में यहोवा की आज्ञाओं में से किसी का उल्लंघन करके पाप करे, या उनके विरुद्ध कोई कार्य करे,
3 if the anointed priest sins, bringing guilt on the people, he must bring our Father a young bull without defect as a sin offering for the sin he committed. और यदि कोई अभिषिक्‍त याजक पाप करे और इससे प्रजा दोषी ठहरे, तो वह अपने पाप के कारण गाय-बैलों में से एक निर्दोष बछड़ा पापबलि के रूप में यहोवा के सम्मुख चढ़ाए।
4 He is to bring the bull to the tent of meeting's entrance before our Father, lay his hand on its head, and slaughter it before our Father. वह उस बछड़े को मिलापवाले तंबू के द्वार पर यहोवा के सम्मुख लाकर उसके सिर पर अपना हाथ रखे, और उस बछड़े को यहोवा के सम्मुख बलि करे।
5 The anointed priest takes some of the bull's blood and brings it into the tent of meeting. अभिषिक्‍त याजक बछड़े का कुछ लहू ले और उसे मिलापवाले तंबू में ले जाए;
6 He is to dip his finger in the blood, sprinkling it seven times before our Father in front of the sanctuary veil. और याजक अपनी उंगली लहू में डुबाकर उस लहू को पवित्रस्थान के भीतर के परदे के सामने यहोवा के सम्मुख सात बार छिड़के।
7 The priest is to put some of the blood on the horns of the altar of fragrant incense before our Father, which is in the tent of meeting, and pour all the rest of the bull's blood at the base of the burnt-offering altar at the entrance of the tent of meeting. तब याजक उस लहू में से कुछ लहू को लेकर यहोवा के सम्मुख उस सुगंधित धूप की वेदी के सींगों पर लगाए जो मिलापवाले तंबू में है; और बछड़े का शेष लहू होमबलि की वेदी के पाये पर उंडेल दे जो मिलापवाले तंबू के द्वार पर है।
8 He is to remove all the fat of the sin offering bull: the fat covering the entrails, and all the fat on the entrails. फिर वह पापबलि के बछड़े की सारी चरबी को उसमें से अलग करे, अर्थात् उस चरबी को जिससे अँतड़ियाँ ढकी रहती हैं, और वह सारी चरबी जो उनमें लिपटी रहती है,
9 The two kidneys, the fat on them near the loins, and the liver's lobe—he removes with the kidneys, और दोनों गुर्दों को तथा उनके ऊपर की चरबी को जो कमर के पास रहती है, और कलेजे के ऊपर की झिल्ली को भी, जिसे वह गुर्दों सहित अलग करे,
10 as removed from the ox of the peace offering; the priest is to burn them on the altar of burnt offering. (जैसे इसे मेलबलि के बछड़े से अलग किया जाता है) और याजक इन्हें होमबलि की वेदी पर जलाए।
11 But the bull's hide, all its flesh, head, legs, intestines, and dung. परंतु उस बछड़े की खाल और उसके सारे मांस, सिर, पैर, अँतड़ियाँ, गोबर,
12 He must carry all the rest of the bull outside the camp to a clean place where ashes are dumped, and burn it on a wood fire; it must be burned where ashes are dumped. अर्थात् बचे हुए सारे बछड़े को वह छावनी से बाहर शुद्ध स्थान पर ले जाए, जहाँ राख डाली जाती है, और उसे लकड़ी पर रखकर आग से जलाए। उसे वहीं जलाया जाए जहाँ राख डाली जाती है।
13 "If Israel's whole congregation sins unintentionally, and the matter is hidden from the assembly's eyes, and they do one of the things our Father commanded not to be done, and become guilty. “यदि इस्राएल की सारी मंडली अनजाने में पाप करे और यह बात मंडली की आँखों से छिपी हो, और वे यहोवा की आज्ञाओं में से किसी का उल्लंघन करके दोषी हो जाएँ;
14 When the sin they committed becomes known, the assembly must offer a young bull as a sin offering and bring it before the tent of meeting. और जब उनका किया हुआ पाप प्रकट हो जाए, तो मंडली गाय-बैलों में से पापबलि के रूप में एक बछड़े को लाए और उसे मिलापवाले तंबू के सामने ले जाए,
15 The elders of the community lay hands on the bull's head before our Father; then it is slaughtered before our Father. और मंडली के धर्मवृद्ध अपने-अपने हाथों को यहोवा के सम्मुख बछड़े के सिर पर रखें, और वह बछड़ा यहोवा के सम्मुख बलि किया जाए।
16 Then the anointed priest is to bring some of the bull's blood into the tent of meeting. तब अभिषिक्‍त याजक बछड़े का कुछ लहू मिलापवाले तंबू में ले जाए;
17 He is to dip his finger in the blood and sprinkle seven times before our Father, in front of the veil. और याजक अपनी उंगली लहू में डुबाकर उसे भीतर के परदे के सामने यहोवा के सम्मुख सात बार छिड़के।
18 He is to put some of the blood on the altar's horns before our Father in the tent of meeting, then pour all the rest of it at the base of the altar of burnt offering, at the tent of meeting's entrance. फिर वह लहू में से कुछ को वेदी के सींगों पर लगाए जो यहोवा के सम्मुख मिलापवाले तंबू में है; और बछड़े का शेष लहू होमबलि की वेदी के पाये पर उंडेल दे जो मिलापवाले तंबू के द्वार पर है।
19 He is to remove all its fat and burn it on the altar. वह बछड़े की सारी चरबी निकालकर वेदी पर जलाए।
20 He is to do the same with this bull as with the sin offering's bull. So the priest will atone for them, and they'll be forgiven. जैसा उसने पापबलि के बछड़े के साथ किया था, वैसा ही इस बछड़े के साथ भी करे; वह इसे इसी रीति से चढ़ाए। इस प्रकार याजक उनके लिए प्रायश्‍चित्त करे, और वे क्षमा प्राप्‍त करेंगे।
21 He is to carry the bull outside the camp and burn it as he burned the first bull; it is the assembly's sin offering. वह बछड़े को छावनी से बाहर ले जाए और उसे उसी प्रकार जलाए जैसे पहले बछड़े को जलाया था। यह मंडली के लिए पापबलि ठहरेगी।
22 "When a leader sins, unintentionally doing anything our Father commanded not to do, and becomes guilty, “जब कोई प्रधान पाप करे, और अपने परमेश्‍वर यहोवा की आज्ञाओं में से किसी के विरुद्ध अनजाने में कुछ करके दोषी हो जाए,
23 if he learns of the sin he committed, he must bring as his offering a male goat without defect. या उसका किया हुआ पाप उस पर प्रकट हो जाए, तो वह एक निर्दोष बकरा बलिदान करने के लिए ले आए।
24 He is to lay his hand on the goat's head and slaughter it where the burnt offering is slaughtered before our Father—a sin offering. फिर वह बकरे के सिर पर अपना हाथ रखे, और उसे उस स्थान पर बलि करे जहाँ यहोवा के सम्मुख होमबलि के पशुओं को बलि किया जाता है। यह पापबलि है।
25 The priest will take some sin-offering blood with his finger, and put it on the burnt-offering altar's horns, then pour the rest at its base. तब याजक अपनी उंगली से पापबलि के पशु के लहू में से कुछ को होमबलि की वेदी के सींगों पर लगाए; और उसका शेष लहू होमबलि की वेदी के पाये पर उंडेल दे।
26 He is to burn all its fat on the altar, like the fat of the peace offering. The priest will atone for his sin, and he will be forgiven. वह उसकी सारी चरबी को मेलबलि की चरबी के समान वेदी पर जलाए। याजक इस रीति से उस व्यक्‍ति के पाप के लिए प्रायश्‍चित्त करे, और उसे क्षमा प्राप्‍त हो जाएगी।
27 "If anyone of the common people sins unintentionally, doing any one of the things our Father commanded not to do, and incurs guilt, “यदि साधारण लोगों में से कोई अनजाने में पाप करे, और यहोवा की आज्ञाओं में से किसी का उल्लंघन करके दोषी हो जाए,
28 when he becomes aware of his sin, he must bring a female goat without defect as his offering for the sin he committed. या उसका किया हुआ पाप उस पर प्रकट हो जाए, तो वह अपने पाप के कारण अपनी भेंट के रूप में एक निर्दोष बकरी ले आए।
29 He is to lay his hand on the sin offering's head and slaughter it at the burnt offering's place. वह पापबलि के पशु के सिर पर अपना हाथ रखे, और पापबलि के पशु को होमबलि चढ़ाने के स्थान पर बलि करे।
30 With his finger the priest puts some of its blood on the burnt-offering altar's horns, then pours all the rest at its base. तब याजक अपनी उंगली से उसके लहू में से कुछ को होमबलि की वेदी के सींगों पर लगाए; और उसका शेष लहू उस वेदी के पाये पर उंडेल दे।
31 He is to remove all its fat, as fat is removed from the peace offering; the priest is to burn it on the altar—a pleasing aroma to our Father—and make atonement for him, and he will be forgiven. वह व्यक्‍ति उसकी सारी चरबी को मेलबलि के पशु की चरबी के समान अलग करे, और याजक उसे यहोवा के लिए सुखदायक सुगंध के रूप में वेदी पर जलाए। इस प्रकार याजक उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे, और उसे क्षमा प्राप्‍त हो जाएगी।
32 "If he brings a lamb as his sin offering, he is to bring a female without defect. “यदि वह पापबलि के लिए एक मेमने को भेंट स्वरूप लाए, तो वह निर्दोष मादा लेकर आए।
33 He is to lay his hand on the sin offering's head and slaughter it as a sin offering where the burnt offering is slaughtered. वह पापबलि के पशु के सिर पर अपना हाथ रखे, और पापबलि के पशु को उस स्थान पर बलि करे जहाँ होमबलि के पशु को बलि किया जाता है।
34 With his finger the priest is to take some of the blood from the sin offering and apply it to the horns of the altar where burnt offerings are made, then pour out all the remaining blood at the altar's base. तब याजक अपनी उंगली से पापबलि के लहू में से कुछ को होमबलि की वेदी के सींगों पर लगाए; और उसका शेष लहू उस वेदी के पाये पर उंडेल दे।
35 He must remove all its fat, as the lamb's fat is removed from the peace offering; the priest will burn it on the altar atop the fire offerings to our Father. So the priest will atone for him for the sin he committed, and he will be forgiven." वह व्यक्‍ति उसकी सारी चरबी को मेलबलि के मेमने की चरबी के समान अलग करे, और याजक उसे यहोवा के लिए अग्‍नि में अर्पित बलियों के रूप में जलाए। इस प्रकार याजक उसके पाप के विषय में उसके लिए प्रायश्‍चित्त करे, और उसे क्षमा प्राप्‍त हो जाएगी।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]