Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 36 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 This is the family record of Esau (that is, Edom). एसाव अर्थात् एदोम की वंशावली यह है।
2 Esau took his wives from the daughters of Canaan: Adah daughter of Elon the Hittite, and Oholibamah daughter of Anah, daughter of Zibeon the Hivite, एसाव ने तो कनानी लड़कियों से विवाह किया : हित्ती एलोन की बेटी आदा से, तथा ओहोलीबामा से जो अना की बेटी और हिव्वी सिबोन की नातिन थी।
3 and Basemath the daughter of Ishmael, the sister of Nebaioth. फिर उसने इश्‍माएल की बेटी बासमत से विवाह किया, जो नबायोत की बहन थी।
4 Adah gave birth to Eliphaz for Esau, and Basemath gave birth to Reuel, आदा ने एसाव से एलीपज को जन्म दिया, और बासमत ने रूएल को जन्म दिया,
5 Oholibamah bore Jeush, Jalam, and Korah—Esau's sons, born to him in the land of Canaan. तथा ओहोलीबामा ने यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया। एसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्‍न हुए।
6 Esau took his wives, sons, daughters, all his household, his livestock, all his animals, and all the property he had gained in Canaan, and moved to a land away from his brother Jacob. तब एसाव अपनी पत्‍नियों और बेटे-बेटियों और अपने घर के सब लोगों, तथा अपने मवेशियों, और सब जानवरों को, अर्थात् अपनी सब वस्तुओं को लेकर, जो उसने कनान देश में इकट्ठी की थीं, अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया।
7 Their possessions were too great to live together; the land where they stayed couldn't support them both because of their livestock. उनकी संपत्ति इतनी अधिक हो गई थी कि वे एक साथ न रह सके और जिस देश में वे परदेशी होकर रहते थे वह उनके पशुओं की बहुतायत के कारण उनके लिए पर्याप्‍त न रहा।
8 So Esau settled in the hill country of Seir. (Esau is Edom.). अतः एसाव पहाड़ी देश सेईर में बस गया। एसाव एदोम भी कहलाता है।
9 These are the records of Esau, father of the Edomites, in the hill country of Seir. पहाड़ी देश सेईर में रहनेवाले एदोमियों के मूलपुरुष एसाव की वंशावली यह है।
10 These are the names of Esau's sons: Eliphaz son of Adah, Esau's wife; Reuel son of Basemath, Esau's wife. एसाव के पुत्रों के नाम ये हैं : एसाव की पत्‍नी आदा का पुत्र एलीपज, एसाव की पत्‍नी बासमत का पुत्र रूएल।
11 The sons of Eliphaz were Teman, Omar, Zepho, Gatam, and Kenaz. एलीपज के पुत्र ये थे : तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज।
12 Timna, concubine of Esau's son Eliphaz, bore him Amalek. These were sons of Esau's wife Adah. एसाव के पुत्र एलीपज के तिम्‍‍ना नामक एक रखैल थी, जिसने एलीपज के द्वारा अमालेक को जन्म दिया। एसाव की पत्‍नी आदा के वंशज ये ही हुए।
13 These are Reuel's sons: Nahath, Zerah, Shammah, Mizzah. These are the sons of Esau's wife Basemath. रूएल के पुत्र ये थे : नहत, जेरह, शम्मा और मिज्‍जा। एसाव की पत्‍नी बासमत के वंशज ये ही हुए।
14 These are the sons of Esau's wife Oholibamah, daughter of Anah, daughter of Zibeon: she bore Jeush, Jalam, and Korah to Esau. ओहोलीबामा जो एसाव की पत्‍नी और सिबोन की नातिन और अना की बेटी थी, उसने एसाव के द्वारा इन पुत्रों को जन्म दिया : यूश, यालाम और कोरह।
15 These are the chiefs of Esau's sons. The sons of Eliphaz, Esau's firstborn: chief Teman, chief Omar, chief Zepho, chief Kenaz. एसाववंशियों के मुखिया ये हुए : एसाव के पहलौठे एलीपज के वंश में से तेमान मुखिया, ओमार मुखिया, सपो मुखिया, कनज मुखिया,
16 Chief Korah, chief Gatam, chief Amalek—these are Eliphaz's chiefs in the land of Edom; these were Adah's sons. कोरह मुखिया, गाताम मुखिया, अमालेक मुखिया। एदोम देश में एलीपज के वंश में ये ही मुखिया हुए; आदा के पुत्र ये ही थे।
17 These are the sons of Reuel, Esau's son: chief Nahath, chief Zerah, chief Shammah, chief Mizzah. These are Reuel's chiefs in the land of Edom. These are the sons of Basemath, Esau's wife. एसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये हुए : नहत मुखिया, जेरह मुखिया, शम्मा मुखिया, मिज्‍जा मुखिया। एदोम देश में रूएल के वंश में ये ही मुखिया हुए; एसाव की पत्‍नी बासमत के पुत्र ये ही हुए।
18 Sons of Esau's wife Oholibamah: chief Jeush, chief Jalam, chief Korah. These are the chiefs of Esau's wife Oholibamah, daughter of Anah. एसाव की पत्‍नी ओहोलीबामा के वंश में ये हुए : यूश मुखिया, यालाम मुखिया, कोरह मुखिया। अना की बेटी ओहोलीबामा जो एसाव की पत्‍नी थी उसके वंश में से ये ही मुखिया हुए।
19 These are the sons of Esau (that is, Edom), and these are their chiefs. एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके मुखिया भी ये ही हैं।
20 These are the sons of Seir the Horite, who lived in the land: Lotan, Shobal, Zibeon, Anah, सेईर जो उस देश में रहनेवाली होरी जाति का था, उसके पुत्र ये थे : लोतान, शोबाल, सिबोन, अना,
21 Dishon, Ezer, and Dishan—chiefs of the Horites, sons of Seir, in Edom's land. दीशोन, एसेर, और दीशान; एदोम देश में सेईर के ये ही पुत्र होरी जाति के मुखिया हुए।
22 The sons of Lotan were Hori and Hemam, and Lotan's sister was Timna. लोतान के पुत्र होरी और हेमाम थे; तथा लोतान की बहन तिम्‍‍ना थी।
23 These are the sons of Shobal: Alvan, Manahath, Ebal, Shepho, and Onam. शोबाल के पुत्र ये थे : आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम।
24 These are Zibeon's sons: Aiah and Anah. This is the Anah who found hot springs in the wilderness while tending his father Zibeon's donkeys. सिबोन के पुत्र ये थे : अय्या और अना; यह वही अना है जिसे जंगल में अपने पिता सिबोन के गधों को चराते-चराते गरम पानी के झरने मिले थे।
25 These are the children of Anah: Dishon, and Oholibamah the daughter of Anah. अना के दीशोन नामक पुत्र हुआ, और ओहोलीबामा नामक पुत्री भी हुई।
26 These are the sons of Dishon: Hemdan, Eshban, Ithran, and Cheran. दीशोन के पुत्र ये थे : हेमदान, एशबान, यित्रान और करान।
27 These are the sons of Ezer: Bilhan, Zaavan, and Akan. एसेर के पुत्र ये थे : बिल्हान, जावान, और अकान।
28 These are the sons of Dishan: Uz and Aran. दीशान के पुत्र ये थे : ऊस, और अरान।
29 These are the chiefs of the Horites: chief Lotan, chief Shobal, chief Zibeon, chief Anah, होरी जाति के मुखिया ये हुए : लोतान मुखिया, शोबाल मुखिया, सिबोन मुखिया, अना मुखिया,
30 chief Dishon, chief Ezer, chief Dishan—chiefs of the Horites, clan by clan, in the land of Seir. दीशोन मुखिया, एसेर मुखिया, दीशान मुखिया। अपने-अपने कुल के अनुसार सेईर देश में होरी जाति के ये ही मुखिया हुए।
31 These are the kings who ruled in the land of Edom before any king ruled over the Israelites: फिर इस्राएलियों पर किसी राजा के राज्य करने से पहले एदोम देश में इन राजाओं ने राज्य किया।
32 Bela the son of Beor reigned in Edom, and the name of his city was Dinhabah. बोर के पुत्र बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था।
33 When Bela died, Jobab the son of Zerah from Bozrah reigned in his place. बेला के मरने पर, बोस्रावासी जेरह का पुत्र योबाब उसके स्थान पर राजा बना।
34 When Jobab died, Husham from the land of the Temanites reigned in his place. जब योबाब मर गया तो तेमानियों के क्षेत्र में रहनेवाला हूशाम उसके स्थान पर राजा बना।
35 Husham died; Hadad son of Bedad, who defeated Midian in the territory of Moab, reigned in his place. His city was named Avith. जब हूशाम मर गया तो बदद का पुत्र हदद जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में हराया था, उसके स्थान पर राजा बना, और उसकी राजधानी का नाम अवीत था।
36 When Hadad died, Samlah from Masrekah reigned in his place. हदद के मरने पर मस्रेकावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा बना।
37 When Samlah died, Shaul from Rehoboth on the Euphrates reigned in his place. जब सम्ला मर गया तो शाऊल जो फरात महानदी के तटवाले नगर रहोबोत का था, उसके स्थान पर राजा बना।
38 When Shaul died, Baal-hanan the son of Achbor reigned in his place. शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा बना।
39 When Baal-hanan son of Achbor died, Hadar reigned in his place; his city's name was Pau, and his wife's name was Mehetabel, daughter of Matred, daughter of Mezahab. जब अकबोर का पुत्र बाल्हानान मर गया, तो हदर उसके स्थान पर राजा हुआ; उसकी राजधानी का नाम पाऊ था, और उसकी पत्‍नी का नाम महेतबेल था, जो मेजाहब की नातिन और मत्रेद की बेटी थी।
40 These are Esau's chiefs, by clan, by place, by name: chief Timna, chief Alvah, chief Jetheth. एसाववंशियों के मुखियों के नाम उनके कुलों और स्थानों के अनुसार ये हैं : तिम्‍‍ना मुखिया, अल्बा मुखिया, यतेत मुखिया,
41 Chief Oholibamah, chief Elah, chief Pinon, ओहोलीबामा मुखिया, एला मुखिया, पीनोन मुखिया,
42 chief Kenaz, chief Teman, chief Mibzar, कनज मुखिया, तेमान मुखिया, मिबसार मुखिया,
43 chief Magdiel, and chief Iram. These are Edom's chiefs, by their settlements in the land they held. Esau was father of the Edomites. मग्दिएल मुखिया, ईराम मुखिया। एदोमवंशियों ने अपने निवासस्थानों के अनुसार जिस देश को अपने अधिकार में ले लिया था उसमें उनके मुखिया ये ही थे; एदोमवंशियों का मूलपुरुष एसाव था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]