Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 45 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Joseph could not control himself before everyone standing by him, so he cried out, "Send everyone away from me!" No one stayed with him when Joseph made himself known to his brothers. तब यूसुफ उन सब के सामने जो उसके निकट खड़े थे, स्वयं को रोक न सका, और पुकारकर कहा, “मेरे पास से सब लोगों को बाहर कर दो।” अतः जब उसने स्वयं को अपने भाइयों के सामने प्रकट किया तो उसके निकट कोई नहीं था।
2 He wept so loudly that the Egyptians heard it, and Pharaoh's household heard it. तब वह इतनी ज़ोर-ज़ोर से रोया कि मिस्रियों ने सुन लिया, और फ़िरौन के घर के लोगों ने भी इसके बारे में सुना।
3 Joseph said to his brothers, "I am Joseph! Is my father still alive?" His brothers could not answer him, for they were terrified at his presence. तब यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, “मैं यूसुफ हूँ! क्या मेरा पिता अब तक जीवित है?” परंतु उसके भाई उसे इसका उत्तर न दे सके, क्योंकि वे उसके सामने घबरा गए थे।
4 Joseph said to his brothers, "Please, come close to me." They came close. He said, "I am your brother Joseph, whom you sold into Egypt. फिर यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, “मेरे निकट आओ,” और वे उसके निकट गए। उसने कहा, “मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूँ, जिसे तुमने मिस्र आनेवालों के हाथ बेच डाला था।
5 Now don't be distressed or angry with yourselves for selling me here, since our Father sent me ahead of you to preserve life. अब तुम लोग न तो दुःखी होओ, और न ही अपने आप पर क्रोध करो कि तुमने मुझे यहाँ आनेवालों के हाथ बेच डाला था; क्योंकि परमेश्‍वर ने तुम्हारे प्राण बचाने के लिए मुझे तुमसे पहले यहाँ भेज दिया है।
6 Famine has been in the land two years now; five more years remain with no plowing or harvest. पिछले दो वर्षों से इस देश में अकाल है, और अभी ऐसे पाँच वर्ष और होंगे जिनमें न तो हल चलेगा और न ही फसल काटी जाएगी।
7 Our Father sent me ahead of you to preserve a remnant for you on earth, and keep you alive as a great band of survivors. परमेश्‍वर ने मुझे तुमसे पहले इसलिए भेजा कि पृथ्वी पर तुम्हारा वंश बचा रहे, और इस बड़े छुटकारे के द्वारा तुम्हारे प्राण बचाए जाएँ।
8 So now, it wasn't you who sent me here, but our Father—he made me father to Pharaoh, lord of all his household, and ruler over all the land of Egypt. इसलिए अब मुझे यहाँ भेजनेवाले तुम नहीं बल्कि परमेश्‍वर है। उसने मुझे फ़िरौन के लिए पिता समान, और उसके समस्त घराने का स्वामी, तथा सारे मिस्र देश का शासक बना दिया है।
9 Hurry, go up to my father, tell him: Your son Joseph says: Our Father has made me lord of all Egypt. Come down to me; don't delay. अतः शीघ्र मेरे पिता के पास जाओ और उससे कहो, ‘तेरा पुत्र यूसुफ यह कहता है : परमेश्‍वर ने मुझे समस्त मिस्र देश का स्वामी ठहराया है; इसलिए तू मेरे पास बिना विलंब किए चला आ।
10 You'll live in Goshen, near me—you, your children, your children's children, your flocks, your herds, all you own. तू गोशेन देश में निवास करेगा, और अपने बच्‍चों, पोतों, भेड़-बकरियों, गाय-बैलों, और सब कुछ समेत मेरे निकट रहेगा।
11 I will provide for you there—five years of famine remain—so you, your household, and all you own don't fall into poverty. मैं वहाँ तेरी आवश्यकताओं को पूरा करूँगा, क्योंकि अकाल के पाँच और वर्ष अभी बाकी हैं, कहीं ऐसा न हो कि तू और तेरा घराना और जो कुछ तेरा है, वे भूख से मरें।’
12 Your eyes see, and my brother Benjamin's eyes see, that it is my own mouth speaking to you. अब तुम अपनी आँखों से देख रहे हो, और मेरा भाई बिन्यामीन भी अपनी आँखों से देख रहा है कि मैं यूसुफ ही हूँ जो तुमसे बातें कर रहा हूँ।
13 Tell my father all my honor in Egypt, and all you have seen. Hurry and bring my father down here. तुम मेरे पिता को मिस्र में मेरे सारे वैभव, तथा जो कुछ तुमने देखा है, उसके बारे में बताना; और तुरंत मेरे पिता को यहाँ ले आना।”
14 Then he threw his arms around his brother Benjamin and wept, and Benjamin wept on his neck." तब वह अपने भाई बिन्यामीन के गले से लिपटकर रो पड़ा, और बिन्यामीन भी उसके गले से लिपटकर रोया।
15 He kissed all his brothers and wept over them. After that his brothers talked with him. फिर उसने अपने सब भाइयों को चूमा और उनके गले लगकर रोया। इसके बाद उसके भाई उससे बातें करने लगे।
16 News reached Pharaoh's house: "Joseph's brothers have come." It pleased Pharaoh and his officials. जब इस बात का समाचार फ़िरौन के भवन तक पहुँचा कि यूसुफ के भाई आए हैं, तो फ़िरौन और उसके कर्मचारी इससे प्रसन्‍न हुए।
17 Pharaoh said to Joseph, "Say to your brothers: do this—load your animals, go, return to the land of Canaan. तब फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “अपने भाइयों से यह कह, ‘एक काम करो कि अपने पशुओं को लादकर कनान देश को जाओ;
18 Take your father and your households and come to me. I will give you the best of Egypt's land, and you will eat the richness of the land. तथा अपने पिता और अपने-अपने घराने को लेकर मेरे पास चले आओ; और मैं तुम्हें मिस्र देश की अच्छी से अच्छी भूमि दूँगा, और तुम्हें देश की उत्तम से उत्तम वस्तुएँ खाने को मिलेंगी।’
19 You are commanded: tell them, 'Do this—take wagons from Egypt for your children and wives, bring your father, and come. अब तू यह आज्ञा दे, ‘एक काम करो कि मिस्र देश से अपने बाल-बच्‍चों और स्‍त्रियों के लिए गाड़ियाँ ले जाओ, और अपने पिता को यहाँ ले आओ।
20 Don't worry about your belongings—the best of all Egypt's land is yours.'" अपने सामान की चिंता न करना, क्योंकि मिस्र देश की अच्छी से अच्छी वस्तुएँ तुम्हारी ही हैं।’ ”
21 The sons of Israel did so; Joseph gave them wagons per Pharaoh's order, and gave them provisions for the road. इस्राएल के पुत्रों ने वैसा ही किया, और यूसुफ ने फ़िरौन की आज्ञा के अनुसार उन्हें गाड़ियाँ दीं, तथा मार्ग के लिए भोजन-सामग्री प्रदान की।
22 He gave each a change of clothes, but Benjamin 300 pieces of silver and five changes of clothes. उनमें से प्रत्येक को उसने एक-एक जोड़ा वस्‍त्र भी दिया; परंतु बिन्यामीन को उसने चाँदी के तीन सौ टुकड़े और पाँच जोड़े वस्‍त्र दिए।
23 He sent his father ten donkeys loaded with Egypt's best, and ten female donkeys loaded with grain, bread, and food for his journey. उसने अपने पिता के पास यह सब भेजा : मिस्र की अच्छी वस्तुओं से लदे हुए दस गधे, तथा अनाज और रोटी और उसके पिता की यात्रा के लिए भोजन-सामग्री से लदी हुई दस गधियाँ।
24 He sent his brothers off; as they left, he said, "Don't quarrel on the way." तब उसने अपने भाइयों को विदा किया, और जब वे जाने लगे तो उसने उनसे कहा कि वे मार्ग में झगड़ा न करें।
25 So they left Egypt and came to their father Jacob in Canaan. वे मिस्र से चलकर अपने पिता याकूब के पास कनान देश को आए।
26 They told him, "Joseph is still alive—ruler over all Egypt!" But his heart went numb; he didn't believe them. उन्होंने उससे कहा, “यूसुफ अब तक जीवित है, और वही सारे मिस्र देश पर प्रभुता करता है।” परंतु यह सुनकर वह अचंभित रह गया और उसे उन पर विश्‍वास न हुआ।
27 But when they told him all Joseph's words to them, and he saw the wagons Joseph sent to carry him, their father Jacob's spirit revived. जब उन्होंने अपने पिता याकूब को यूसुफ की सारी बातें बताईं जो उसने उनसे कही थीं, और जब उसने उन गाड़ियों को भी देखा जो यूसुफ ने उसे लाने के लिए भेजी थीं, तो उसे चैन मिला।
28 Israel said, "Enough! Joseph my son is still alive. I will go and see him before I die." तब इस्राएल ने कहा, “मेरे लिए तो यही बहुत है कि मेरा पुत्र यूसुफ अब तक जीवित है। मैं अपनी मृत्यु से पहले जाकर उसे देखूँगा।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]