Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 40 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 After these things, the king of Egypt's cupbearer and baker sinned against their lord, the king of Egypt. इन बातों के बाद ऐसा हुआ कि मिस्र के राजा के पिलानेवाले और पकानेवाले ने अपने स्वामी के विरुद्ध कुछ अपराध किया।
2 Pharaoh was furious with his two officials, the chief cupbearer and the chief baker. तब फ़िरौन अपने उन दोनों अधिकारियों, अर्थात् पिलानेवालों के प्रधान और पकानेवालों के प्रधान, पर क्रोधित हुआ।
3 He put them in custody in the guard captain's house, the prison where Joseph was held. उसने उन्हें कैद करके अंगरक्षकों के प्रधान के घर के उसी बंदीगृह में डाल दिया जहाँ यूसुफ बंद था।
4 The captain of the guard assigned Joseph to serve them; they remained in custody for some days. तब अंगरक्षकों के प्रधान ने उन्हें यूसुफ की देख-रेख में सौंप दिया, और वह उनकी सेवा-टहल करने लगा। अत: वे कुछ दिन तक कैद में रहे।
5 Then both of them, the cupbearer and baker of Egypt's king, imprisoned in the prison, each dreamed a dream in one night, each dream with its own meaning. मिस्र के राजा का पिलानेवाला और पकानेवाला जो बंदीगृह में बंद थे, उन दोनों ने एक ही रात में एक-एक स्वप्‍न देखा जिनका अपना-अपना अर्थ था।
6 When Joseph came to them in the morning, he saw that they were troubled. यूसुफ जब सुबह उनके पास गया, और उसने उन पर दृष्‍टि डाली तो क्या देखा कि वे उदास हैं।
7 He asked Pharaoh's officials with him in custody in his master's house, "Why do you look downcast today?" इसलिए उसने फ़िरौन के उन अधिकारियों से, जो उसके साथ उसके स्वामी के घर में बंदी थे, पूछा, “आज तुम्हारे चेहरों पर उदासी क्यों छाई है?”
8 They told him, "We each had a dream, with no one to interpret it." Joseph replied, "Don't interpretations belong to our Father? Please tell them to me." उन्होंने उससे कहा, “हम दोनों ने स्वप्‍न देखा है, और उनका अर्थ बतानेवाला कोई नहीं है।” तब यूसुफ ने उनसे कहा, “क्या अर्थ बताना परमेश्‍वर का काम नहीं है? मुझे अपना-अपना स्वप्‍न बताओ।”
9 The chief cupbearer told Joseph his dream: "In my dream a vine stood before me. तब पिलानेवालों का प्रधान यह कहते हुए यूसुफ को अपना स्वप्‍न बताने लगा, “मैंने स्वप्‍न में देखा कि मेरे सामने एक दाखलता है;
10 The vine had three branches; as it sprouted, its blossoms opened, and the clusters ripened into grapes. और उस दाखलता में तीन डालियाँ हैं। जब उसमें कलियाँ लगने लगीं और वे फूलीं, तो उसके गुच्छों में अंगूर पक गए।
11 Pharaoh's cup was in my hand; I took the grapes, squeezed them into Pharaoh's cup, and put the cup in Pharaoh's hand." फ़िरौन का कटोरा मेरे हाथ में था, और मैंने उन अंगूरों को लेकर फ़िरौन के कटोरे में निचोड़ा, तथा कटोरा फ़िरौन के हाथ में दे दिया।”
12 Then Joseph said to him, "This is its interpretation: the three branches are three days. तब यूसुफ ने उससे कहा, “इसका अर्थ यह है कि वे तीन डालियाँ तीन दिन हैं।
13 In three days Pharaoh will lift up your head, restore you to your position, and you will put Pharaoh's cup in his hand, as before, when you were his cupbearer. तीन दिनों के भीतर फ़िरौन तेरा सिर ऊँचा करेगा, और तुझे फिर से तेरे पद पर नियुक्‍त करेगा; और तू पहले के समान फ़िरौन का पिलानेवाला होकर उसका कटोरा उसके हाथ में दिया करेगा।
14 But remember me when it's well with you; please do me kindness—mention me to Pharaoh, so he may bring me out of this house. अत: जब तेरा भला हो जाए तो मुझे स्मरण करना, और फ़िरौन से मेरी चर्चा करके मुझ पर कृपा करना, तथा इस बंदीगृह से मुझे छुड़वा लेना।
15 For I was indeed kidnapped from the land of the Hebrews, and even here I've done nothing to deserve this dungeon." मुझे वास्तव में इब्रियों के देश से चुराकर यहाँ लाया गया है; और यहाँ भी मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसके कारण मैं इस बंदीगृह में डाला जाऊँ।”
16 Seeing the interpretation was good, the chief baker said to Joseph, "I too had a dream: three baskets of white bread on my head. जब पकानेवालों के प्रधान ने देखा कि स्वप्‍न का अर्थ अच्छा था, तो उसने उससे कहा, “मुझे भी एक स्वप्‍न आया है, और उसमें मैंने देखा कि मेरे सिर पर सफ़ेद रोटियों की तीन टोकरियाँ हैं;
17 The top basket held all kinds of baked goods for Pharaoh, but birds were eating them from the basket on my head." और ऊपर की टोकरी में फ़िरौन के लिए सब प्रकार की पकी हुई भोजन-वस्तुएँ हैं, तथा पक्षी मेरे सिर पर की टोकरी में से उन्हें खा रहे हैं।”
18 Joseph replied, "This is its interpretation: the three baskets are three days. यूसुफ ने कहा, “इसका अर्थ यह है कि वे तीन टोकरियाँ तीन दिन हैं।
19 In three days Pharaoh will lift your head off you and hang you on a tree—birds will eat the flesh off you. तीन दिनों के भीतर फ़िरौन तेरा सिर कटवाकर तुझे एक वृक्ष पर टंगवा देगा, और पक्षी तेरा मांस नोच-नोच कर खाएँगे।”
20 On the third day, Pharaoh's birthday, he gave a feast for all his officials, and lifted the head of his chief cupbearer and the head of his chief baker among them," तीसरे दिन फ़िरौन का जन्मदिन था। उसने अपने सब कर्मचारियों के लिए भोज का आयोजन किया, और उनके सामने पिलानेवालों के प्रधान और पकानेवालों के प्रधान दोनों को बुलवाया।
21 restoring the chief cupbearer to his position, so he placed the cup in Pharaoh's hand. उसने पिलानेवालों के प्रधान को फिर से पिलानेवाले के पद पर नियुक्‍त किया, और वह फ़िरौन के हाथ में कटोरा देने लगा।
22 But he hanged the chief baker, just as Joseph had interpreted to them. परंतु पकानेवालों के प्रधान को उसने टंगवा दिया, जैसा कि यूसुफ ने उनके स्वप्‍नों का अर्थ उन्हें बताया था।
23 Yet the chief cupbearer did not remember Joseph—he forgot him. फिर भी पिलानेवालों के प्रधान ने यूसुफ को स्मरण न रखा; परंतु वह उसे भूल गया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]