Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 35 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Then our Father told Jacob, "Get up, go to Bethel, stay there, and build an altar to me, who appeared to you when you fled from your brother Esau." तब परमेश्‍वर ने याकूब से कहा, “उठ, बेतेल को जा और वहीं रह। वहाँ परमेश्‍वर के लिए वेदी बना, जिसने तुझे उस समय दर्शन दिया था जब तू अपने भाई एसाव के डर से भाग रहा था।”
2 Jacob said to his household and all with him, "Discard the foreign gods among you, purify yourselves, and change your clothes. तब याकूब ने अपने घराने से और सब साथ रहनेवालों से कहा, “तुम्हारे बीच जो पराए देवता हैं, उन्हें निकाल फेंको और अपने आपको शुद्ध करो, तथा अपने वस्‍त्र बदल डालो।
3 Let's go up to Bethel. I'll build an altar there to our Father, who answered me in my day of distress and stayed with me wherever I went." आओ, हम उठकर बेतेल को जाएँ; वहाँ मैं परमेश्‍वर के लिए एक वेदी बनाऊँगा, जिसने संकट के दिन मेरी प्रार्थना सुनी, और जिस मार्ग से होकर मैं चला उसमें वह मेरे साथ रहा।”
4 They gave Jacob all the foreign gods in their hands and earrings in their ears; he hid them under Shechem's oak. अतः उनके पास जितने पराए देवता थे, और उनके कानों में जितने कुंडल थे, वे सब उन्होंने याकूब को दे दिए; और उसने उन्हें उस बांजवृक्ष के नीचे गाड़ दिया जो शकेम के पास है।
5 They set out; terror from our Father struck the surrounding cities, so no one pursued Jacob's sons. तब वे वहाँ से निकल पड़े, और उनके चारों ओर के नगरों में परमेश्‍वर का ऐसा भय समा गया कि उन्होंने याकूब के पुत्रों का पीछा न किया।
6 Jacob came to Luz (Bethel) in Canaan, with all his people. याकूब उन सब लोगों सहित जो उसके साथ थे कनान देश के लूज नगर को आया, जिसे बेतेल भी कहा जाता है।
7 There he built an altar, naming it El-Bethel—house of our Father—for there he revealed himself to Jacob when he fled from his brother. वहाँ उसने एक वेदी बनाई और उस स्थान का नाम एलबेतेल रखा, क्योंकि जब वह अपने भाई के डर से भाग रहा था तब परमेश्‍वर ने उसे वहीं दर्शन दिया था।
8 Deborah, Rebekah's nurse, died and was buried below Bethel under the oak, named Allon-bacuth, oak of weeping. तब रिबका की धाय दबोरा मर गई, और बेतेल के निचले क्षेत्र में बांजवृक्ष के नीचे उसे मिट्टी दी गई, और उस बांजवृक्ष का नाम अल्लोनबक्कूत रखा गया।
9 Our Father appeared to Jacob again, when he came from Paddan-aram, and blessed him. जब याकूब पद्दनराम से लौट आया, तो परमेश्‍वर ने उसे दूसरी बार दर्शन दिया और उसे आशिष दी।
10 Our Father said to him, "Your name is Jacob, but it will no longer be Jacob—your name is Israel." He named him Israel. परमेश्‍वर ने उससे कहा, “तेरा नाम याकूब है। परंतु अब से तू याकूब न कहलाएगा, बल्कि तेरा नाम इस्राएल होगा।” इस प्रकार उसने उसका नाम इस्राएल रखा।
11 Our Father told him, "I am El Shaddai, your Father Almighty. Be fruitful, multiply. A nation, a company of nations, will come from you; kings will come from your body. फिर परमेश्‍वर ने उससे कहा, “मैं सर्वशक्‍तिमान ईश्‍वर हूँ। तू फूले-फले और बढे़; और तुझसे एक जाति बल्कि जातियों का एक समूह उत्पन्‍न‍ होगा, और तेरे वंश में राजा उत्पन्‍न‍ होंगे।
12 The land I gave Abraham and Isaac, I will give you; I will give to your offspring after you." जो देश मैंने अब्राहम और इसहाक को दिया, वही देश मैं तुझे देता हूँ, और तेरे बाद तेरे वंश को भी देता हूँ।”
13 Then our Father went up from him in the place where he had spoken with him. फिर परमेश्‍वर उस स्थान से जहाँ उसने उससे बातें की थीं, उसके पास से ऊपर चला गया।
14 Jacob set up a pillar where our Father had spoken with him, a pillar of stone, and he poured out a drink offering on it and poured oil on it. परमेश्‍वर ने जिस स्थान पर याकूब से बातें की थीं, वहाँ याकूब ने पत्थर का एक खंभा खड़ा करके उस पर अर्घ चढ़ाया, और उस पर तेल उंडेला।
15 Jacob named the place where our Father had spoken with him: Bethel. इस प्रकार याकूब ने उस स्थान का नाम जहाँ परमेश्‍वर ने उससे बातें की थीं, बेतेल रखा।
16 They left Bethel, and while still some distance from Ephrath, Rachel went into labor—hard labor. फिर वे बेतेल से आगे बढ़े, और जब वे एप्राता से थोड़ी ही दूरी पर थे तो राहेल का प्रसव का समय आ गया और उसे असहनीय पीड़ा उठने लगी।
17 During her hard labor, the midwife told her, "Don't be afraid—this too is a son." जब वह प्रसव की असहनीय पीड़ा में थी तब धाय ने उससे कहा, “मत डर, इस बार भी तुझे बेटा ही होगा।”
18 As her soul was leaving her—she was dying—she named him Ben-oni, son of my sorrow; but his father called him Benjamin, son of the right hand. तब ऐसा हुआ कि जब वह मरने पर ही थी तो उसने प्राण छोड़ते समय उसका नाम बेनोनी रखा, पर उसके पिता ने उसका नाम बिन्यामीन रखा।
19 So Rachel died, and she was buried on the way to Ephrath (that is, Bethlehem). अतः राहेल मर गई, और एप्राता अर्थात् बैतलहम के मार्ग पर उसे मिट्टी दी गई।
20 Jacob set a pillar on her grave—it is Rachel's grave pillar to this day. याकूब ने उसकी कब्र पर एक खंभा खड़ा किया; राहेल की कब्र का वह खंभा आज तक है।
21 Israel traveled and camped beyond Migdal-eder, the tower of the flock. फिर इस्राएल आगे बढ़ा और उसने एदेर नामक मीनार के दूसरी ओर अपना तंबू खड़ा किया।
22 While Israel lived in that land, Reuben went and slept with Bilhah, his father's concubine, and Israel heard. Jacob had twelve sons. जब इस्राएल उस देश में रह रहा था तो रूबेन अपने पिता की रखैल बिल्हा के पास गया और उसके साथ कुकर्म किया; और इस्राएल को इसके बारे में पता चला। याकूब के बारह पुत्र हुए।
23 The sons of Leah: Reuben, Jacob's firstborn, then Simeon, Levi, Judah, Issachar, and Zebulun. लिआ से उत्पन्‍न पुत्र रूबेन, जो याकूब का पहलौठा था, शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्साकार, और जबूलून थे।
24 The sons of Rachel: Joseph and Benjamin. राहेल से उत्पन्‍न पुत्र यूसुफ और बिन्यामीन थे।
25 The sons of Bilhah, Rachel's maid: Dan and Naphtali. राहेल की दासी बिल्हा से उत्पन्‍न पुत्र दान और नप्‍ताली थे।
26 Sons of Zilpah, Leah's servant: Gad and Asher. These are Jacob's sons, born to him in Paddan-aram. लिआ की दासी जिल्पा से उत्पन्‍न पुत्र गाद और आशेर थे। ये ही याकूब के पुत्र थे जो पद्दनराम में उससे उत्पन्‍न हुए।
27 Jacob came to his father Isaac at Mamre, Kiriath-arba (Hebron), where Abraham and Isaac had lived. तब याकूब अपने पिता इसहाक के पास किर्यतर्बा (अर्थात् हेब्रोन) के मम्रे में आया, जहाँ अब्राहम और इसहाक परदेशी होकर रहा करते थे।
28 Isaac lived 180 years. इसहाक की आयु एक सौ अस्सी वर्ष की हुई।
29 Isaac breathed his last, died, and was gathered to his people—old, full of days. His sons Esau and Jacob buried him. तब इसहाक ने अंतिम सांस ली और उसकी मृत्यु हो गई। वह वृद्धावस्था में पूरी आयु का होकर अपने लोगों में जा मिला, तथा उसके पुत्र एसाव और याकूब ने उसे मिट्टी दी।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]