Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 41 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 After two full years had passed, Pharaoh had a dream: he was standing beside the Nile. पूरे दो वर्षों के बाद फ़िरौन ने यह स्वप्‍न देखा कि वह नील नदी के किनारे खड़ा है;
2 Seven cows, sleek and fat, came up from the Nile and grazed among the reeds. और देखो, उस नदी में से सात सुंदर और मोटी गायें निकलीं, तथा वे कछार की घास चरने लगीं।
3 Seven other cows, ugly and bony, came up after them from the Nile and stood beside them on the Nile's bank. और उनके पीछे कुरूप और दुबली-पतली सात और गायें नील नदी से निकलीं, और वे दूसरी गायों के निकट नदी के किनारे जा खड़ी हुईं।
4 Ugly, thin cows ate the seven fine, fat cows, and Pharaoh woke up. इन कुरूप और दुबली-पतली गायों ने उन सात सुंदर और मोटी गायों को खा लिया। तब फ़िरौन जाग गया।
5 He fell asleep again and had a second dream: seven heads of grain, plump and good, grew on one stalk. वह फिर सो गया और उसने एक और स्वप्‍न देखा कि एक डंठल में से सात मोटी और अच्छी बालें निकलीं।
6 Then after them, seven heads of grain sprouted up—thin and scorched by the east wind. तब ऐसा हुआ कि उनके पीछे पतली और पुरवाई से मुरझाई हुई सात बालें निकलीं।
7 The thin heads swallowed the seven plump, full heads. Then Pharaoh woke up—it had been a dream. ये पतली बालें उन सात मोटी और अन्‍न‍ से भरी बालों को निगल गईं। तब फ़िरौन जाग गया, और उसे पता चला कि यह स्वप्‍न था।
8 In the morning his spirit was troubled; he sent and called all Egypt's magicians and all its wise men. Pharaoh told them his dreams, but none could interpret them for him. जब भोर हुआ तो फ़िरौन का मन व्याकुल था, इसलिए उसने मिस्र के सब ज्योतिषियों और विद्वानों को बुलवाया और उन्हें अपने स्वप्‍न बताए; पर उनमें से कोई भी फ़िरौन को उनका अर्थ न समझा सका।
9 Then the chief cupbearer said to Pharaoh, "Today I am reminded of my offenses. तब पिलानेवालों का प्रधान फ़िरौन से बोल उठा, “मुझे आज मेरे अपराध स्मरण आ रहे हैं।
10 Pharaoh was angry with his servants and put me in custody in the guard captain's house, with the chief baker. जब फ़िरौन अपने दासों से क्रोधित था, और मुझे तथा पकानेवालों के प्रधान को अंगरक्षकों के प्रधान के घर के बंदीगृह में डलवा दिया था;
11 I and he each dreamed the same night, each dream with its own meaning. तब हम दोनों ने एक ही रात स्वप्‍न देखे, जिनमें से प्रत्येक स्वप्‍न का अपना-अपना अर्थ था।
12 A young Hebrew, servant of the guard captain, was with us. We told him our dreams, and he interpreted each according to its own meaning. वहाँ हमारे साथ एक इब्री जवान था, जो अंगरक्षकों के प्रधान का दास था। हमने उसे अपने स्वप्‍न बताए और उसने हममें से प्रत्येक के स्वप्‍न को समझाते हुए उनका अर्थ हमें बता दिया।
13 Just as he interpreted for us, it happened: I was restored to my position, the other was hanged." जैसा अर्थ उसने हमें बताया था, वैसा ही हुआ। मुझे तो अपना पद फिर मिल गया, परंतु पकानेवाले को फाँसी पर लटकाया गया।”
14 Pharaoh sent for Joseph, and they rushed him from the dungeon. He shaved, changed his clothes, and came before Pharaoh. तब फ़िरौन ने यूसुफ को बुलवाया, और वे तुरंत उसे बंदीगृह से बाहर निकाल लाए। तब वह बाल कटवाकर और वस्‍त्र बदलकर फ़िरौन के सामने आया।
15 Pharaoh said to Joseph, "I've had a dream no one can interpret. I've heard about you that when you hear a dream, you can interpret it." फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “मैंने एक स्वप्‍न देखा है, और उसका अर्थ बतानेवाला कोई नहीं है। मैंने तेरे विषय में सुना है कि तू स्वप्‍न सुनकर उसका अर्थ बता सकता है।”
16 "I can't do that on my own," Joseph replied. "Our Father will give Pharaoh a favorable answer." यूसुफ ने फ़िरौन से कहा, “यह तो मेरी शक्‍ति से बाहर है, परमेश्‍वर ही फ़िरौन के लिए एक अच्छा उत्तर देगा।”
17 Then Pharaoh said to Joseph, "In my dream I was standing on the bank of the Nile. तब फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “मैंने अपने स्वप्‍न में देखा कि मैं नील नदी के किनारे खड़ा हूँ।
18 Seven fat, sleek cows came up from the Nile and grazed among the reeds. और देखो, उस नदी में से सात सुंदर और मोटी गायें निकलीं, तथा वे कछार की घास चरने लगीं।
19 Then seven other cows came up after them—scrawny, very ugly, thin-fleshed—the like I had never seen in all the land of Egypt. उनके पीछे दुबली-पतली, बहुत ही कुरूप, और दुर्बल सात और गायें निकलीं, मैंने सारे मिस्र देश में ऐसी कुरूप गायें कभी नहीं देखी थीं।
20 The gaunt, ugly cows ate the first seven fat cows. इन दुर्बल और कुरूप गायों ने उन पहली सातों मोटी गायों को खा लिया।
21 Even after eating them, no one could tell, for they still looked as bad as before. Then I woke up. परंतु जब वे उन्हें खा गईं तो ऐसा लगा ही नहीं कि वे उन्हें खा गई हैं, क्योंकि वे पहले के समान वैसी ही कुडौल बनी रहीं। तब मैं जाग गया।
22 In my dream I saw seven heads of grain grow on one stalk, full and good. फिर मैंने अपने स्वप्‍न में यह भी देखा कि एक ही डंठल में से सात अच्छी और अन्‍न‍ से भरी हुई बालें निकलीं।
23 And after them sprouted seven heads of grain—withered, thin, and scorched by the east wind. तब क्या देखा कि उनके पीछे सूखी हुई, पतली, तथा पुरवाई से मुरझाई हुई सात और बालें निकलीं।
24 The thin heads swallowed the seven good heads. I told the magicians, but none could explain it to me." ये पतली बालें उन सातों अच्छी बालों को निगल गईं। मैंने ज्योतिषियों को यह बताया, परंतु मुझे इसका समझानेवाला कोई नहीं मिला।”
25 Joseph said to Pharaoh, "Pharaoh's dreams are one: our Father has revealed to Pharaoh what he's about to do. तब यूसुफ ने फ़िरौन से कहा, “फ़िरौन के दोनों स्वप्‍न एक ही हैं। परमेश्‍व‍र ने फ़िरौन पर वह प्रकट किया है जो परमेश्‍व‍र करना चाहता है।
26 The seven good cows are seven years, and the seven good heads of grain are seven years—it is one dream. वे सात अच्छी गायें सात वर्ष हैं, और वे सात अच्छी बालें भी सात वर्ष हैं। दोनों स्वप्‍न एक ही हैं।
27 The seven thin, ugly cows that came up after them are seven years, and the seven empty heads scorched by the east wind are seven years of famine. फिर उनके पीछे जो सात दुर्बल और कुरूप गायें निकलीं वे सात वर्ष हैं, तथा जो सात सूखी और पुरवाई से मुरझाई हुई बालें निकलीं वे अकाल के सात वर्ष हैं।
28 This is what I told Pharaoh: our Father has shown Pharaoh what he is about to do. “यह वही बात है जो मैं फ़िरौन से कह चुका हूँ कि परमेश्‍वर ने फ़िरौन को वही दिखाया है जो परमेश्‍वर करना चाहता है।
29 Seven years of great abundance are coming throughout all the land of Egypt. सुन, सारे मिस्र देश में सात वर्ष तो बहुत अधिक अनाज होगा।
30 Then seven years of famine will follow. All the plenty in Egypt will be forgotten, and famine will devour the land. उनके बाद अकाल के सात वर्ष आएँगे, और मिस्र देश में लोग इस सारी बहुतायत को भूल जाएँगे, तथा अकाल से देश का नाश होगा।
31 The abundance will be forgotten in the land, since the famine afterward will be so severe. आने वाले अकाल के कारण देश में बहुतायत की उपज का स्मरण न रहेगा, क्योंकि वह अकाल अत्यंत भयंकर होगा।
32 Pharaoh's dream repeated twice means our Father has firmly fixed this matter, and our Father will soon carry it out. क्योंकि फ़िरौन ने यह स्वप्‍न दो बार देखा है, इसका अर्थ यही है कि यह बात परमेश्‍वर द्वारा नियुक्‍त हो चुकी है, और परमेश्‍वर इसे शीघ्र पूरा करेगा।
33 So let Pharaoh find a discerning, wise man and put him over Egypt's land. “इसलिए अब फ़िरौन किसी समझदार और बुद्धिमान व्यक्‍ति को ढूँढ़कर उसे मिस्र देश पर अधिकारी नियुक्‍त करे।
34 Let Pharaoh take action and appoint overseers over the land, and take a fifth of Egypt's produce during the seven years of abundance. फ़िरौन अब देश पर अधिकारियों को नियुक्‍त करे, और बहुतायत के सातों वर्ष वह मिस्र देश की उपज का पाँचवाँ भाग लिया करे।
35 Let them gather all the food of these good coming years, and store grain under Pharaoh's hand as food in the cities, and guard it. वे इन आने वाले अच्छे वर्षों में सब प्रकार की भोजन-सामग्री इकट्ठा करें, और सब नगरों में भोजन के लिए अन्‍न को एकत्र करके फ़िरौन के अधिकार में रखें, तथा उनकी रक्षा करें।
36 That food will be a reserve for the land during the seven years of famine coming on the land of Egypt, so the land won't be cut off by famine." तब वह भोजन-सामग्री सात वर्षों के उस अकाल के समय के लिए देश में रखी रहे जो मिस्र देश में आने वाला है, ताकि अकाल के कारण देश का सत्यानाश न हो जाए।”
37 The plan seemed good to Pharaoh and to all his servants. यह बात फ़िरौन को, और उसके सब कर्मचारियों को अच्छी लगी।
38 Pharaoh said to his servants, "Can we find anyone like this, a man with God's Spirit in him?" तब फ़िरौन ने अपने कर्मचारियों से कहा, “क्या हमें इस पुरुष के समान कोई मिल सकता है जिसमें परमेश्‍वर का आत्मा वास करता है?”
39 Pharaoh said to Joseph, "Since God has shown you all this, none is as discerning and wise as you. फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “क्योंकि परमेश्‍वर ने तुझ पर यह सब प्रकट किया है, और तेरे समान समझदार तथा बुद्धिमान कोई नहीं है;
40 You will be over my house; all my people will obey your command. Only in the throne will I be greater than you." इसलिए तू मेरे घर का अधिकारी होगा, और मेरी सारी प्रजा तेरी आज्ञा के अनुसार चलेगी; केवल सिंहासन के विषय में मैं तुझसे बड़ा ठहरूँगा।”
41 And Pharaoh said to Joseph, "See, I have set you over all the land of Egypt." फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “सुन, मैं तुझे सारे मिस्र देश के ऊपर अधिकारी ठहरा देता हूँ।”
42 Pharaoh took the signet ring from his hand and put it on Joseph's hand, dressed him in fine linen, and put a gold chain on his neck. तब फ़िरौन ने अपने हाथ से अँगूठी निकालकर यूसुफ के हाथ में पहना दी; और उसे मलमल के सुंदर वस्‍त्र पहना दिए, तथा उसके गले में सोने की माला डाल दी।
43 Pharaoh had Joseph ride in his own second chariot, had men call out before Joseph, "Kneel!" and set him over all Egypt's land. उसने उसे अपने दूसरे रथ पर बैठाया, और लोग उसके आगे-आगे यह पुकारते हुए चले, “दंडवत् करो!” इस प्रकार उसने उसे सारे मिस्र देश के ऊपर प्रधान ठहराया।
44 Pharaoh said to Joseph, "I am Pharaoh; without you, no one moves hand or foot in all the land of Egypt." तब फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “यद्यपि फ़िरौन मैं हूँ, फिर भी तेरी अनुमति के बिना सारे मिस्र देश में कोई भी अपना हाथ-पाँव न हिलाएगा।”
45 Pharaoh named Joseph Zaphenath-paneah and gave him Asenath, daughter of Potiphera, priest of On, as wife. Then Joseph went out over the land of Egypt. फ़िरौन ने यूसुफ का नाम सापनत्पानेह रखा; और ओन नगर के याजक पोतीपेरा की बेटी आसनत से उसका विवाह करा दिया। अतः यूसुफ सारे मिस्र देश का दौरा करने लगा।
46 Joseph was thirty when he stood before Pharaoh king of Egypt. He left Pharaoh's presence and traveled through all the land of Egypt. जब यूसुफ सेवा करने के लिए मिस्र के राजा फ़िरौन के सामने खड़ा हुआ, तो वह तीस वर्ष का था; और यूसुफ फ़िरौन की उपस्थिति से निकला तथा सारे मिस्र देश का दौरा करने लगा।
47 During the seven years of abundance, the land produced bountifully. बहुतायत की उपज के सात वर्षों में भूमि बहुत अनाज उत्पन्‍न करती रही।
48 He collected all the food of the seven years in Egypt and stored it in the cities, in each city the food of the fields around it. यूसुफ उन सात वर्षों में मिस्र देश में उत्पन्‍न‍ हुई सब प्रकार की भोजन-सामग्री को इकट्ठा करके नगरों में रखता रहा। उसने प्रत्येक नगर के आस-पास के खेतों की भोजन-सामग्री को उसी नगर में इकट्ठा किया।
49 Joseph stored grain like the sand of the sea—so much he stopped counting; it was uncountable. इस प्रकार यूसुफ ने समुद्र की बालू के समान बहुतायत के साथ अनाज इकट्ठा किया, यहाँ तक कि उसने उसका हिसाब रखना भी छोड़ दिया क्योंकि उसका हिसाब रखा जाना असंभव था।
50 Before the famine years, Joseph fathered two sons with Asenath, daughter of Potiphera, priest of On. अकाल के वर्ष आरंभ होने से पहले यूसुफ के दो पुत्र, ओन के याजक पोतीपेरा की बेटी आसनत से उत्पन्‍न‍ हुए।
51 Joseph named the firstborn Manasseh: "Because our Father made me forget all my hardship and all my father's house." यूसुफ ने यह कहकर अपने पहलौठे का नाम मनश्शे रखा, “परमेश्‍वर ने मुझसे मेरा सारा क्लेश, और मेरे पिता का सारा घराना भुलवा दिया है।”
52 He named the second Ephraim: "For our Father has made me fruitful in the land of my suffering." दूसरे पुत्र का नाम उसने यह कहकर एप्रैम रखा, “परमेश्‍वर ने मेरे कष्‍टों के देश में मुझे फलवंत किया है।”
53 The seven years of abundance in the land of Egypt came to an end. तब मिस्र देश के बहुतायत की उपज के सात वर्ष समाप्‍त हो गए,
54 The seven years of famine began, just as Joseph had said. Famine struck every land, but in all the land of Egypt there was bread. और जैसा यूसुफ ने कहा था, अकाल के सात वर्ष आरंभ हो गए। सब देशों में अकाल पड़ने लगा, परंतु सारे मिस्र देश में अनाज था।
55 When famine struck all Egypt, the people cried to Pharaoh for bread. Pharaoh told all the Egyptians, "Go to Joseph; do whatever he tells you." जब मिस्र का सारा देश भूख से तड़पने लगा, तब प्रजा फ़िरौन से चिल्ला चिल्लाकर रोटी माँगने लगी। तब फ़िरौन ने सब मिस्रियों से कहा, “यूसुफ के पास जाओ, और वह जो तुमसे कहे, वही करो।”
56 As the famine spread across the land, Joseph opened all the storehouses and sold grain to the Egyptians, since the famine was severe in Egypt. जब अकाल सारी पृथ्वी पर फैल गया, तो यूसुफ सब भंडारों को खोलकर मिस्रियों को अनाज बेचने लगा, क्योंकि मिस्र देश में भी भयंकर अकाल था।
57 All the earth came to Egypt to buy grain from Joseph, for the famine gripped all the earth. अत: सारी पृथ्वी के लोग अनाज खरीदने के लिए यूसुफ के पास मिस्र को आने लगे, क्योंकि सारी पृथ्वी पर भयंकर अकाल था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]