Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 18 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses, saying: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Speak to the children of Israel and say to them: I am your Father. “इस्राएलियों से कह : मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
3 You must not do as Egypt does, where you lived; you must not do as Canaan does, where I am bringing you; you must not follow their statutes. तुम मिस्र देश के लोगों के कामों का अनुसरण न करना, जिसमें तुम रहते थे; और न ही तुम कनान देश के लोगों के कामों का अनुसरण करना, जहाँ मैं तुम्हें ले जा रहा हूँ; तुम उन देशों की विधियों पर न चलना।
4 You must follow my judgments and keep my statutes, walking in them. I am your Father. तुम मेरे नियमों को मानना, और मेरी ही विधियों का पालन करते हुए उन पर चलना। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।
5 Keep my statutes and my judgments; whoever does them will live by them. I am your Father. इसलिए तुम मेरे नियमों और मेरी विधियों को मानना; जो व्यक्‍ति उनका पालन करे वह उनके कारण जीवित रहेगा। मैं यहोवा हूँ।
6 "None of you may approach any close relative to have sexual relations. I am your Father. “तुममें से कोई अपनी किसी निकट संबंधी का तन उघाड़ने को उसके पास न जाए। मैं यहोवा हूँ।
7 "Do not have sex with your mother—that exposes your father's nakedness. She is your mother; do not have sex with her. तू अपनी माता का तन, जो तेरे पिता का तन है, न उघाड़ना। वह तो तेरी माता है, इसलिए तू उसका तन न उघाड़ना।
8 "You must not have sexual relations with your father's wife; that would dishonor your father. तू अपनी सौतेली माता का तन भी न उघाड़ना। वह तेरे पिता का ही तन है।
9 "Don't have sexual relations with your sister, your father's or mother's daughter, born at home or elsewhere. तू अपनी बहन के तन को न उघाड़ना, चाहे वह तेरे पिता की बेटी हो या तेरी माता की, चाहे वह घर में उत्पन्‍न हुई हो या कहीं और।
10 "Do not have sex with your son's or daughter's daughter—that exposes your own nakedness. तू अपनी पोती या अपनी नातिन का तन न उघाड़ना, क्योंकि उनका तन तो तेरा ही है।
11 "Your father's wife's daughter, born to your father, is your sister; do not have sex with her. तू अपनी सौतेली बहन का, जो तेरे पिता से उत्पन्‍न हुई है, तन न उघाड़ना। वह तो तेरी बहन है।
12 "You must not have sexual relations with your father's sister; she is your father's close relative. तू अपनी फूफी का तन न उघाड़ना। वह तेरे पिता की निकट कुटुंबिनी है।
13 "You must not have sexual relations with your mother's sister, for she is your mother's close relative. तू अपनी मौसी का तन न उघाड़ना; क्योंकि वह तेरी माता की निकट कुटुंबिनी है।
14 "Do not dishonor your father's brother by having sex with his wife; she is your aunt. तू अपने चाचा का तन न उघाड़ना, अर्थात् उसकी स्‍त्री के पास न जाना। वह तो तेरी चाची है।
15 "Do not have sex with your daughter-in-law; she is your son's wife—do not have sex with her. तू अपनी बहू का तन न उघाड़ना। वह तेरे बेटे की पत्‍नी है, तू उसका तन न उघाड़ना।
16 "You must not have sexual relations with your brother's wife; that would dishonor your brother. तू अपने भाई की पत्‍नी का तन न उघाड़ना। वह तेरे भाई का ही तन है।
17 "Do not have sex with a woman and her daughter, or take her son's or her daughter's daughter, to have sex with them; they are close relatives—that is depraved. किसी स्‍त्री और उसकी बेटी दोनों का तन न उघाड़ना, और उसकी पोती या उसकी नातिन से विवाह करके उसका तन न उघाड़ना, वे तो निकट कुटुंबिनी हैं; यह महापाप है।
18 "Do not marry a woman as rival to her sister, sleeping with her while the sister is still living. तू अपनी पत्‍नी के जीवित रहते उसकी बहन से विवाह करके उसकी सौत न बनाना कि उसके तन को उघाड़े।
19 "Do not approach a woman for sex during her monthly impurity. “जब तक कोई स्‍त्री अपने मासिक धर्म के कारण अशुद्ध रहे तब तक तू उसका तन उघाड़ने के लिए उसके पास न जाना।
20 "Do not have sex with your neighbor's wife, making yourself unclean by her. तू अपने पड़ोसी की पत्‍नी से कुकर्म न करना, कहीं ऐसा न हो कि तू उसके द्वारा अशुद्ध हो जाए।
21 "Do not give any of your children to be passed through the fire to Molech, desecrating your Father's name. I am your Father. तू अपनी संतान में से किसी को मोलेक देवता के लिए बलि चढ़ाकर अपने परमेश्‍वर के नाम को अपवित्र न ठहराना। मैं यहोवा हूँ।
22 "You must not have sexual relations with a male as with a woman; it is detestable. तू स्‍त्री की तरह किसी पुरुष के साथ संभोग न करना। यह घृणित कार्य है।
23 "Do not have sex with any animal, making yourself unclean; a woman must not present herself to an animal to mate with it. That is a perversion. तू पशुगमन न करना, कहीं ऐसा न हो कि तू उसके द्वारा अशुद्ध हो जाए, और न ही कोई स्‍त्री कुकर्म करने के लिए पशु के सामने खड़ी हो। यह तो घृणित कार्य है।
24 "Do not make yourselves unclean by any of these, for by all of them the nations I'm driving out before you became unclean. “तुम ऐसा कोई भी काम करके अपने आपको अशुद्ध न करना, क्योंकि जिन जातियों को मैं तुम्हारे सामने से निकालने पर हूँ, वे इन्हीं कामों के कारण अशुद्ध हो गई हैं;
25 The land was made unclean, so I called it to account for its guilt, and it vomited out those living there. और उनका देश भी अशुद्ध हो गया है, इसलिए मैं उसे उसके अधर्म का दंड देता हूँ, और वह देश अपने निवासियों को उगल देगा।
26 Keep my rules and laws. None of you—native or foreigner among you—may do any of these detestable things. परंतु तुम मेरी विधियों और मेरे नियमों का पालन करना और तुममें से कोई ऐसा घृणित कार्य न करे, फिर चाहे वह देशवासी हो या तुम्हारे बीच रहनेवाला परदेशी।
27 For the people of the land before you did all these detestable things, and it was made unclean. क्योंकि तुमसे पहले उस देश में रहनेवाले लोग उन सब घृणित कार्यों को किया करते थे, जिससे वह देश अशुद्ध हो गया है।
28 Let the land not vomit you out for making it unclean, as it vomited out the nation before you. कहीं ऐसा न हो कि तुम भी उस देश को अशुद्ध करो और जैसे उसने तुमसे पहले रहनेवाले लोगों को उगल दिया था, वैसे ही वह तुम्हें भी उगल दे।
29 "Anyone who does any of these detestable things will be cut off from among their people. जो लोग ऐसा कोई भी घृणित कार्य करें, उन्हें अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाए।
30 So keep my charge: do none of the detestable customs practiced before you, and do not make yourselves unclean by them. I am your Father." अतः तुम मेरी आज्ञा का पालन करना, और जो घृणित रीतियाँ तुमसे पहले प्रचलित थीं उनमें से किसी पर न चलना, और न उनके कारण अपने आपको अशुद्ध करना। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]