Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 38 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 At that time Judah left his brothers and went to a man from Adullam named Hirah. उन दिनों में ऐसा हुआ कि यहूदा अपने भाइयों के पास से चला गया, और हीरा नामक एक अदुल्लामवासी पुरुष के यहाँ रहने लगा।
2 There Judah saw the daughter of a Canaanite named Shua. He married and slept with her. वहाँ यहूदा ने शूआ नामक एक कनानी पुरुष की बेटी को देखा, और उससे विवाह करके उसके पास गया।
3 She became pregnant and gave birth to a son, and Judah named him Er. वह गर्भवती हुई, और उसके एक पुत्र उत्पन्‍न हुआ, तथा यहूदा ने उसका नाम एर रखा।
4 She became pregnant again and gave birth to a son, and she named him Onan. वह फिर गर्भवती हुई और उसके एक पुत्र उत्पन्‍न हुआ, तथा उसने उसका नाम ओनान रखा।
5 She bore yet another son and named him Shelah; she was at Chezib when she bore him. फिर उसके एक पुत्र और उत्पन्‍न हुआ, और उसने उसका नाम शेला रखा। जब उसका जन्म हुआ उस समय यहूदा कजीब में रहता था।
6 Judah took a wife for his firstborn son Er; her name was Tamar. यहूदा ने अपने पहलौठे एर का विवाह तामार नामक स्‍त्री से कराया।
7 But Er, Judah's firstborn, was evil before our Father, and our Father put him to death. परंतु यहूदा का पहलौठा एर यहोवा की दृष्‍टि में दुष्‍ट था, इसलिए यहोवा ने उसे मार डाला।
8 Then Judah told Onan, "Sleep with your brother's wife, do your duty as her brother-in-law, and raise children for your brother." तब यहूदा ने ओनान से कहा, “अपने भाई की पत्‍नी के पास जा, और उसके प्रति अपने देवर होने का कर्त्तव्य निभाते हुए अपने भाई के लिए संतान उत्पन्‍न‍ कर।”
9 But Onan knew the child would not be his, so whenever he slept with his brother's wife, he spilled his seed on the ground, to give his brother no child. ओनान जानता था कि संतान उसकी न कहलाएगी; इसलिए जब वह अपने भाई की पत्‍नी के पास गया तो उसने भूमि पर वीर्य गिराकर नष्‍ट कर दिया, जिससे कि उसके द्वारा उसके भाई का वंश न चले।
10 What he did was evil in our Father's sight, so he put him to death too. परंतु जो उसने किया वह यहोवा की दृष्‍टि में बुरा था, इसलिए उसने उसे भी मार डाला।
11 Judah told his daughter-in-law Tamar, "Stay a widow in your father's house till my son Shelah grows up"—thinking, "He might die like his brothers." So Tamar lived in her father's house. तब यहूदा ने यह सोचकर कि कहीं शेला भी अपने भाइयों के समान मर न जाए, अपनी बहू तामार से कहा, “जब तक मेरा पुत्र शेला बड़ा न हो जाए तब तक अपने पिता के घर में विधवा की तरह ही रह।” अतः तामार अपने पिता के घर जाकर रहने लगी।
12 Long afterward, Judah's wife, Shua's daughter, died. When Judah was comforted, he and his friend Hirah the Adullamite went up to his sheepshearers at Timnah. बहुत समय बीतने पर यहूदा की पत्‍नी, जो शूआ की बेटी थी, मर गई। फिर जब यहूदा के शोक के दिन पूरे हुए तो वह और उसका मित्र हीरा अदुल्लामवासी तिम्‍‍ना को गए जहाँ उसकी भेड़-बकरियों का ऊन कतरनेवाले थे।
13 Tamar was told, "Your father-in-law is going up to Timnah to shear his sheep." और तामार को यह समाचार मिला, “सुन, तेरा ससुर अपनी भेड़-बकरियों का ऊन कतरवाने के लिए तिम्‍‍ना जा रहा है।”
14 So she removed her widow's clothes, covered herself with a veil, wrapped up, and sat at the entrance to Enaim on the road to Timnah—for she saw that Shelah had grown up but she was not given to him as his wife. तब यह सोचकर कि शेला के बड़े हो जाने पर भी उसे उसकी पत्‍नी नहीं बनाया गया, उसने अपने विधवापन का पहरावा उतारा और घूँघट डालकर स्वयं को ढाँप लिया, तथा एनैम के फाटक के निकट जो तिम्‍‍ना के मार्ग पर है, जा बैठी।
15 When Judah saw her, he thought she was a prostitute, because she had covered her face. जब यहूदा ने उसे देखा तो उसने उसे वेश्या समझा, क्योंकि वह अपना मुँह ढाँपे हुए थी।
16 He turned to her by the road and said, "Let me sleep with you"—not knowing she was his daughter-in-law. She said, "What will you give me to sleep with you?" वह मार्ग से उसकी ओर मुड़ा, और उससे कहा, “मुझे अपने पास आने दे;” क्योंकि वह नहीं जानता था कि वह उसकी बहू है। तामार ने कहा, “यदि मैं तुझे अपने पास आने दूँ, तो तू मुझे क्या देगा?”
17 He said, "I'll send you a young goat from the flock." She said, "Will you give me a pledge until you send it?" उसने कहा, “मैं अपनी भेड़-बकरियों में से बकरी का एक बच्‍चा तेरे पास भेज दूँगा।” तब उसने कहा, “उसके भेजने तक क्या तू मेरे पास कुछ गिरवी रख जाएगा?”
18 He said, "What pledge should I give you?" She said, "Your seal, its cord, and the staff in your hand." He gave them to her, slept with her, and she conceived by him. उसने पूछा, “मैं तेरे पास क्या गिरवी रख जाऊँ?” उसने कहा, “अपनी मुहर, बाजूबंद, और जो छड़ी तेरे हाथ में है।” तब ये सब वस्तुएँ उसे देकर वह उसके पास गया, और वह उससे गर्भवती हुई।
19 She got up and left, took off her veil, and put her widow's clothes back on. तब वह उठकर चली गई, और उसने अपना घूँघट उतारकर फिर से अपना विधवापन का पहरावा पहन लिया।
20 Judah sent the young goat by his friend the Adullamite to get the pledge back from the woman, but he couldn't find her. तब यहूदा ने बकरी का एक बच्‍चा अपने मित्र अदुल्लामवासी के हाथ भेज दिया कि वह उस स्‍त्री के हाथ से गिरवी रखी हुई वस्तुएँ छुड़ा लाए, पर वह स्‍त्री उसे न मिली।
21 He asked the local men, "Where's the shrine prostitute who was by the road at Enaim?" They said, "No shrine prostitute has been here." अत: उसने उस स्थान के लोगों से पूछा, “वह देवदासी कहाँ है जो एनैम के मार्ग के किनारे बैठी थी?” इस पर उन्होंने कहा, “यहाँ तो कोई देवदासी नहीं थी।”
22 So he returned to Judah, saying, "I could not find her, and the local men said no shrine prostitute had been there." तब उसने यहूदा के पास लौटकर कहा, “मुझे वह नहीं मिली, साथ ही उस स्थान के लोगों ने कहा कि वहाँ कोई देवदासी थी ही नहीं।”
23 Then Judah said, "Let her keep them, or we'll be mocked. I sent her this young goat, but you didn't find her." तब यहूदा ने कहा, “ठीक है, वे वस्तुएँ उसी के पास रहने दे, नहीं तो हम हँसी के पात्र ठहरेंगे; देख, मैंने बकरी का यह बच्‍चा भेजा था, परंतु वह स्‍त्री तुझे नहीं मिली।”
24 About three months later, Judah was told, "Your daughter-in-law Tamar has prostituted herself, and she's now pregnant from it." Judah said, "Bring her out and burn her!" लगभग तीन महीने के बाद यहूदा को यह समाचार मिला, “तेरी बहू तामार ने व्यभिचार किया है, और व्यभिचार से वह गर्भवती भी हो गई है।” तब यहूदा ने कहा, “उसे बाहर ले आओ कि वह जलाई जाए।”
25 As she was brought out, she sent word to her father-in-law: "I am pregnant by the man these belong to. Please identify whose seal, cord, and staff these are." जब उसे बाहर लाया जा रहा था तो उसने अपने ससुर के पास यह संदेश भेजा, “ये वस्तुएँ जिस पुरुष की हैं, मैं उसी से गर्भवती हूँ।” फिर उसने कहा, “पहचान कि ये मुहर, बाजूबंद, और छड़ी किसकी हैं।”
26 Judah recognized them and said, "She is more righteous than I, since I didn't give her to my son Shelah." He never slept with her again. यहूदा ने उन्हें पहचानकर कहा, “वह तो मुझसे कम दोषी है, क्योंकि मैंने अपने पुत्र शेला से उसका विवाह न किया।” और यहूदा ने फिर कभी उससे संबंध न बनाया।
27 When the time came for her to give birth, there were twins in her womb. उसके प्रसव के समय यह पता चला कि उसके गर्भ में जुड़वाँ बच्‍चे हैं।
28 As she gave birth, one put out a hand. The midwife tied a scarlet thread on it: "This one came out first." जब वह जन्म दे रही थी तो एक बच्‍चे का हाथ बाहर आया, और धाय ने एक लाल सूत लिया तथा यह कहते हुए उसके हाथ में बाँध दिया, “यह पहले उत्पन्‍न हुआ है।”
29 As he drew back his hand, his brother came out, and she said, "What a breach you've made for yourself!" So the brother who came out was named Perez. पर उसने अपना हाथ वापस खींच लिया, और तभी उसका भाई उत्पन्‍न हो गया। तब उस धाय ने कहा, “तू कैसे बाहर निकल आया है!” इसलिए उसका नाम पेरेस रखा गया।
30 Then his brother came out with the scarlet thread on his hand, and was named Zerah. तब उसका भाई जिसके हाथ में लाल सूत बंधा था उत्पन्‍न हुआ, और उसका नाम जेरह रखा गया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]