Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 14 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 In the days of Amraphel king of Shinar, Arioch king of Ellasar, Chedorlaomer king of Elam, and Tidal king of Goiim, शिनार के राजा अम्रापेल, एल्लासार के राजा अर्योक, एलाम के राजा कदोर्लाओमेर, और गोयीम के राजा तिदाल के दिनों में ऐसा हुआ,
2 these kings warred against Bera king of Sodom, Birsha king of Gomorrah, Shinab king of Admah, Shemeber king of Zeboiim, and the king of Bela (that is, Zoar). कि उन्होंने सदोम के राजा बेरा, और अमोरा के राजा बिर्शा, और अदमा के राजा शिनाब, और सबोयीम के राजा शमेबेर, और बेला (अर्थात् सोअर) के राजा के विरुद्ध युद्ध किया।
3 All these joined forces in the Valley of Siddim (that is, the Dead Sea). वे सब सिद्दीम की तराई में अर्थात् मृत सागर के पास एकत्रित हुए।
4 For twelve years they had served Chedorlaomer, but in the thirteenth year they rebelled. बारह वर्ष तक तो ये कदोर्लाओमेर के अधीन रहे, पर तेरहवें वर्ष में उन्होंने विद्रोह कर दिया।
5 In the fourteenth year Chedorlaomer and his allied kings came and defeated the Rephaim in Ashteroth-karnaim, the Zuzim in Ham, the Emim in Shaveh-kiriathaim, चौदहवें वर्ष में कदोर्लाओमेर और उसके साथ के राजाओं ने आकर अशतरोत्कनम में रपाइयों को, और हाम में जूजियों को, और शाबेकिर्यातैम में एमियों को,
6 and the Horites in their hill country of Seir, to El-paran on the edge of the wilderness. तथा सेईर के पहाड़ी क्षेत्र में होरियों को पराजित किया, और उस एल्पारान तक जा पहुँचे जो जंगल के पास है।
7 They turned back to En-mishpat (that is, Kadesh) and struck the whole territory of the Amalekites, and also the Amorites living in Hazazon-tamar. तब वे वहाँ से लौटकर एन्मिशपात (अर्थात् कादेश) में आए, और उन्होंने अमालेकियों के सारे देश को और उन एमोरियों को भी जीत लिया, जो हसासोन-तामार में रहते थे।
8 The king of Sodom, the king of Gomorrah, the king of Admah, the king of Zeboiim, and the king of Bela (that is, Zoar) marched out and drew up battle lines against them in the Valley of Siddim, फिर सदोम, अमोरा, अदमा, सबोयीम, और बेला अर्थात् सोअर के राजा निकल आए, तथा उन्होंने सिद्दीम की तराई में युद्ध के लिए पाँति बाँधी,
9 against Chedorlaomer king of Elam, Tidal king of Goiim, Amraphel king of Shinar, Arioch king of Ellasar—four kings against five. अर्थात् उन्होंने एलाम के राजा कदोर्लाओमेर, गोयीम के राजा तिदाल, शिनार के राजा अम्रापेल, और एल्लासार के राजा अर्योक के विरुद्ध पाँति बाँधी। इन चारों के विरुद्ध वे पाँच राजा थे।
10 The Valley of Siddim was full of tar pits. The kings of Sodom and Gomorrah fled, and some of them fell there, and the rest fled to the hills. सिद्दीम की तराई तो अस्फाल्ट के गड्‌ढों से भरी थी; और ऐसा हुआ कि जब सदोम और अमोरा के राजा वहाँ से भागे तो वे उनमें गिर पड़े, और जो लोग बच गए थे वे पहाड़ पर भाग गए।
11 The four kings took all the goods of Sodom and Gomorrah, and all their food, and left. तब उन चारों राजाओं ने सदोम और अमोरा की सारी संपत्ति तथा उनकी सारी भोजन-सामग्री को लूट लिया और वहाँ से चले गए।
12 They also took Abram's nephew Lot and his possessions and left, for Lot lived in Sodom. वे अब्राम के भतीजे लूत को भी, जो सदोम में रह रहा था, उसकी सारी धन-संपत्ति सहित ले गए।
13 A man who had escaped reported this to Abram the Hebrew, living by the oaks of Mamre the Amorite, brother of Eshcol and Aner—Abram's allies. तब एक व्यक्‍ति ने, जो बचकर भाग निकला था, जाकर इब्री अब्राम को समाचार दिया। अब्राम उस समय एश्कोल और आनेर के भाई मम्रे के बांजवृक्षों के पास रहता था जो एमोरी जाति का था। इन लोगों की अब्राम के साथ संधि थी।
14 When Abram heard his relative was captured, he led out the 318 trained men born in his household and pursued them as far as Dan. जब अब्राम ने सुना कि उसके भतीजे को बंदी बना लिया गया है, तो उसने युद्ध-कला में निपुण तीन सौ अठारह पुरुषों को लेकर, जो उसके घराने में उत्पन्‍न हुए थे, दान तक उनका पीछा किया।
15 That night he split his forces, he and his servants, attacked them, and chased them to Hobah, north of Damascus. अब्राम और उसके सेवकों ने रात के समय दलों में बँटकर उन पर आक्रमण किया और उन्हें दमिश्क के उत्तर में होबा तक खदेड़ दिया।
16 He brought back all the goods, and also recovered his relative Lot and his possessions, plus the women and the people. फिर वह सारी धन-संपत्ति को और अपने भतीजे लूत को उसकी संपत्ति सहित लौटा लाया, तथा उसने स्‍त्रियों और बाकी सब लोगों को भी छुड़ा लिया।
17 After Abram returned from defeating Chedorlaomer and his allied kings, the king of Sodom came to meet him in the Valley of Shaveh (the King's Valley). जब अब्राम कदोर्लाओमेर और उसके साथी राजाओं को पराजित करके लौट रहा था तो शावे की घाटी में जो राजा की तराई भी कहलाती है, सदोम का राजा उससे भेंट करने आया।
18 Melchizedek king of Salem brought out bread and wine. He was priest of El Elyon, our Father Most High. तब शालेम का राजा मलिकिसिदक, जो परमप्रधान परमेश्‍वर का याजक था, रोटी और दाखरस ले आया।
19 He blessed Abram and said: "Blessed be Abram by El Elyon, our Father Most High, Creator of heaven and earth. उसने अब्राम को यह आशीर्वाद दिया : “परमप्रधान परमेश्‍वर की ओर से, जो आकाश और पृथ्वी का सृष्‍टिकर्ता है, तू धन्य हो।
20 And blessed be El Elyon, our Father Most High, who has delivered your enemies into your hand." Then Abram gave him a tenth of everything. और धन्य है परमप्रधान परमेश्‍वर जिसने तेरे शत्रुओं को तेरे वश में कर दिया है।” तब अब्राम ने उसे सब वस्तुओं का दशमांश दिया।
21 The king of Sodom said to Abram, "Give me the people, and take the goods for yourself." फिर सदोम के राजा ने अब्राम से कहा, “लोगों को तो मुझे दे दे, पर संपत्ति को तू अपने पास रख ले।”
22 But Abram told the king of Sodom, "I have raised my hand in a solemn oath to our Father, El Elyon, Most High, Creator of heaven and earth, अब्राम ने सदोम के राजा से कहा, “मैंने परमप्रधान परमेश्‍वर यहोवा की, जो आकाश और पृथ्वी का सृष्‍टिकर्ता है, यह शपथ ली है,
23 that I will take nothing of yours, not a thread or a sandal strap, so you can never say, 'I made Abram rich.' कि जो कुछ तेरा है उसमें से मैं न तो एक धागा, न जूती का बंध, और न ही कोई वस्तु लूँगा, ताकि तू यह न कह सके, ‘अब्राम मेरे कारण धनी हो गया है।’
24 Nothing for me—only what the young men ate, and shares for Aner, Eshcol, and Mamre, who went with me. Let them take theirs." इन जवानों ने जो कुछ खा लिया है उसे छोड़, तथा जो पुरुष मेरे साथ गए थे अर्थात् आनेर, एश्कोल और मम्रे के भाग को छोड़, मैं कुछ और न लूँगा; वे अपना-अपना भाग रख लें।”
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]