Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 2 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 So the heavens and the earth were completed in all their vast array. इस प्रकार आकाश और पृथ्वी तथा जो कुछ उनमें है, सब की रचना पूर्ण हुई।
2 By the seventh day our Father had completed his work, and he rested on the seventh day from everything he had made. सातवें दिन परमेश्‍वर ने अपने कार्य को जिसे वह कर रहा था, पूरा किया। उसने अपने किए हुए सारे कार्य से सातवें दिन विश्राम किया।
3 And our Father blessed the seventh day, making it holy, because on it he rested from all the work of creation he had done. परमेश्‍वर ने सातवें दिन को आशिष दी और उसे पवित्र ठहराया; क्योंकि उस दिन उसने सृष्‍टि की रचना के अपने सारे कार्य से विश्राम किया था।
4 This is the history of the heavens and the earth when they were created, when our Father made earth and heavens. आकाश और पृथ्वी के सृजे जाने का अर्थात् जिस दिन यहोवा परमेश्‍वर ने पृथ्वी और आकाश को बनाया, उसका विवरण यह है :
5 No shrub of the field yet existed on the earth, no plant of the field had yet sprouted, for our Father had not sent rain on the earth, and there was no man to work the ground, उस समय मैदान का कोई पौधा पृथ्वी पर नहीं था, और न ही मैदान में कोई वनस्पति उगी थी, क्योंकि यहोवा परमेश्‍वर ने पृथ्वी पर पानी नहीं बरसाया था, और भूमि पर खेती करने के लिए कोई मनुष्य भी नहीं था।
6 but springs came up from the earth and watered the whole surface of the ground. परंतु कुहरा पृथ्वी से उठता था जिससे भूमि की सारी सतह सिंच जाती थी।
7 Then our Father formed the man from dust of the ground, breathed into his nostrils the breath of life, and the man became a living person. तब यहोवा परमेश्‍वर ने आदम को भूमि की मिट्टी से रचा, और उसके नथनों में जीवन का श्‍वास फूँक दिया; और आदम जीवित प्राणी बन गया।
8 Then our Father planted a garden in Eden, in the east, and put there the man he had formed. तब यहोवा परमेश्‍वर ने पूर्व की ओर अदन में एक वाटिका लगाई, और वहाँ आदम को रखा, जिसे उसने रचा था।
9 From the ground our Father grew every tree lovely to see and good to eat, with the tree of life in the garden's center and the tree of knowing good and evil. फिर यहोवा परमेश्‍वर ने भूमि से सब प्रकार के वृक्ष उगाए जो देखने में मनोहर और भोजन के लिए अच्छे थे; और उसने वाटिका के बीच में जीवन के वृक्ष को तथा भले और बुरे के ज्ञान के वृक्ष को भी लगाया।
10 A river flowed from Eden to water the garden; from there it divided into four rivers. उस वाटिका को सींचने के लिए अदन में से एक महानदी निकली और वहाँ से आगे बहकर चार नदियों में विभाजित हो गई।
11 The first is named Pishon; it flows around all the land of Havilah, where gold is found. पहली नदी का नाम पीशोन है; यह उस हवीला देश के चारों ओर बहती है, जहाँ सोना पाया जाता है।
12 The gold of that land is good; aromatic resin and onyx are also there. उस देश का सोना शुद्ध होता है; वहाँ मोती और सुलैमानी पत्थर भी पाए जाते हैं।
13 The name of the second river is the Gihon; it winds through the entire land of Cush. दूसरी नदी का नाम गीहोन है : यह कूश देश के चारों ओर बहती है।
14 The third river's name is Tigris, flowing east of Assyria. The fourth river is the Euphrates. तीसरी नदी का नाम हिद्देकेल है, जो अश्शूर देश के पूर्व की ओर बहती है। चौथी नदी का नाम फरात है।
15 Our Father took the man and set him in the garden of Eden to work it and guard it. तब यहोवा परमेश्‍वर ने आदम को लेकर अदन की वाटिका में रख दिया कि वह उसमें कार्य करे और उसकी रखवाली करे।
16 And our Father commanded the man, "You are free to eat from any tree in the garden; फिर यहोवा परमेश्‍वर ने आदम को यह कहकर आज्ञा दी, “तू वाटिका के किसी भी वृक्ष का फल निस्संकोच खा सकता है,
17 but you must not eat from the tree of knowledge of good and evil, for you will surely die the day you eat from it." परंतु भले और बुरे के ज्ञान के वृक्ष का फल तू कभी न खाना, क्योंकि जिस दिन तू उसका फल खाएगा तू अवश्य मर जाएगा।”
18 Then our Father said, "It is not good for the man to be alone. I will make a helper matching him." फिर यहोवा परमेश्‍वर ने कहा, “आदम का अकेला रहना अच्छा नहीं; मैं उसके लिए एक उपयुक्‍त सहायक बनाऊँगा।”
19 From the ground our Father formed every field animal and every sky bird, then brought each to the man to see what he'd name it. Whatever the man named each living creature, that was its name. तब यहोवा परमेश्‍वर ने भूमि में से प्रत्येक प्रजाति के वनपशु और आकाश के सब प्रकार के पक्षियों को रचा और उन्हें आदम के पास लाया कि देखे वह उनका क्या-क्या नाम रखता है; और आदम ने प्रत्येक जीवित प्राणी का जो-जो नाम रखा, वही उसका नाम हो गया।
20 The man named all livestock, birds of the sky, and all wild animals, but for Adam no helper matching him was found. आदम ने सब घरेलू पशुओं, आकाश के पक्षियों, और भूमि के सब वनपशुओं के नाम रखे, पर आदम के योग्य कोई सहायक न मिला।
21 So our Father made the man fall into a deep sleep, and while he slept, took one of his ribs and closed the flesh over it. अत: यहोवा परमेश्‍वर ने आदम को गहरी नींद में डाल दिया, और जब वह सो गया तो उसने उसकी एक पसली निकाली और उसकी जगह मांस भर दिया।
22 Then our Father built a woman from the rib he took from the man, and brought her to the man. तब यहोवा परमेश्‍वर ने उस पसली से जो उसने आदम में से निकाली थी, एक स्‍त्री की रचना की; और उसे आदम के पास ले आया।
23 The man said, "At last! This is bone of my bones and flesh of my flesh; she will be called 'woman,' for she was taken out of man." तब आदम ने कहा, “यह तो मेरी हड्डियों में से निकली हड्डी, और मेरे मांस में से निकला मांस है; अतः यह नारी कहलाएगी, क्योंकि यह नर में से निकाली गई है।”
24 So a man leaves his father and mother, joins his wife, and they become one flesh. इस कारण पुरुष अपने पिता और अपनी माता से अलग होकर अपनी पत्‍नी के साथ मिला रहेगा, और वे दोनों एक तन होंगे।
25 The man and his wife were both naked, and they were not ashamed. आदम और उसकी पत्‍नी दोनों नग्‍न थे, पर लजाते नहीं थे।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]