Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Hebrews 12 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So, with so great a cloud of witnesses surrounding us, let's strip off every weight and the sin that clings so tightly, and run with endurance the race laid out before us. इसलिए जब गवाहों का इतना बड़ा बादल हमें घेरे हुए है, तो आओ, हम भी प्रत्येक बाधा और उलझानेवाले पाप को दूर करके उस दौड़ को धीरज से दौड़ें जो हमारे सामने है;
2 Looking to Jesus, the founder and perfecter of our faith, who for the joy set before him endured the cross, despising its shame, and is seated at the right hand of our Father's throne. और विश्‍वास के कर्ता और सिद्ध करनेवाले यीशु की ओर ताकते रहें, जिसने उस आनंद के लिए जो उसके सामने रखा था, लज्‍जा की चिंता किए बिना क्रूस के दुःख को सह लिया, और परमेश्‍वर के सिंहासन के दाहिनी ओर जा बैठा।
3 Weigh how he endured such hostility from sinners against himself, so you don't grow weary or lose heart. इसलिए उस पर ध्यान दो जिसने अपने विरुद्ध पापियों का इतना विरोध सहा कि तुम थककर हताश न हो जाओ।
4 In your struggle against sin you have not yet resisted to the point of shedding your blood. पाप के विरुद्ध लड़ते हुए तुमने अब तक इतना संघर्ष नहीं किया कि तुम्हारा लहू बहा हो।
5 Have you forgotten the encouragement addressing you as sons? "My son, don't dismiss our Father's discipline, or lose heart when he corrects you. तुम उस उपदेश को भूल गए हो जो तुम्हें पुत्र के रूप में संबोधित करता है : हे मेरे पुत्र, प्रभु की ताड़ना को हल्का न जान, और जब वह तुझे डाँटे तो हताश न हो;
6 For our Father disciplines the one he loves, and chastises every son whom he receives." क्योंकि प्रभु जिससे प्रेम रखता है उसकी ताड़ना भी करता है, और उस प्रत्येक को जिसे वह अपना पुत्र मानता है, कोड़े भी मारता है।
7 It is for discipline that you endure. Our Father is treating you as sons; for what son is there whom his father does not discipline? तुम दुःख को ताड़ना समझकर सह लो। परमेश्‍वर तुम्हारे साथ पुत्र के समान व्यवहार करता है। ऐसा कौन सा पुत्र है जिसकी ताड़ना उसका पिता नहीं करता?
8 If you lack the discipline all children share, you're illegitimate, not sons. यदि वह ताड़ना जिसके भागी सब होते हैं, तुम्हारी नहीं हुई, तो तुम पुत्र नहीं बल्कि अवैध संतान हो।
9 Then too, we had physical fathers who disciplined us, and we respected them. Shouldn't we submit far more to the Father of spirits, and live? फिर यह भी कि जब हमारे शारीरिक पिता हमारी ताड़ना किया करते थे तो हमने उनका आदर किया। तो क्या हम आत्माओं के पिता के और भी अधिक अधीन न रहें, जिससे कि जीवित रहें?
10 They disciplined us briefly as they saw fit; he disciplines us for our good, so we may share his holiness. उन्होंने तो थोड़े समय के लिए, जैसा उन्हें उचित लगा, हमारी ताड़ना की, परंतु परमेश्‍वर हमारी भलाई के लिए ऐसा करता है ताकि हम उसकी पवित्रता में सहभागी हो जाएँ।
11 For the moment all discipline seems painful rather than pleasant, but later it yields the peaceful fruit of righteousness to those who have been trained by it. किसी भी प्रकार की ताड़ना उस समय के लिए आनंददायी नहीं बल्कि दुःखदायी प्रतीत होती है, परंतु जो इसमें पक्‍‍के हो गए हैं उन्हें यह बाद में धार्मिकता का शांतिदायक फल प्रदान करती है।
12 Therefore lift your drooping hands and strengthen your weak knees, अतः अपने ढीले हाथों और निर्बल घुटनों को सबल बनाओ,
13 and make straight paths for your feet, so the lame limb won't be dislocated but instead healed. और अपने पैरों के लिए सीधे मार्ग बनाओ, कि वह पैर जो लंगड़ा है जोड़ से न उखड़ जाए बल्कि स्वस्थ हो जाए।
14 Pursue peace with everyone, and the holiness without which no one will see our Father. सब के साथ मेल-मिलाप बनाए रखने और उस पवित्रता को पाने का यत्‍न करो, जिसके बिना कोई भी प्रभु को नहीं देख पाएगा।
15 Watch that no one falls short of our Father's grace, that no root of bitterness grows up to cause trouble and make many unclean, ध्यान रखो कि कोई भी परमेश्‍वर के अनुग्रह से वंचित न रह जाए, कहीं ऐसा न हो कि कोई कड़वी जड़ फूटकर कष्‍ट दे और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएँ।
16 that no one is sexually immoral or unholy like Esau, who sold his birthright for one meal. ऐसा न हो कि तुममें से कोई व्यभिचारी या एसाव के समान भक्‍तिहीन हो, जिसने एक बार के भोजन के लिए अपने पहलौठे होने का अधिकार बेच डाला था।
17 You know that afterward, wanting to inherit the blessing, he was rejected, for he found no opportunity to reverse the decision, though he sought the blessing with tears. तुम जानते हो कि बाद में जब उसने आशिष प्राप्‍त करनी चाही तो अयोग्य ठहराया गया, और आँसू बहा बहाकर खोजने पर भी उसे पश्‍चात्ताप करने का अवसर न मिला।
18 For you have not come to what can be touched, and blazing fire, and darkness, and gloom, and storm, तुम ऐसे पहाड़ के पास नहीं आए जिसे छुआ जा सके, और न धधकती आग, अंधकार, काले धुएँ के बादल, बवंडर के पास;
19 and a trumpet blast, and a voice of words, whose hearers begged no more be said to them. और न ही तुरही-नाद या शब्दों की ऐसी वाणी के पास आए हो, जिसके सुननेवालों ने याचना की कि अब ऐसा कोई और शब्द उनसे न कहा जाए,
20 For they could not bear the command: "If even an animal touches the mountain, it must be stoned." क्योंकि वे इस आदेश को सह न सके : यदि कोई पशु भी उस पहाड़ को छुए तो उस पर पथराव किया जाए।
21 Indeed, so terrifying was the sight that Moses said, "I am trembling with fear." वह दृश्य इतना भयानक था कि मूसा ने कहा, “मैं बहुत डरा हुआ हूँ और काँप रहा हूँ।”
22 But you have come to Mount Zion, city of the living Father, heavenly Jerusalem, and to countless angels in joyful assembly, परंतु तुम तो सिय्योन पहाड़, और जीवित परमेश्‍वर के नगर अर्थात् स्वर्गीय यरूशलेम, तथा असंख्य स्वर्गदूतों के पास,
23 and to the assembly of the firstborn enrolled in heaven, and to our Father, judge of all, and to the spirits of the righteous made perfect, और पहलौठों की महासभा तथा कलीसिया के पास जिनके नाम स्वर्ग में लिखे हैं, और सब के न्यायी परमेश्‍वर, और सिद्ध किए हुए धर्मी लोगों की आत्माओं के पास,
24 and to Jesus, mediator of a new covenant, and to sprinkled blood speaking a better word than Abel's blood. तथा नई वाचा के मध्यस्थ यीशु, और छिड़के हुए उस लहू के पास आए हो जो हाबिल के लहू से उत्तम बातें कहता है।
25 See that you don't refuse the One speaking. If those who refused the One warning them on earth didn't escape, how much less will we, if we turn from the One warning from heaven. सावधान रहो, कहीं तुम उस कहनेवाले का इनकार न कर दो; क्योंकि यदि वे पृथ्वी पर चेतावनी देनेवाले का इनकार करके नहीं बच सके, तो हम स्वर्ग से चेतावनी देनेवाले से मुँह मोड़कर बिलकुल नहीं बच सकेंगे।
26 Then his voice shook the earth; now he has promised: "Yet once more I will shake not only the earth but also the heavens." उस समय उसकी वाणी ने पृथ्वी को हिला दिया था, परंतु अब उसने यह प्रतिज्ञा की है, मैं फिर एक बार न केवल पृथ्वी को बल्कि आकाश को भी हिला दूँगा।
27 The phrase "Yet once more" signals removal of shaken things—that is, created things—so the unshaken may remain. अब ये शब्द, “फिर एक बार” उन वस्तुओं, अर्थात् सृजी हुई वस्तुओं के हटाए जाने की ओर संकेत करते हैं जो हिलाई जा सकती हैं, ताकि वे वस्तुएँ बनी रहें जो हिलाई नहीं जा सकतीं।
28 So, receiving an unshakable kingdom, let's hold on to thankfulness and offer our Father acceptable worship, with reverence and awe, अतः जब हमें ऐसा राज्य मिल रहा है जो अटल है, तो आओ, हम आभारी रहें, और भय और आदर के साथ परमेश्‍वर की ऐसी आराधना करें जो उसे ग्रहणयोग्य हो।
29 for our Father is a consuming fire. निश्‍चय ही हमारा परमेश्‍वर भस्म करनेवाली आग है।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]