Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 3 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 The serpent was shrewder than any field animal our Father had made. He asked the woman, "Did God really say, 'You must not eat from any tree in the garden'?" यहोवा परमेश्‍वर ने जितने जंगली पशु बनाए थे, सर्प उन सब से अधिक धूर्त था। उसने स्‍त्री से कहा, “क्या परमेश्‍वर ने सचमुच कहा है कि तुम इस वाटिका के किसी भी वृक्ष का फल न खाना?”
2 The woman said to the serpent, "We may eat the fruit from the trees in the garden, स्‍त्री ने सर्प से कहा, “हम इस वाटिका के वृक्षों का फल खा सकते हैं।
3 but God said, 'Don't eat the tree's fruit in the garden's middle, or touch it, or you'll die.'" परंतु जो वृक्ष वाटिका के बीचों-बीच है, उसके फल के विषय में परमेश्‍वर ने कहा है कि न तो तुम उसे खाना और न ही उसे छूना, नहीं तो मर जाओगे।”
4 But the serpent said to the woman, "You will certainly not die. तब सर्प ने स्‍त्री से कहा, “नहीं, तुम नहीं मरोगे!
5 God knows that when you eat from it, your eyes will open and you'll be like God, knowing good and evil." परमेश्‍वर तो जानता है कि जिस दिन तुम उसका फल खाओगे, तुम्हारी आँखें खुल जाएँगी और तुम भले और बुरे का ज्ञान पाकर परमेश्‍वर के समान हो जाओगे।”
6 The woman saw the tree was good for food, delightful to the eyes, and desirable for wisdom. She took its fruit, ate, gave some to her husband with her, and he ate. जब स्‍त्री ने देखा कि उस वृक्ष का फल खाने के लिए अच्छा, और आँखों के लिए लुभावना, और बुद्धि प्राप्‍त करने के लिए मनभावना है; तब उसने उसका फल तोड़कर खाया और अपने साथ अपने पति को भी दिया, और उसने भी खाया।
7 Then the eyes of both of them were opened, and they knew they were naked; they sewed fig leaves together and made themselves coverings. तब उन दोनों की आँखें खुल गईं, और उन्होंने जान लिया कि वे नग्‍न हैं। इसलिए उन्होंने अंजीर के पत्ते जोड़कर अपने लिए लंगोट बना लिए।
8 They heard the sound of our Father walking in the garden in the cool of the day, and the man and his wife hid from his presence among the garden's trees. फिर दिन के ठंडे समय उन्हें वाटिका में यहोवा परमेश्‍वर के चलने-फिरने की आवाज़ सुनाई दी; इस पर आदम और उसकी पत्‍नी वाटिका के वृक्षों में यहोवा परमेश्‍वर की उपस्थिति से छिप गए।
9 But our Father called to the man and said to him, "Where are you?" तब यहोवा परमेश्‍वर ने पुकारकर आदम से पूछा, “तू कहाँ है?”
10 The man said, "I heard you in the garden and was afraid, for I was naked, so I hid." उसने कहा, “वाटिका में तेरी आवाज़ सुनकर मैं डर गया, क्योंकि मैं नंगा था। इसलिए मैं छिप गया।”
11 Our Father said, "Who told you you're naked? Did you eat from the tree I forbade you to eat from?" यहोवा परमेश्‍वर ने कहा, “तुझे किसने बताया कि तू नंगा है? क्या तूने उस वृक्ष का फल खाया है, जिसे न खाने की आज्ञा मैंने तुझे दी थी?”
12 The man said, "The woman you put with me gave me fruit from the tree, and I ate." आदम ने कहा, “जो स्‍त्री तूने मेरे साथ रहने के लिए दी है, उसी ने मुझे उस वृक्ष का फल दिया और मैंने खा लिया।”
13 Then our Father asked the woman, "What have you done?" She said, "The serpent deceived me, and I ate." तब यहोवा परमेश्‍वर ने स्‍त्री से कहा, “यह तूने क्या किया?” स्‍त्री ने कहा, “सर्प ने मुझे बहका दिया, और मैंने खा लिया।”
14 So our Father said to the serpent, "Because you have done this, cursed are you above all livestock and above all wild animals; on your belly you will go, and dust you will eat all the days of your life. तब यहोवा परमेश्‍वर ने सर्प से कहा, “तूने जो यह किया है, इसलिए तू सब घरेलू पशुओं और सब वनपशुओं से अधिक शापित है। तू पेट के बल चला करेगा, और जीवन भर मिट्टी चाटता रहेगा।
15 And I will put enmity between you and the woman, and between your offspring and her offspring; he will crush your head, and you will strike his heel." और मैं तेरे और इस स्‍त्री के बीच, तथा तेरे वंश और इसके वंश के बीच बैर उत्पन्‍न करूँगा; वह तेरे सिर को कुचलेगा, और तू उसकी एड़ी को डसेगा।”
16 To the woman he said, "I will greatly increase your pain in childbirth; in pain you will give birth to children. Your desire will be for your husband, and he will rule over you." फिर उसने स्‍त्री से कहा, “मैं तेरी प्रसव-पीड़ा को बहुत अधिक बढ़ाऊँगा; तू पीड़ा के साथ बच्‍चों को जन्म देगी। तेरी लालसा तेरे पति की ओर होगी, और वह तुझ पर प्रभुता करेगा।”
17 And to Adam he said, "Because you listened to your wife and ate from the tree that I commanded you, saying, 'You must not eat from it,' cursed is the ground because of you; through painful toil you will eat from it all the days of your life. फिर उसने आदम से कहा, “क्योंकि तूने अपनी पत्‍नी की बात सुनकर उस वृक्ष का फल खाया है जिसके विषय में मैंने तुझे आज्ञा दी थी कि तू उसे न खाना, इसलिए भूमि तेरे कारण शापित है। तू उसकी उपज जीवन भर कठिन परिश्रम के साथ खाया करेगा;
18 It will produce thorns and thistles for you, and you will eat the plants of the field. वह तेरे लिए काँटे और ऊँटकटारे उगाएगी, और तू खेत की उपज खाएगा;
19 By the sweat of your brow you will eat your bread until you return to the ground, since from it you were taken; for dust you are, and to dust you will return." तू तब तक अपने पसीने की रोटी खाया करेगा, जब तक कि मिट्टी में न मिल जाए, क्योंकि तू उसी में से निकाला गया है। तू तो मिट्टी है, और मिट्टी में फिर मिल जाएगा।”
20 The man named his wife Eve, because she would become the mother of all the living. आदम ने अपनी पत्‍नी का नाम हव्वा रखा, क्योंकि वह सब मनुष्यों की आदिमाता हुई।
21 Our Father made garments of skin for Adam and his wife, and he clothed them. तब यहोवा परमेश्‍वर ने आदम और उसकी पत्‍नी के लिए चमड़े के वस्‍त्र बनाए और उन्हें पहना दिए।
22 Then our Father said, "Look, the man has become like one of us, knowing good and evil. Now, so he doesn't reach out, take from the tree of life too, eat, and live forever…" फिर यहोवा परमेश्‍वर ने कहा, “देखो, मनुष्य भले और बुरे का ज्ञान पाकर हममें से एक के समान हो गया है। अब ऐसा न हो कि वह हाथ बढ़ाए और जीवन के वृक्ष का फल भी तोड़कर खा ले, और सदा जीवित रहे।”
23 So our Father sent him out of the garden of Eden to work the ground he was taken from. इसलिए यहोवा परमेश्‍वर ने उसे अदन की वाटिका से निकाल दिया कि वह उस भूमि पर खेती करे जिसमें से उसे बनाया गया था।
24 He drove out the man and placed cherubim and a whirling, flaming sword east of Eden's garden, guarding the way to the tree of life. उसने आदम को बाहर निकाल दिया, तथा जीवन के वृक्ष के मार्ग पर पहरा देने के लिए अदन की वाटिका के पूर्व की ओर करूबों को, और चारों ओर घूमनेवाली ज्वालामय तलवार को नियुक्‍त किया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]