Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 34 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Dinah, the daughter Leah bore to Jacob, went out to see the young women of the land. एक दिन लिआ की बेटी दीना, जो याकूब के द्वारा उत्पन्‍न हुई थी, उस देश की लड़कियों से मिलने गई।
2 Shechem son of Hamor the Hivite, prince of the land, saw her, seized her, lay with her, and abused her. जब उस देश के प्रधान हिव्वी हमोर के पुत्र शकेम ने उसे देखा, तो वह उसे पकड़कर ले गया और उसके साथ कुकर्म करके उसे भ्रष्‍ट कर दिया।
3 His heart clung to Dinah, daughter of Jacob—he loved the girl and spoke to her heart. वह याकूब की पुत्री दीना पर मोहित हो गया, और उसने उस लड़की से प्रेम किया तथा उससे मीठी-मीठी बातें की।
4 So Shechem said to his father Hamor, "Get me this girl as a wife." तब शकेम ने अपने पिता हमोर से कहा, “यह लड़की मेरी पत्‍नी होने के लिए मुझे दिला दे।”
5 Jacob heard that Shechem had made his daughter Dinah unclean, but his sons were with his livestock in the field, so Jacob said nothing until they came. फिर याकूब ने सुना कि शकेम ने उसकी बेटी दीना को भ्रष्‍ट कर दिया है। परंतु उसके पुत्र पशुओं के साथ मैदान में थे, इसलिए वह उनके आने तक चुप रहा।
6 Then Hamor, Shechem's father, went out to Jacob to speak with him. तब शकेम का पिता हमोर याकूब से बात करने के लिए उसके पास आया।
7 Jacob's sons came in from the field. When they heard, the men were deeply pained and furious—for Shechem had done a disgraceful thing in Israel, sleeping with Jacob's daughter, a thing not to be done. जब याकूब के पुत्रों ने यह सुना तो वे बहुत उदास और क्रोधित होकर मैदान से लौट आए; क्योंकि शकेम ने याकूब की बेटी के साथ कुकर्म करके इस्राएल के विरुद्ध अपराध किया था, जो नहीं किया जाना चाहिए था।
8 Hamor spoke with them: "My son Shechem longs for your daughter. Please give her to him as wife. हमोर ने उनसे कहा, “मेरा पुत्र शकेम तुम्हारी बेटी पर मोहित हो गया है, इसलिए उसे उसकी पत्‍नी होने के लिए दे दो।
9 Intermarry with us—give your daughters to us, and take our daughters for yourselves. हम आपस में विवाह किया करें; हमें अपनी बेटियाँ दिया करो, और तुम हमारी बेटियाँ विवाह में लिया करो।
10 Live with us; the land lies open to you—settle, trade, and acquire property in it." हमारे साथ बसे रहो। यह देश तुम्हारे सामने है, इसमें रहकर व्यापार करो और यहाँ संपत्ति अर्जित करो।”
11 Shechem said to her father and brothers, "Let me find favor in your eyes; whatever you say to me, I will give. शकेम ने भी दीना के पिता और भाइयों से कहा, “यदि मुझ पर तुम्हारी कृपादृष्‍टि हो, तो जो कुछ तुम मुझसे माँगोगे, मैं वह दूँगा।
12 Ask me any bride-price and gift, however great—I'll pay it. Just give me the girl as my wife." तुम मुझसे जितना चाहो मूल्य और भेंट माँगो, मैं तुम्हारे कहने के अनुसार दे दूँगा। परंतु वह कन्या पत्‍नी होने के लिए मुझे दे दो।”
13 Jacob's sons answered Shechem and his father Hamor dishonestly, because Shechem had defiled their sister Dinah. तब याकूब के पुत्रों ने यह सोचकर कि शकेम ने उनकी बहन दीना को भ्रष्‍ट किया है, शकेम और उसके पिता हमोर को छल के साथ उत्तर दिया।
14 They said to them, "We can't do this—give our sister to an uncircumcised man; that would disgrace us. उन्होंने उनसे कहा, “हम ऐसा नहीं कर सकते। हम किसी ख़तनारहित पुरुष को अपनी बहन नहीं दे सकते, क्योंकि यह हमारे लिए बड़े अपमान की बात होगी।
15 We agree to this alone: if you become like us, every male of you circumcised. हम केवल इस आधार पर तुम्हारी बात मानेंगे कि तुम भी हमारे समान हो जाओ, अर्थात् तुममें से हर एक पुरुष का ख़तना किया जाए।
16 We'll give you our daughters and take yours for ourselves; we'll live with you and become one people. तब हम अपनी बेटियाँ तुम्हें विवाह में देंगे, और तुम्हारी बेटियाँ विवाह में लेंगे, और तुम्हारे साथ बसे रहेंगे, और हम एक ही समुदाय के हो जाएँगे।
17 But if you will not listen and be circumcised, we will take our daughter and leave." परंतु यदि तुम हमारी बात मानकर ख़तना न कराओगे, तो हम अपनी बेटी को लेकर चले जाएँगे।”
18 Their words pleased Hamor and his son Shechem. उनकी बातें हमोर और उसके पुत्र शकेम को ठीक लगीं।
19 The young man didn't delay, since he delighted in Jacob's daughter—he was the most honored in his father's house. उस जवान ने इस कार्य को पूरा करने में देर न की, क्योंकि वह याकूब की बेटी को बहुत चाहता था। वह अपने पिता के सारे घराने में सब से अधिक प्रतिष्‍ठित था।
20 Hamor and his son Shechem came to the gate of their city and spoke to the men of their city: इसलिए हमोर और उसका पुत्र शकेम अपने नगर के फाटक पर गए और अपने नगर के लोगों को यह कहकर समझाने लगे,
21 "These men are peaceful with us. Let them live in the land and trade in it—the land is wide enough for them. We'll take their daughters as wives and give them ours. “वे मनुष्य हमारे साथ मेल-जोल से रहना चाहते हैं, इसलिए उन्हें इस देश में रहकर व्यापार करने दो; देखो, यहाँ उनके लिए भी बहुत जगह है। हम उनकी बेटियाँ विवाह में लिया करें, और अपनी बेटियाँ उन्हें विवाह में दिया करें।
22 Only on this condition will the men agree to live with us as one people: that every male among us be circumcised, as they are circumcised. वे केवल इस शर्त पर हमारे साथ एक समुदाय के रूप में रहने की बात मानेंगे कि हमारे सब पुरुषों का भी उनके समान ख़तना किया जाए।
23 Won't their livestock, property, and all their animals be ours? Just let us agree with them, and they'll live with us." क्या उनकी भेड़-बकरियाँ और उनकी धन-संपत्ति और उनके सब पशु हमारे न हो जाएँगे? हम केवल उनकी बात मान लें, तो वे हमारे साथ बस जाएँगे।”
24 All who went out through his city's gate listened to Hamor and his son Shechem, and every male was circumcised—all who went out through his city's gate. इसलिए जितने उस नगर के फाटक से निकलते थे, उन सब ने हमोर और उसके पुत्र शकेम की बात मानी; और जितने उस नगर के फाटक से निकलते थे उनमें से प्रत्येक पुरुष का ख़तना किया गया।
25 On the third day, while they were still in pain, two of Jacob's sons, Simeon and Levi, Dinah's brothers, each took his sword, came against the unsuspecting city, and killed every male. तीसरे दिन, जब वे दर्द में थे तो ऐसा हुआ कि शिमोन और लेवी नामक याकूब के दो पुत्र, जो दीना के भाई थे, अपनी-अपनी तलवार लेकर चुपचाप उस नगर में घुस गए, और उन्होंने सब पुरुषों को मार डाला।
26 They killed Hamor and his son Shechem with the sword, took Dinah from Shechem's house, and left. उन्होंने हमोर और उसके पुत्र शकेम को भी तलवार से मार डाला, और दीना को शकेम के घर से निकाल ले गए।
27 Jacob's sons came upon the slain and plundered the city, because the men there had defiled their sister. उन्हें मार डालने के बाद याकूब के पुत्र आए और उन्होंने नगर को लूट लिया क्योंकि उसमें उनकी बहन को भ्रष्‍ट किया गया था।
28 They took their flocks, their herds, their donkeys, and everything in the city and in the field. उन्होंने उनकी भेड़-बकरियाँ, उनके गाय-बैल, गधे, और नगर तथा मैदान में जो कुछ था सब ले लिया।
29 They took all their wealth, all their children, and their wives captive, plundering everything in the houses. उन्होंने उनकी सारी संपत्ति लूट ली, उनके बच्‍चों और उनकी पत्‍नियों को बंदी बना लिया, तथा उनके घरों में जो कुछ था वह सब भी उन्होंने लूट लिया।
30 Jacob said to Simeon and Levi, "You've brought trouble on me—making me stink to those living here, the Canaanites and Perizzites. My men are few; if they band together against me, they'll attack, and I'll be destroyed, I and my household." तब याकूब ने शिमोन और लेवी से कहा, “तुमने मुझे इस देश में निवास करनेवाले कनानियों और परिज्‍जियों के लिए घृणा का पात्र ठहराकर मुझे संकट में डाल दिया है; मेरे साथ तो थोडे़ ही लोग हैं, इसलिए अब वे मेरे विरुद्ध इकट्ठे होकर मुझे मार डालेंगे, और मैं अपने घराने सहित नष्‍ट हो जाऊँगा।”
31 But they said, "Should he treat our sister like a prostitute?" उन्होंने कहा, “क्या उसे हमारी बहन के साथ वेश्‍या के समान व्यवहार करना चाहिए था?”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]