Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 13 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Abram went up from Egypt to the Negev, he, his wife, all he had, and Lot with him. तब अब्राम अपनी पत्‍नी और अपनी सारी धन-संपत्ति के साथ मिस्र से निकलकर नेगेव को गया; और लूत भी उसके साथ था।
2 Now Abram had become very rich in livestock, in silver, and in gold. अब्राम पशुओं और सोने-चाँदी का बहुत धनी था।
3 He went by stages from the Negev to Bethel, to the place between Bethel and Ai where his tent stood before, तब वह नेगेव से चलकर बेतेल के उस स्थान पर पहुँचा जहाँ आरंभ में उसका तंबू था, और जो बेतेल और ऐ के बीच है।
4 and where he had first built an altar. There Abram called on the name of our Father. यह वही स्थान है जहाँ उसने पहले वेदी बनाई थी। फिर वहाँ अब्राम ने यहोवा से प्रार्थना की।
5 Now Lot, who was traveling with Abram, also had flocks and herds and tents. लूत के पास भी, जो अब्राम के साथ रहता था, भेड़-बकरियाँ, गाय-बैल और तंबू थे।
6 The land could not support them living together; their possessions were too great to stay together. वह स्थान उन दोनों के लिए पर्याप्‍त नहीं था कि वे एक साथ रह सकें, क्योंकि उनके पास इतनी धन-संपत्ति थी कि वे एक साथ नहीं रह सकते थे।
7 A quarrel arose between Abram's herders and Lot's herders. The Canaanites and Perizzites were living in the land at that time. अब्राम के पशुओं के चरवाहों और लूत के पशुओं के चरवाहों के बीच झगड़ा हुआ। उस समय कनानी और परिज्‍जी लोग उस देश में रहते थे।
8 Abram said to Lot, "Let's not quarrel—you and me, or your herders and mine—we're brothers. तब अब्राम ने लूत से कहा, “मेरे और तेरे बीच, तथा मेरे चरवाहों और तेरे चरवाहों के बीच झगड़ा नहीं होना चाहिए, क्योंकि हम तो भाई-बंधु हैं।
9 Isn't the whole land before you? Please, separate from me: if left, I'll go right; if right, I'll go left." क्या तेरे सामने सारा देश नहीं है? इसलिए मुझसे अलग हो जा; यदि तू बाईं ओर जाए तो मैं दाहिनी ओर जाऊँगा; और यदि तू दाहिनी ओर जाए, तो मैं बाईं ओर जाऊँगा।”
10 Lot looked up and saw that the whole Jordan plain toward Zoar was well watered everywhere—like our Father's garden, like Egypt's land. (This was before our Father destroyed Sodom and Gomorrah.). तब लूत ने आँखें उठाकर यरदन नदी की सारी तराई को देखा कि वह सोअर के मार्ग तक यहोवा की वाटिका, और मिस्र देश के समान भली-भाँति सिंची हुई है—तब तक यहोवा ने सदोम और अमोरा को नष्‍ट नहीं किया था।
11 Lot chose the whole Jordan plain for himself and traveled eastward; the two parted from each other. इसलिए लूत ने अपने लिए यरदन की सारी तराई चुन ली और पूर्व की ओर चला गया। इस प्रकार वे एक दूसरे से अलग हो गए।
12 Abram lived in the land of Canaan; Lot lived among the cities of the plain and pitched tents as far as Sodom. अब्राम तो कनान देश में बस गया पर लूत उस तराई के नगरों के बीच रहने लगा; और उसने अपना तंबू सदोम के पास खड़ा किया।
13 Now the people of Sodom were wicked, sinning greatly against our Father. सदोम के लोग यहोवा की दृष्‍टि में अत्यंत दुष्‍ट और पापी थे।
14 After Lot parted from him, our Father told Abram, "Look up from where you stand: north, south, east, and west. लूत के अलग हो जाने के बाद यहोवा ने अब्राम से कहा, “अब अपनी आँखें उठा और जिस स्थान पर तू है वहाँ से उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्‍चिम, अर्थात् चारों ओर दृष्‍टि कर;
15 For all the land that you see I will give to you and to your children forever. क्योंकि जितनी भूमि तुझे दिखाई देती है, वह सब मैं तुझे और तेरे वंश को सदा के लिए दे दूँगा।
16 I will make your children like the dust of the earth—if the dust of the earth can be counted, so can your children. मैं तेरे वंश को पृथ्वी के धूलकणों के समान अनगिनित कर दूँगा; यदि कोई पृथ्वी के धूलकण गिन सकेगा, तभी तेरे वंशजों की गिनती हो सकेगी।
17 Get up, walk the land's length and breadth, for I am giving it to you." उठ, इस देश के एक सिरे से दूसरे सिरे तक चल फिर, क्योंकि मैं यह देश तुझे ही दूँगा।”
18 Abram pitched his tents, went and settled by the oaks of Mamre at Hebron, and built an altar there to our Father. तब अब्राम ने अपना तंबू हटाया, और मम्रे के बांजवृक्षों के बीच जो हेब्रोन में हैं, जाकर रहने लगा; और उसने वहाँ भी यहोवा के लिए एक वेदी बनाई।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]