Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 37 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Jacob settled in the land where his father had lived as a foreigner, the land of Canaan. याकूब कनान देश में रहता था, जहाँ उसका पिता परदेशी होकर रहा था।
2 This is Jacob's family record. Joseph, a young man of seventeen, tended the flock with his brothers, the sons of Bilhah and Zilpah, his father's wives—and brought their father a bad report about them. याकूब के घराने का विवरण यह है : जब यूसुफ सत्रह वर्ष का था तो वह अपने भाइयों के साथ भेड़-बकरियाँ चराता था। वह जवान था और अपने पिता की पत्‍नी बिल्हा और जिल्पा के पुत्रों के संग रहा करता था, तथा उनकी बुराइयों की सूचना अपने पिता को दिया करता था।
3 Israel loved Joseph more than all his other sons, because he was born to him in his old age, and made him a robe of many colors. इस्राएल अपने सब पुत्रों से अधिक यूसुफ से प्रेम करता था, क्योंकि वह उसके बुढ़ापे का पुत्र था। उसने उसके लिए एक रंगबिरंगा अंगरखा बनवाया था।
4 When his brothers saw their father loved him more than all of them, they hated him and could not speak kindly to him. जब उसके भाइयों ने देखा कि उनका पिता सब भाइयों से अधिक उससे प्रेम करता है तो वे उससे बैर रखने लगे और उससे ठीक से बात भी नहीं करते थे।
5 Joseph dreamed a dream and told it to his brothers, who hated him even more. फिर यूसुफ ने एक स्वप्‍न देखा, और जब उसने अपने भाइयों को यह सुनाया तो वे उससे और भी अधिक बैर रखने लगे।
6 He said to them, "Listen to this dream I had: उसने उनसे कहा, “जो स्वप्‍न मैंने देखा है, वह सुनो :
7 Suddenly we were binding sheaves in the field, and suddenly my sheaf rose and stood upright, and suddenly your sheaves gathered around and bowed down to it." हम लोग खेत में पूले बाँध रहे थे कि मेरा पूला उठकर सीधा खड़ा हो गया। तब तुम्हारे पूलों ने मेरे पूले के चारों ओर एकत्र होकर उसे दंडवत् किया।”
8 His brothers said to him, "Will you really reign over us? Will you actually rule us?" So they hated him even more for his dreams and his words. तब उसके भाइयों ने उससे कहा, “क्या तू सचमुच हम पर राज्य करेगा? या क्या तू सचमुच हम पर प्रभुता करेगा?” इसलिए वे उसके स्वप्‍नों और उसकी बातों के कारण उससे और अधिक बैर करने लगे।
9 He dreamed again and told his brothers, "Look, I had another dream—the sun, moon, and eleven stars were bowing down to me." फिर उसने एक और स्वप्‍न देखा, और उसे अपने भाइयों को सुनाया, “सुनो, मैंने एक और स्वप्‍न देखा है, जिसमें सूर्य, चंद्रमा और ग्यारह तारे मुझे दंडवत् कर रहे हैं।”
10 When he told his father and brothers, his father scolded him: "What is this dream you had? Will I, your mother, and your brothers really come and bow to the ground before you?" जब उसने यह स्वप्‍न अपने पिता और भाइयों को भी सुनाया, तो उसके पिता ने उसे डाँटकर कहा, “तूने यह कैसा स्वप्‍न देखा है? क्या मैं, तेरी माता और तेरे भाई सचमुच तेरे सामने भूमि पर गिरकर दंडवत् करेंगे?”
11 His brothers were jealous of him, but his father kept the matter in mind. उसके भाई उससे ईर्ष्या करते थे, परंतु उसके पिता ने उसकी बात को मन में रखा।
12 Now his brothers had gone to graze their father's flocks near Shechem. फिर ऐसा हुआ कि यूसुफ के भाई अपने पिता की भेड़-बकरियों को चराने के लिए शकेम को गए।
13 Israel said to Joseph, "Aren't your brothers grazing the flocks at Shechem? Come, I'll send you to them." "Here I am," he replied. तब इस्राएल ने यूसुफ से कहा, “तेरे भाई शकेम में भेड़-बकरियाँ चरा रहे हैं। देख, मैं तुझे उनके पास भेजता हूँ,” और उसने उससे कहा, “जो आज्ञा।”
14 He said to him, "Go see how your brothers and the flock are doing, and bring me word." So he sent him from the Valley of Hebron, and Joseph came to Shechem. उसने उससे कहा, “अपने भाइयों और भेड़-बकरियों के पास जाकर देख कि वे कुशल से हैं या नहीं; और फिर आकर मुझे समाचार दे।” अत: उसने उसे हेब्रोन की तराई से विदा किया, और वह शकेम पहुँचा।
15 A man found him wandering in the fields and asked him, "What are you looking for?" और देखो, एक व्यक्‍ति ने उसे मैदान में इधर-उधर भटकते हुए पाकर उससे पूछा, “तू क्या ढूँढ़ रहा है?”
16 He replied, "I'm looking for my brothers. Can you tell me where they are grazing their flocks?" उसने कहा, “मैं अपने भाइयों को ढूँढ़ रहा हूँ। कृपया, मुझे बता कि वे कहाँ भेड़-बकरियाँ चरा रहे हैं।”
17 "They've left here," the man said. "I heard them say, 'Let's go to Dothan.'" Joseph went after his brothers and found them at Dothan. तब उस व्यक्‍ति ने कहा, “वे यहाँ से चले गए हैं, मैंने उन्हें यह कहते सुना था कि आओ हम दोतान चलें।” अतः यूसुफ अपने भाइयों की खोज में चल पड़ा, और वे उसे दोतान में मिले।
18 They saw him in the distance, and before he reached them, they plotted to kill him. जब वह दूर ही था तो उन्होंने उसे अपनी ओर आते देखा, और उसके निकट आने से पहले ही उन्होंने उसे मार डालने का षड्यंत्र रचा।
19 "Here comes that dreamer!" they said to one another. तब वे आपस में कहने लगे, “देखो, वह स्वप्‍नदर्शी आ रहा है।
20 "Now come, let's kill him, throw him into one of the pits, and say a wild animal ate him. Then we'll see what becomes of his dreams." आओ, हम उसे मारकर किसी गड्‌ढे में फेंक दें; हम कह देंगे कि कोई हिंसक पशु उसे खा गया है। तब हम देखेंगे कि उसके स्वप्‍नों का क्या होगा।”
21 Reuben heard and tried to rescue him from their hands. "Let's not take his life," he said. जब रूबेन ने यह सुना तो उसने यह कहते हुए कि हम उसकी हत्या न करें, उसे उनके हाथ से बचा लिया।
22 Reuben told them, "Shed no blood—throw him into this desert cistern, but don't touch him." Reuben said this to rescue Joseph from them and take him back to his father. फिर रूबेन ने उनसे कहा, “लहू मत बहाओ, उसे जंगल के इस गड्‌ढे में फेंक दो, पर उस पर हाथ मत उठाओ।” वह उसे उनके हाथ से छुड़ाकर फिर से उसके पिता के पास पहुँचाना चाहता था।
23 When Joseph reached his brothers, they stripped off his robe—the robe of many colors he wore. अतः जब यूसुफ अपने भाइयों के पास पहुँचा तो उन्होंने उसका वह रंगबिरंगा अंगरखा उतार लिया जो उसने पहना हुआ था।
24 They took him and threw him into the cistern. The cistern was empty, no water in it. तब उन्होंने यूसुफ को उठाकर गड्‌ढे में फेंक दिया। वह गड्‌ढा सूखा था और उसमें बिलकुल पानी नहीं था।
25 They sat to eat, looked up, and saw an Ishmaelite caravan coming from Gilead, their camels carrying spices, balm, and myrrh, headed down to Egypt. तब वे भोजन करने बैठ गए। उन्होंने जब आँखें उठाईं तो उन्हें इश्‍माएलियों का एक दल आता हुआ दिखाई दिया, जो अपने ऊँटों पर सुगंधित द्रव्य, बलसान, और गंधरस लादे हुए गिलाद से मिस्र को जा रहा था।
26 Judah told his brothers, "What do we gain if we kill our brother and hide his blood? तब यहूदा ने अपने भाइयों से कहा, “यदि हम अपने भाई को मार डालें, और उसका लहू छिपाएँ, तो इसका क्या लाभ?
27 Come, let's sell him to the Ishmaelites, not harm him ourselves—he's our brother, our own flesh." His brothers agreed. आओ, हम उसे इश्माएलियों को बेच दें, और उस पर हाथ न उठाएँ; क्योंकि वह हमारा भाई और हमारी ही हड्डी और मांस है।” तब उसके भाइयों ने उसकी बात मान ली।
28 As Midianite traders passed, his brothers lifted Joseph from the pit and sold him to the Ishmaelites for twenty silver pieces, and the Ishmaelites brought him to Egypt. जब मिद्यानी व्यापारी वहाँ से निकले, तो यूसुफ के भाइयों ने उसे उस गड्‌ढे से खींचकर बाहर निकाला, और चाँदी के बीस टुकड़ों में इश्माएलियों के हाथ बेच दिया। तब वे यूसुफ को मिस्र ले गए।
29 When Reuben returned to the cistern and saw that Joseph was not there, he tore his clothes. रूबेन जब गड्‌ढे पर लौटा तो उसने देखा कि यूसुफ गड्‌ढे में नहीं है; इस पर उसने अपने वस्‍त्र फाड़ डाले।
30 He went back to his brothers and said, "The boy is gone! Where can I turn now?" उसने अपने भाइयों के पास लौटकर कहा, “लड़का वहाँ नहीं है। अब मैं क्या करूँ?”
31 Then they took Joseph's robe, slaughtered a goat, and dipped the robe in the blood. तब उन्होंने यूसुफ का अंगरखा उठाया, और एक बकरे को मारकर उसके लहू में उसे डुबाया।
32 They sent the robe of many colors and brought it to their father, saying, "We found this. Examine it: is it your son's robe, or not?" तब वे उस रंगबिरंगे अंगरखे को लेकर अपने पिता के पास आए और उन्होंने कहा, “हमें यह मिला है; इसे देखकर पहचान ले कि यह तेरे पुत्र का अंगरखा है या नहीं।”
33 He recognized it: "My son's robe—a dangerous animal ate him! Joseph is surely torn apart." उसने उसे पहचान लिया और कहा, “हाँ, यह मेरे पुत्र का ही अंगरखा है; किसी हिंसक पशु ने उसे खा लिया है। निस्संदेह यूसुफ फाड़ डाला गया है।”
34 Then Jacob tore his clothes, put on mourning clothes, and mourned for his son many days. तब याकूब ने अपने वस्‍त्र फाडे़ और कमर में टाट लपेटा; और वह अपने पुत्र के लिए बहुत दिनों तक विलाप करता रहा।
35 All his sons and daughters came to comfort him, but he refused to be comforted, saying, "No, mourning I will go down to my son in the grave." So his father wept for him. उसके सब बेटे-बेटियों ने उसे शांति देने का प्रयत्‍न किया, पर उसे शांति न मिली। उसने कहा, “मैं तो विलाप करता हुआ अपने पुत्र के पास अधोलोक में उतर जाऊँगा।” इस प्रकार उसका पिता उसके लिए रोता ही रहा।
36 Now the Midianites sold Joseph in Egypt to Potiphar, a Pharaoh official and captain of the guard. इस बीच मिद्यानियों ने यूसुफ को मिस्र में ले जाकर पोतीपर नामक फ़िरौन के एक पदाधिकारी के हाथ बेच दिया जो अंगरक्षकों का प्रधान था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]