Skip to content
The Believer's Library

Hindi Standard Bible

Genesis 12 HSB

Show HSB only
Verse × ×
1 Now our Father said to Abram, "Go from your land, your relatives, and your father's house, to the land that I will show you. अब यहोवा ने अब्राम से कहा, “अपने देश, अपने कुटुंबियों, और अपने पिता के घर को छोड़कर उस देश को चला जा, जो मैं तुझे दिखाऊँगा।
2 I will make you into a great nation, and I will bless you; I will make your name great, so that you will be a blessing. मैं तुझसे एक बड़ी जाति बनाऊँगा, और तुझे आशिष दूँगा, और तेरा नाम महान करूँगा, और तू आशिष का कारण होगा।
3 I will bless those who bless you, and whoever curses you I will curse; and through you all the families of the earth will be blessed." जो तुझे आशीर्वाद देंगे, मैं उन्हें आशिष दूँगा, तथा जो तुझे कोसेगा, मैं उसे शाप दूँगा; और पृथ्वी के सब कुल तुझमें आशिष पाएँगे।”
4 Abram went as our Father told him, and Lot went with him. Abram was seventy-five when he left Haran. यहोवा के इस वचन के अनुसार अब्राम चल पड़ा, और लूत भी उसके साथ गया। जब अब्राम हारान देश से निकला तब वह पचहत्तर वर्ष का था।
5 Abram took his wife Sarai, his nephew Lot, all the possessions they had gathered, and the people they had acquired in Haran, and set out for the land of Canaan, and came to the land of Canaan. अब्राम अपनी पत्‍नी सारै, अपने भतीजे लूत, अपनी सारी धन-संपत्ति जो उन्होंने इकट्ठी की थी, और उन लोगों को जो उन्होंने हारान में प्राप्‍त किए थे, साथ लेकर कनान देश के लिए चल पड़ा; और वे कनान देश में आ गए।
6 Abram passed through the land to the site of Shechem, to the oak of Moreh. The Canaanites were then in the land. अब्राम कनान देश के शकेम में उस स्थान तक पहुँचा जहाँ मोरे का बांजवृक्ष था। उस समय उस देश में कनानी लोग रहते थे।
7 Then our Father appeared to Abram and said, "To your offspring I will give this land." So Abram built an altar there to our Father, who appeared to him. फिर यहोवा ने अब्राम को दर्शन देकर कहा, “यह देश मैं तेरे वंश को दूँगा।” इसलिए उसने वहाँ यहोवा के लिए एक वेदी बनाई, जिसने उसे दर्शन दिया था।
8 From there he moved to the hill country east of Bethel and pitched his tent, Bethel to the west, Ai to the east. He built an altar there to our Father and called on our Father's name. फिर वहाँ से आगे बढ़कर वह उस पहाड़ पर आया, जो बेतेल के पूर्व की ओर है, और अपना तंबू उस स्थान पर खड़ा किया जिसके पश्‍चिम में बेतेल तथा पूर्व में ऐ नगर है। वहाँ भी उसने यहोवा के लिए एक वेदी बनाई और यहोवा से प्रार्थना की।
9 Then Abram continued on his way, journeying toward the Negev. तब अब्राम वहाँ से निकला और नेगेव की ओर आगे बढ़ा।
10 Since famine struck the land, Abram went down to Egypt to stay there, for the famine was severe in the land. अब ऐसा हुआ कि उस देश में अकाल पड़ा; तब अब्राम मिस्र को चला गया कि वहाँ परदेशी होकर रहे, क्योंकि देश में भयंकर अकाल पड़ा था।
11 Nearing Egypt, he said to his wife Sarai, "I know you are a beautiful woman. जब वह मिस्र के निकट पहुँचा तो उसने अपनी पत्‍नी सारै से कहा, “देख, मैं जानता हूँ कि तू एक सुंदर स्‍त्री है;
12 When the Egyptians see you, they'll say, 'This is his wife,' and kill me but keep you alive. और जब मिस्री तुझे देखेंगे तो कहेंगे, ‘यह उसकी पत्‍नी है,’ फिर वे मुझे तो मार डालेंगे पर तुझे जीवित रहने देंगे।
13 Please say you're my sister, so it goes well for me because of you, and I stay alive for your sake." इसलिए यह कहना, ‘मैं उसकी बहन हूँ,’ जिससे तेरे कारण मेरा भला हो, और तेरे कारण मेरा प्राण बच जाए।”
14 When Abram entered Egypt, the Egyptians saw that the woman was very beautiful. फिर ऐसा हुआ कि जब अब्राम मिस्र देश में आया तो मिस्रियों ने देखा कि वह स्‍त्री बहुत सुंदर है।
15 Pharaoh's officials saw her, praised her to Pharaoh, and the woman was taken into Pharaoh's palace. फ़िरौन के अधिकारियों ने उसे देखकर फ़िरौन के सामने उसकी प्रशंसा की; और वह स्‍त्री फ़िरौन के महल में पहुँचाई गई।
16 He treated Abram well for her sake, and Abram acquired sheep, cattle, male and female donkeys, male and female servants, and camels. तब फ़िरौन ने उसके कारण अब्राम के साथ अच्छा व्यवहार किया; और उसे भेड़-बकरियाँ, गाय-बैल, गधे-गधियाँ, दास-दासियाँ, और ऊँट दिए।
17 But our Father struck Pharaoh and his household with severe plagues because of Sarai, Abram's wife. परंतु यहोवा ने अब्राम की पत्‍नी सारै के कारण फ़िरौन और उसके घराने पर बड़ी-बड़ी विपत्तियाँ डालीं।
18 Pharaoh summoned Abram: "What is this you've done to me? Why didn't you tell me she was your wife? तब फ़िरौन ने अब्राम को बुलवाकर कहा, “तूने मेरे साथ यह क्या किया? तूने मुझे क्यों नहीं बताया कि वह तेरी पत्‍नी है?
19 Why did you say, 'She's my sister,' so I took her as my wife? Here's your wife now—take her and go." तूने यह क्यों कहा कि वह तेरी बहन है? इसी कारण मैंने उसे अपनी पत्‍नी बनाने के लिए लिया था। परंतु देख, अब तू अपनी पत्‍नी को लेकर चला जा।”
20 Pharaoh ordered his men about Abram, and they sent him off with his wife and all he owned. तब फ़िरौन ने अपने कर्मचारियों को उसके विषय आज्ञा दी; और उन्होंने उसे और उसकी पत्‍नी को, उसकी सारी धन-संपत्ति सहित विदा कर दिया।
FHB

Scripture from Father’s Heart Bible™. © 2026 Spirit Media Publishing, the imprint of Spirit Media Inc. All rights reserved. In Divine Voice™ Color, the words spoken by our Father show in blue, the words of the Son in red, and the words of the Spirit in purple.

HSB

HINDI STANDARD BIBLE© Copyright © 2023 by Global Bible Initiative
Hindi Standard Bible · Creative Commons - Attribution-NonCommercial [CC BY-NC]