Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Leviticus 23 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Our Father spoke to Moses, saying: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 "Speak to the Israelites and tell them: My appointed feasts, which you are to proclaim as holy gatherings—these are my appointed feasts. “इस्राएलियों से कह कि ये यहोवा के पर्व हैं जिनकी तुम्हें पवित्र सभा के रूप में घोषणा करनी है। मेरे पर्व ये हैं :
3 "Six days work may be done; the seventh is a sabbath of complete rest, a holy gathering—do no work at all. It is my sabbath, wherever you live. छः दिन काम-काज किया जाए, परंतु सातवाँ दिन परमविश्राम का और पवित्र सभा का दिन है। तुम उसमें कोई काम-काज न करना। वह तुम्हारे सब घरों में यहोवा के लिए विश्रामदिन होगा।
4 "These are my appointed feasts, the holy gatherings that you are to proclaim at their appointed times. “यहोवा के पर्व अर्थात् पवित्र सभाएँ ये हैं, जिनकी घोषणा तुम्हें उनके ठहराए हुए समय में करनी है।
5 In the first month, on the fourteenth day of the month at twilight, is my Passover. पहले महीने के चौदहवें दिन को साँझ के समय यहोवा का फसह मनाया जाए।
6 On the fifteenth day of that month is my Feast of Unleavened Bread; eat unleavened bread seven days. उसी महीने के पंद्रहवें दिन को यहोवा के लिए अख़मीरी रोटी का पर्व मनाया जाए; तुम सात दिन तक अख़मीरी रोटी खाना।
7 On the first day hold a holy gathering; do no ordinary work. पहले दिन तुम्हारी पवित्र सभा हो; उस दिन परिश्रम का कोई कार्य न करना।
8 Present a food offering to me for seven days. The seventh day is a holy gathering—do no ordinary work." परंतु तुम सातों दिन यहोवा को अग्‍नि में अर्पित बलि चढ़ाना। सातवें दिन पवित्र सभा हो; उस दिन परिश्रम का कोई कार्य न करना।”
9 Our Father spoke to Moses, saying: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
10 "Speak to the Israelites and say to them: When you enter the land I am giving you and reap its harvest, bring the priest a sheaf of the first of your harvest. “इस्राएलियों से कह : जब तुम उस देश में प्रवेश करो जो मैं तुम्हें देता हूँ और उसकी फसल काटो, तब अपनी फसल का पहला पूला याजक के पास लाना;
11 He will wave the sheaf before me for your acceptance; the priest will wave it the day after the Sabbath. और याजक उस पूले को यहोवा के सम्मुख हिलाए कि तुम ग्रहणयोग्य ठहरो। वह उसे विश्रामदिन के अगले दिन हिलाए।
12 The day you wave the sheaf, offer me a flawless year-old male lamb as a burnt offering, जिस दिन तुम पूला हिलवाओ उसी दिन एक वर्ष का निर्दोष मेमना यहोवा के लिए होमबलि चढ़ाना।
13 with its grain offering—about four quarts of fine flour mixed with oil, a food offering to me, a pleasing aroma—and its drink offering, about a quart of wine. उसकी अन्‍नबलि एपा का दो दहाई भाग तेल से सना हुआ मैदा हो, जिसे सुखदायक सुगंध के लिए यहोवा को अग्‍नि में अर्पित बलि के रूप में चढ़ाया जाए, और उसका अर्घ हीन का चौथाई भाग दाखमधु हो।
14 Eat no bread, roasted grain, or fresh grain until this day, until you bring your Father's offering. This is a lasting statute for all generations, wherever you live. जिस दिन तक तुम अपने परमेश्‍वर के लिए यह भेंट न ले आओ तब तक न तो रोटी खाना और न भुना हुआ अनाज और न हरी बालें। यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में तुम्हारे सारे निवासस्थानों में सदा की विधि ठहरे।
15 "Count off seven full weeks from the day after the Sabbath, the day you brought the wave-offering sheaf. “फिर उस विश्रामदिन के अगले दिन से, अर्थात् जिस दिन तुम हिलाई जाने की भेंट के पूले लाओ, उस दिन से पूरे सात विश्रामदिन गिन लेना।
16 Count fifty days, until the day after the seventh Sabbath, then bring me a new grain offering. सातवें विश्रामदिन के अगले दिन तक पचास दिन होंगे, और उस पचासवें दिन यहोवा के लिए नए अनाज की अन्‍नबलि चढ़ाना।
17 From your homes, bring two loaves of fine flour, about four quarts, baked with yeast, as a wave offering of firstfruits to me. तुम अपने घरों से एपा के दो दहाई भाग की दो रोटियाँ हिलाई जाने की भेंट के लिए लाना। वे मैदे की हों और यहोवा के लिए पहले फल के रूप में ख़मीर के साथ पकाई जाएँ।
18 With the bread, present seven flawless year-old lambs, one young bull, and two rams. They are a burnt offering to me, with their grain and drink offerings—a food offering, a pleasing aroma to me. उस रोटी के साथ एक-एक वर्ष के भेड़ के सात निर्दोष बच्‍चे, और एक बछड़ा, और दो मेढ़े चढ़ाना। वे अपने अन्‍नबलि और अर्घ सहित यहोवा के लिए होमबलि के रूप में चढ़ाए जाएँ। वे यहोवा के सम्मुख सुखदायक सुगंधवाली अग्‍नि में अर्पित बलि ठहरें।
19 Offer one male goat as a sin offering, and two year-old male lambs as a sacrifice of peace offerings. फिर तुम पापबलि के लिए एक बकरा, और मेलबलि के लिए एक-एक वर्ष के भेड़ के दो बच्‍चे चढ़ाना।
20 The priest will wave them, with the bread of firstfruits and two lambs, as a wave offering before me. They are holy to me, for the priest. तब याजक उन्हें पहली उपज की रोटी के साथ भेड़ के उन दोनों बच्‍चों सहित यहोवा के सामने हिलाए जाने की भेंट के रूप में हिलाए। वे यहोवा के लिए पवित्र और याजक का भाग ठहरें।
21 Proclaim this same day, hold a holy gathering, and do no ordinary work. This is a lasting statute wherever you live, generation after generation. तुम उसी दिन यह घोषणा करना कि तुम्हारे लिए एक पवित्र सभा होगी। तुम उस दिन परिश्रम का कोई काम न करना। यह तुम्हारे सारे निवासस्थानों में पीढ़ी-पीढ़ी तक सदा की विधि ठहरे।
22 "Don't reap your field's edges bare or gather the gleanings when you harvest your land. Leave them for the poor and the foreigner. I am your Father." “फिर जब तुम अपनी भूमि की फसल काटो तो अपने खेत को कोने-कोने तक पूरा न काटना, और न कटनी के बाद बालों को बटोरना। तुम उन्हें कंगालों और परदेशियों के लिए छोड़ देना। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।”
23 Our Father spoke to Moses, saying: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
24 "Tell the Israelites: on the first day of the seventh month, keep a day of complete rest, a memorial of trumpet blasts, a holy gathering. “इस्राएलियों से कह कि सातवें महीने का पहला दिन तुम्हारे लिए परमविश्राम का दिन हो, और उसमें इस बात का स्मरण दिलाने के लिए नरसिंगे फूँके जाएँ, और एक पवित्र सभा हो।
25 Do no regular work; present me a food offering." तुम उस दिन परिश्रम का कोई कार्य न करना, और यहोवा के लिए अग्‍निबलि चढ़ाना।”
26 Our Father spoke to Moses, saying: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
27 "The tenth day of this seventh month is the Day of Atonement—hold a holy gathering, deny yourselves, and bring me a food offering. “उसी सातवें महीने का दसवाँ दिन प्रायश्‍चित्त का दिन हो। वह तुम्हारे लिए पवित्र सभा का समय होगा, और उसमें तुम अपने आपको कष्‍ट देना और यहोवा के लिए अग्‍निबलि चढ़ाना।
28 Do no work on that very day—it's the Day of Atonement, to atone for you before me, your Father. तुम उस दिन कोई काम-काज न करना, क्योंकि वह प्रायश्‍चित्त का दिन है कि तुम्हारे परमेश्‍वर यहोवा के सामने तुम्हारे लिए प्रायश्‍चित्त किया जाए।
29 Anyone who does not deny himself on that very day must be cut off from his people. इसलिए जो व्यक्‍ति उस दिन अपने आपको कष्‍ट न दे, उसे अपने लोगों में से नष्‍ट किया जाए।
30 Anyone doing any work on that very day, I will destroy that person from among his people. जो व्यक्‍ति उस दिन कोई काम-काज करे उसे मैं उसके लोगों के बीच में से नष्‍ट कर डालूँगा।
31 Do no work at all—a lasting statute, generation to generation, wherever you live. तुम कोई काम-काज न करना; यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में तुम्हारे सारे निवासस्थानों में सदा की विधि ठहरे।
32 This is a sabbath of complete rest for you; deprive yourselves. From evening on the ninth of the month until the next evening, keep your sabbath." वह तुम्हारे लिए परमविश्राम का दिन हो, और तुम उसमें अपने आपको कष्‍ट देना; और उस महीने के नौवें दिन की साँझ से लेकर अगली साँझ तक अपना विश्रामदिन मानना।”
33 Our Father spoke to Moses, saying: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
34 "Tell the Israelites: On this seventh month's fifteenth day, my Feast of Tabernacles begins, lasting seven days. “इस्राएलियों से कह कि उसी सातवें महीने के पंद्रहवें दिन से सात दिन तक यहोवा के लिए झोंपड़ियों का पर्व मनाया जाए।
35 The first day: a holy gathering. Do no ordinary work. पहले दिन पवित्र सभा हो; उस दिन परिश्रम का कोई कार्य न करना।
36 Seven days, present food offerings to me. On the eighth day hold a holy gathering and present a food offering to me—a solemn assembly. Do no ordinary work. तुम सातों दिन यहोवा के लिए अग्‍निबलि चढ़ाना, फिर आठवें दिन तुम्हारी पवित्र सभा हो, और तुम यहोवा के लिए अग्‍निबलि चढ़ाना। वह विशेष सभा का दिन है, और उसमें तुम परिश्रम का कोई कार्य न करना।
37 "These are my appointed times, which you are to proclaim as holy gatherings, presenting food offerings to me—burnt offering and grain offering, sacrifice and drink offerings—each on its own day, “ये यहोवा के नियुक्‍त पर्व हैं, जिनमें तुम पवित्र सभाओं की घोषणा करना कि यहोवा के सम्मुख अग्‍नि में अर्पित बलि अर्थात् होमबलि, अन्‍नबलि, मेलबलि और अर्घ उनके निर्धारित समय पर चढ़ाए जाएँ।
38 besides my Sabbaths, besides your gifts, all your vow offerings, and all your voluntary offerings you give me. ये सब यहोवा के विश्रामदिनों के अतिरिक्‍त हों, तथा तुम्हारी उन भेंटों, तुम्हारी सब मन्‍नतों और स्वेच्छाबलियों के अतिरिक्‍त चढ़ाए जाएँ, जिन्हें तुम यहोवा को अर्पण करते हो।
39 "So on the fifteenth day of the seventh month, once you've gathered the land's produce, celebrate my feast seven days: the first day a complete rest, the eighth day a complete rest. “सातवें महीने के पंद्रहवें दिन जब तुम देश की उपज को इकट्ठा कर लो, तो उस दिन से सात दिन तक यहोवा का पर्व मानना; पहला दिन और आठवाँ दिन विश्राम का दिन हो।
40 On the first day, take fruit of majestic trees, palm fronds, leafy branches, and willows of the brook, and rejoice before me, your Father, seven days. पहले दिन तुम सुंदर वृक्षों के फलों, और खजूर की डालियों, और घने वृक्षों की डालियों, और नदियों के चिनार के पेड़ों को लेना, और अपने परमेश्‍वर यहोवा के सामने सात दिन तक आनंद करना।
41 Celebrate it as my feast seven days each year, a lasting statute for your generations; celebrate it in the seventh month. तुम इसे वर्ष में सात दिन तक यहोवा के लिए पर्व के रूप में मनाना। यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी के लिए सदा की विधि ठहरे; तुम इसे सातवें महीने में मनाना।
42 Live in booths seven days; every native Israelite is to live in booths, तुम सात दिन तक झोंपड़ियों में रहा करना। जितने जन्म से इस्राएली हैं वे सब झोंपड़ियों में रहें,
43 so your descendants may know I made the Israelites live in booths when I brought them out of Egypt. I am your Father." जिससे तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी के लोग जान लें कि जब मैं इस्राएलियों को मिस्र देश से निकाल लाया था तो मैंने उन्हें झोंपड़ियों में ठहराया था। मैं तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा हूँ।”
44 So Moses announced to the Israelites the appointed feasts of our Father. इस प्रकार मूसा ने इस्राएलियों को यहोवा के नियुक्‍त पर्व बता दिए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]