Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 4 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Adam slept with his wife Eve; she conceived and bore Cain, saying, "With our Father's help I have gained a man." जब आदम अपनी पत्‍नी हव्वा के पास गया तो हव्वा ने गर्भवती होकर कैन को जन्म दिया, और कहा, “मुझे यहोवा की ओर से एक बालक मिला है।”
2 Later she gave birth to his brother Abel. Abel kept flocks, and Cain worked the ground. इसके बाद उसने उसके भाई हाबिल को भी जन्म दिया। हाबिल तो भेड़-बकरियों का चरवाहा था, परंतु कैन भूमि पर खेती करता था।
3 After some time, Cain brought our Father an offering of the ground's fruit. कुछ समय के बाद ऐसा हुआ कि कैन यहोवा के लिए भूमि की उपज में से कुछ भेंट लेकर आया।
4 Abel, too, brought the firstborn of his flock and their fat portions. Our Father favored Abel and his offering, हाबिल ने भी अपनी भेड़-बकरियों के पहलौठों को और उनकी चरबी को लाकर भेंट चढ़ाई। तब यहोवा ने हाबिल और उसकी भेंट को तो ग्रहण किया,
5 but not on Cain and his offering, so Cain burned with anger and his face fell. परंतु कैन और उसकी भेंट को उसने ग्रहण नहीं किया। इस पर कैन अति क्रोधित हुआ, और उसका चेहरा उतर गया।
6 Then our Father said to Cain, "Why are you angry? Why has your face fallen? तब यहोवा ने कैन से कहा, “तू क्यों क्रोधित है? और तेरा चेहरा क्यों उतरा हुआ है?
7 If you do right, won't you be accepted? If you don't, sin crouches at your door, longing for you—but you must rule over it." यदि तू भला करे, तो क्या तू ग्रहण न किया जाएगा? और यदि तू भला न करे, तो पाप द्वार पर दुबका बैठा है, और वह तुझे वश में रखना चाहता है; परंतु तुझे उस पर प्रभुता करनी होगी।”
8 Cain said to his brother Abel, "Let's go to the field." There, Cain rose against his brother Abel and killed him. तब कैन ने अपने भाई हाबिल से बात की; और ऐसा हुआ कि जब वे मैदान में थे तो कैन ने अपने भाई हाबिल के विरुद्ध उठकर उसे मार डाला।
9 Then our Father asked Cain, "Where's your brother Abel?" "I don't know," he said. "Am I my brother's keeper?" तब यहोवा ने कैन से पूछा, “तेरा भाई हाबिल कहाँ है?” उसने कहा, “मुझे पता नहीं; क्या मैं अपने भाई का रखवाला हूँ?”
10 Our Father said, "What have you done? The voice of your brother's blood cries out to me from the ground. परमेश्‍वर ने कहा, “तूने क्या किया है? तेरे भाई का लहू भूमि से चिल्ला चिल्लाकर मेरी दुहाई दे रहा है!
11 Now a curse drives you from the ground, which opened its mouth to take your brother's blood from your hand. इसलिए अब तू उस भूमि की ओर से शापित है जिसने तेरे हाथ से तेरे भाई का लहू पीने के लिए अपना मुँह खोला है।
12 When you work the ground, it will no longer give you its strength; you will be a wandering fugitive on the earth." जब तू भूमि पर खेती करेगा तो वह तुझे अपनी भरपूर उपज न देगी; और तू पृथ्वी पर भटकनेवाला और भगोड़ा होगा।”
13 Cain said to our Father, "My punishment is more than I can bear. तब कैन ने यहोवा से कहा, “मेरा दंड सहने से बाहर है।
14 Today you drive me from this ground; I'll be hidden from your presence, a restless fugitive on earth, and whoever finds me will kill me." देख, तूने मुझे आज भूमि पर से निकाला है, और मैं तेरे सामने से दूर कर दिया जाऊँगा। मैं पृथ्वी पर इधर-उधर भटकता और भागता रहूँगा; और जो कोई मुझे पाएगा, मुझे घात करेगा।”
15 But our Father told him, "No—whoever kills Cain will be avenged seven times over." Then our Father marked Cain, so no one who found him would kill him. इस पर यहोवा ने उससे कहा, “जो कोई कैन को घात करेगा उससे सात गुणा बदला लिया जाएगा।” फिर यहोवा ने कैन के लिए एक चिह्‍न ठहराया जिससे कि कोई उसे पाकर मार न डाले।
16 Cain left the presence of our Father and settled in the land of Nod, east of Eden. तब कैन यहोवा के सामने से निकल गया और नोद नामक देश में रहने लगा, जो अदन के पूर्व की ओर है।
17 Cain slept with his wife; she conceived and bore Enoch. He was building a city and named it after his son Enoch. जब कैन अपनी पत्‍नी के पास गया तो उसने गर्भवती होकर हनोक को जन्म दिया। फिर कैन ने एक नगर बसाया और उस नगर का नाम अपने पुत्र के नाम पर हनोक रखा।
18 Irad was born to Enoch. Irad fathered Mehujael, Mehujael fathered Methushael, Methushael fathered Lamech. हनोक से ईराद उत्पन्‍न हुआ, और ईराद से महूयाएल उत्पन्‍न हुआ, और महूयाएल से मतूशाएल उत्पन्‍न हुआ, और मतूशाएल से लेमेक उत्पन्‍न हुआ।
19 Lamech married two women, one named Adah and the other Zillah. लेमेक ने दो स्‍त्रियों से विवाह किया : एक का नाम आदा और दूसरी का नाम सिल्ला था।
20 Adah bore Jabal, father of tent dwellers and livestock herders. आदा ने याबाल को जन्म दिया। वह तंबुओं में निवास करनेवालों और पशु-पालन करनेवालों का पूर्वज हुआ।
21 His brother's name was Jubal; he was the father of all who play the harp and flute. उसके भाई का नाम यूबाल था। वह वीणा और बाँसुरी बजानेवाले सब लोगों का पूर्वज हुआ।
22 Zillah also bore Tubal-Cain, forger of all bronze and iron tools; Tubal-Cain's sister was Naamah. सिल्ला ने तूबल-कैन को जन्म दिया। वह पीतल और लोहे के सब औज़ारों का बनानेवाला हुआ। तूबल-कैन की बहन नामा थी।
23 Lamech told his wives: "Adah and Zillah, hear me; wives of Lamech, listen to what I say. I killed a man who wounded me, a young man who bruised me. लेमेक ने अपनी पत्‍नियों से कहा, “हे आदा और सिल्ला, मेरी बात सुनो; हे लेमेक की पत्‍नियो, मेरी बात ध्यान से सुनो : मैंने उस पुरुष को जिसने मुझे घायल किया था, अर्थात् उस जवान को जिसने मुझे चोट पहुँचाई थी, मार डाला है।
24 If Cain is avenged seven times, then Lamech seventy-seven times." यदि कैन का बदला सात गुणा, तो लेमेक का बदला सतहत्तर गुणा लिया जाएगा।”
25 Adam slept with his wife again; she bore a son and named him Seth: "Our Father has given me another child instead of Abel, since Cain killed him." आदम फिर अपनी पत्‍नी के पास गया, और उसने एक पुत्र को जन्म दिया और यह कहकर उसका नाम शेत रखा, “परमेश्‍वर ने हाबिल के बदले जिसे कैन ने मार डाला था, मुझे एक और पुत्र दिया है।”
26 Seth too had a son and named him Enosh. Then people began calling on our Father's name. शेत के भी एक पुत्र उत्पन्‍न हुआ। उसने उसका नाम एनोश रखा। उस समय से लोग यहोवा का नाम लेकर प्रार्थना करने लगे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]