Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 44 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then he told his house steward: "Fill the men's sacks with food, as much as they can carry, and put each man's silver at his sack's opening. तब उसने अपने घर के प्रबंधक को आज्ञा दी, “इन लोगों के बोरों में उतनी भोजन-सामग्री भर दे जितना वे ले जा सकें, और प्रत्येक का रुपया उसके बोरे के मुँह पर रख दे,
2 Put my cup, the silver cup, in the mouth of the youngest's sack, with his grain money." He did as Joseph said. तथा मेरा चाँदी का कटोरा सब से छोटे के बोरे के मुँह पर उसके अनाज के रुपए के साथ रख दे।” अतः जैसा यूसुफ ने कहा था, उसने किया।
3 As soon as the morning was light, the men were sent away with their donkeys. भोर होते ही उन लोगों को उनके गधों सहित विदा किया गया।
4 They had left the city, not yet far off, when Joseph told his steward, "Chase down the men. When you catch them, ask, 'Why have you repaid evil for good? अभी वे नगर से बहुत दूर भी न गए थे कि यूसुफ ने अपने घर के प्रबंधक से कहा, “उन लोगों का पीछा कर, और जब वे तुझे मिल जाएँ तो उनसे यह कह, ‘तुमने भलाई के बदले बुराई क्यों की है?
5 Isn't this the cup my lord drinks from and uses for fortune-telling? What you've done is evil.'" क्या यह वह वस्तु नहीं जिसमें मेरा स्वामी पीता है, और जिससे वह शुभ-अशुभ भी विचारा करता है? तुमने ऐसा करके बुरा किया है’।”
6 When he overtook them, he spoke these words to them. तब उसने उन्हें जा पकड़ा, और उनसे यही बातें कहीं।
7 They said, "Why does my lord say such things? Your servants would never do such a thing. उन्होंने उससे कहा, “हे हमारे स्वामी, तू ऐसी बातें क्यों कहता है? ऐसा कार्य करना तेरे दासों से दूर रहे।
8 Look, we brought back to you from Canaan the silver we found in our sacks' openings. How could we steal silver or gold from your master's house? देख, हमारे बोरों के मुँह पर जो रुपया हमें मिला था, हमने तो उसे भी कनान देश से वापस लाकर तुझे लौटा दिया था, फिर हम तेरे स्वामी के घर से चाँदी या सोने की कोई वस्तु कैसे चुरा सकते हैं?
9 Whichever of your servants it's found with will die, and we'll become my lord's slaves too." तेरे दासों में से जिस किसी के पास वह मिले, वह मार डाला जाए और हम भी अपने स्वामी के दास हो जाएँ।”
10 He said, "Good—let it be as you say. Whoever has it will be my slave; the rest of you are innocent." उसने कहा, “ठीक है, तुम्हारे कहे अनुसार ही हो। जिसके पास वह मिले वह मेरा दास होगा, और तुम लोग निर्दोष ठहरोगे।”
11 Then each man quickly lowered his sack to the ground, and each man opened his sack. इस पर उनमें से प्रत्येक ने जल्दी से अपना-अपना बोरा उतारकर भूमि पर रख दिया, और अपने-अपने बोरे को खोला।
12 He searched, starting with the oldest, ending with the youngest—the cup was found in Benjamin's sack. तब उसने सब से बड़े से आरंभ करके सब से छोटे तक के बोरों की जाँच की, और वह कटोरा बिन्यामीन के बोरे में मिला।
13 Then they tore their clothes, and every man loaded his donkey, and they returned to the city. तब उन्होंने अपने-अपने वस्‍त्र फाड़े, और अपने-अपने गधे पर सामान लादकर नगर को लौट आए।
14 When Judah and his brothers reached Joseph's house, he was still there, and they fell to the ground before him. जब यहूदा और उसके भाई यूसुफ के घर पर पहुँचे, तो यूसुफ वहीं था, और वे उसके सामने भूमि पर गिरे।
15 Joseph said to them, "What have you done? Don't you know a man like me surely tells fortunes?" यूसुफ ने उनसे कहा, “तुमने यह क्या किया है? क्या तुम्हें पता नहीं था कि मुझ जैसा मनुष्य शुभ-अशुभ विचार सकता है?”
16 Judah said, "What can we say to my lord? What can we speak? How can we clear ourselves? Our Father has found your servants' guilt. Look—we are my lord's slaves, both we and the one in whose hand the cup was found." यहूदा ने कहा, “हम अपने स्वामी से क्या कहें? हम क्या बोलें और कैसे अपने को निर्दोष ठहराएँ? परमेश्‍वर ने तेरे दासों के अपराध को प्रकट कर दिया है। हम, अपने स्वामी के दास हो गए हैं, हम और वह भी जिसके पास से वह कटोरा मिला है।”
17 But he said, "I could never do this. Only the man in whose hand the cup was found will be my slave. The rest of you, go back to your father in peace." उसने कहा, “ऐसा करना मुझसे दूर ही रहे, जिस व्यक्‍ति के पास से वह कटोरा मिला है, वही मेरा दास होगा; परंतु जहाँ तक तुम्हारी बात है, तुम शांति से अपने पिता के पास चले जाओ।”
18 Then Judah stepped forward and said, "Please, my lord, let your servant speak a word to you. Don't be angry with your servant, for you are like Pharaoh himself. तब यहूदा ने उसके पास जाकर कहा, “हे मेरे स्वामी, तेरे दास को अपने स्वामी से अकेले में एक बात कहने की अनुमति दे, और तेरा क्रोध तेरे दास पर न भड़के, क्योंकि तू तो फ़िरौन के तुल्य है।
19 My lord asked his servants, saying, 'Do you have a father or a brother?' मेरे स्वामी ने अपने दासों से पूछा था, ‘क्या तुम्हारा पिता या भाई है?’
20 We said to my lord, 'We have an old father, and a young son born late in life. His brother is dead; he alone is left of his mother's children, and his father loves him.' और हमने अपने प्रभु से कहा था, ‘हाँ, हमारा बूढ़ा पिता है, और उसके बुढ़ापे में जन्मा एक छोटा बालक भी है। उस बालक का भाई मर गया है, इसलिए वह अब अपनी माता का अकेला ही रह गया है, और उसका पिता उससे बहुत प्रेम करता है।’
21 Then you told your servants, 'Bring him down to me so I can see him myself.' तब तूने अपने दासों से कहा था, ‘उसे मेरे पास ले आओ कि मैं उसे देखूँ।’
22 We told my lord, 'The boy can't leave his father, because if he does, his father will die.' फिर हमने अपने स्वामी से कहा था, ‘वह लड़का अपने पिता से अलग नहीं हो सकता। यदि वह अलग होता है, तो उसका पिता मर जाएगा।’
23 You told your servants, 'If your youngest brother doesn't come down with you, you won't see my face again.' तब तूने अपने दासों से कहा, ‘यदि तुम्हारा छोटा भाई तुम्हारे साथ न आए, तो तुम मुझसे फिर कभी न मिल पाओगे।’
24 When we went back to my father, your servant, we told him what you had said. “इसलिए जब हम अपने पिता तेरे दास के पास गए, तो हमने अपने स्वामी की बातें उससे कहीं।
25 And when our father said, 'Go again, buy us a little food,' तब हमारे पिता ने कहा, ‘फिर से जाकर हमारे लिए थोड़ी सी भोजन-सामग्री खरीद लाओ।’
26 we said, 'We can't go down. If our youngest brother comes with us, then we will go. For we can't see the man's face unless our youngest brother is with us.' हमने कहा, ‘हम नहीं जा सकते। हाँ, यदि हमारा छोटा भाई हमारे साथ चले, तो हम जाएँगे; क्योंकि यदि हमारा छोटा भाई हमारे साथ न हो, तो हम उस पुरुष से नहीं मिल सकते।’
27 Then your servant my father said to us, 'You know that my wife bore me two sons. तब तेरे दास, मेरे पिता ने हमसे कहा, ‘तुम जानते हो कि मेरी स्‍त्री से मेरे दो पुत्र उत्पन्‍न हुए।
28 One left me, and I said, "Surely torn to pieces"; I haven't seen him since. उनमें से एक तो मुझे छोड़कर चला गया, और मुझे निश्‍चय है कि वह फाड़ डाला गया होगा, और तब से मैंने उसे फिर कभी नहीं देखा।
29 If you take this one too from me, and harm meets him, you'll bring my gray head down to the grave in grief. अतः यदि तुम इसे भी मुझसे दूर ले जाओ, और कोई विपत्ति इस पर आ पड़े, तो तुम मुझे बुढ़ापे की अवस्था में शोक के साथ अधोलोक में पहुँचा दोगे।’
30 So when I come to your servant, my father, and the boy isn't with us, his life is bound to the boy's life, “इसलिए जब मैं अपने पिता, तेरे दास के पास पहुँचूँ और यह लड़का हमारे साथ न हो, जिस पर उसका प्राण अटका रहता है,
31 when he sees the boy is gone, he'll die, and your servants will bring your servant our father down to the grave in sorrow.' तो यह देखकर कि लड़का हमारे साथ नहीं है, वह तुरंत मर जाएगा; और तेरे दासों के कारण तेरा दास, हमारा पिता, बुढ़ापे की अवस्था में शोक के साथ अधोलोक में पहुँच जाएगा।
32 For your servant guaranteed the boy to my father, saying, 'If I don't bring him back to you, I'll bear the guilt before my father all my life.' फिर तेरे दास ने अपने पिता से यह कहकर इस लड़के की जिम्मेदारी ली है, ‘यदि मैं इसे तेरे पास वापस न ले आऊँ तो मैं जीवन भर अपने पिता का अपराधी ठहरूँगा।’
33 So please, let your servant stay as my lord's slave instead of the boy, and let the boy return with his brothers. इसलिए अब मेरी विनती है कि तेरा दास इस लड़के के बदले अपने स्वामी का दास होकर रहे, और इस लड़के को अपने भाइयों के साथ जाने दिया जाए।
34 How can I return to my father without the boy? I could not bear to see the disaster that would strike my father." फिर यदि यह लड़का मेरे साथ न हो तो मैं कैसे अपने पिता के पास लौट सकता हूँ? कहीं ऐसा न हो कि मुझे मेरे पिता पर आने वाला दुःख देखना पड़े।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]