Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 43 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now the famine was severe in the land. अब देश में बहुत ही भयंकर अकाल था।
2 When they'd eaten the grain brought from Egypt, their father said, "Go back and buy us a little food." जब वह अनाज जो वे मिस्र से लाए थे, समाप्‍त हो गया, तो उनके पिता ने उनसे कहा, “फिर से जाकर हमारे लिए थोड़ी सी भोजन-सामग्री खरीद लाओ।”
3 But Judah told him, "The man firmly warned us: 'You won't see my face without your brother.' तब यहूदा ने उससे कहा, “उस पुरुष ने हमें कड़ी चेतावनी देकर कहा है, ‘जब तक तुम अपने भाई को अपने साथ न लाओगे, तब तक मुझसे न मिल सकोगे।’
4 If you send our brother with us, we will go down and buy you food. यदि तू हमारे भाई को हमारे साथ भेज दे, तो हम जाकर तेरे लिए भोजन-सामग्री खरीद लाएँगे,
5 But if you won't send him, we won't go, for the man said, 'You won't see my face without your brother.'" परंतु यदि तू उसे न भेजे, तो हम न जाएँगे, क्योंकि उस पुरुष ने हमसे कहा है, ‘जब तक तुम अपने भाई को अपने साथ न लाओगे, तब तक मुझसे न मिल सकोगे।’ ”
6 Israel said, "Why did you harm me by telling the man you had another brother?" तब इस्राएल ने कहा, “तुमने उस पुरुष को यह बताकर कि हमारा एक और भाई है, मुझसे बुरा व्यवहार क्यों किया है?”
7 They said, "The man questioned us closely about ourselves and our family: 'Is your father still alive? Do you have another brother?' We answered accordingly. How could we know he'd say, 'Bring your brother down'?" उन्होंने कहा, “जब उस पुरुष ने यह कहते हुए हमारे और हमारे कुटुंबियों के बारे में पूछा, ‘क्या तुम्हारा पिता अब तक जीवित है? क्या तुम्हारा कोई और भी भाई है?’ हमने उसके इन प्रश्‍नों के उत्तर में ही यह सब कहा। हमें क्या पता था कि वह हमसे हमारे भाई को वहाँ लाने के लिए कहेगा!”
8 Judah said to his father Israel, "Send the boy with me; let's go, so we may live and not die—we, you, and our children. तब यहूदा ने अपने पिता इस्राएल से कहा, “लड़के को मेरे साथ भेज दे कि हम वहाँ जाएँ; इससे हम और तू, तथा हमारे बाल-बच्‍चे मरेंगे नहीं, बल्कि जीवित रहेंगे।
9 I pledge myself for him—demand him from me. If I don't bring him back and set him before you, I'll bear the blame before you forever. मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूँ; मेरे ही हाथ से तू उसे वापस लेना। यदि मैं उसे वापस लाकर तेरे सामने खड़ा न करूँ तो मैं जीवन भर तेरा अपराधी ठहरूँगा।
10 For if we had not delayed, surely by now we would have returned twice." यदि हमने विलंब न किया होता, तो निश्‍चय ही अब तक दूसरी बार लौट आए होते।”
11 Israel their father said to them, "If it must be so, do this: put the land's best products in your bags, and take the man a gift—a little balm, a little honey, spices, myrrh, pistachios, almonds. तब उनके पिता इस्राएल ने उनसे कहा, “यदि ऐसा है तो एक काम करो कि उस पुरुष के लिए भेंट-स्वरूप इस देश की अच्छी से अच्छी वस्तुओं में से कुछ को अपने बोरों में ले जाओ, जैसे कि थोड़ा सा बलसान, और थोड़ा सा मधु, और कुछ सुगंधित द्रव्य, और गंधरस, पिस्ते, और बादाम।
12 Take double the money, and bring back what was returned in your sacks' mouths—perhaps an oversight. अपने साथ दुगुना रुपया ले जाओ, और जो रुपया तुम्हारे बोरों के मुँह पर रखकर लौटा दिया गया था, उसे भी लेते जाओ; हो सकता है कि यह भूल से हुआ हो।
13 Take your brother also, and go back to the man. अपने भाई को भी साथ लो, और उठकर उस पुरुष के पास फिर जाओ।
14 May El Shaddai—our Father Almighty—grant you mercy before the man, so he releases your other brother and Benjamin. And as for me, if I'm bereaved of my children, I'm bereaved." सर्वशक्‍तिमान ईश्‍वर तुम्हें उस पुरुष की दृष्‍टि में कृपा का पात्र बनाए, और वह तुम्हारे दूसरे भाई और बिन्यामीन को भी छोड़ दे; और यदि मैं संतानहीन होता हूँ तो हो जाऊँ।”
15 The men took the gift, twice the silver, and Benjamin, went down to Egypt, and stood before Joseph. तब वे लोग उस भेंट, दोगुने रुपए, और बिन्यामीन को साथ लेकर चल दिए; और मिस्र पहुँचकर यूसुफ के सामने खड़े हुए।
16 Seeing Benjamin with them, Joseph told his house steward, "Bring the men into the house, slaughter an animal, and prepare it—they'll eat with me at noon." जब यूसुफ ने बिन्यामीन को उनके साथ देखा तो अपने घर के प्रबंधक से कहा, “उन लोगों को घर पहुँचा दो, और एक पशु को मारकर भोजन तैयार करो, क्योंकि ये लोग दोपहर को मेरे साथ भोजन करेंगे।”
17 The man did as Joseph said, and he brought the men into Joseph's house. तब उस पुरुष ने वैसा ही किया जैसा यूसुफ ने कहा था, और वह उन लोगों को यूसुफ के घर ले गया।
18 The men were afraid because they were brought into Joseph's house. They said, "It's because of the money returned in our sacks the first time, that we're brought in—to attack us, fall on us, seize us as slaves, and take our donkeys." यूसुफ के घर पहुँचाए जाने के कारण वे डर गए, और आपस में कहने लगे, “पहली बार जो रुपया हमारे बोरों में रखकर लौटा दिया गया था, उसी के कारण हमें भीतर लाया गया है; ताकि वह हम पर आरोप लगाकर हम पर टूट पड़े, और हमें अपने वश में करके दास बना ले, तथा हमारे गधों को छीन ले।”
19 So they approached the steward of Joseph's house and spoke to him at the door, तब वे यूसुफ के घर के प्रबंधक के निकट गए, और घर के द्वार पर उससे यह कहा,
20 and said, "Please, sir, we indeed came down the first time to buy food. “हे हमारे प्रभु, हम पहले भी भोजन-सामग्री खरीदने आए थे,
21 At the lodge, when we opened our sacks, each man's silver was there in full weight, in his sack's mouth. We've brought it back with us. और जब हमने सराय में पहुँचकर अपने बोरों को खोला, तो क्या देखा कि प्रत्येक जन का पूरा रुपया उसके बोरे के मुँह पर रखा है; इसलिए हम उसे अपने साथ वापस ले आए हैं।
22 We also brought more money to buy food, but don't know who put it in our sacks." हम भोजन-सामग्री खरीदने के लिए और भी रुपए साथ लाए हैं। हम नहीं जानते कि हमारे बोरों में किसने हमारा रुपया रख दिया था।”
23 He said, "Peace to you, don't fear. Your Father and the God of your father gave you treasure in your sacks; your payment reached me." Then he brought Simeon out to them. उसने कहा, “तुम शांति से रहो, और डरो मत! तुम्हारे परमेश्‍वर और तुम्हारे पिता के परमेश्‍वर ने तुम्हारे बोरों में तुम्हारे लिए धन रखा होगा। मुझे तो तुम्हारा रुपया मिल गया था।” तब वह शिमोन को बंदीगृह से निकालकर उनके पास ले आया।
24 The man brought them into Joseph's house and gave them water, and they washed their feet; and he fed their donkeys. फिर वह पुरुष उन्हें यूसुफ के घर ले गया और उनके पैर धोने के लिए उन्हें पानी दिया, तथा उसने उनके गधों के लिए चारा दिया।
25 So they readied the gift for Joseph's noon arrival, since they'd heard they would eat there. तब उन्होंने दोपहर को यूसुफ के आने के समय तक उस भेंट को तैयार करके रखा क्योंकि उन्होंने सुन लिया था कि उन्हें वहीं भोजन करना है।
26 When Joseph came home, they brought him the gift in their hands and bowed to him, to the ground. जब यूसुफ घर आया तो वे अपने साथ लाई हुई भेंट को लेकर उसके पास घर में गए, और उन्होंने भूमि पर गिरकर उसे दंडवत् किया।
27 He asked how they were, then said, "Is your father—the old man you mentioned—well? Is he still alive?" तब उसने उनका कुशल-क्षेम पूछते हुए कहा, “क्या तुम्हारा वह वृद्ध पिता जिसके बारे में तुमने बताया था, सकुशल है? क्या वह अब तक जीवित है?”
28 They said, "Your servant our father is well, still alive." They bowed and prostrated themselves. उन्होंने कहा, “हाँ, तेरा दास हमारा पिता सकुशल है, और अब तक जीवित है।” तब उन्होंने झुककर फिर दंडवत् किया।
29 He looked up, saw his brother Benjamin, his mother's son, and asked, "Is this your youngest brother you told me about?" Then he said, "May our Father be gracious to you, my son." तब उसने अपनी आँखें उठाकर अपने सगे भाई बिन्यामीन को देखा, और पूछा, “क्या यही तुम्हारा सब से छोटा भाई है, जिसके बारे में तुमने मुझे बताया था?” फिर उसने कहा, “हे मेरे पुत्र, परमेश्‍वर का अनुग्रह तुझ पर रहे।”
30 Joseph hurried out, moved with compassion toward his brother, seeking a place to weep; he went into his room and wept there. अपने भाई को देखकर यूसुफ का मन स्‍नेह से भर गया और वह यह सोचने लगा कि कहाँ जाकर रोए। वह तुरंत अपनी कोठरी में गया, और वहाँ रो पड़ा।
31 Then he washed his face and came out; and he composed himself and said, "Serve the meal." फिर वह अपना मुँह धोकर बाहर आया, और अपने आपको शांत करते हुए कहा, “भोजन परोसो।”
32 They served him alone, his brothers alone, Egyptians eating with him alone—Egyptians can't eat bread with Hebrews, detestable to them. तब उन्होंने उसके लिए अलग, और उसके भाइयों के लिए अलग, और जो मिस्री उसके साथ खाना खाते थे उनके लिए अलग भोजन परोसा; मिस्री लोग इब्रियों के साथ भोजन नहीं कर सकते थे, क्योंकि ऐसा करना मिस्रियों के लिए घृणित था।
33 They sat before him: the firstborn by his birthright, the youngest by his youth—the men were astonished at one another. यूसुफ के भाइयों को उसके सामने उनकी आयु के क्रम के अनुसार बैठाया गया; इससे वे आश्‍चर्य से एक दूसरे की ओर देखने लगे।
34 He sent portions to them from his table, Benjamin's portion five times the others'. They drank and celebrated with him. तब यूसुफ अपने सामने से भोजन-वस्तुएँ उठा उठाकर उन्हें देने लगा; और बिन्यामीन को अपने भाइयों से पाँच गुणा अधिक भोजन मिला। इस प्रकार उन्होंने उसके साथ जी भरकर खाया-पिया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]