Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 46 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So Israel set out with all he had, came to Beersheba, and sacrificed to our Father, whom his father Isaac had worshiped. तब इस्राएल अपना सब कुछ लेकर वहाँ से निकला और बेर्शेबा को आया, तथा वहाँ उसने अपने पिता इसहाक के परमेश्‍वर को बलिदान चढ़ाए।
2 And our Father spoke to Israel in visions of the night, "Jacob, Jacob." He said, "Here I am." तब परमेश्‍वर ने रात को दर्शन में इस्राएल से कहा, “याकूब, हे याकूब!” उसने कहा, “क्या आज्ञा।”
3 He said, "I am your Father, whom your father worshiped. Do not be afraid to go down to Egypt, for there I will make you a great nation. उसने कहा, “मैं परमेश्‍वर हूँ, तेरे पिता का परमेश्‍वर; तू मिस्र जाने से मत डर, क्योंकि मैं तुझसे वहाँ एक बड़ी जाति बनाऊँगा।
4 I myself will go down with you to Egypt, and I will surely bring you back; and Joseph's own hand will close your eyes." मैं स्वयं तेरे साथ मिस्र को चलूँगा, और तुझे फिर से लौटा भी लाऊँगा; और यूसुफ अपने हाथ से तेरी आँखों को बंद करेगा।”
5 Jacob set out from Beersheba. Israel's sons carried their father Jacob, their little ones, and their wives in the wagons Pharaoh had sent for him. तब याकूब बेर्शेबा से चला; और इस्राएल के पुत्रों ने अपने पिता याकूब, अपने बाल-बच्‍चों और स्‍त्रियों को उन गाड़ियों पर चढ़ाया जो फ़िरौन ने याकूब को लाने के लिए भेजी थीं।
6 They took their livestock and the goods they had acquired in the land of Canaan, and came to Egypt—Jacob and all his offspring with him. उन्होंने अपने पशुओं और कनान देश में इकट्ठा किए हुए अपने सारे धन को लिया, और याकूब तथा उसके सब वंशज उसके साथ मिस्र में आए;
7 His sons and grandsons, daughters and granddaughters—all his offspring he brought with him to Egypt. और याकूब अपने बेटे-बेटियों, पोते-पोतियों, अर्थात् अपने सारे वंश को अपने साथ मिस्र में ले आया।
8 These are the names of Israel's sons who came into Egypt—Jacob and his sons: Reuben, Jacob's firstborn. वे इस्राएली, अर्थात् याकूब और उसके वंशज, जो मिस्र में आए उनके नाम ये हैं : याकूब का पहलौठा रूबेन;
9 The sons of Reuben: Hanoch, Pallu, Hezron, and Carmi. रूबेन के पुत्र : हनोक, पल्लू, हेस्रोन, और कर्मी।
10 The sons of Simeon: Jemuel, Jamin, Ohad, Jachin, Zohar, and Shaul the son of a Canaanite woman. शिमोन के पुत्र : यमूएल, यामीन, ओहद, याकीन, सोहर, और शाऊल जो कनानी स्‍त्री से जन्मा था।
11 The sons of Levi: Gershon, Kohath, and Merari. लेवी के पुत्र : गेर्शोन, कहात, और मरारी।
12 Judah's sons: Er, Onan, Shelah, Perez, Zerah; but Er and Onan died in Canaan. Perez's sons: Hezron and Hamul. यहूदा के पुत्र : एर, ओनान, शेला, पेरेस, और जेरह (परंतु एर और ओनान की मृत्यु कनान देश में हो गई थी); और पेरेस के पुत्र हेस्रोन और हामूल थे।
13 The sons of Issachar: Tola, Puvah, Iob, and Shimron. इस्साकार के पुत्र : तोला, पुव्वा, योब, और शिम्रोन।
14 The sons of Zebulun: Sered, Elon, and Jahleel. जबूलून के पुत्र : सेरेद, एलोन, और यहलेल।
15 These are Leah's sons, born to Jacob in Paddan-aram, with his daughter Dinah; his sons and daughters numbered thirty-three. लिआ के पुत्र ये ही थे जो याकूब से उसे पद्दनराम में उत्पन्‍न हुए थे, और इनके अतिरिक्‍त उसने उसकी पुत्री दीना को भी उत्पन्‍न किया था। इस प्रकार याकूब के बेटे-बेटियों की कुल संख्या तैंतीस हुई।
16 The sons of Gad: Ziphion, Haggi, Shuni, Ezbon, Eri, Arodi, and Areli. फिर गाद के पुत्र : सिफोन, हाग्गी, शूनी, एसबोन, एरी, अरोदी, और अरेली।
17 Asher's sons: Imnah, Ishvah, Ishvi, Beriah, and their sister Serah. Beriah's sons: Heber and Malchiel. आशेर के पुत्र : यिम्‍‍ना, यिश्‍वा, यिश्‍वी, और बरीआ; और उनकी बहन सेरह। बरीआ के पुत्र : हेबेर और मल्कीएल।
18 These are the sons of Zilpah, whom Laban gave to his daughter Leah; she bore these to Jacob—sixteen in all. ये उस जिल्पा के पुत्र थे जिसे लाबान ने अपनी पुत्री लिआ को दिया था; और उससे याकूब के सोलह प्राणी उत्पन्‍न‍ हुए।
19 The sons of Rachel, Jacob's wife: Joseph and Benjamin. याकूब की पत्‍नी राहेल के पुत्र : यूसुफ और बिन्यामीन।
20 Manasseh and Ephraim were born to Joseph in Egypt by Asenath, daughter of Potiphera, priest of On. मिस्र देश में ओन के याजक पोतीपेरा की बेटी आसनत से यूसुफ के मनश्‍शे और एप्रैम नामक पुत्र उत्पन्‍न‍ हुए।
21 The sons of Benjamin: Bela, Becher, Ashbel, Gera, Naaman, Ehi, Rosh, Muppim, Huppim, and Ard. बिन्यामीन के पुत्र : बेला, बेकेर, अश्‍बेल, गेरा, नामान, एही, रोश, मुप्पीम, हुप्पीम, और आर्द।
22 These are the sons of Rachel who were born to Jacob—fourteen persons in all. राहेल के पुत्र ये ही थे जो उसे याकूब से उत्पन्‍न‍ हुए थे; ये कुल चौदह प्राणी थे।
23 The sons of Dan: Hushim. दान का पुत्र : हूशीम।
24 The sons of Naphtali: Jahzeel, Guni, Jezer, and Shillem. नप्‍ताली के पुत्र : यहसेल, गूनी, येसेर, और शिल्लेम।
25 These are Bilhah's sons, whom Laban gave to his daughter Rachel; she bore these to Jacob—seven in all. ये उस बिल्हा के पुत्र थे जिसे लाबान ने अपनी पुत्री राहेल को दिया था; और उससे याकूब के सात प्राणी उत्पन्‍न‍ हुए।
26 Jacob's direct descendants who came to Egypt—excluding his sons' wives—totaled sixty-six. याकूब के अपने वंश के जो लोग मिस्र में आए, उनकी कुल संख्या उसकी बहुओं के अतिरिक्‍त छियासठ थी।
27 Joseph had two sons born in Egypt. Jacob's household that came to Egypt numbered seventy in all. यूसुफ के पुत्र, जो उससे मिस्र में उत्पन्‍न‍ हुए, वे दो प्राणी थे। इस प्रकार याकूब के घराने के जो प्राणी मिस्र में आए उनकी कुल संख्या सत्तर थी।
28 Jacob sent Judah ahead to Joseph to lead the way to Goshen; they reached the land of Goshen. उसने यहूदा को अपने आगे यूसुफ के पास भेजा कि वह उसे गोशेन का मार्ग बताए; और वे गोशेन देश में आ गए।
29 Joseph readied his chariot and went up to Goshen to meet his father Israel. He appeared to him, fell on his neck, and wept on his neck a long time. तब यूसुफ अपना रथ जुतवाकर अपने पिता इस्राएल से भेंट करने के लिए गोशेन देश को गया। वह उसे देखकर उसके गले से लिपट गया, और बहुत देर तक उसके गले लिपटकर रोता रहा।
30 Israel said to Joseph, "Now let me die, since I've seen your face and you're still alive." तब इस्राएल ने यूसुफ से कहा, “अब मैं चैन से मर सकता हूँ, क्योंकि मैंने तुझे देख लिया है कि तू अब भी जीवित है।”
31 Joseph told his brothers and his father's household, "I will go up and tell Pharaoh, and say to him, 'My brothers and my father's household, who were in Canaan, have come to me. तब यूसुफ ने अपने भाइयों और अपने पिता के घराने से कहा, “मैं जाकर फ़िरौन को समाचार दूँगा और उससे कहूँगा, ‘मेरे भाई और मेरे पिता के घराने के लोग, जो कनान देश में रहते थे, मेरे पास आ गए हैं।
32 The men are shepherds, for they have been keepers of livestock; they've brought their flocks, herds, and all they have.' वे लोग चरवाहे हैं, क्योंकि वे पशुओं को पालते आए हैं; और वे अपनी भेड़-बकरियाँ, गाय-बैल, और जो कुछ उनका है, वह सब ले आए हैं।’
33 When Pharaoh calls you and says, 'What is your occupation?' जब फ़िरौन तुम्हें बुलाकर पूछे कि तुम लोग क्या काम करते हो?
34 you will say, 'Your servants have raised livestock from our youth until now, we and our fathers,' so you may settle in Goshen; for every shepherd is detestable to the Egyptians." तो यह कहना, ‘तेरे दास बचपन से लेकर आज तक पशुओं को पालते आए हैं, और हमारे पूर्वज भी ऐसा ही करते थे।’ इससे तुम गोशेन देश में रह सकोगे; क्योंकि मिस्री लोग सब चरवाहों से घृणा करते हैं।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]