Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 42 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 When Jacob saw grain was in Egypt, Jacob said to his sons, "Why do you stare at each other?" जब याकूब ने सुना कि मिस्र में अनाज है, तो उसने अपने पुत्रों से कहा, “तुम एक दूसरे का मुँह क्यों देख रहे हो।”
2 He said, "Look, I've heard there's grain in Egypt. Go down and buy some for us from there, so we live and don't die." फिर उसने कहा, “मैंने सुना है कि मिस्र में अनाज है; इसलिए तुम वहाँ जाकर हमारे लिए अनाज खरीद लाओ, ताकि हम मर न जाएँ बल्कि जीवित रहें।”
3 So ten of Joseph's brothers went down to buy grain from Egypt. अत: यूसुफ के दस भाई अनाज खरीदने के लिए मिस्र को गए।
4 But Jacob would not send Joseph's brother Benjamin with them, fearing harm might come to him. पर याकूब ने यह सोचकर यूसुफ के भाई बिन्यामीन को उसके भाइयों के साथ न भेजा कि कहीं वह किसी विपत्ति में न पड़ जाए।
5 Israel's sons came to buy grain among the others who came, since famine was in the land of Canaan. अतः इस्राएल के पुत्र भी अन्य लोगों के साथ अनाज खरीदने आए; क्योंकि कनान देश में भी भारी अकाल था।
6 Joseph was ruler over the land, selling grain to all its people. Joseph's brothers came and bowed to him, faces to the ground. यूसुफ मिस्र देश का अधिकारी था, और उस देश के सब लोगों को वही अनाज बेचता था। इसलिए जब यूसुफ के भाई आए तो उन्होंने भूमि पर मुँह के बल गिरकर उसे दंडवत् किया।
7 Joseph saw and recognized his brothers, but acted like a stranger and spoke harshly: "Where are you from?" "From Canaan," they said, "to buy food." यूसुफ ने अपने भाइयों को देखते ही पहचान लिया, परंतु उनके सामने अनजान बनकर कठोरता से पूछा, “तुम कहाँ से आए हो?” उन्होंने कहा, “हम तो कनान देश से अनाज खरीदने के लिए आए हैं।”
8 Joseph recognized his brothers, but they did not recognize him. यूसुफ ने अपने भाइयों को पहचान लिया, परंतु उन्होंने उसे न पहचाना।
9 Then Joseph remembered the dreams he'd dreamed about them and said to them, "You are spies! You have come to see the land's vulnerable parts." तब यूसुफ अपने उन स्वप्‍नों को स्मरण करके जो उसने उनके विषय में देखे थे, उनसे कहने लगा, “तुम भेदिए हो, और इस देश की दुर्दशा को देखने आए हो।”
10 But they said to him, "No, my lord, your servants have come to buy food. उन्होंने उससे कहा, “नहीं नहीं, स्वामी! तेरे दास तो भोजन-सामग्री खरीदने आए हैं।
11 We are all sons of one man; we are honest men. Your servants have never been spies." हम सब एक ही व्यक्‍ति के पुत्र हैं। हम सीधे लोग हैं; तेरे दास भेदिए नहीं हैं।”
12 But he said to them, "No, you have come to find the vulnerable parts of the land." परंतु उसने उनसे कहा, “नहीं, तुम इस देश की दुर्दशा देखने ही आए हो।”
13 They said, "Your servants are twelve brothers, sons of one man in the land of Canaan. The youngest is with our father today, and one is gone." उन्होंने कहा, “हम, तेरे दास, बारह भाई हैं, और कनान निवासी एक ही व्यक्‍ति के पुत्र हैं; और देख, हममें से सब से छोटा इस समय हमारे पिता के पास है, और एक नहीं रहा।”
14 Joseph said to them, "It is just as I said to you: you are spies. तब यूसुफ ने उनसे कहा, “जैसा कि मैंने तुमसे कहा है, तुम भेदिए ही हो।
15 By this you will be tested: as Pharaoh lives, you won't leave here unless your youngest brother comes. तुम्हें इस रीति से परखा जाएगा : फ़िरौन के जीवन की शपथ, जब तक तुम्हारा छोटा भाई भी यहाँ न आ जाए तब तक तुम यहाँ से जा नहीं पाओगे।
16 Send one of you to bring your brother while the rest of you stay confined, so your words can be tested, whether there is truth in you. If not, as Pharaoh lives, surely you are spies." अपने में से किसी एक को भेज दो कि वह तुम्हारे भाई को ले आए, और तुम लोग यहीं बंदी रहो ताकि तुम्हारी बातों को परखा जाए कि तुम सच कह रहे हो या नहीं। यदि तुम सच्‍चे न ठहरे तो फ़िरौन के जीवन की शपथ तुम भेदिए ही समझे जाओगे।”
17 And he put them all together in custody for three days. तब उसने उन्हें तीन दिन तक बंदीगृह में रखा।
18 On the third day Joseph said to them, "Do this and live, for I fear our Father. तीसरे दिन यूसुफ ने उनसे कहा, “एक काम करो तब जीवित रहोगे; क्योंकि मैं परमेश्‍वर का भय मानता हूँ।
19 If you are honest, let one of your brothers stay here in custody, while the rest go, bringing grain for your households' famine. यदि तुम सीधे लोग हो, तो तुममें से एक भाई इस बंदीगृह में रहे; और बाकी अपने घरवालों की भूख मिटाने के लिए अनाज ले जाएँ,
20 Bring your youngest brother to me, so your words are confirmed and you won't die." And they did so. और अपने छोटे भाई को मेरे पास ले आओ; तब तुम्हारी बातें सच्‍ची ठहरेंगी और तुम मार डाले न जाओगे।” अतः उन्होंने वैसा ही किया।
21 Then they said to each other, "Truly we are guilty over our brother, for we saw his soul's distress when he begged us and we wouldn't listen. That's why this distress has come on us." उन्होंने आपस में कहा, “सचमुच हम अपने भाई के विषय में दोषी हैं, क्योंकि जब उसने हमसे गिड़गिड़ाकर विनती की थी, तब हमने यह देखकर भी उसकी न सुनी कि वह कितने संकट में है। इस कारण हम भी इस विपत्ति में पडे़ हैं।”
22 Reuben answered them, "Didn't I tell you not to sin against the boy? You wouldn't listen. Now his blood is required." रूबेन ने उनसे कहा, “क्या मैंने तुमसे न कहा था कि लड़के पर अत्याचार न करो? परंतु तुमने एक न सुनी। देखो, अब उसके लहू का बदला हमसे लिया जा रहा है।”
23 They did not know that Joseph understood them, for there was an interpreter between them. क्योंकि उनके बीच एक दुभाषिए के द्वारा बात होती थी, इसलिए वे नहीं जानते थे कि यूसुफ उनकी बातें समझ रहा था।
24 He turned away from them and wept, then returned and spoke with them. He took Simeon from them and bound him before their eyes. तब वह उनके पास से हटकर रोने लगा। फिर वह उनके पास लौटा और उनसे बातचीत करके शिमोन को उनसे अलग किया तथा उनके सामने उसे बंदी बना लिया।
25 Joseph ordered their bags filled with grain, each man's silver returned to his sack, and provisions given for the journey. So it was done for them. तब यूसुफ ने आज्ञा दी कि उनके बोरे अनाज से भर दिए जाएँ और प्रत्येक के बोरे में उनका रुपया भी रख दिया जाए, तथा उनके मार्ग के लिए उन्हें भोजन-सामग्री भी दी जाए। अतः उनके लिए ऐसा ही किया गया।
26 Then they loaded their grain on their donkeys and departed from there. तब वे अपने गधों पर अपना अनाज लादकर वहाँ से चल दिए।
27 At the lodging place, one opened his sack to feed his donkey and saw his silver there in the sack's mouth. जब उनमें से एक ने सराय में अपने गधे को चारा देने के लिए अपना बोरा खोला, तो उसे बोरे के मुँह पर उसका रुपया रखा हुआ दिखाई दिया।
28 He said to his brothers, "My silver was returned—look, it's in my sack!" Their hearts sank; trembling, they said to each other, "What has our Father done to us?" तब उसने अपने भाइयों से कहा, “मेरा रुपया तो लौटा दिया गया है; देखो, वह मेरे बोरे में है।” तब उनका हृदय व्याकुल हो गया, और वे भय के साथ एक दूसरे की ओर देखकर बोले, “परमेश्‍वर ने हमारे साथ ऐसा क्यों किया है?”
29 They came to Jacob their father in the land of Canaan and told him everything that had happened to them: जब वे कनान देश में अपने पिता याकूब के पास पहुँचे, तो उन्होंने यह कहते हुए वह सब कह सुनाया जो उनके साथ हुआ था :
30 "The man, lord of the land, spoke harshly to us and treated us as spies of the land. “जो पुरुष उस देश का स्वामी है, उसने हमसे कठोरता से बातें की, और हमारे साथ देश के भेदियों जैसा व्यवहार किया।
31 But we said to him, 'We are honest men; we are never spies. तब हमने उससे कहा, ‘हम सीधे लोग हैं, भेदिए नहीं।
32 We are twelve brothers, sons of our father. One is gone; the youngest is now with our father in the land of Canaan.' हम बारह भाई एक ही पिता के पुत्र हैं, जिनमें से एक तो नहीं रहा और जो सब से छोटा है वह इस समय हमारे पिता के पास कनान देश में है।’
33 The man, lord of the land, told us, 'This is how I'll know you're honest: leave one brother with me, take grain against your households' famine, and go.' तब जो पुरुष उस देश का स्वामी है उसने हमसे कहा, ‘मैं इस बात से जान लूँगा कि तुम सीधे लोग हो : तुम अपने में से एक को मेरे पास छोड़कर अपने घरवालों की भूख मिटाने के लिए अनाज ले जाओ,
34 Bring me your youngest brother, and I'll know you're not spies but honest men. I'll give your brother back, and you may trade in the land." और अपने छोटे भाई को मेरे पास ले आओ। तब मैं जान जाऊँगा कि तुम भेदिए नहीं, बल्कि सीधे लोग हो। फिर मैं तुम्हारे भाई को तुम्हें सौंप दूँगा, और तुम इस देश में लेन-देन कर सकोगे।’ ”
35 As they emptied their sacks, each found his silver bundle in his sack. Seeing their silver bundles, they and their father were afraid. इसके बाद जब वे अपने-अपने बोरे से अनाज निकालने लगे, तो उन्होंने क्या देखा कि प्रत्येक के रुपयों की थैली उसके बोरे में रखी है। वे और उनका पिता रुपयों की थैलियों को देखकर बहुत डर गए।
36 Their father Jacob said to them, "You've left me childless: Joseph is gone, Simeon is gone, and now you'd take Benjamin. It's all against me!" तब उनके पिता याकूब ने उनसे कहा, “तुमने तो मुझे संतानहीन कर दिया है; यूसुफ रहा नहीं, और शिमोन भी नहीं है, और अब तुम बिन्यामीन को भी ले जाना चाहते हो। सारी विपत्तियाँ मुझ पर ही आ पड़ी हैं।”
37 Reuben said to his father, "You may kill my two sons if I don't bring him back to you. Put him in my hands, and I will bring him back to you." रूबेन ने अपने पिता से कहा, “यदि मैं उसे तेरे पास लौटा न ले आऊँ, तो तू मेरे दोनों पुत्रों को मार डालना। तू उसे मेरे हाथ में सौंप दे, मैं उसे वापस तेरे पास ले आऊँगा।”
38 He said, "My son will not go down with you, for his brother is dead, and he alone remains. Should harm meet him on the journey you're taking, you would carry my gray head down to the grave in grief." उसने कहा, “मेरा पुत्र तुम्हारे साथ नहीं जाएगा, क्योंकि उसका भाई मर गया है और वह अब अकेला रह गया है। यदि उस मार्ग में जिससे तुम जाओगे उस पर कोई विपत्ति आ पड़े, तो तुम मुझ जैसे बूढ़े को शोक के साथ अधोलोक में पहुँचा दोगे।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]