Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 1 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 In the beginning, our Heavenly Father created the heavens and the earth. आदि में परमेश्‍वर ने आकाश और पृथ्वी की सृष्‍टि की।
2 The earth was formless and empty; darkness lay over the deep's surface, and the Spirit of our Father was hovering over the waters' surface. पृथ्वी बेडौल और सुनसान पड़ी थी, और अथाह जल के ऊपर अंधियारा था, और परमेश्‍वर का आत्मा जल के ऊपर मंडराता था।
3 Then our Father said, "Let there be light," and there was light. तब परमेश्‍वर ने कहा, “उजियाला हो,” और उजियाला हो गया।
4 He saw that the light was good, and he separated the light from the darkness. परमेश्‍वर ने देखा कि उजियाला अच्छा है, और परमेश्‍वर ने उजियाले को अंधियारे से अलग किया।
5 He called the light "day" and called the darkness "night." There was evening, and there was morning—the first day. परमेश्‍वर ने उजियाले को दिन और अंधियारे को रात कहा। तब साँझ हुई और फिर भोर हुआ। यह पहला दिन था।
6 And our Father said, "Let there be an expanse between the waters to separate water from water." फिर परमेश्‍वर ने कहा, “जल के बीच एक ऐसा अंतर हो, जो जल को जल से अलग करे।”
7 He made the expanse and separated the water under it from the water above it. And it was so. तब परमेश्‍वर ने एक अंतर स्थापित किया, तथा उस अंतर के नीचे के जल को अंतर के ऊपर के जल से अलग किया; और ऐसा ही हो गया।
8 He called the expanse "sky." So there was evening, and there was morning—the second day. परमेश्‍वर ने उस अंतर को आकाश कहा। तब साँझ हुई और फिर भोर हुआ। यह दूसरा दिन था।
9 Then our Father said, "Let the water under the sky be gathered to one place, and let dry ground appear." And it was so. फिर परमेश्‍वर ने कहा, “आकाश के नीचे का जल एक स्थान में इकट्ठा हो जाए और सूखी भूमि दिखाई दे।” और ऐसा ही हो गया।
10 He named the dry ground "land," the gathered waters "seas." And he saw it was good. परमेश्‍वर ने सूखी भूमि को पृथ्वी कहा, तथा जो जल इकट्ठा हुआ था उसे समुद्र कहा। परमेश्‍वर ने देखा कि यह अच्छा है।
11 Then he said, "Let the land grow vegetation: seed-bearing plants, fruit trees bearing fruit with seed in it, after its kind." And it was so. फिर परमेश्‍वर ने कहा, “पृथ्वी वनस्पति उत्पन्‍न करे, अर्थात् पृथ्वी पर बीजवाले पौधे और अपनी-अपनी प्रजाति के अनुसार फल देनेवाले वृक्ष उगें, जिनके बीज उन्हीं में हों।” और ऐसा ही हो गया।
12 The land produced vegetation—seed-bearing plants by kind, and trees bearing seed-bearing fruit by kind—and our Father saw that it was good. पृथ्वी से वनस्पति, अर्थात् अपनी-अपनी प्रजाति के अनुसार बीजवाले पौधे उगे, और साथ ही फल देनेवाले वृक्ष भी उगे जिनमें अपनी-अपनी प्रजाति के अनुसार बीज थे; और परमेश्‍वर ने देखा कि यह अच्छा है।
13 And there was evening, and there was morning—the third day. तब साँझ हुई और फिर भोर हुआ। यह तीसरा दिन था।
14 And our Father said, "Let there be lights in the sky's expanse to separate day from night, and serve as signs to mark seasons, days, and years, फिर परमेश्‍वर ने कहा, “दिन को रात से अलग करने के लिए आकाश के अंतर में ज्योतियाँ हों, और वे नियत समयों, और दिनों तथा वर्षों के चिह्‍न ठहरें;
15 and let them be lights in the sky's expanse, to give light on the earth." And it was so. और वे ज्योतियाँ आकाश के अंतर में पृथ्वी पर प्रकाश देनेवाली भी ठहरें।” और ऐसा ही हो गया।
16 Our Father made two great lights—the greater light to rule the day, the lesser light to rule the night. He also made the stars. परमेश्‍वर ने दो बड़ी ज्योतियाँ बनाईं; उनमें से बड़ी ज्योति को दिन पर प्रभुता करने के लिए और छोटी ज्योति को रात पर प्रभुता करने के लिए बनाया। उसने तारागण भी बनाए।
17 He set them in the expanse of the sky to give light on the earth, परमेश्‍वर ने उन्हें आकाश के अंतर में इसलिए रखा कि वे पृथ्वी पर प्रकाश दें,
18 to rule the day and the night, and to separate light from darkness. He saw it was good. तथा दिन और रात पर प्रभुता करें, और उजियाले को अंधियारे से अलग करें; और परमेश्‍वर ने देखा कि यह अच्छा है।
19 So there was evening, and there was morning—the fourth day. तब साँझ हुई और फिर भोर हुआ। यह चौथा दिन था।
20 Then our Father said, "Let the water swarm with living creatures, and let birds fly above the earth, across the sky's expanse." फिर परमेश्‍वर ने कहा, “जल बहुत से जीवित प्राणियों से भर जाए, और पक्षी पृथ्वी के ऊपर आकाश के अंतर में उड़ें।”
21 So he created the great sea creatures, every living creature that moves and swarms in the water by its kind, and every winged bird by its kind. And he saw it was good. इस प्रकार परमेश्‍वर ने विभिन्‍न प्रजातियों के बड़े-बड़े जलचरों और जल में चलनेवाले सब जीवित प्राणियों की सृष्‍टि की, और उनसे जल भर गया। इसी प्रकार उसने विभिन्‍न प्रजातियों के उड़नेवाले पक्षियों की भी सृष्‍टि की; और परमेश्‍वर ने देखा कि यह अच्छा है।
22 Our Father blessed them and said, "Be fruitful, multiply, fill the waters in the seas, and let birds multiply on earth." तब परमेश्‍वर ने उन्हें यह कहकर आशिष दी, “फूलो-फलो और समुद्र के जल में भर जाओ, और पक्षी पृथ्वी पर बढ़ जाएँ।”
23 And there was evening, and there was morning—the fifth day. तब साँझ हुई और फिर भोर हुआ। यह पाँचवाँ दिन था।
24 And our Father said, "Let the land produce living creatures by kind: livestock, crawling creatures, and wild animals, each by kind." And it was so. फिर परमेश्‍वर ने कहा, “पृथ्वी से हर एक प्रजाति के जीवित प्राणी, अर्थात् घरेलू पशु, रेंगनेवाले जंतु, और पृथ्वी के वनपशु उनकी अपनी-अपनी प्रजाति के अनुसार उत्पन्‍न हों।” और ऐसा ही हो गया।
25 He made wild animals by their kind, livestock by their kind, and every creature crawling the ground by its kind. And he saw that it was good. इस प्रकार परमेश्‍वर ने पृथ्वी के विभिन्‍न प्रजाति के वनपशुओं, घरेलू पशुओं और भूमि पर रेंगनेवाले सब जंतुओं को बनाया; और परमेश्‍वर ने देखा कि यह अच्छा है।
26 Then our Father said, "Let us make humanity in our image, in our likeness, to rule the fish of the sea, the birds of the sky, the livestock, all the earth, and every creature crawling on the ground." फिर परमेश्‍वर ने कहा, “आओ हम मनुष्य को अपने स्वरूप और अपनी समानता में बनाएँ; और वे समुद्र की मछलियों, और आकाश के पक्षियों, और घरेलू पशुओं, और सारी पृथ्वी पर, और सब रेंगनेवाले जंतुओं पर जो पृथ्वी पर रेंगते हैं, अधिकार रखें।”
27 So our Father created humanity in his own image; in the image of God he created them; male and female he created them. तब परमेश्‍वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप में रचा; अपने ही स्वरूप में परमेश्‍वर ने उसे रचा; उसने उन्हें नर और नारी के रूप में रचा।
28 Our Father blessed them and said to them, "Be fruitful, multiply, fill the earth and subdue it. Rule the fish of the sea, the birds of the sky, and every living creature that moves on the earth." और परमेश्‍वर ने उन्हें आशिष दी, और उनसे कहा, “फूलो-फलो और पृथ्वी में भर जाओ, और उसे अपने वश में कर लो; और समुद्र की मछलियों, तथा आकाश के पक्षियों, और पृथ्वी पर चलने-फिरनेवाले सब जीव-जंतुओं पर तुम्हारा अधिकार हो।”
29 Then he said, "I give you every seed-bearing plant across the whole earth, and every tree with seed-bearing fruit—they will be your food. फिर परमेश्‍वर ने कहा, “देखो, सारी पृथ्वी के प्रत्येक बीजवाले पौधे, और प्रत्येक वृक्ष जिनमें बीजवाले फल होते हैं, वे सब मैंने तुम्हें दिए हैं। वे तुम्हारे भोजन के लिए होंगे।
30 To every animal of the earth, every bird of the sky, everything crawling on the ground with breath of life, I give every green plant for food." And so it happened. पृथ्वी के प्रत्येक पशु, आकाश के प्रत्येक पक्षी और पृथ्वी पर चलने-फिरनेवाले प्रत्येक जीव अर्थात् जिनमें जीवन का श्‍वास है, उन सब के भोजन के लिए मैंने सब प्रकार के हरे पौधे दिए हैं।” और ऐसा ही हो गया।
31 Our Father saw all he had made, and it was very good. So there was evening, and there was morning—the sixth day. तब परमेश्‍वर ने वह सब देखा जो कुछ उसने बनाया था; और देखो, वह बहुत अच्छा था। तब साँझ हुई और फिर भोर हुआ। यह छठवाँ दिन था।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]