Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 47 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Joseph came and told Pharaoh, "My father and my brothers, with their flocks, herds, and all they own, have come from Canaan. They are now in Goshen." तब यूसुफ ने फ़िरौन के पास जाकर यह समाचार दिया, “मेरे पिता और मेरे भाई अपनी भेड़-बकरियाँ, गाय-बैल, और जो कुछ उनका है, वह सब लेकर कनान देश से आ गए हैं, और इस समय वे गोशेन देश में हैं।”
2 From among his brothers he took five men and presented them to Pharaoh. फिर उसने अपने भाइयों में से पाँच जनों को लेकर फ़िरौन के सामने प्रस्तुत किया।
3 Pharaoh asked Joseph's brothers, "What is your work?" They told Pharaoh, "Your servants tend sheep, we and our fathers alike." फ़िरौन ने उसके भाइयों से पूछा, “तुम लोग क्या काम करते हो?” उन्होंने फ़िरौन को उत्तर दिया, “तेरे दास चरवाहे हैं, जैसे कि हमारे पूर्वज भी थे।”
4 They said to Pharaoh, "We came to live in this land as foreigners, since there's no pasture for your servants' flocks—the famine is severe in Canaan. Now please let your servants settle in Goshen." फिर उन्होंने फ़िरौन से कहा, “हम इस देश में परदेशी होकर रहने आए हैं; क्योंकि कनान देश में भयंकर अकाल होने के कारण तेरे दासों की भेड़-बकरियों के लिए चरागाह न रहा। अतः हमारी विनती है कि अपने दासों को गोशेन देश में ही रहने दे।”
5 Pharaoh said to Joseph, "Your father and your brothers have come to you. तब फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “तेरा पिता और तेरे भाई तेरे पास आ गए हैं,
6 Egypt lies before you. Settle your father and brothers in the best of the land—let them live in Goshen. If you know capable men among them, put them in charge of my livestock." और मिस्र देश तेरे सामने है; इस देश के सब से अच्छे भाग में अपने पिता और अपने भाइयों को बसा दे। वे गोशेन देश में बस जाएँ; और यदि तू उनमें से योग्य पुरुषों को जानता हो तो उन्हें मेरे पशुधन पर अधिकारी नियुक्‍त कर दे।”
7 Then Joseph brought his father Jacob in and presented him to Pharaoh, and Jacob blessed Pharaoh. तब यूसुफ अपने पिता याकूब को अंदर ले आया और उसे फ़िरौन के सामने खड़ा किया, और याकूब ने फ़िरौन को आशीर्वाद दिया।
8 Pharaoh asked Jacob, "How many years have you lived?" फ़िरौन ने याकूब से पूछा, “तेरी आयु कितनी है?”
9 Jacob answered Pharaoh, "My years as a wanderer are 130. Few and hard, they haven't reached my fathers' years of wandering." याकूब ने फ़िरौन से कहा, “एक परदेशी के रूप में मैं एक सौ तीस वर्ष बिता चुका हूँ। मेरे जीवन के दिन थोड़े और कष्‍टदायक रहे हैं, और मेरी आयु के दिन अभी उतने नहीं हुए जितने मेरे पूर्वजों ने परदेशी होकर बिताए हैं।”
10 Then Jacob blessed Pharaoh and went out from his presence. तब याकूब फ़िरौन को आशीर्वाद देकर उसके सामने से चला गया।
11 So Joseph settled his father and brothers, giving them land in Egypt's best territory, the region of Rameses, as Pharaoh had ordered. तब यूसुफ ने अपने पिता और भाइयों को फ़िरौन की आज्ञा के अनुसार मिस्र देश के सब से अच्छे भाग अर्थात् रामसेस क्षेत्र में भूमि देकर बसा दिया।
12 Joseph fed his father, his brothers, and all his father's household, by the number of their children. यूसुफ ने अपने पिता, और अपने भाइयों, और अपने पिता के सारे घराने के लिए उनके बाल-बच्‍चों की गिनती के अनुसार भोजन-सामग्री की व्यवस्था की।
13 No food remained in all the land, for the famine was very severe, and the land of Egypt and land of Canaan wasted from the famine. अब उस सारे देश में खाने को कुछ न रहा, क्योंकि अकाल बड़ा भयंकर था, और अकाल के कारण मिस्र और कनान देश त्रस्त हो गए।
14 Joseph gathered all the silver found in the land of Egypt and the land of Canaan for the grain they were buying, and Joseph brought the silver into Pharaoh's house. यूसुफ ने मिस्र और कनान देश का वह सारा रुपया इकट्ठा किया, जिससे लोगों ने अनाज खरीदा था, और उसने उन रुपयों को फ़िरौन के भवन में पहुँचा दिया।
15 When the silver ran out in the land of Egypt and land of Canaan, all the Egyptians came to Joseph, saying, "Give us food! Why should we die before you? Since silver is gone." जब मिस्र और कनान देश का रुपया समाप्‍त हो गया, तो सब मिस्री यूसुफ के पास आकर कहने लगे, “हमें भोजन दे। हमारा रुपया तो समाप्‍त हो गया है, पर तेरे रहते हम क्यों मर जाएँ?”
16 Joseph answered, "Turn over your livestock; I'll give you food in exchange for your livestock, since your silver's gone." यूसुफ ने कहा, “जबकि तुम्हारा रुपया समाप्‍त हो गया है तो अपने पशु दे दो, मैं उनके बदले तुम्हें भोजन दूँगा।”
17 They brought their livestock to Joseph, and he gave them bread for the horses, flocks, herds, and donkeys. He provided them bread that year for all their livestock. तब वे अपने पशु यूसुफ के पास ले आए; और यूसुफ उन्हें घोड़ों, भेड़-बकरियों, गाय-बैलों और गधों के बदले भोजन देने लगा। वह उस वर्ष उनके सारे पशुओं के बदले भोजन देकर उनका पालन-पोषण करता रहा।
18 That year ended, and they came to him the second year and said, "We can't hide from my lord that our silver is gone and the livestock belong to my lord; nothing is left for my lord but our bodies and our land. जब वह वर्ष बीत गया तो अगले वर्ष उन्होंने उसके पास आकर कहा, “हम अपने स्वामी से यह बात नहीं छिपाएँगे कि हमारा रुपया समाप्‍त हो गया है, और हमारे सारे पशु हमारे स्वामी के हो गए हैं। अब हमारे स्वामी के सामने हमारे शरीर और हमारी भूमि को छोड़ और कुछ नहीं बचा।
19 Why die before your eyes—we and our land? Buy us and our land for food; we and our land will serve Pharaoh. Give us seed to live, not die, and keep the land from turning desolate." ऐसा क्यों हो कि हम तेरे सामने मर जाएँ और हमारी भूमि उजड़ जाए? हमें और हमारी भूमि को भोजन के बदले खरीद ले कि हम अपनी भूमि सहित फ़िरौन के दास हो जाएँ। हमें बीज प्रदान कर जिससे कि हम मर न जाएँ बल्कि जीवित रहें, और हमारी भूमि भी न उजड़े।”
20 So Joseph bought all Egypt's land for Pharaoh, because each Egyptian sold his field—the famine was too severe for them. The land became Pharaoh's. तब यूसुफ ने मिस्र की सारी भूमि फ़िरौन के लिए खरीद ली, क्योंकि उस भयंकर अकाल के कारण मिस्रियों को अपना-अपना खेत बेचना पड़ा। इस प्रकार वह भूमि फ़िरौन की हो गई।
21 He moved the people into the cities, from one end of Egypt to the other. जहाँ तक प्रजा की बात थी, तो उसने प्रजा को मिस्र देश के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक नगरों में लाकर बसा दिया।
22 Only he did not buy the priests' land, since Pharaoh gave them a fixed portion they lived on; so they did not sell their land. केवल याजकों की भूमि उसने नहीं खरीदी, क्योंकि याजकों को फ़िरौन की ओर से भोजन-सामग्री मिलती थी, और वे वही भोजन खाते थे जो फ़िरौन उन्हें देता था। इस कारण उन्हें अपनी भूमि बेचनी न पड़ी।
23 Joseph told the people, "Look, I have bought you and your land for Pharaoh today. Here's seed—sow the land. तब यूसुफ ने प्रजा से कहा, “सुनो, मैंने आज तुम्हें और तुम्हारी भूमि को फ़िरौन के लिए खरीद लिया है। देखो, यहाँ तुम्हारे लिए बीज है, तुम इसे भूमि में बो सकते हो।
24 At harvest, give Pharaoh a fifth; keep four parts as seed for the field and food for you, your households, and your children." कटनी के समय तुम्हें पाँचवाँ भाग फ़िरौन को देना होगा, बाकी चार भाग तुम्हारे होंगे ताकि तुम उसे खेत में बो सको, और अपने घराने, तथा अपने बाल-बच्‍चों के साथ भोजन के रूप में खा सको।”
25 They said, "You saved our lives. May we find favor in my lord's eyes, and we will be Pharaoh's slaves." उन्होंने कहा, “तूने हमें बचा लिया है; हमारे स्वामी की कृपादृष्‍टि हम पर बनी रहे, और हम फ़िरौन के दास बने रहेंगे।”
26 So Joseph made it law in Egypt—still in force today—that a fifth goes to Pharaoh. Only the priests' land did not become Pharaoh's. अतः यूसुफ ने मिस्र की भूमि के विषय में ऐसा नियम बनाया, जो आज तक चला आता है कि पाँचवाँ भाग फ़िरौन का होगा। केवल याजकों की भूमि ही फ़िरौन की नहीं हुई।
27 Israel lived in Egypt's land, in Goshen's land. They gained property there, and were fruitful and multiplied greatly. इस्राएली मिस्र देश के गोशेन प्रदेश में बस गए, और वहाँ उन्होंने संपत्ति बना ली। वे फूले-फले, और अत्यंत बढ़ गए।
28 Jacob lived in Egypt seventeen years; his life totaled 147 years. याकूब मिस्र देश में सत्रह और वर्ष जीवित रहा। इस प्रकार याकूब की कुल आयु एक सौ सैंतालीस वर्ष की हुई।
29 When Israel's time to die drew near, he called his son Joseph and said, "If I have found favor with you, please put your hand under my thigh and show me faithful love and loyalty. Please don't bury me in Egypt, जब इस्राएल के मरने का दिन निकट आया, तो उसने अपने पुत्र यूसुफ को बुलाकर कहा, “यदि तेरी कृपा मुझ पर हो, तो मेरी जाँघ के नीचे अपना हाथ रखकर शपथ खा कि तू मेरे साथ दया और सच्‍चाई का व्यवहार करेगा और मुझे मिस्र में मिट्टी न देगा।
30 but let me lie with my fathers. Carry me out of Egypt and bury me in their tomb." Joseph said, "I will do as you say." जब मैं अपने पूर्वजों के साथ सो जाऊँ, तो तू मुझे मिस्र से ले जाकर उन्हीं के कब्रिस्तान में मिट्टी देना।” तब यूसुफ ने कहा, “मैं तेरे वचन के अनुसार करूँगा।”
31 Jacob said, "Swear to me." Joseph swore to him. Then Israel bowed at the head of his bed. फिर उसने कहा, “मुझसे शपथ खा।” अत: उसने उससे शपथ खाई। तब इस्राएल ने खाट के सिरहाने की ओर झुककर आराधना की।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]