Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 19 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses, saying: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Speak to the whole community of Israel: You are to be holy, for I, your Father, am holy. “इस्राएलियों की सारी मंडली से कह : तुम पवित्र बने रहो, क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा पवित्र हूँ।
3 "Each of you must respect your mother and father, and keep my Sabbaths. I am your Father. तुममें से प्रत्येक अपने माता-पिता का आदर करे, और मेरे विश्रामदिनों को माने; मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
4 "Do not turn to idols or make for yourselves gods of cast metal. I am your Father. तुम मूर्तियों की ओर न फिरना, और न अपने लिए देवताओं की प्रतिमाएँ ढालकर बनाना; मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
5 "When you sacrifice a peace offering to me, offer it so you will be accepted. “जब तुम यहोवा के लिए मेलबलि चढ़ाओ, तो इस रीति से चढ़ाओ कि तुम ग्रहण किए जाओ।
6 Eat it the day you offer it, or the next; anything left to the third day, burn in fire. उसका मांस बलिदान के दिन और अगले दिन खाया जाए, परंतु जो तीसरे दिन तक बच जाए वह आग में जला दिया जाए।
7 If any is eaten on the third day, it is foul and will not be accepted. यदि उसमें से कुछ भी तीसरे दिन खाया जाए, तो वह अशुद्ध ठहरेगा; वह ग्रहणयोग्य न होगा।
8 Whoever eats it bears their guilt, for they desecrated what is holy to me; that person will be cut off from their people. जो कोई उसे खाएगा उसे अपने अधर्म का भार उठाना पड़ेगा क्योंकि उसने यहोवा के लिए अर्पित पवित्र वस्तु को अपवित्र किया है। उस मनुष्य को उसके लोगों में से नष्‍ट किया जाए।
9 "When you harvest your land, do not reap to the field's edges or gather the gleanings of your harvest. “फिर जब तुम अपनी भूमि की फसल काटो तो अपने खेत को कोने-कोने तक पूरा न काटना, और न कटनी के बाद बालों को बटोरना।
10 Do not strip your vineyard bare or gather its fallen grapes. Leave them for the poor and the foreigner. I am your Father. तुम अपनी दाख की बारी के फल पूरी तरह न तोड़ लेना, और न अपनी दाख की बारी के झड़े हुए अंगूरों को बटोरना। तुम उन्हें कंगालों और परदेशियों के लिए छोड़ देना। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
11 "Do not steal; do not deceive; do not lie to one another. “तुम चोरी न करना। तुम एक दूसरे से छल न करना, और न झूठ बोलना।
12 "Don't swear falsely by my name, desecrating your Father's name. I am your Father. तुम मेरे नाम की झूठी शपथ न खाना, और अपने परमेश्‍वर का नाम अपवित्र न करना। मैं यहोवा हूँ।
13 "You shall not oppress your neighbor or rob him. Do not hold a hired worker's wages overnight. “तुम एक दूसरे पर अंधेर न करना, और न एक दूसरे को लूटना। मज़दूर की मज़दूरी तुम्हारे पास सारी रात अर्थात् सुबह तक न रहे।
14 "Do not curse the deaf or place a stumbling block before the blind, but fear your Father. I am your Father. तुम बहरे व्यक्‍ति को शाप न देना, और न अंधे व्यक्‍ति के सामने ठोकर रखना, बल्कि तुम अपने परमेश्‍वर का भय मानना। मैं यहोवा हूँ।
15 "Do not pervert justice in your decisions. Do not favor the poor or defer to the great, but judge your neighbor fairly. “तुम न्याय करने में कुटिलता न करना। तुम न तो कंगाल का पक्ष लेना और न बड़े लोगों को प्रमुखता देना। तुम एक दूसरे का न्याय सच्‍चाई से करना।
16 "Don't spread slander among your people, and don't stand idle while your neighbor's life is in danger. I am your Father. तू अपने लोगों के बीच बदनामी करते न फिरना, और न अपने पड़ोसी के प्राण के विरुद्ध खड़ा होना। मैं यहोवा हूँ।
17 "Do not hate your brother in your heart; correct your neighbor openly, so you don't bear sin because of him. “तू अपने मन में अपने भाई से बैर न रखना। तू अपने पड़ोसी को अवश्य समझाना, ताकि तुझे उसके पाप में सहभागी न होना पड़े।
18 Do not take revenge or hold a grudge against your own people, but love your neighbor as yourself. I am your Father. तू बदला न लेना, और न अपने लोगों से बैर रखना, बल्कि अपने भाई से अपने समान प्रेम रखना। मैं यहोवा हूँ।
19 "Keep my decrees. Don't breed your livestock with a different kind. Don't sow your field with two kinds of seed, or wear a garment of two kinds of material. “तुम मेरी विधियों को मानना। तुम अपने पशुओं का भिन्‍न जाति के पशुओं से प्रजनन न कराना। तुम अपने खेत में दो प्रकार के बीज न बोना, और न दो प्रकार के धागों से बना वस्‍त्र पहनना।
20 "If a man sleeps with a slave woman assigned to another man, and she has not been bought back or set free, an inquiry is required. They are not to be put to death, since she was not free. “यदि कोई व्यक्‍ति किसी दासी के साथ संभोग करे जिसकी मंगनी तो किसी पुरुष के साथ हो गई हो, परंतु वह न तो दाम देकर छुड़ाई गई हो और न स्वतंत्र की गई हो, तो उन दोनों को दंड दिया जाए, पर मृत्युदंड नहीं, क्योंकि वह स्‍त्री स्वतंत्र नहीं है।
21 He is to bring his guilt offering to me, at the entrance of the tent of meeting—a ram as the guilt offering. परंतु वह व्यक्‍ति मिलापवाले तंबू के द्वार पर दोषबलि के रूप में यहोवा के पास एक मेढ़ा ले आए।
22 The priest will make atonement for him with the ram of the guilt offering before me, for the sin he committed; and he will be forgiven the sin he committed. तब याजक दोषबलि के मेढ़े के द्वारा उसके पाप के लिए यहोवा के सम्मुख प्रायश्‍चित्त करे। फिर जो पाप उसने किया है वह क्षमा किया जाएगा।
23 "When you enter the land and plant any food tree, treat its fruit as forbidden. For three years it is forbidden to you; do not eat it. “फिर जब तुम कनान देश में पहुँचकर भोजन के लिए किसी प्रकार का वृक्ष लगाओ, तो उसके फल को वर्जित जानना, वह तीन वर्ष तक तुम्हारे लिए वर्जित रहे; इसमें से कुछ न खाया जाए।
24 In the fourth year all its fruit is to be holy, an offering of praise to me. चौथे वर्ष में उसका सारा फल यहोवा की स्तुति की भेंट के रूप में पवित्र ठहरेगा।
25 But the fifth year you may eat its fruit, so it yields more for you. I am your Father. पाँचवें वर्ष में तुम उसका फल खा सकोगे, ताकि तुम्हारे लिए उसकी उपज बढ़े। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
26 "Do not eat anything with the blood in it. Do not practice fortune-telling or interpret omens. “तुम ऐसा कोई मांस न खाना जिसमें लहू हो। तुम न तो कोई तंत्र-मंत्र करना और न कोई जादू-टोना।
27 "Do not round off the hair at the sides of your head or damage the edges of your beard. तुम अपने सिर के बालों को गोलाई में न कटवाना, और न अपनी दाढ़ी के किनारों को बिगाड़ना।
28 "Don't cut your body for the dead or tattoo yourselves. I am your Father. तुम मरे हुओं के लिए अपने शरीर को न चीरना, और न अपने शरीर को गोदना। मैं यहोवा हूँ।
29 "Do not desecrate your daughter by making her a prostitute, or the land will turn to prostitution and fill with depravity. “तुम अपनी बेटियों को वेश्‍या बनाकर अपवित्र न करना, ऐसा न हो कि देश में वेश्‍यावृत्ति बढ़ जाए, और यह अधर्म से भर जाए।
30 "You are to keep my Sabbaths and revere my sanctuary. I am your Father. तुम मेरे विश्रामदिनों को मानना, और मेरे पवित्रस्थान का आदर करना। मैं यहोवा हूँ।
31 "Do not turn to mediums or necromancers; do not seek to be made unclean by them. I am your Father. “तुम ओझाओं और तांत्रिकों के पास न जाना, और न उन्हें खोजना कि कहीं उनके कारण अशुद्ध हो जाओ। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
32 "Stand up before the gray-haired and respect the old. Fear your Father. I am your Father. “पके बालवालों के सामने आदर से खड़े होना, और वृद्ध व्यक्‍ति का आदरमान करना, तथा अपने परमेश्‍वर का भय मानना। मैं यहोवा हूँ।
33 "When a foreigner lives among you in your land, do not mistreat them. “यदि कोई परदेशी तुम्हारे देश में तुम्हारे साथ रहता हो, तो उस पर अत्याचार न करना।
34 The foreigner living among you must be to you as a native, and love them as yourself, for you were foreigners in Egypt. I am your Father. जो परदेशी तुम्हारे बीच रहता हो उससे अपने देशवासी के समान व्यवहार करना, और उससे अपने समान प्रेम करना; क्योंकि तुम भी मिस्र देश में परदेशी थे। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
35 "You are to do no wrong in judgment, in measures of length, weight, or quantity. “तुम न्याय करने में, तौलने में, और नापने में कुटिलता न करना।
36 Have honest scales, honest weights, an honest grain measure, an honest liquid measure. I am your Father, who brought you out of the land of Egypt. तुम्हारे पास सही तराजू, सही बाट, सही एपा, और सही हीन रहें। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ जो तुम्हें मिस्र देश से निकाल लाया है।
37 "Keep all my statutes and all my rules, and do them. I am your Father." इसलिए तुम मेरी सब विधियों और मेरे सब नियमों को मानना और उनका पालन करना। मैं यहोवा हूँ।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]