Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 39 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Joseph was brought down to Egypt; Potiphar, Pharaoh's Egyptian official and captain of the guard, bought him from the Ishmaelites who had brought him down there. जब यूसुफ को मिस्र ले जाया गया, तो फ़िरौन के एक मिस्री पदाधिकारी और अंगरक्षकों के प्रधान पोतीपर ने उसे इश्माएलियों के हाथ से खरीद लिया जो उसे वहाँ ले गए थे।
2 Our Father was with Joseph; he thrived, serving in his Egyptian master's house. यहोवा यूसुफ के साथ था, इसलिए वह सफल पुरुष हो गया। वह अपने मिस्री स्वामी के घर में रहा करता था।
3 His master saw our Father was with him, our Father making all he did succeed in his hand. यूसुफ के स्वामी ने देखा कि यहोवा उसके साथ है, और जो कुछ वह करता है उसे यहोवा उसके हाथ से सफल कर देता है।
4 Joseph found favor with him and served him; his master put Joseph over his house, entrusting him with all he owned. तब उसकी कृपादृष्‍टि उस पर हुई, और उसने उसे अपना सेवक बनाया। फिर उसने उसे अपने घर का अधिकारी ठहराकर अपना सब कुछ उसके हाथ में सौंप दिया।
5 From when he put Joseph over his house and all he owned, our Father blessed the Egyptian's house for Joseph's sake; our Father's blessing was on all he had, house and field. जब से उसने उसे अपने घर का और अपनी सारी संपत्ति का अधिकारी बनाया, तब से यहोवा यूसुफ के कारण उस मिस्री के घर को आशिष देने लगा; और घर में, तथा खेत में उसके पास जो कुछ भी था उस पर यहोवा की आशिष होने लगी।
6 Potiphar left all he owned in Joseph's care, aware of nothing except what he ate. Joseph was well-built and handsome. इसलिए उसने अपना सब कुछ यूसुफ के हाथ में छोड़ दिया। जो भोजन वह खाता था उसके अतिरिक्‍त उसे अपनी किसी भी वस्तु की परवाह नहीं थी। यूसुफ सुडौल और देखने में सुंदर था।
7 After these things, his master's wife cast her eyes on Joseph and said, "Sleep with me." इन बातों के बाद ऐसा हुआ कि उसके स्वामी की पत्‍नी ने यूसुफ की ओर कामुकता से देखा और कहा, “मेरे साथ सो।”
8 He refused, telling his master's wife, "Look, with me here, my master oversees nothing in the house; all he owns he has put in my hands. पर उसने इनकार करते हुए अपने स्वामी की पत्‍नी से कहा, “सुन, मेरे रहते मेरे स्वामी को इस घर की किसी भी वस्तु की चिंता नहीं रहती, और उसने अपना सब कुछ मेरे हाथ में सौंप दिया है।
9 He is no greater in this house than I am; he's held back nothing from me except you, since you are his wife. How could I do this great evil and sin against our Father?" इस घर में मुझसे बड़ा कोई नहीं, और उसने तुझे छोड़ मुझसे कुछ नहीं रख छोड़ा, क्योंकि तू उसकी पत्‍नी है। इसलिए मैं ऐसी बड़ी दुष्‍टता करके परमेश्‍वर के विरुद्ध पाप क्यों करूँ?”
10 Day after day she spoke to Joseph, but he refused to listen to her, to lie beside her, to be with her. यद्यपि वह प्रतिदिन यूसुफ से ऐसी बातें करती रही, फिर भी उसने उसकी न सुनी कि उसके साथ सोए या उसके संग रहे।
11 One day Joseph entered the house to do his work, with no household man inside. एक दिन ऐसा हुआ कि यूसुफ अपना काम-काज करने के लिए घर के भीतर गया, और घर के सेवकों में से कोई भी घर में नहीं था।
12 She caught him by his garment, saying, "Sleep with me!" He left it in her hand and fled outside. तब उस स्‍त्री ने यह कहते हुए उसका वस्‍त्र पकड़ा, “मेरे साथ सो।” परंतु वह अपना वस्‍त्र उसके हाथ में छोड़कर भागा और बाहर निकल गया।
13 When she saw that he had left his garment in her hand and fled outside, जब स्‍त्री ने देखा कि वह अपना वस्‍त्र उसके हाथ में छोड़कर बाहर भाग गया,
14 she called the men of her household and said, "Look—he brought us a Hebrew man to mock us. He came in to me to sleep with me, and I screamed loudly. तो उसने अपने घर के सेवकों को बुलाकर कहा, “देखो, वह हमारा अपमान करने के लिए एक इब्री मनुष्य को हमारे बीच ले आया है। वह तो मेरे साथ सोने के लिए अंदर आया था, पर मैं ज़ोर से चिल्ला उठी;
15 When he heard me cry out, he left his garment beside me and fled outside. और जब उसने मुझे ऊँची आवाज़ से चिल्लाते हुए सुना तो वह अपना वस्‍त्र मेरे पास छोड़कर भागा और बाहर निकल गया।”
16 She kept his garment beside her until his master came home." अतः जब तक यूसुफ का स्वामी घर न लौटा, वह उसका वस्‍त्र अपने पास रखे रही।
17 She told him the same story: "The Hebrew servant you brought us came to me to mock me. तब उस स्‍त्री ने उससे ये बातें कहीं, “वह इब्री दास जिसे तू हमारे पास ले आया है, मेरा अपमान करने के लिए मेरे पास आया था;
18 But when I cried out, he left his garment beside me and fled outside." और जब मैं ऊँची आवाज़ से चिल्ला उठी, तो वह अपना वस्‍त्र मेरे पास छोड़कर बाहर भाग गया।”
19 When his master heard his wife's words to him—"Your servant did these things to me"—his anger flared. जब यूसुफ के स्वामी ने अपनी पत्‍नी की ये बातें सुनीं कि उसके दास ने उसकी पत्‍नी से ऐसा काम किया है, तो उसका क्रोध भड़क उठा।
20 Joseph's master took him and put him in the prison holding the king's prisoners. He stayed there in the prison. तब यूसुफ के स्वामी ने उसे पकड़कर उस बंदीगृह में डलवा दिया, जहाँ राजा के कैदियों को रखा जाता था। अत: वह वहाँ उस बंदीगृह में रहा।
21 But our Father was with Joseph, showing him covenant love and favor with the prison warden. परंतु यहोवा यूसुफ के साथ रहा और उसने उस पर करुणा की, तथा उसने उसे बंदीगृह के दारोगा की दृष्‍टि में कृपा का पात्र बनाया।
22 The prison warden put Joseph in charge of all its prisoners; whatever was done there, he did. इसलिए बंदीगृह के दारोगा ने बंदीगृह के सब कैदियों को यूसुफ के हाथ में सौंप दिया; और वहाँ का सारा कार्य उसी की आज्ञा से होता था।
23 The warden checked nothing in Joseph's care, since our Father was with him—whatever he did, our Father made succeed. यूसुफ के अधिकार में जो कुछ था उसमें से कोई भी कार्य बंदीगृह के दारोगा को देखना नहीं पड़ता था, क्योंकि यहोवा यूसुफ के साथ था। वह जो कुछ करता था, यहोवा उसे सफल करता था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]