Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 20 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Tell the Israelites: Any Israelite, or foreigner living in Israel, who gives any of his children to Molech must surely be put to death—the people of the land are to stone him with stones. “तू इस्राएलियों से कह कि इस्राएलियों में से या इस्राएल में रहनेवाले परदेशियों में से जो कोई अपनी किसी संतान को मोलेक के लिए बलिदान करे, वह निश्‍चय मार डाला जाए। देश के लोग उस पर पथराव करें।
3 I myself will set my face against that man and cut him off from among his people, for giving any of his children to Molech, making my sanctuary unclean and desecrating my holy name. मैं आप उस व्यक्‍ति के विरुद्ध होकर उसे उसके लोगों में से नष्‍ट करूँगा क्योंकि उसने अपनी एक संतान मोलेक को चढ़ाकर मेरे पवित्रस्थान को अशुद्ध किया, और मेरे पवित्र नाम को अपवित्र ठहराया है।
4 If the people of the land turn a blind eye when that man gives any of his offspring to Molech, and do not put him to death, यदि कोई अपनी एक संतान मोलेक को चढ़ाए, और लोग उसके विषय में आँखें मूँद लें, और उसे मार न डालें,
5 I will set my face against that man and his family, and cut him off—with all who follow him in prostitution to Molech—from among their people. तो मैं स्वयं उस व्यक्‍ति और उसके कुल के विरुद्ध होकर उसे और उन सब को जो उसके पीछे चलकर मोलेक के साथ व्यभिचार करते हैं, उनके लोगों के बीच में से नष्‍ट कर डालूँगा।
6 "Whoever turns to mediums or spiritists, prostituting themselves after them, I will set my face against that person and cut them off from among their people. “यदि कोई व्यक्‍ति ओझाओं और तांत्रिकों की ओर फिरकर, और उनके पीछे लगकर व्यभिचार करे, तो मैं उस व्यक्‍ति के विरुद्ध होकर उसे उसके लोगों के बीच में से नष्‍ट कर दूँगा।
7 "Set yourselves apart, therefore, and be holy, for I am your Father. इसलिए तुम अपने आपको पवित्र करो और पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
8 Keep my statutes and do them. I am your Father who makes you holy. तुम मेरी विधियों को मानना और उनका पालन करना। मैं तुम्हारा पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।
9 "Whoever curses his father or his mother must be put to death; he has cursed his father or his mother—his blood is on him. “जो कोई अपने पिता या अपनी माता को शाप दे, वह निश्‍चय मार डाला जाए। उसने अपने पिता या अपनी माता को शाप दिया है, उसका लहू उसी के सिर पर पड़ेगा।
10 "If a man commits adultery with another man's wife—his neighbor's wife—both adulterer and adulterous woman must surely be put to death. “यदि कोई व्यक्‍ति किसी पराई स्‍त्री अर्थात् किसी दूसरे की स्‍त्री के साथ व्यभिचार करे, तो वह व्यभिचारी और वह व्यभिचारिणी दोनों निश्‍चय मार डाले जाएँ।
11 "A man who sleeps with his father's wife has exposed his father's nakedness; both must be put to death; their blood is on them. यदि कोई अपनी सौतेली माता के साथ सोए तो उसने अपने ही पिता का तन उघाड़ा है। वे दोनों निश्‍चय मार डाले जाएँ, और उनका लहू उन्हीं के सिर पर पड़े।
12 "If a man sleeps with his daughter-in-law, both must be put to death; they have done a perversion; their blood is on them. यदि कोई अपनी बहू के साथ सोए तो वे दोनों निश्‍चय मार डाले जाएँ। उन्होंने कुकर्म किया है, उनका लहू उन्हीं के सिर पर पड़े।
13 "If a man lies with a male as with a woman, both have done a detestable thing; they must surely be put to death; their blood is on them. यदि कोई पुरुष किसी पुरुष के साथ ऐसे सोए जैसे वह स्‍त्री के साथ सोता है तो उन दोनों ने घृणित काम किया है। वे निश्‍चय मार डाले जाएँ, उनका लहू उन्हीं के सिर पर पड़े।
14 "If a man takes a woman and her mother, that is evil; burn him and them with fire, so no evil remains among you. यदि कोई पुरुष किसी स्‍त्री और उसकी माता दोनों से विवाह कर ले, तो यह महापाप है। इसलिए उस पुरुष और दोनों स्‍त्रियों को आग में जलाया जाए, जिससे तुम्हारे बीच ऐसा महापाप न रहे।
15 "If a man has sex with an animal, he must be put to death, and you must kill the animal. फिर यदि कोई पुरुष पशुगमन करे तो वह निश्‍चय मार डाला जाए, और तुम उस पशु को भी मार डालना।
16 "If a woman approaches any animal to mate with it, kill the woman and the animal; both must be put to death; their blood is on them. यदि कोई स्‍त्री किसी पशु के पास जाकर उसके साथ कुकर्म करे तो तुम उस स्‍त्री और पशु दोनों को मार डालना। वे निश्‍चय मार डाले जाएँ, उनका लहू उन्हीं के सिर पर पड़े।
17 "If a man marries his sister, his father's or mother's daughter, and they have sexual relations, it is a disgrace; they must be cut off before their people. He has exposed his sister; he bears his guilt. “यदि कोई पुरुष अपनी बहन, चाहे वह उसके पिता की बेटी हो या उसकी माता की बेटी, के साथ विवाह करे, और उसका नंगापन देखे, और उसकी बहन भी उसका नंगापन देखे तो यह अपमान की बात है। वे दोनों अपने लोगों की आँखों के सामने नष्‍ट किए जाएँ। उसने अपनी बहन का तन उघाड़ा है, उसे अपने अधर्म का भार उठाना पड़ेगा।
18 "If a man sleeps with a woman during her period, he exposes her flow, and she uncovers its source; both are cut off from their people. फिर यदि कोई पुरुष किसी स्‍त्री के मासिक धर्म के समय उसके साथ सोकर उसका तन उघाड़े, तो उसने उसका सोता उघाड़ दिया है, और उस स्‍त्री ने अपने लहू का सोता उघाड़ दिया है। इसलिए वे दोनों अपने लोगों के बीच में से नष्‍ट किए जाएँ।
19 "Do not have sex with your mother's or father's sister—that disrespects a close relative; they will bear their guilt. तुम अपनी मौसी या फूफी का तन न उघाड़ना, क्योंकि जो ऐसा करता है वह अपनी निकट कुटुंबिनी को नंगा करता है। इसलिए उन दोनों को अपने अधर्म का भार उठाना पड़ेगा।
20 A man who sleeps with his uncle's wife disrespects his uncle; they will bear their sin and die childless. यदि कोई अपनी चाची के साथ सोए तो उसने अपने चाचा का तन उघाड़ा है। इसलिए उन दोनों को अपने अधर्म का भार उठाना होगा और वे निस्संतान मर जाएँगे।
21 "If a man marries his brother's wife, it is impurity; he exposed his brother's nakedness; they will be childless. यदि कोई अपने भाई की पत्‍नी से विवाह करे तो वह व्यभिचार करता है। उसने अपने भाई का तन उघाड़ा है, इसलिए वे दोनों निस्संतान रहेंगे।
22 "Keep all my statutes and all my rules, and do them, so the land I'm bringing you to live in won't vomit you out. “तुम मेरी सब विधियों और मेरे सब नियमों को मानना और उनका पालन करना, ताकि वह देश जिसमें रहने के लिए मैं तुम्हें लेकर जा रहा हूँ, तुम्हें उगल न दे।
23 You must not adopt the customs of the nation I am driving out before you, because they did all these things, and I detested them. तुम उन जातियों की रीति पर न चलना जिन्हें मैं तुम्हारे सामने से निकालूँगा; क्योंकि उन्होंने ये सब कुकर्म किए हैं, और इस कारण मुझे उनसे घृणा है।
24 I have told you: you will inherit their land; I myself will give it to you to possess, a land flowing with milk and honey. I am your Father, who set you apart from the peoples. परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि तुम उनके देश पर अधिकार कर लोगे, और मैं इस देश को जिसमें दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं तुम्हारे अधिकार में कर दूँगा। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ जिसने तुम्हें अन्यजातियों से अलग किया है।
25 "So distinguish clean animals from unclean, and unclean birds from clean. Do not make yourselves detestable by any animal, bird, or thing crawling on the ground that I have set apart for you as unclean. इसलिए तुम शुद्ध और अशुद्ध पशुओं में, तथा शुद्ध और अशुद्ध पक्षियों में अंतर करना। तुम ऐसे किसी पशु या पक्षी या भूमि पर रेंगनेवाले किसी जंतु के द्वारा अपने आपको अशुद्ध न करना जिसे मैंने अलग किया है कि वे तुम्हारे लिए अशुद्ध ठहरें।
26 Be holy to me, for I, your Father, am holy, and I have set you apart from the peoples to be mine. तुम मेरे लिए पवित्र बनो, क्योंकि मैं यहोवा पवित्र हूँ, और मैंने तुम्हें देश-देश के लोगों से इसलिए अलग किया है कि तुम मेरे बने रहो।
27 "A man or woman who is a medium or spiritist must be put to death—stoned; their blood is on them." “यदि कोई पुरुष या स्‍त्री ओझा अथवा तांत्रिक हो, तो उसे निश्‍चय मार डाला जाए। उन पर पथराव किया जाए। उनका लहू उन्हीं के सिर पर पड़े।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]