Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 5 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 This is the written record of Adam's descendants. When our Father created humankind, he made them in the likeness of God. यह आदम की वंशावली है। जब परमेश्‍वर ने मनुष्य की सृष्‍टि की तब उसने उसे अपने ही स्वरूप में रचा।
2 He created them male and female, blessed them, and named them Humankind when they were created. उसने नर और नारी करके उनकी सृष्‍टि की, और उन्हें आशिष दी; और उनकी सृष्‍टि के दिन उन्हें आदम कहा।
3 At 130, Adam fathered a son in his likeness, after his image, and named him Seth. जब आदम एक सौ तीस वर्ष का हुआ तो उसकी समानता में, उसके स्वरूप के अनुसार, उसका एक पुत्र उत्पन्‍न हुआ। उसने उसका नाम शेत रखा।
4 After he fathered Seth, Adam lived 800 years and had other sons and daughters. शेत के जन्म के बाद आदम आठ सौ वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
5 Altogether, Adam lived 930 years, and then he died. इस प्रकार आदम की कुल आयु नौ सौ तीस वर्ष की हुई; और फिर उसकी मृत्यु हो गई।
6 When Seth had lived 105 years, he fathered Enosh. जब शेत एक सौ पाँच वर्ष का हुआ तो उससे एनोश उत्पन्‍न हुआ।
7 After he fathered Enosh, Seth lived 807 years and had other sons and daughters. एनोश के जन्म के बाद शेत आठ सौ सात वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
8 Altogether, Seth lived 912 years, and then he died. इस प्रकार शेत की कुल आयु नौ सौ बारह वर्ष की हुई; और फिर उसकी मृत्यु हो गई।
9 When Enosh had lived ninety years, he fathered Kenan. जब एनोश नब्बे वर्ष का हुआ तो उससे केनान उत्पन्‍न हुआ।
10 After he fathered Kenan, Enosh lived 815 years and had other sons and daughters. केनान के जन्म के बाद एनोश आठ सौ पंद्रह वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
11 Altogether, Enosh lived 905 years, and then he died. इस प्रकार एनोश की कुल आयु नौ सौ पाँच वर्ष की हुई; और फिर उसकी मृत्यु हो गई।
12 When Kenan had lived seventy years, he fathered Mahalalel. जब केनान सत्तर वर्ष का हुआ तो उससे महललेल उत्पन्‍न हुआ।
13 After he fathered Mahalalel, Kenan lived 840 years and had other sons and daughters. महललेल के जन्म के बाद केनान आठ सौ चालीस वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
14 Altogether, Kenan lived 910 years, and then he died. इस प्रकार केनान की कुल आयु नौ सौ दस वर्ष की हुई; और फिर उसकी मृत्यु हो गई।
15 When Mahalalel had lived sixty-five years, he fathered Jared. जब महललेल पैंसठ वर्ष का हुआ तो उससे येरेद उत्पन्‍न हुआ।
16 After he fathered Jared, Mahalalel lived 830 years and had other sons and daughters. येरेद के जन्म के बाद महललेल आठ सौ तीस वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
17 Altogether, Mahalalel lived 895 years, and then he died. इस प्रकार महललेल की कुल आयु आठ सौ पंचानबे वर्ष की हुई; और फिर उसकी मृत्यु हो गई।
18 When Jared had lived 162 years, he fathered Enoch. जब येरेद एक सौ बासठ वर्ष का हुआ तो उससे हनोक उत्पन्‍न हुआ।
19 After he fathered Enoch, Jared lived 800 years and had other sons and daughters. हनोक के जन्म के बाद येरेद आठ सौ वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
20 Altogether, Jared lived 962 years, and then he died. इस प्रकार येरेद की कुल आयु नौ सौ बासठ वर्ष की हुई; और फिर उसकी मृत्यु हो गई।
21 When Enoch had lived sixty-five years, he fathered Methuselah. जब हनोक पैंसठ वर्ष का हुआ तो उससे मतूशेलह उत्पन्‍न हुआ।
22 After fathering Methuselah, Enoch walked with our Father 300 years, and had other sons and daughters. मतूशेलह के जन्म के बाद हनोक तीन सौ वर्ष तक परमेश्‍वर के साथ-साथ चलता रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
23 Altogether, Enoch lived 365 years. इस प्रकार हनोक की कुल आयु तीन सौ पैंसठ वर्ष की हुई।
24 Enoch walked faithfully with our Father; then he was gone, because our Father took him. हनोक तो परमेश्‍वर के साथ-साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्‍वर ने उसे उठा लिया।
25 When Methuselah had lived 187 years, he fathered Lamech. जब मतूशेलह एक सौ सत्तासी वर्ष का हुआ तो उससे लेमेक उत्पन्‍न हुआ।
26 After he fathered Lamech, Methuselah lived 782 years and had other sons and daughters. लेमेक के जन्म के बाद मतूशेलह सात सौ बयासी वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
27 Altogether, Methuselah lived 969 years, and then he died. इस प्रकार मतूशेलह की कुल आयु नौ सौ उनहत्तर वर्ष की हुई; और फिर उसकी मृत्यु हो गई।
28 When Lamech had lived 182 years, he fathered a son. जब लेमेक एक सौ बयासी वर्ष का हुआ तो उससे एक पुत्र उत्पन्‍न हुआ।
29 He named him Noah, saying, "He will comfort us in our work and painful toil of our hands, from the ground our Father cursed." उसने यह कहकर उसका नाम नूह रखा, “यह हमें हमारे कार्य और हमारे हाथों के परिश्रम से जो यहोवा द्वारा शापित इस भूमि के कारण है, विश्राम देगा।”
30 After he fathered Noah, Lamech lived 595 years and had other sons and daughters. नूह के जन्म के बाद लेमेक पाँच सौ पंचानबे वर्ष और जीवित रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियाँ उत्पन्‍न हुईं।
31 Altogether, Lamech lived 777 years, and then he died. इस प्रकार लेमेक की कुल आयु सात सौ सतहत्तर वर्ष की हुई; और फिर उसकी मृत्यु हो गई।
32 When Noah was 500 years old, he fathered Shem, Ham, and Japheth. और नूह पाँच सौ वर्ष का हुआ; तथा नूह से शेम, हाम और येपेत उत्पन्‍न हुए।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]