Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 22 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then our Father said to Moses, फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Tell Aaron and his sons to be careful with the holy offerings Israel's people dedicate to me, so they don't desecrate my holy name. I am your Father. “हारून और उसके पुत्रों से कह कि वे इस्राएलियों की उन पवित्र वस्तुओं से दूर रहें जिन्हें वे मेरे लिए अर्पण करते हैं, और मेरे पवित्र नाम को अपवित्र न करें। मैं यहोवा हूँ।
3 "Tell them: In every generation, any descendant of yours who is unclean and approaches the holy offerings Israel's people dedicate to me will be cut off from my presence. I am your Father. तू उनसे कह कि यदि तुम्हारी पीढ़ी में तुम्हारे वंश में से कोई अशुद्ध होकर उन पवित्र वस्तुओं के पास जाए, जिन्हें इस्राएली यहोवा के लिए अर्पण करते हैं, तो वह व्यक्‍ति मेरे सामने से नष्‍ट किया जाए। मैं यहोवा हूँ।
4 "No descendant of Aaron with a skin disease or discharge may eat the holy offerings until clean. Whoever touches something unclean from a corpse, or a man who has a semen emission, हारून के वंश में से कोई भी जिसे कोढ़ का रोग या स्राव हो, वह पवित्र वस्तुओं में से तब तक न खाए जब तक शुद्ध न हो। जो कोई किसी शव के कारण अशुद्ध हुई वस्तु या उस व्यक्‍ति द्वारा अशुद्ध हुई वस्तु को छुए जिसका वीर्यपात हुआ हो,
5 or touches any swarming creature that makes him unclean, or a person who makes him unclean, whatever his uncleanness. या जो कोई किसी रेंगनेवाले जंतु को छुए जिससे वह अशुद्ध हो सकता है, या किसी ऐसे व्यक्‍ति को छुए जिससे वह उसकी किसी अशुद्धता से अशुद्ध हो सकता है,
6 Whoever touches it is unclean until evening and must not eat the holy offerings unless he has washed his body in water. तो वह व्यक्‍ति जो इनमें से किसी को छुए साँझ तक अशुद्ध रहे, और जब तक जल से स्‍नान न कर ले तब तक पवित्र वस्तुओं में से कुछ न खाए।
7 At sunset he is clean; then he may eat the holy offerings, for it is his food. सूर्य अस्त होने पर वह शुद्ध ठहरेगा, और उसके बाद वह पवित्र वस्तुओं में से खा सकता है, क्योंकि उसका भोजन वही है।
8 He must not eat anything dead or torn by wild animals, for that makes him unclean. I am your Father. वह अपने आपसे मरे हुए या किसी पशु के द्वारा फाड़े गए जानवर को खाकर अपने आपको अशुद्ध न करे। मैं यहोवा हूँ।
9 Priests must keep my instructions, or bear guilt and die for treating them with contempt. I am your Father, who makes them holy. इसलिए वे मेरी आज्ञा मानें, कहीं ऐसा न हो कि वे इसके कारण पापी ठहरें और इसे अपवित्र करने के द्वारा मर जाएँ। मैं उनका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।
10 "No outsider may eat the holy offering; no guest or hired worker of a priest may eat it. “कोई सामान्य व्यक्‍ति किसी पवित्र वस्तु को न खाए; वह चाहे याजक का अतिथि हो या मज़दूर, फिर भी वह किसी पवित्र वस्तु को न खाए।
11 But if a priest buys a slave with his own money, that slave may eat it; those born in the priest's house may eat his food. यदि याजक किसी दास को खरीदकर अपनी संपत्ति बना ले, तो वह उसमें से खा सकता है; और याजक के घर में उत्पन्‍न हुए लोग भी उसके भोजन में से खा सकते हैं।
12 If a priest's daughter marries a non-priest, she may not eat the holy contributions. यदि याजक की बेटी का विवाह किसी ऐसे व्यक्‍ति से हो जो याजक न हो, तो वह भेंट की पवित्र वस्तुओं में से न खाए।
13 But if a priest's daughter is widowed or divorced, has no child, and returns to her father's house as in her youth, she may eat her father's food. No outsider may eat it. यदि याजक की बेटी विधवा या त्यागी हुई हो, और निस्संतान हो, और वह अपनी बाल्यावस्था के दिनों के समान अपने पिता के घर में आकर रहती हो, तो वह अपने पिता के भोजन में से खा सकती है, परंतु कोई सामान्य व्यक्‍ति उसमें से न खाए।
14 "Anyone who eats a holy offering by mistake must add a fifth of its value and give it to the priest. यदि कोई व्यक्‍ति किसी पवित्र वस्तु में से अनजाने में खा ले, तो वह उस पवित्र वस्तु में उसका पाँचवाँ भाग जोड़कर याजक को दे।
15 Priests must not desecrate the holy offerings Israel's people present to me, याजक इस्राएलियों की पवित्र वस्तुओं को, जिन्हें वे यहोवा के लिए चढ़ाएँ, अपवित्र न करें,
16 and bring guilt requiring payment on them by their eating their holy offerings. For I am your Father, who makes them holy." और उनकी पवित्र वस्तुओं को खाकर उन्हें अधर्म और दोष के भागी न ठहराएँ। मैं उनका पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ।”
17 Then our Father said to Moses, फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
18 "Tell Aaron, his sons, and all Israelites: When any of you—native-born or a foreigner living in Israel—brings a burnt offering to me, to fulfill a vow or as a voluntary gift. “हारून और उसके पुत्रों से और सब इस्राएलियों से कह कि इस्राएल के घराने या इस्राएल में रहनेवाले परदेशियों में से यदि कोई अपनी भेंट चढ़ाए, चाहे वे होमबलि के रूप में यहोवा को चढ़ाई जानेवाली मन्‍नत की भेंटें हों या स्वेच्छाबलि की भेंटें हों,
19 Present a male without defect from cattle, sheep, or goats, so it's accepted for you. तो वे बैलों या भेड़ों या बकरियों में से निर्दोष नर हों, तब वे ग्रहणयोग्य ठहरेंगी।
20 Do not present anything with a defect, because it will not be accepted on your behalf. तुम ऐसा कुछ न चढ़ाना जिसमें कोई दोष हो, क्योंकि वह तुम्हारे लिए ग्रहणयोग्य न ठहरेगा।
21 When anyone brings a peace offering to me from herd or flock to fulfill an extraordinary vow or as a freewill offering, it must be flawless to be accepted—no defect in it. जब कोई मन्‍नत पूरी करने के लिए या स्वेच्छाबलि के रूप में गाय-बैलों या भेड़-बकरियों में से यहोवा को मेलबलि चढ़ाए, तो ग्रहणयोग्य ठहरने के लिए उसका निर्दोष होना अवश्‍य है, उसमें कोई दोष न हो।
22 Do not offer me anything blind, broken, maimed, wart-covered, scabbed, or oozing. Do not put any of these on the altar as a food offering to me. जो जानवर अंधे, या अपंग, या लूले-लंगड़े हों, या जिनके बहता हुआ घाव हो, या खुजली, या दाद हो उन्हें यहोवा के लिए न चढ़ाना, और न उन्हें वेदी पर यहोवा के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में चढ़ाना।
23 You may present an ox or sheep that's deformed or stunted as a voluntary offering, but it won't be accepted for a vow. तुम उस गाय-बैल या भेड़-बकरी को स्वेच्छाबलि के रूप में चढ़ा सकते हो जिसका कोई अंग अधिक बड़ा या छोटा हो, परंतु मन्‍नत के लिए वह ग्रहणयोग्य न होगा।
24 Don't offer me an animal with testicles bruised, crushed, torn, or cut. Don't do this in your own land. जिन पशुओं के अंडकोष दबे या कुचले या टूटे या कटे हों उन्हें यहोवा के लिए न चढ़ाना, और न उन्हें अपने देश में बलिदान करना।
25 You must not accept such animals from a foreigner to offer as your Father's food, since they are deformed and defective—they will not be accepted for you." न ही तुम ऐसे पशुओं को किसी परदेशी के हाथ से लेकर अपने परमेश्‍वर के भोजन के लिए चढ़ाना, क्योंकि उनमें विकृति और दोष है, इसलिए वे तुम्हारे लिए ग्रहणयोग्य न होंगे।”
26 Then our Father said to Moses, फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
27 "When a calf, lamb, or goat is born, it stays with its mother seven days; from the eighth day on, it is acceptable as a food offering to me. “जब बछड़ा या भेड़ या बकरी उत्पन्‍न हो, तो वह सात दिन तक अपनी माता के साथ रहे। फिर आठवें दिन से वह यहोवा के लिए अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में ग्रहणयोग्य ठहरेगा।
28 Do not slaughter a cow or a sheep and its young on the same day. परंतु तुम किसी गाय या भेड़-बकरी और उसके बच्‍चे को एक ही दिन में बलि न करना।
29 "When you sacrifice a thank offering to me, sacrifice it so you'll be accepted. जब तुम यहोवा के लिए धन्यवाद का बलिदान चढ़ाओ, तो उसे ऐसे चढ़ाना कि तुम ग्रहणयोग्य ठहरो।
30 It must be eaten that same day; leave none of it until morning. I am your Father. वह उसी दिन खाया जाए, उसमें से कुछ भी सुबह तक बचा न रहे। मैं यहोवा हूँ।
31 "Keep my commands and follow them. I am your Father. “इसलिए तुम मेरी आज्ञाओं को मानना और उनका पालन करना। मैं यहोवा हूँ।
32 Do not desecrate my holy name; I must be honored as holy among the Israelites. I am your Father, who makes you holy, तुम मेरे पवित्र नाम को अपवित्र न करना; मैं इस्राएलियों के बीच पवित्र माना जाऊँ। मैं तुम्हारा पवित्र करनेवाला यहोवा हूँ,
33 and who brought you out of Egypt to be your Father. I am your Father." जो तुम्हें मिस्र देश से निकाल लाया कि तुम्हारा परमेश्‍वर ठहरूँ। मैं यहोवा हूँ।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]