Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Hebrews 13 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Let love for one another as family continue. भाईचारे का प्रेम बना रहे।
2 Don't forget hospitality to strangers; through it some have hosted angels unaware. अतिथि-सत्कार करना न भूलो, क्योंकि इसके द्वारा कुछ लोगों ने अनजाने में ही स्वर्गदूतों का स्वागत-सत्कार किया है।
3 Remember prisoners as though chained with them, and the mistreated, since you too are in the body. बंदियों की ऐसी सुधि लो कि मानो तुम भी उनके साथ बंदी हो, और उनकी भी सुधि लो जिनके साथ दुर्व्यवहार होता है, क्योंकि तुम भी देह में हो।
4 Marriage should be honored among all, the marriage bed kept pure—our Father will judge the sexually immoral and adulterous. विवाह सब में आदर की बात समझी जाए, और विवाह-शय्या निष्कलंक रहे; क्योंकि परमेश्‍वर व्यभिचारियों और परस्‍त्रीगामियों को दंड देगा।
5 Keep your life free from the love of money; be content with what you have, for our Father himself has said, "I will never leave you, never abandon you." तुम्हारा जीवन लोभ-रहित हो और जो तुम्हारे पास है उसमें संतुष्‍ट रहो। उसने स्वयं कहा है : मैं तुझे कभी न छोड़ूँगा, और न कभी त्यागूँगा।
6 So we say with confidence: Our Father is my helper; I will not fear. What can anyone do to me? इसलिए हम साहस के साथ कहते हैं : प्रभु मेरा सहायक है, मैं न डरूँगा; मनुष्य मेरा क्या कर सकता है?
7 Remember your leaders who spoke our Father's word to you. Consider the outcome of their way of life, and imitate their faith. अपने अगुवों को स्मरण रखो, जिन्होंने तुम्हें परमेश्‍वर का वचन सुनाया था, और उनके आचरण के परिणाम को देखकर उनके विश्‍वास का अनुकरण करो।
8 Jesus Christ is the same yesterday and today and forever. यीशु मसीह कल, आज और युगानुयुग एक सा है।
9 Don't be swept away by strange, varied teachings. It's good for the heart to be strengthened by grace, not by foods—those who live by them gain nothing. तुम भिन्‍न‍-भिन्‍न‍ प्रकार की विचित्र शिक्षाओं के द्वारा भरमाए न जाओ; क्योंकि मन का अनुग्रह से दृढ़ रहना भला है, न कि उन भोजन संबंधी नियमों से जिनका पालन करनेवाले लोगों को कुछ लाभ नहीं हुआ।
10 We have an altar from which those who serve the tent have no right to eat. हमारे पास एक वेदी है जिस पर से खाने का अधिकार तंबू की सेवा करनेवालों को नहीं है।
11 For the bodies of animals whose blood the high priest brings into the sanctuary for sin are burned outside the camp. क्योंकि जिन पशुओं का लहू महायाजक पाप के बलिदान के रूप में परम पवित्र स्थान में ले जाता है, उनके शरीर छावनी के बाहर जलाए जाते हैं।
12 So Jesus also suffered outside the gate to make the people holy through his own blood. इसी कारण यीशु ने भी लोगों को अपने लहू के द्वारा पवित्र करने के लिए फाटक के बाहर दुःख उठाया।
13 Therefore let us go out to him outside the camp, bearing the shame he endured. इसलिए आओ, हम उसकी निंदा को अपने ऊपर लिए हुए छावनी के बाहर उसके पास चलें।
14 For here we have no lasting city, but we are seeking the city that is to come. क्योंकि यहाँ हमारा कोई स्थाई नगर नहीं है, परंतु हम उस नगर की खोज में हैं, जो आने वाला है।
15 Through him, then, let us always offer our Father a sacrifice of praise—the fruit of lips confessing his name. अतः हम उसके द्वारा परमेश्‍वर को स्तुति रूपी बलिदान निरंतर चढ़ाते रहें, अर्थात् उन होंठों का फल जो उसके नाम का अंगीकार करते हैं।
16 Don't forget to do good and share what you have—such sacrifices please our Father. भलाई करना और उदारता के कार्य करना न भूलो, क्योंकि ऐसे बलिदानों से परमेश्‍वर प्रसन्‍न होता है।
17 Obey your leaders and submit to them—they watch over your souls, since they'll answer for you. Let them do this joyfully, not with groaning, for that profits you nothing. अपने अगुवों की आज्ञा मानो और उनके अधीन रहो; वे तो यह जानकर कि उन्हें लेखा देना है, तुम्हारे प्राणों की चौकसी करते हैं, इसलिए उन्हें यह कार्य आनंद से करने दो न कि आहें भरते हुए, क्योंकि इस दशा में तुम्हें कोई लाभ नहीं होगा।
18 Pray for us, since we're sure our conscience is clear, wanting to act honorably in everything. हमारे लिए प्रार्थना करते रहो, क्योंकि हमें निश्‍चय है कि हमारा विवेक शुद्ध है, और हम सब बातों में अच्छी चाल चलना चाहते हैं।
19 I urge you even more to do this, so I may be restored to you sooner. मैं तुमसे प्रार्थना करने के लिए और भी अधिक आग्रह करता हूँ ताकि मैं शीघ्र तुम्हारे पास फिर से आ सकूँ।
20 May our Father of peace, who raised our Lord Jesus—the great Shepherd of the sheep—from the dead by the blood of the eternal covenant, अब शांति का परमेश्‍वर, जिसने अनंत वाचा के लहू के द्वारा भेड़ों के महान चरवाहे हमारे प्रभु यीशु को मृतकों में से जीवित कर दिया,
21 complete you in every good thing to do his will, working in us what pleases him through Jesus Christ, to whom be glory forever and ever. Amen. तुम्हें उसकी इच्छा पूरी करने के लिए हर भली बात में सिद्ध करे, और जो कुछ उसको भावता है उसे यीशु मसीह के द्वारा हममें पूरा करे। उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
22 Brothers and sisters, I urge you to bear with this word of encouragement—I've written only briefly. हे भाइयो, मैं तुमसे आग्रह करता हूँ कि इस उपदेश के वचन को धीरज से सुनो, क्योंकि मैंने तुम्हें बहुत ही संक्षेप में लिखा है।
23 Know that our brother Timothy has been released; if he comes soon, I will see you with him. तुम यह जान लो कि हमारा भाई तीमुथियुस बंदीगृह से छूट गया है, और यदि वह शीघ्र आ गया तो मैं उसके साथ तुमसे भेंट करूँगा।
24 Greet all your leaders and all the saints. Those from Italy send you greetings. अपने सब अगुवों और सब पवित्र लोगों को नमस्कार कहना। इटलीवासी तुम्हें नमस्कार कहते हैं।
25 Grace be with you all. Amen. तुम सब पर अनुग्रह होता रहे। आमीन।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]