Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 21 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father said to Moses: "Tell the priests, Aaron's sons: No one may make himself unclean for the dead among his people, फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “हारून के याजक पुत्रों से कह कि उनमें से कोई अपने लोगों में से मरे हुए व्यक्‍ति के कारण अपने आपको अशुद्ध न करे।
2 except for his closest relatives—his mother, his father, his son, his daughter, his brother, वह केवल अपने निकट कुटुंबी, अर्थात् अपनी माता, या अपने पिता, या अपने बेटे, या अपनी बेटी, या अपने भाई,
3 or his virgin sister, close to him, still unmarried—for her he may become unclean. या अपनी कुँवारी बहन (जिसका विवाह न हुआ हो, और जो उसकी निकट संबंधी है) के लिए अपने को अशुद्ध कर सकता है।
4 He must not make himself unclean as a leader among his people and desecrate himself. वह अपने लोगों में प्रधान है, इसलिए वह अपने आपको अशुद्ध न करे कि अपवित्र हो जाए।
5 They must not shave their heads bald, shave off their beard edges, or gash their bodies. वे न तो जगह-जगह से अपने सिर के बाल मुँड़ाएँ, न अपनी दाढ़ी के किनारों को काटें, और न अपने शरीर को चीरें।
6 They must be holy to their Father and not desecrate his name; they present our Father's food offerings, his bread, so they must be holy. वे अपने परमेश्‍वर के लिए पवित्र बने रहें, और अपने परमेश्‍वर के नाम को अपवित्र न करें, क्योंकि वे यहोवा की अग्‍निबलियों को चढ़ाते हैं जो उनके परमेश्‍वर का भोजन है; इसलिए वे पवित्र बने रहें।
7 They must not marry a prostitute, one made unclean, or one divorced from her husband; the priest is holy to his Father. वे किसी वेश्‍या या अशुद्ध स्‍त्री से विवाह न करें, और न ही अपने पति के द्वारा त्यागी हुई किसी स्‍त्री से विवाह करें, क्योंकि याजक अपने परमेश्‍वर के लिए पवित्र है।
8 Treat him as holy—he offers your Father's bread. He is to be holy to you, for I, your Father who makes you holy, your Father who sets you apart, am holy. इसलिए तू याजक को पवित्र समझना, क्योंकि वह तेरे परमेश्‍वर का भोजन चढ़ाता है। वह तेरे लिए पवित्र ठहरे, क्योंकि मैं यहोवा, जो तुम्हें पवित्र करता है, पवित्र हूँ।
9 A priest's daughter who desecrates herself by prostitution desecrates her father; she is to be burned with fire. यदि किसी याजक की बेटी वेश्‍या बनकर अपने आपको अपवित्र करती है तो वह अपने पिता को अपवित्र ठहराती है; वह आग में जलाई जाए।
10 The high priest, greatest among his brothers, with anointing oil poured on his head and ordained to wear the garments, must not let his hair hang loose or tear his clothes. “वह याजक, जो अपने भाइयों में प्रधान हो, जिसके सिर पर अभिषेक का तेल उंडेला गया हो, और जिसे पवित्र वस्‍त्रों को पहनने के लिए पवित्र किया गया हो, वह अपने सिर के बाल बिखरने न दे, और न अपने वस्‍त्र फाड़े।
11 He must not go near a corpse or make himself unclean, even for his father or mother. वह किसी शव के पास न जाए, यहाँ तक कि अपने पिता या अपनी माता के कारण भी अपने आपको अशुद्ध न करे।
12 He must not leave the sanctuary or desecrate his Father's sanctuary; his anointing oil has dedicated him. I am your Father. वह पवित्रस्थान से बाहर न निकले, और न अपने परमेश्‍वर के पवित्रस्थान को अपवित्र ठहराए; क्योंकि वह अपने परमेश्‍वर के तेलरूपी अभिषेक के द्वारा अलग किया गया है। मैं यहोवा हूँ।
13 He is to marry only a virgin. वह कुँवारी स्‍त्री से ही विवाह करे।
14 He may not marry a widow, divorced woman, or woman made unclean by prostitution—only a virgin from his own people. वह किसी विधवा, या त्यागी हुई, या अशुद्ध स्‍त्री अर्थात् वेश्‍या से विवाह न करे, बल्कि अपने ही लोगों में से किसी कुँवारी कन्या से विवाह करे,
15 So he won't desecrate his offspring among his people, for I, your Father, make him holy—his Father who sets him apart." ताकि वह अपने लोगों के बीच अपने वंश को अपवित्र न करे; क्योंकि मैं उसका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।”
16 And our Father said to Moses: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
17 "Speak to Aaron: no descendant of yours, in any generation, who has a defect may approach to offer his Father's food. “हारून से कह कि तेरी पीढ़ी-पीढ़ी में तेरे वंश में से कोई भी जिसमें कोई दोष हो वह अपने परमेश्‍वर का भोजन चढ़ाने के लिए निकट न आए।
18 No man with a defect may approach: blind, lame, disfigured-faced, or deformed-limbed, जिस किसी व्यक्‍ति में कोई दोष हो वह निकट न आए, चाहे वह अंधा हो, या लंगड़ा हो, या विकृत चेहरेवाला हो, या विकृत अंगवाला हो,
19 or a man who has a broken foot or a broken hand, या जिसका पैर, या हाथ टूटा हो,
20 or a hunchback, a dwarf, an eye defect, festering sores, scabs, or crushed testicles. या वह कुबड़ा हो, या बौना हो, या उसकी आँख में दोष हो, या उसे खुजली या दाद हो, या उसके अंडकोष कुचले हों।
21 No descendant of Aaron the priest with a defect may approach to offer our Father's food offerings; with a defect, he may not approach to offer his Father's bread. हारून याजक के वंश में से जिस किसी में कोई दोष हो वह यहोवा की अग्‍निबलियों को चढ़ाने के लिए निकट न आए। क्योंकि उसमें कोई दोष है इसलिए वह अपने परमेश्‍वर का भोजन चढ़ाने के लिए निकट न आए।
22 He may eat the bread of his Father, both the most holy and the holy things. वह अपने परमेश्‍वर के पवित्र और परमपवित्र दोनों प्रकार के भोजन में से खा सकता है,
23 He must not go near the veil or approach the altar, having a defect, so he won't desecrate my holy places—for I, your Father, make them holy, their Father who sets them apart." परंतु अपने दोष के कारण वह न तो बीचवाले परदे के भीतर आए और न वेदी के निकट आए, ऐसा न हो कि वह मेरे पवित्रस्थानों को अपवित्र करे; क्योंकि मैं उनका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।”
24 So Moses spoke this to Aaron and his sons and to all the people of Israel. तब मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को तथा सब इस्राएलियों को ये बातें बताईं।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]